Honor 7s | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Aug 2021 04:54:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 यही है ऑनर फोन के खरीदारी का सही मौका, मिल रही है 3,000 रुपये तक की छूट https://www.91mobiles.com/hindi/honor-announces-deals-during-honor-days-sale-on-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-announces-deals-during-honor-days-sale-on-flipkart/#comments Wed, 26 Dec 2018 09:56:18 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25412 तीन दिन तक कम कीमत में मिलेंगे ऑनर के ये शानदार स्मार्टफोन्स।

The post यही है ऑनर फोन के खरीदारी का सही मौका, मिल रही है 3,000 रुपये तक की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप ऑनर फोन की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो यह सबसे सही मौका है। कंपनी अपने फोन पर भारी छूट दे रही है। ऑनर की यह ऑफर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्धहै। इसके लिए ऑनर डेज नाम की सेल की शुरुआत की गई जो आज यानी 26 दिसंबर से हो चुकी है। यह सेल 29 दिसंबर तक चलेगी। ऑनर डेज सेल के दौरान आपको ऑनर 9एन, ऑनर 7ए, ऑनर 7एस, ऑनर 9 लाइट और ऑनर 9आई स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट मिलेगा।

ऑनर 9एन

ऑनर डेज सेल के दौरान ऑनर 9एन के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4जीबी रैम व 64जीबी वेरिएंट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन दोनों डिवाइस की ओरिजनल कीमत क्रमश: 11,999 रुपए व 13,999 रुपए है। लेकिन, इस सेल में 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपए और 4जीबी रैम व 64जीबी वेरिएंट को 10,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। ऑनर 9एन में डुअल कैमरा सेटअप है। डिवाइस प्रीमियम लुक के साथ फुल व्यू डिजाइन और फुल एचडी+ 5.84-इंच डिसप्ले से लैस है।

48-एमपी कैमरा, पंच होल डिसप्ले तथा 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ बेहद ही ताकतवर फोन ऑनर वी20

ऑनर 7ए

ऑनर 7ए में 5.7-इंच एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसमें 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। आप इस डिवाइस को ऑनर डेज सेल के दौरान 7,499 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं, इसकी ओरिजनल कीमत 8,999 रुपए है। लेकिनन, 26 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच इस डिवाइस को 7,499 रुपए में खरीदा जा सकता है।

ऑनर 7एस

अगर बात करें ऑनर 7एस की तो इसमें 5.45-इंच डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,440 x 720 पिक्सल है। स्मार्टफोन में क्वार्ड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 2जीबी रैम व 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। अगर आप इस डिवाइस को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप ऑनर डेज सेल के दौरान इसे एक हजार रुपए कम यानी 5,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

ऑनर 8सी भारत में लॉन्च, यह है दुनिया का पहला फोन जो चलता है स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर

ऑनर 9 लाइट

ऑनर 9 लाइट के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज को आप इस सेल के दौरान 9,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस डिवाइस की असली कीमत 10,999 रुपए है। वहीं, अगर बात करें इस डिवाइस की खासियत की तो इसमें 5.65-इंच डिसप्ले दिया गया है। साथ ही इसमें फ्रंट और बैक पर डुअल कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के कॉम्बिनेशन वाला कैमरा है।

ऑनर 9 आई

ऑनर 9आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल फ्रेम पर बना है जिसका बैक पैनल मिरर फिनिशिंग वाला है। कंपनी ने इस फोन को 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले है। अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको यह 11,999 रुपए में मिल जाएगा। इस डिवाइस की असली कीमत 14,999 रुपए है।

The post यही है ऑनर फोन के खरीदारी का सही मौका, मिल रही है 3,000 रुपये तक की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-announces-deals-during-honor-days-sale-on-flipkart/feed/ 5
पहली झलक ऑनर 7एस की: स्टाइलिश लेकिन थोड़ी है कमी https://www.91mobiles.com/hindi/honor-7s-first-look-in-hindi/ Tue, 04 Sep 2018 10:17:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22442 आॅनर 7एस का रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। कंपनी ने इसे पीडीएएफ सपोर्ट के साथ पेश किया है जो फास्ट फोकस के लिए जाना जाता है।

The post पहली झलक ऑनर 7एस की: स्टाइलिश लेकिन थोड़ी है कमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह हुआवई ने आॅनर ब्रांड के तहत आॅनर 9एन और आॅनर प्ले को पेश किया था। जहां 9एन को कंपनी ने मध्य रेंज में पेश किया था। वहीं प्ले थोड़ा महंगे बजट में है। अब कंपनी ने कम रेंज में एस मॉडल को उतारा है। कंपनी ने आॅनर 7एस को भारतीय बाजार में पेश किया है और इस फोन की कीमत 7,999 रुपये है। यह फोन आज से आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हैं। लॉन्च के साथ ही यह फोन हमारे पास भी उपलब्ध हुआ और हम इसकी पहली झलक आपके लिए लेकर आए हैं।

