Honor 8 pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 09 Jan 2018 13:11:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आॅनर ने शुरू की सेल, आॅनर 7एक्स, आॅनर 8 प्रो, आॅनर 9आई और आॅनर 6एक्स पर बड़ा डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/honor-7x-honor-8-pro-honor-9i-and-honor-6x-sale-with-discount-and-offers-in-hindi/ Tue, 09 Jan 2018 13:11:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15699 आॅनर की आॅफर सेल 12 जनवरी तक चलेगी।

The post आॅनर ने शुरू की सेल, आॅनर 7एक्स, आॅनर 8 प्रो, आॅनर 9आई और आॅनर 6एक्स पर बड़ा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज ही खबर आई थी​ कि टेक कंपनी आॅनर इसी माह के अंत में 4 कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन आॅनर 9 लाइट भारत में लॉन्च करेगी। वहीं दूसरी ओर अपने इंडियन फैन्स के लिए कंपनी ने आॅफर सीज़न की शुरूआत भी की है। आॅनर की ओर से शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट पर कंपनी के स्मार्टफोन्स पर बड़ी डिस्काउंट और आर्कषक छूट दी जा रही है।

आॅनर की ओर से आॅफर सेल 5 दिनों के लिए आयोजित की गई है जो 12 जनवरी तक चलेगी। इस सेल में आॅनर 7एक्स, आॅनर 8 प्रो, आॅनर 9आई और आॅनर 6एक्स पर डिस्काउंट के साथ ही आर्कषक आॅफर्स दिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस सेल में देश में 40 मिलियन यूनिट की रिकॉर्ड सेल करने वाला स्मार्टफोन आॅनर 7एक्स अमेज़न इंडिया पर 12 महीनों की नो कॉस्ट ईएमआई आॅफर पर दिया जा रहा है।

honor-7x-processor

गौरतलब है ​कि आॅनर 7एक्स अमेज़न एक्सक्लूसिव है और इस सेल में फोन का 32जीबी वेरिएंट 12,999 रुपये और 64जीबी वेरिएंट 15,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। इस सेल में आॅनर का 8 प्रो स्मार्टफोन जहां 4,000 रुपये की छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध है। इस छूट के बाद 29,999 रुपये की कीमत वाला आॅनर 8 प्रो 25,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है।

आॅनर 6एक्स पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद सेल में फोन का 32जीबी वेरिएंट 9,999 रुपये तथा 64जीबी वेरिएंट सिर्फ 11,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। वहीं कंपनी की ओर से आॅनर 9आई पर भी 2,000 रुपये छूट मिल रही है जिसके बाद 19,999 रुपये की कीमत वाला यह फोन 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

The post आॅनर ने शुरू की सेल, आॅनर 7एक्स, आॅनर 8 प्रो, आॅनर 9आई और आॅनर 6एक्स पर बड़ा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आॅनर लॉन्च करेगी डुअल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन जो होगा इंडिया स्पेशल https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-honor-likely-to-bring-dual-front-camera-smartphone-in-india-in-hindi/ Thu, 21 Sep 2017 13:02:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12017 यह एक बिल्कुल नया फोन होगा जो पूरे विश्व में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया जाएगा।

The post आॅनर लॉन्च करेगी डुअल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन जो होगा इंडिया स्पेशल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

डुअल रियर कैमरे से लैस आॅनर 8 प्रो स्मार्टफोन की सफलता के बाद हुआवई की सब ब्रांड टेक कंपनी आॅनर जल्द ही अपना स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। हालां​कि कंपनी की ओर से अब तक इस फोन के नाम और स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन कंपनी 4 अक्टूबर को गोवा में एक ईवेंट आयोजित कर रही है और इसी दिन इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है। पता चला है कि कंपनी का यह आगामी स्मार्टफोन भी डुअल कैमरे से लैस होगा।

नए फोन की खरीदारी के समय कभी न करें ये पांच गलतियां

आॅनर के इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने कोई खास जानकारी नहीं दी है लेकिन फोन के लॉन्च से पहले कपंनी द्वारा एक कैपेनिंग की शुरूआत की गई है। इस प्रतियोगिता का नाम ‘See Yourself With Two Eyes’ रखा गया है, जिसमें लोगों की फोटोज़ की एंट्री मांगी गई है। इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी डुअल सेल्फी कैमरे वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यह एक बिल्कुल नया फोन होगा जो सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी द्वारा शुरू किया गया यह प्रतियोगिता 21 सितंबर की रात तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में कंपनी के फेसबुक तथा इंस्टाग्राम अकांउट पर पोस्ट की गई सभी फोटोज़ में से बेहतरीन 12 को चुना जाएगा। तथा सभी विजेताओं को कंपनी द्वारा आॅनर बैंड 3 पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।

