honor 8 Smart | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 12 Oct 2016 13:15:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 हुआवई ने लॉन्च किए 3 आॅनर फोन, आॅनर 8, आॅनर 8 स्मार्ट और मेड इन इंडिया फोन आॅनर होली 3 https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-launches-honor-8-honor-smart-and-honor-holly-3-price-specification-and-features-in-hindi/ Wed, 12 Oct 2016 12:44:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=602 दोहरे कैमरे वाले आॅनर 8 के साथ ही हुआवई ने लन्च किया पहला मेड इन इंडिया फोन आॅनर होली 8

The post हुआवई ने लॉन्च किए 3 आॅनर फोन, आॅनर 8, आॅनर 8 स्मार्ट और मेड इन इंडिया फोन आॅनर होली 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवई ने आज अपने आॅनर ब्रांड के तहत तीन फोन को भारतीय बजार में पेश किया है। कंपनी ने आॅनर 8 के अलावा आॅनर स्मार्ट और आॅनर होली 3 को उतार है। आॅनर 8 कीमत जहां 29,999 रुपये है। वहीं आॅनर ​8 स्मार्ट 19,999 रुपये के बजट में उपलब्ध है। आॅनर होली 3 के लिए आपको 9,999 रुपये चुकाने होंगे। तीनों फोन की विशेषताओं पर बात करें तो आॅनर 8 को जहां दोहरा कैमरा फीचर से लैस किया गया है। वहीं आॅनर 8 स्मार्ट मध्यम बजट का मैटल फिनिश स्मार्टफोन है। आॅनर होली 3 कंपनी का पहला फोन है जो मेड इन इंडिया है।

आॅनर 8 के बारे में पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। डुअल कैमरे के सााथ हुआवई आॅनर 8 हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

जहां तक आॅनर 8 स्मार्ट की बात है तो यह आॅनर 8 का ही कम बजट का संस्करण है। फोन को 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन के साथ पेश किया गया है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। इसके साथ ही फोटाग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है। कैमरे के साथ आपको सीन लाइट, हाई लाइट सेंसिटिविटी, कलर रिडक्शन और ब्यूटिमोड जैसे आॅप्शन मिलेंगे। वहीं आाप फिंगरप्रिंट सेंसर से भी फोटोग्राफी कर सकते हैं।

इस फोन को हुआवई के किरीन चिपसेट 650 पर पेश किया गया है और इसमें 2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 2जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसमें 128जीबी तक का कार्ड सपोर्ट है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले पैनल में है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी एलटीई सपोर्ट है।

कम रेंज वाला आॅनर होली 3 में 5.5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1280×720 पिक्सल है। आॅनर होली 3 भी एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। हुआवई किरीन 620 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.2गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर दिया गया है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 128जीबी तक मैमोरी एक्सपेंड किया हा सकता है।

आॅनर होली 3 में फोटोग्राफी के लिए आपको 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। वहीं 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोहरा सिम आधारित यह फोन 4जी एलटीई से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,100एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में आॅनर हॉली 3 स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपए है।

The post हुआवई ने लॉन्च किए 3 आॅनर फोन, आॅनर 8, आॅनर 8 स्मार्ट और मेड इन इंडिया फोन आॅनर होली 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>