Honor 8 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Aug 2021 05:03:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 डुअल कैमरा और 6जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 8 प्रो, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8-pro-launched-in-india-in-hindi/ Thu, 06 Jul 2017 09:59:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9298 आॅनर ने लंबे इंतजार के बाद आज भारत में अपना हाईएंड डिवाईस आॅनर 8 प्रो लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 29,999 रुपये में भारतीय बाजार में उतारा है

The post डुअल कैमरा और 6जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 8 प्रो, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन कंपनी आॅनर ने लंबे इंतजार के बाद आज भारत में अपना हाईएंड डिवाईस आॅनर 8 प्रो लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 29,999 रुपये में भारतीय बाजार में उतारा है जो 10 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। आइये नज़र डालते है इस फोन के शानदार फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स पर।

शाओमी रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 को नहीं मिलेगा एंडरॉयड का लेटेस्ट अपडेट

आॅनर 8 प्रो को प्रीमियम मेटल ​यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो 1440×2560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की क्वॉडएचडी डिस्पले से लैस है। एंटिना बैंड्स से लैस यह फोन ईएमयूआई 5.1 के साथ एंडरॉयड 7.0 नुगट पर पेश किया गया है तथा 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर किरीन 960 प्रोसेसर पर रन करता है।

honor-8-pro-1

कंपनी की ओर से इस फोन को भारत में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो आरजीबी और मोनोक्रोम कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो एलईडी फ्लैश से लैस है।

स्नैपडील ने ठुकराया 5,500 करोड़ रुपये का आॅफर, नहीं होगा फ्लिपकार्ट के साथ विलय

आॅनर ने अपने इस फोन को 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ डुअल सिम स्लॉट के साथ पेश किया है तथा कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के लिए इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई, इन्फ्रारेड व एनएफसी जैसे फीचर्स शामिल है। सिक्योरिटी के लिए जहां इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। आॅनर का यह फोन वीआर फीचर्स के साथ आता हैं, इसे अमेज़न इंडिया पर 29,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

The post डुअल कैमरा और 6जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 8 प्रो, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6 जुलाई को लॉन्च होगा 6जीबी रैम और 4,000एमएएच बैटरी वाला आॅनर 8 प्रो, लॉन्च से पहले जानें फोन की स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8-pro-present-in-india-in-hindi/ Tue, 27 Jun 2017 05:18:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8923 आॅनर 8 प्रो को कंपनी द्वारा दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस कर बाजार में उतारा जा रहा है।

The post 6 जुलाई को लॉन्च होगा 6जीबी रैम और 4,000एमएएच बैटरी वाला आॅनर 8 प्रो, लॉन्च से पहले जानें फोन की स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही हमनें खबर दी थी कि चीनी स्मार्टफोन ब्रांड आॅनर का अगला स्मार्टफोन आॅनर 8 प्रो जुलाई माह में भारत में लॉन्च हो सकता है। वहीं अब कंपनी की ओर से भी इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है कि आॅनर 8 प्रो स्मार्टफोन को जुलाई की 6 तारीख को भारत में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इस फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए लिस्ट किया जाएगा। हाल ही में ईवेंट के माध्यम से इस फोन को प्रदर्शित कर कंपनी ने इसके फीचर्स स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है।

शाओमी रेडमी 4 की आज होगी सेल आप भी पा सकते हैं 45​जीबी डाटा मुफ्त

आॅनर 8 प्रो को कंपनी द्वारा दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस कर बाजार में उतारा जा रहा है। यह फोन प्रीमियम मेटल ​यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो 1440×2560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की क्वॉडएचडी डिस्पले से लैस है। यह फोन ईएमयूआई 5.1 के साथ एंडरॉयड 7.0 नुगट पर पेश किया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर किरीन 960 प्रोसेसर पर कार्य करता है।

honor-8-pro-invite

कंपनी की ओर से इस फोन को भारत में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल के दो आरजीबी और मोनोक्रोम डुअल रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। आॅनर 8 प्रो फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही 4,000एमएएच की बैटरी से लैस है।

एक्सक्लूसिव: रिचार्ज नहीं कराने पर भी जारी है जियो की मुफ्त डाटा और कॉलिंग लेकिन यह है अंतर