सोनी ने लॉन्च किया 23-मेगापिक्सल वाला सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

आॅनर बैंड 3 की बात करें तो यह एक फिटनेस बैंड है जो देश में 2,799 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। ईमेल, मैसेज, इनकमिंग कॉल, सोशल मीडिया नोटिफिकेशन्स के साथ ही यह कैलेंडर अलर्ट की जानकारी देता है। इसके साथ ही कैलोरी बर्न, हार्ट रेट व नींद की जानकारी यूजर को उपलब्ध कराता है।

The post आॅनर लॉन्च करेगी डुअल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन जो होगा इंडिया स्पेशल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डुअल कैमरा और 6जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 8 प्रो, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8-pro-launched-in-india-in-hindi/ Thu, 06 Jul 2017 09:59:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9298 आॅनर ने लंबे इंतजार के बाद आज भारत में अपना हाईएंड डिवाईस आॅनर 8 प्रो लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 29,999 रुपये में भारतीय बाजार में उतारा है

The post डुअल कैमरा और 6जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 8 प्रो, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन कंपनी आॅनर ने लंबे इंतजार के बाद आज भारत में अपना हाईएंड डिवाईस आॅनर 8 प्रो लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 29,999 रुपये में भारतीय बाजार में उतारा है जो 10 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। आइये नज़र डालते है इस फोन के शानदार फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स पर।

शाओमी रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 को नहीं मिलेगा एंडरॉयड का लेटेस्ट अपडेट

आॅनर 8 प्रो को प्रीमियम मेटल ​यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो 1440×2560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की क्वॉडएचडी डिस्पले से लैस है। एंटिना बैंड्स से लैस यह फोन ईएमयूआई 5.1 के साथ एंडरॉयड 7.0 नुगट पर पेश किया गया है तथा 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर किरीन 960 प्रोसेसर पर रन करता है।

honor-8-pro-1

कंपनी की ओर से इस फोन को भारत में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो आरजीबी और मोनोक्रोम कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो एलईडी फ्लैश से लैस है।

स्नैपडील ने ठुकराया 5,500 करोड़ रुपये का आॅफर, नहीं होगा फ्लिपकार्ट के साथ विलय

आॅनर ने अपने इस फोन को 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ डुअल सिम स्लॉट के साथ पेश किया है तथा कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के लिए इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई, इन्फ्रारेड व एनएफसी जैसे फीचर्स शामिल है। सिक्योरिटी के लिए जहां इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। आॅनर का यह फोन वीआर फीचर्स के साथ आता हैं, इसे अमेज़न इंडिया पर 29,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

The post डुअल कैमरा और 6जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 8 प्रो, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6 जुलाई को लॉन्च होगा 6जीबी रैम और 4,000एमएएच बैटरी वाला आॅनर 8 प्रो, लॉन्च से पहले जानें फोन की स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8-pro-present-in-india-in-hindi/ Tue, 27 Jun 2017 05:18:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8923 आॅनर 8 प्रो को कंपनी द्वारा दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस कर बाजार में उतारा जा रहा है।

The post 6 जुलाई को लॉन्च होगा 6जीबी रैम और 4,000एमएएच बैटरी वाला आॅनर 8 प्रो, लॉन्च से पहले जानें फोन की स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही हमनें खबर दी थी कि चीनी स्मार्टफोन ब्रांड आॅनर का अगला स्मार्टफोन आॅनर 8 प्रो जुलाई माह में भारत में लॉन्च हो सकता है। वहीं अब कंपनी की ओर से भी इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है कि आॅनर 8 प्रो स्मार्टफोन को जुलाई की 6 तारीख को भारत में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इस फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए लिस्ट किया जाएगा। हाल ही में ईवेंट के माध्यम से इस फोन को प्रदर्शित कर कंपनी ने इसके फीचर्स स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है।