डिजाइन
आॅनर 7एस इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
आॅनर 7एस के डिजाइन की बात की जाए तो पिछले कुछ माह में कंपनी द्वारा लॉन्च फोन का डिजाइन पैटर्न देखा जाए तो उससे काफी अलग है। आॅनर प्ले को छोड़ दें तो बाकी सभी फोन में कंपनी ने ग्लास बॉडी का उपयोग किया है जबकि आॅनर 7एस की बॉडी पालिकार्बोनेट प्लास्टिक की बनी है। हालांकि बिल्ट क्वालिटी अच्छी है और कॉम्पैक्ट डिजाइन बेहतर ग्रिप देता है। हुआवई नोवा 3आई पहली झलक: नजर नहीं हटेगी इस फोन से

आॅनर 7एस इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
फोन के दाएं पैनल में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है जबकि बाएं पैनल में सिम और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है। नीचले पैनल में चार्जिंग स्लॉट है जबकि उपरी पैनल में आॅडियो जैक मिलेगा। कंपनी ने इसे यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया है और इसका डिजाइन अच्छा है लेकिन इस रेंज में शाओमी के पास मैटल वाले फोन हैं ऐसे में आप इसे थोड़ा पीछे मान सकते हैं।

डिसप्ले
आॅनर 7एस इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
आॅनर 7एस को कंपनी 5.45-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। कम कीमत के बावजूद यह फोन नए 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली फुल व्यू डिसप्ले के साथ उपलब्ध है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी+ 1440×720 पिक्सल है। हालांकि प्रोटेक्शन की ज्यादा जानकारी अभी नहीं है लेकिन व्यू अच्छा है। फोन का ज्यादा उपयोग नहीं किया है ऐसे में हम बहुत कुछ कह नहीं कसते। वीवो नेक्स पहली झलक: इसे नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

कैमरा
आॅनर 7एस इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

आॅनर 7एस का रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। कंपनी ने इसे पीडीएएफ सपोर्ट के साथ पेश किया है जो फास्ट फोकस के लिए जाना जाता है। कैमरे के साथ पैनोरामा, टाइमर और ब्यूटी मोड जैसे आॅप्शन हैं।

आॅनर 7एस इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
फोन का फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है और कैमरे के साथ सॉफ्ट फ्लैश दिया गया है। फ्रंट कैमरा भी एफ/2.2 अपर्चर के साथ है। सेल्फी कैमरे के साथ थोड़ी कमी यह कही जाएगी कि यह फिक्सड फोकस है। टेक्नो कैमोन आई ट्विन: बेहतर कैमरे के साथ अच्छी कन्फिग्रेशन, लेकिन ‘फोकस’ की कमी

प्रोसेसर
आॅनर 7एस इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
हालांकि हुआवई अपने प्रोसेसर भी बनाता है लेकिन इस फोन को कंपनी ने मीडियाटेक 6739 चिपसेट पर पेश किया है। फोन में आपको 1.5गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

आॅपरेटिंग सिस्टम
आॅनर 7एस इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
आॅनर 7एस हुआवई के इमोशन यूआई 8.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर आधारित है। इस यूआई के साथ आपको फोन क्लोन जैसे आॅप्शन मिलेंगे। जैसे आप कॉन्टैक्ट्स इमेज, वीडियो आदि का क्लोन तैयार कर सकते हैं।

बैटरी

आॅनर 7एस में 3020 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि कंपनी ने लंबी बैटरी बैकअप का दावा किया है। कंपनी का कहना है कि लगातार 4जी इंटनेट एक्सेस के दौरान 10, म्यूजिक प्ले में 62 घंटे और वीडियो प्ले में 13 घंटे का बैकअप देगा। वहीं फोन का स्टैंडबाई टाइम 374 घंटे का है।

कनेक्टिविटी
आॅनर 7एस इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें तीन कार्ड स्लॉट हैं जहां आप दो सिम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर पाएंगे। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई के साथ ब्लूटूथ मिलेगा। हालांकि कमी यह कही जा सकती है कि इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है लेकिन कंपनी ने फेस अन-लॉक दिया है और शुरुआत में हमनें जांचा तो सही कार्य कर रहा था।

प्राइस
आॅनर 7एस इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

भारतीय बाजार में आॅनर 7एस की कीमत 7,999 रुपये है और यह … से आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन में सेल्स पैक के साथ डिवाइस के अलावा पावर सॉकेट, यूएसबी, स्क्रीन गार्ड, सिम इजेक्टर टूल और मैनुअल मिलेगा।

फोटो क्रेडिट: राज राउत

The post पहली झलक ऑनर 7एस की: स्टाइलिश लेकिन थोड़ी है कमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी-रियलमी की टक्कर में आया आॅनर 7एस, सिर्फ 6,999 रुपये में देगा शानदार स्पेसिफिकेशन्स और आर्कषक लुक https://www.91mobiles.com/hindi/honor-7s-launched-in-india-feature-specifications-price-availability-offer-in-hindi/ Tue, 04 Sep 2018 08:44:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22429 आॅनर ने आज अपना नया स्मार्टफोन आॅनर 7एस भी बाजार में उतार दिया है।