हाई स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही आॅनर 8 प्रो में बेहतरीन फीचर्स मौजूद है। हालांकि भारत में यह फोन कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा तथा इसकी कीमत क्या होगी इसे लेकर कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है परंतु माना जा रहा है कि कंपनी इसे 30,000 रुपये से 32,000 रुपये के बीच में लॉन्च करेगी।

The post 6 जुलाई को लॉन्च होगा 6जीबी रैम और 4,000एमएएच बैटरी वाला आॅनर 8 प्रो, लॉन्च से पहले जानें फोन की स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आॅनर 8 लाइट: शानदार स्टाईलिश लुक और बेहतरीन फोटोग्राफी फिल्टर्स के बावजूद प्रोसेसिंग में धीमा https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8-lite-review-in-hindi/ Fri, 23 Jun 2017 13:06:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8847 दो हफ्ते के उपयोग के दौरान हमनें यही जानना चाहा कि क्या आॅनर 8 लाइट इतना शानदार है कि सैमसंग ओपो और वीवो जैसे ब्रांड को टक्कर दे सके।

The post आॅनर 8 लाइट: शानदार स्टाईलिश लुक और बेहतरीन फोटोग्राफी फिल्टर्स के बावजूद प्रोसेसिंग में धीमा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले महीने ही हुवावे के सब-ब्रांड आॅनर ने भारतीय बाजार में आॅनर 8 लाइट मॉडल को पेश किया था। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 17,999 रुपये है। भारत में यह फोन लगभग सभी आॅफलाईन स्टोर्स पर भी सेल के लिए मौजूद है। इस बजट में गौर करेंगे तो जहां आॅनलाइन में सैमसंग का गैलेक्सी प्राइम जैसे फोन पहले से अपनी पकड़ बनाए हुए हैं वहीं आॅफलाइन में ओपो एफ3 और वीवो वी5एस जैसे सेल्फी सेंट्रिक फोन से टक्कर है। ऐसे में लगभग दो हफ्ते के उपयोग के दौरान हमनें यही जानना चाहा कि क्या आॅनर 8 लाइट इतना शानदार है कि सैमसंग ओपो और वीवो जैसे ब्रांड को टक्कर दे सके।

डिजाईन
आॅनर 8 लाइट हल्का फोन है जो देखने में स्मार्ट है। जो लोग फोन को पॉकेट से ज्यादा हाथ में रखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह बेस्ट च्वाईस कहा जा सकता है। स्लीम डुअल 2.5डी यूनिबॉडी डिजाईन पर बना यह फोन फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर समान रूप से आर्कषक लगता है। ग्लास लेयर वाला बैक पैनल इतना शाईनी है कि इसमें अपने चेहरे का अक्स भी साफ देखा जा सकता है, और यही वजह है कि कंपनी ने इस फोन के साथ ​’रिफलेक्ट्स यू‘ टैग लाईन को जोड़ा है। हालांकि शाइनी ब्लैक के बावजूद उंग्लियों के निशान बहुत कम दिखाई देते हैं जो बहुत अच्छा कहा जा सकता है।

फोन की बॉडी मात्र 7.6एमएम मोटी है हल्के तिरछे ऐज़ के साथ इसका डिजाइन कुछ हद तक आईफोन 7 का अहसास कराता है। फोन की आउटर सरफेस काफी सॉफ्ट और चिकना है, जो इसे अच्छी लुक तो देता है लेकिन हाथ में पकड़ने पर इसे थोड़ा स्लिपरी भी बनाता है। यानि की चैटिंग या गेमिंग के दौरान यह फोन हाथों से फिसलता है। ऐसे में यह आपको सोचना है कि मजबूत ग्रिप के लिए इसको मोबाईल कवर में रखें या बिना कवर के इसकी लुक को फ्लॉन्ट करें। कुल मिलाकर डिजाइन के बारे में यही कहा जा सकता है कि अच्छा है और इस बजट में बेस्ट लुकिंग फोन में से एक कहा जा सकता है।