शाओमी रेडमी 4 की आज होगी सेल आप भी पा सकते हैं 45​जीबी डाटा मुफ्त

आॅनर 8 प्रो को कंपनी द्वारा दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस कर बाजार में उतारा जा रहा है। यह फोन प्रीमियम मेटल ​यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो 1440×2560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की क्वॉडएचडी डिस्पले से लैस है। यह फोन ईएमयूआई 5.1 के साथ एंडरॉयड 7.0 नुगट पर पेश किया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर किरीन 960 प्रोसेसर पर कार्य करता है।

honor-8-pro-invite

कंपनी की ओर से इस फोन को भारत में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल के दो आरजीबी और मोनोक्रोम डुअल रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। आॅनर 8 प्रो फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही 4,000एमएएच की बैटरी से लैस है।

एक्सक्लूसिव: रिचार्ज नहीं कराने पर भी जारी है जियो की मुफ्त डाटा और कॉलिंग लेकिन यह है अंतर

हाई स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही आॅनर 8 प्रो में बेहतरीन फीचर्स मौजूद है। हालांकि भारत में यह फोन कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा तथा इसकी कीमत क्या होगी इसे लेकर कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है परंतु माना जा रहा है कि कंपनी इसे 30,000 रुपये से 32,000 रुपये के बीच में लॉन्च करेगी।

The post 6 जुलाई को लॉन्च होगा 6जीबी रैम और 4,000एमएएच बैटरी वाला आॅनर 8 प्रो, लॉन्च से पहले जानें फोन की स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम वाला आॅनर 8 प्रो जल्द होगा भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8-pro-to-be-launch-in-july-with-6gb-ram-in-hindi/ Wed, 21 Jun 2017 08:54:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8763 आॅनर 8 प्रो जुलाई के दूसरे-तीसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है तथा भारत में इसकी कीमत तकरीबन 34,000 रुपये हो सकती है।

The post 6जीबी रैम वाला आॅनर 8 प्रो जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 के मंच ने स्मार्टफोन कंपनी आॅनर ने अपना 6जीबी रैम वाला फोन आॅनर 8 प्रो पेश किया था। दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन अब जल्द ही इंडियन मार्केट में कदम रखने वाला है। आॅनर 8 प्रो के लेकर मिली ताजा जानकारी के अुनसार यह फोन जुलाई के दूसरे-तीसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है तथा भारत में इसकी कीमत तकरीबन 34,000 रुपये हो सकती है।

8जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस 5, जानें इस फोन के बार में सबकुछ

प्राप्त जानकारी अनुसार चीनी कंपनी हुआवई अपने ब्रांड आॅनर के तहत पेश किए गए फ्लैगशिप स्मार्टफोन आॅनर 8 प्रो को जुलाई के मध्य में भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि भारत में इस फोन के लॉन्च और कीमत को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे 32,000 रुपये से 36,000 रुपये के बीच में लॉन्च करेगी।

honor-8-pro-2

आॅनर 8 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 1440×2560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की क्वॉडएचडी डिस्पले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर किरीन 960 प्रोसेसर पर कार्य करता है।

व्हाट्सऐप चैट में बना सकते हैं खुद की जीफ वीडियो, जानें आसान तरीका

6जीबी रैम के साथ इसे 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 12-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आॅनर 8 प्रो फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही 3,900एमएएच की बैटरी से लैस है।

The post 6जीबी रैम वाला आॅनर 8 प्रो जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस में लॉन्च होंगे ये बेहतरीन डिवाईस https://www.91mobiles.com/hindi/list-of-smartphone-which-could-be-launch-in-mwc-2017-in-hindi/ Thu, 23 Feb 2017 11:00:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5300 बड़ी और नामी गिरामी स्मार्टफोन कंपनियां मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस में लॉन्च करेगी अपने यह बेहतरीन स्मार्टफोन।

The post मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस में लॉन्च होंगे ये बेहतरीन डिवाईस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जियोनी ए1 और ए1 प्लस
gionee-a1-price-and-specs-0001421
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में जियोनी ए1 और ए1 प्लस पेश करने वाली है। इस फोन में 5.5-इंच की स्क्रीन, 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी हो सकती है। यह 16-एमपी सेल्फी और 13-एमपी रियर कैमरे के साथ 4,010 एमएएच बैटरी से लैस होगा और मीडियाटेक चिपसेट पर कार्य करेगा।

आॅनर 8 प्रो
honor-8-pro
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में आॅनर दमदार डिवाइस आॅनर 8 प्रो उतार सकती है। इसमें 5.7-इंच स्क्रीन के साथ 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी होगी। इसमें 12-एमपी व 2-एमपी डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 8-एमपी को फ्रंट कैमरा होगा तथा यह फोन 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर किरीन 960 चिपसेट पर कार्य करेगा।