The post शाओमी-रियलमी की टक्कर में आया आॅनर 7एस, सिर्फ 6,999 रुपये में देगा शानदार स्पेसिफिकेशन्स और आर्कषक लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आॅनर कंपनी इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में एक के बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। मीड बजट फोन के लेकर सस्ते डिवाईस वाले सेग्मेंट में आॅनर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हुई है। पिछले दिनो में आॅनर प्ले और आॅनर 9एन को देश में लॉन्च करने के बाद कंपनी ने आज अपना नया स्मार्टफोन आॅनर 7एस भी बाजार में उतार दिया है। आॅनर की ओर से आॅनर 7एस 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 14 सितंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

honor-7s-1

आॅनर 7एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जिसे 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर पेश किया गया है ​जो क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में पावरवीआर जीई8100 जीपीयू दिया गया है।

honor-7s-2

कंपनी की ओर से आॅनर 7एस को 2जीबी की रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो आॅनर 7एस के बैक पैनल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो पीडीएएफ जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है

honor-7s-4

आॅनर 7एस डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस फोन में फिं​गरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है तथा यह सिर्फ फेस अनलॉक फीचर ही सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए आॅनर 7एस में 3020एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से आॅनर 7एस को ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसे 14 सितंबर से 6,999 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

The post शाओमी-रियलमी की टक्कर में आया आॅनर 7एस, सिर्फ 6,999 रुपये में देगा शानदार स्पेसिफिकेशन्स और आर्कषक लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आॅनर 7एस आज हो रहा है भारत में लॉन्च, यहां देखें लॉन्च ईवेंट लाईव https://www.91mobiles.com/hindi/honor-7s-launch-event-watch-live-in-hindi/ Tue, 04 Sep 2018 05:19:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22420 आॅनर 7एस के लॉन्च ईवेंट का आज अपने घर बैठे लाईव देख सकते हैं।

The post आॅनर 7एस आज हो रहा है भारत में लॉन्च, यहां देखें लॉन्च ईवेंट लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आॅनर कंपनी पिछले महीने भर में भारत में अपने दो शानदार डिवाईस पेश कर चुकी है।कंपनी ने 19,999 रुपये की कीमत पर 6जीबी रैम से लैस आॅनर प्ले बाजार में उतारा है तो वहीं दूसरी ओर सिर्फ 11,999 रुपये की कीमत वाले आॅनर 9एन को देश में लॉन्च कर कंपनी नॉच डिसप्ले वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोंस में से एक अपने नाम कर चुकी है। वहीं आज फिर देश में अपनी स्मार्टफोन की गिनती बढ़ाते हुए कंपनी आॅनर 7एस स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। आॅनर 7एस के लॉन्च ईवेंट का आज अपने घर बैठे लाईव देख सकते हैं।

आॅनर की ओर से आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में आॅनर 7एस स्मार्टफोन लॉन्च किया जा रहा है। आॅनर इंडिया इस स्मार्टफोन को किसी ईवेंट के माध्यम से लॉन्च न कर सॉफ्ट लॉन्च कर रही है। यानि इस ईवेंट में मीडिया व फैन्स किसी को इन्वाईट नहीं किया गया है बल्कि कंपनी इस फोन को वेबकास्ट के माध्यम से लॉन्च कर रही है। यानि आॅनर इंडिया लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये आॅनर 7एस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारेगी।

honor-7s

आॅनर की ओर से आॅनर 7एस का लॉन्च इंटरनेट पर किया जाएगा और आप लोग अपने घर बैठे इस ईवेंट को लाईव देख सकते है। कंपनी आज दोपहर 2 बजे आॅनर 7एस का लॉन्च करने वाली है। कपंनी की ओर से इस लॉन्च को आॅनर इंडिया के फेसबुक पेज, ट्वीटर हैंडल और यूट्यूब चैनल के जरिये लाईव दिखाया जाएगा। इस लाईव स्ट्रीमिंग में ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स व कीमत से पर्दा हटेगा तथा साथ ही आॅनर 7एस की पहली सेल की जानकारी दी जाएगी।

रियलमी 2 हो रहा है सेल के लिए उपलब्ध, जानें सभी आॅफर्स और कब, कैसे व कहां से खरीदें

उम्मीद की जा रही है कि आॅनर 7एस को कंपनी द्वारा लो बजट सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा। फोन में बेजल लेस डिसप्ले होगी। आॅनर 7एस को भारत में 2जीबी रैम व 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए फोन में 3030एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

The post आॅनर 7एस आज हो रहा है भारत में लॉन्च, यहां देखें लॉन्च ईवेंट लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>