डिसप्ले
आॅनर 8 लाइट को 1080 x 1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की 2.5डी कर्व्ड फुलएचडी ​स्क्रीन दी गई है। फोन की पिक्सल डेन्सिटी 423पीपीआई है। डिसप्ले में हमें किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली। फोन में दिया गया ‘आई कम्फर्ट’ मोड फोन में ज्यादा देर तक कुछ पढ़ने या देखने के दौरान आंखों में फोन लाईट का चुभने नहीं देता, वहीं इसका आॅटो ब्राईट फीचर तेज धूप में भी​ बिल्कुल साफ विजिबलिटी प्रदान करता है। लगातार गेम खेलने और चैटिंग करने में हमनें पाया कि फोन का चिकनी स्क्रीन पर पसीने या ​गंदी उंगुलियों के निशान भी आसानी से साफ हो जा रहे है।

हार्डवेयर
आॅनर 8 लाइट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जो कार्ड के ​जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। यह फोन हुआवई के किरीन 655 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.1गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

सॉफ्टवेयर
यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है जो कंपनी के ही इमोशन यूआई 5.0 पर आधारित है। आॅनर 8 लाइट में आॅनर क्लाउड, हैल्थ केयर के साथ ही इंस्टाग्राम व फेसबुक जैसी सोशल ऐप प्री इंस्टाल मिलती है। फोन की परफॉर्मेंस की बात करें तो 4जीबी रैम होने के बावजूद हमनें इस फोन को थोड़ा धीमा पाया। यह लैग शायद इमोशन यूआई की वजह से भी हो सकती है क्योंकि पहले भी हम आॅनर के फोन में इस तरह की शिकायत सुन चुके हैं।

इस तरह कर सकते हैं किसी दूसरे के फोन को कंट्रोल, कॉल, मैसेजिंग और कैमरे का कर सकते हैं उपयोग

बहरहाल यदि आप उन लोगों में से हैं जो मल्टी-टास्किंग या एक बार में ही फोन के कई फक्शंन: जैसे व्हाट्सऐप, फेसबुक, गैलरी और इंटरनेट ब्राउजर की कई टैब एक साथ खोलकर रखते हैं, तो यह फोन आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। चैटिंग के दौरान आपकी उंगुलियों की स्पीड फोन की प्रोसेसिंग को मात दे सकती है। इसके साथ ही गेम खेलने के दौरान भी हमें फोन गर्म होने की शिकायत मिली।

कैमरा
आॅनर 8 लाइट में एलईडी फ्लैश से लैस 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो पीडीएएफ तकनीक से लैस है। इसी तरह सेल्फी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का 77डिग्री वाइड एंगल लैंस फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में मौजूद ब्यूटीमोड और फिल्टर आपकी फोटो और भी खुबसूरत बनाते हैं।

फोन के रियर कैमरे के साथ जहां प्रो फोटो मोड प्रोफेशनल फोटो क्लिक करने में सहायक है वहीं टाईप लैप्स, स्लोमोशन व लाईट पेंटिंग जैसे फीचर्स किसी फोटो या मूवमेंट को कूल व नया बनाते है। इसी तरह सेल्फी खींचते वक्त प्री-लोडेड फेस ब्यूटी फिल्टर मोड आपके सेल्फी के शौक को भरपूर पूरा करेंगे। अंतत: कैमरा क्वालिटी की बात करें अच्छी रोशनी में पिक्चर क्वालिटी तो ठीक है लेकिन रोशनी कम होने पर फोटो पिक्सलेट हो रहे थे।

बैटरी
फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो स्मार्ट पावर 5.0 तकनीक से लैस है। कंपनी के दावेनुसार यह 90 घंटे से ज्यादा का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। हमनें प्रयोग के दौरान पाया है फोन की बैटरी तेजी से चार्ज होती है और चार्जिंग के दौरान फोन गर्म होने की शिकायत भी नहीं मिली। परंतु बैटरी बैकअप अच्छा नहीं है। यदि आपके फोन की बैटरी 20 प्रतिशत से कम है और आप सुबह का अलार्म लगा कर निश्चिंत होकर सो जाते हैं, तो पावर सेविंग मोड आॅन होने के बावजूद यह आपको धोखा दे सकती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि यदि आप पूरे दिन के लिए बाहर जा रहे हैं तो बेहतर है फोन चार्जर या पावर बैंक जरूर साथ रखें। एक दिन भी बड़ी मुश्किल से निकलता है।