मोटो जी5 और जी5 प्लस
moto-g5-plus-feature
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को पेश किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार मोटोरोला मोटो जी5 5-इंच और जी5 प्लस 5.2-इंच की स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है। इनमें मोटो जी5 क्वालकॉम स्ननैपड्रैगन 430 चिपसेट व जी5 प्लस स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश होगा।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी5 में 13-एमपी रियर व 5-एमपी फ्रंट कैमरा होगा तथा मोटो जी5 प्लस में 12-एमपी रियर व 5-एमपी का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है।

हुआवई पी10 और पी10 प्लस
huawei-p10-plus
हुआवई मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में 5.2-इंच डिसप्ले वाला पी10 और 5.5-इंच डिसप्ले वाला पी10 प्लस लॉन्च कर सकती है। पी10 को हाईसिलिकॉन किरीन 960 चिपसेट के साथ 4/6जीबी रैम और 64/128जीबी मैमोरी तथा पी10 प्लस को हाईसिलिकॉन किरीन 965 चिपसेट के साथ 6/8जीबी रैम व 128/256जीबी मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

एलजी जी6
lg-g6
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में एलजी 5.7-इंच क्यूएचडी प्लस डिसप्ले वाले जी6 मॉडल को पेश कर सकती है जो स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करेगा। एलजी जी6 में फिंगिरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी जैसे आॅप्शन्स के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप व एलजी असिस्टेंट देखने को मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3
samsung-galaxy-tab-s3-1
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 को स्नैपड्रैगन 820 एक्सनोस 7420 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है जिसमें 9.6-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ 4जीबी रैम व 32जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

नोकिया 3310, नोकिया 5, नोकिया 3 और नोकिया 6 अंर्तराष्ट्रीय संस्करण
nokia-p1-1
इस बार मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नोकिया भी भाग ले रहा है ​जिस दौरान कंपनी चार नए फोन के साथ नोकिया 3310 को फिर से लॉन्च करने वाली है। हालांकि इस बार इसका स्टाइल और लुक अलग होगा।

नोकिया 5 में 5.2-इंच की स्क्रीन के साथ 2जीबी रैम व 12-मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है।

इस ईवेंट के जरिये नोकिया 6 का ग्लोबल वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है, जो 5.5-इंच स्क्रीन, 4जीबी रैम व 16-एमपी कैमरे के साथ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का कार्य करेगा।

The post मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस में लॉन्च होंगे ये बेहतरीन डिवाईस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च होगा आॅनर 8 प्रो https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8-pro-leak-in-hindi/ Fri, 17 Feb 2017 08:26:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5048 मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में आॅनर अपना स्मार्टफोन प्रदर्शित कर सकती है। आॅनर यह आगामी स्मार्टफोन आॅनर 8 प्रो होगा जो कंपनी द्वारा पेश किए जाने वाला एक हाईएंड डिवाईस होगा।

The post 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च होगा आॅनर 8 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में आॅनर अपना स्मार्टफोन प्रदर्शित कर सकती है। आॅनर यह आगामी स्मार्टफोन आॅनर 8 प्रो होगा जो कंपनी द्वारा पेश किए जाने वाला एक हाईएंड डिवाईस होगा।

8 दमदार फोन जिनमें है 128जीबी की इंटरनल मैमोरी

हाईटेक की रिपोर्ट के अनुसार आॅनर 8 प्रो के फ़ीचर्स और स्पेसि​फिकेशन्स की बात की जाए तो इसमें 1440×2560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की क्वॉडएचडी डिस्पले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर किरिन 960 प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

honor-8-pro

कंपनी की ओर से इसमें 6जीबी रैम दी गई है तथा फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज है। फोटोग्राफी सेक्शन की बात करें तो हो सकता है कि इसमें 12-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। वहीं फोन में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।

शाओमी रेडमी 5 की जानकारी हुई लीक, मैटल डिजाइन में होगा लॉन्च

पावर बैकअप के लिए आॅनर 8 प्रो में 3,900एमएएच की बैटरी दी जा सकती है तथा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा। डुअल सिम ​सपोर्टेड इस फोन में 4जी एलटई के साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे फ़ीचर्स भी मौजूद होंगे।

The post 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च होगा आॅनर 8 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>