निष्कर्ष
तकरीबन दो सप्ताह तक हर तरह से यह फोन यूज़ करने के बाद हमने पाया कि आॅनर 8 लाइट डिजाईन, स्टाईल और लुक के मामले में एक बेहतरीन स्मार्टफोन है। इस मामले में ओपो एफ3 और वीवो वी5 से यह बेहतर है। फोन के स्पेसिफिकेशन भी अच्छे हैं लेकिन कैमरा और परफॉर्मेंस में यह औसत है। वहीं बैटरी भी आपको थोड़ा निराश करेगा। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यह आॅनर 8 अच्छा फोन है लेकिन इस बजट में मोटो जी5 प्लस और वीवो वी5 जैसे फोन ज्यादा बेहतर साबित होते हैं।

The post आॅनर 8 लाइट: शानदार स्टाईलिश लुक और बेहतरीन फोटोग्राफी फिल्टर्स के बावजूद प्रोसेसिंग में धीमा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम वाला आॅनर 8 प्रो जल्द होगा भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8-pro-to-be-launch-in-july-with-6gb-ram-in-hindi/ Wed, 21 Jun 2017 08:54:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8763 आॅनर 8 प्रो जुलाई के दूसरे-तीसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है तथा भारत में इसकी कीमत तकरीबन 34,000 रुपये हो सकती है।

The post 6जीबी रैम वाला आॅनर 8 प्रो जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 के मंच ने स्मार्टफोन कंपनी आॅनर ने अपना 6जीबी रैम वाला फोन आॅनर 8 प्रो पेश किया था। दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन अब जल्द ही इंडियन मार्केट में कदम रखने वाला है। आॅनर 8 प्रो के लेकर मिली ताजा जानकारी के अुनसार यह फोन जुलाई के दूसरे-तीसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है तथा भारत में इसकी कीमत तकरीबन 34,000 रुपये हो सकती है।

8जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस 5, जानें इस फोन के बार में सबकुछ

प्राप्त जानकारी अनुसार चीनी कंपनी हुआवई अपने ब्रांड आॅनर के तहत पेश किए गए फ्लैगशिप स्मार्टफोन आॅनर 8 प्रो को जुलाई के मध्य में भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि भारत में इस फोन के लॉन्च और कीमत को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे 32,000 रुपये से 36,000 रुपये के बीच में लॉन्च करेगी।

honor-8-pro-2

आॅनर 8 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 1440×2560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की क्वॉडएचडी डिस्पले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर किरीन 960 प्रोसेसर पर कार्य करता है।

व्हाट्सऐप चैट में बना सकते हैं खुद की जीफ वीडियो, जानें आसान तरीका

6जीबी रैम के साथ इसे 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 12-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आॅनर 8 प्रो फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही 3,900एमएएच की बैटरी से लैस है।

The post 6जीबी रैम वाला आॅनर 8 प्रो जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
बेहद ही आर्कषक लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स में हुवावे ने लॉन्च किया आॅनर 8 लाइट https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8-lite-launched-in-india-in-hindi/ Thu, 11 May 2017 08:09:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7584 आॅनर 8 लाइट को भारत में 17,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है जो आॅफलाईन स्टोर्स पर सेल के लिए मौजूद होगा।

The post बेहद ही आर्कषक लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स में हुवावे ने लॉन्च किया आॅनर 8 लाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक सप्ताह पहले ही हुवावे इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी पी. संजीव ने आने फेसबुक अकाउंट से जानकारी देते हुए कंपनी के नये फोन आॅनर 8 लाइट की प्री बुकिंग शुरू होने की बात कही थी। वहीं आज कंपनी ने इसे अधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। आॅनर 8 लाइट को भारत में 17,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है जो आॅफलाईन स्टोर्स पर सेल के लिए मौजूद होगा।

अमेजन ग्रेट इंडिया सेल शुरू देखें 5 बेहरीन मोबाइल डील

आॅनर 8 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकशेन्स की बात करें तो यह फोन मैटल व ग्लास सेंडविच डिजाईन पर पेश किया गया है। यह फोन 5.2-इंच की फुलएचडी ​स्क्रीन से लैस है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटे​क्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा आॅक्टा-कोर किरिन 655 चिपसेट पर कार्य करता है।

honor-8-lite-2

कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें एलईडी फ्लैश के सा​थ 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

अब 5.5 इंच में आया असूस जेनफोन गो, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

फिंगरप्रिंट सेंसर तथा 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इसमें डुअल सिम, वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी आॅप्शन्स भी उपलब्ध है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से इस फोन को फिलहाल सिर्फ आॅफलाईन माध्यम पर ही सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है जहां यह ब्लैक कलर वेरिएंट में 17,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए मौजूद है।

The post बेहद ही आर्कषक लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स में हुवावे ने लॉन्च किया आॅनर 8 लाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आॅनर 8 लाइट की प्री बुकिंग भारत में शुरू, जानें फोन के फीचर्स और स्पेसि​फिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8-lite-pre-booking-start-in-india-in-hindi/ Mon, 01 May 2017 08:49:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7251 अधिकारी ने अपने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट के जरिये इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि आॅनर 8 लाइट भारत में प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट हो चुका है और जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post आॅनर 8 लाइट की प्री बुकिंग भारत में शुरू, जानें फोन के फीचर्स और स्पेसि​फिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आॅनर 8 लाइट की प्री बुकिंग भारत में शुरू, जानें फोन के फीचर्स और स्पेसि​फिकेशनहुवावे के ब्रांड आॅनर के तहत कुछ समय पहले आॅनर 8 लाइट लॉन्च किया गया था। यह फोन पहले फिनलैंड में लॉन्च किया गया था और अब इसे भारत लाया जा रहा है। कंपनी के ही अधिकारी ने अपने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट के जरिये इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि आॅनर 8 लाइट भारत में प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट हो चुका है और जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

एचटीसी के 6जीबी रैम वाले फोन की जानकारी आई सामनें, 16 मई को होगा लॉन्च

हुवावे इंडिया के सेल्स वाइस प्रेजीडेंट पी. संजीव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें आॅनर 8 लाइट को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध बताया है। इस फोटो के साथ यह भी दर्शाया गया है कि फोन जल्द ही भारतीय बाजार में सेल के लिए पेश किया जाएगा। हालांकि फोन की कीमत पर अभी भी पर्दा रखा गया है।

आॅनर 8 लाइट की स्पेसिफिकशेन्स की बात करें तो यह फोन मैटल व ग्लास सेंडविच डिजाईन पर बना है जो 5.2-इंच की एलटीपीएस एचडी ​स्क्रीन से लैस है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा आॅक्टा-कोर किरिन 655 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

7,000 रुपये के बजट में 10 एंडरॉयड स्मार्टफोन ​जिनमें है 13-मेगापिक्सल का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के सा​थ 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के तौर पर जहां इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 4जी एलटीई, डुअल सिम, वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएस उपलब्ध है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

भारत में इस फोन की कीमत और बिक्री की उपलब्धता जानने के लिए जुड़े रहिए।

The post आॅनर 8 लाइट की प्री बुकिंग भारत में शुरू, जानें फोन के फीचर्स और स्पेसि​फिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डुअल कैमरे के साथ आॅनर 9 की तस्वीरें आई सामनें https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9-image-leaked-with-dual-rear-camera-in-hindi/ Thu, 20 Apr 2017 06:44:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6927 लीक में आॅनर 9 की फोटोज़ सामने आई है, जिसके बाद माना जा रहा है कंपनी जल्द ही इस फोन से पर्दा उठाएगी।

The post डुअल कैमरे के साथ आॅनर 9 की तस्वीरें आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवे की स्मार्टफोन निर्माता इकाई आॅनर ने पिछले साल ही अपनी मोबाईल सीरीज़ में आॅनर 8 को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी इसी फोन के उन्नत वर्जन आॅनर 9 को भी अपनी स्मार्टफोन रेंज में जोड़ने जा रही है। ताजा लीक में आॅनर के इस आगामी फोन की फोटोज़ सामने आई है, जिसके बाद माना जा रहा है कंपनी जल्द ही इस फोन से पर्दा उठाएगी।

11 कारण क्यों आईफोन से बेहतर है सैमसंग गैलेक्सी एस8

स्लैशलीक ने आॅनर के एक फोन की फोटोज़ लीक करते हुए दावा किया है कि यह कंपनी का आगामी स्मार्टफोन आॅनर 9 है। हालांकि फोटेाज़ के अलावा फोन की स्पेसि​फिकेशन्स पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन फोटो के जरिये फोन के कुछ फीचर्स को समझा जा सकता है।

honor-9

लीक हुई फोटो में फोन के फ्रंट और बैक पैनल को दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमर सेटअप दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल पर कंपनी का लोगो लगा है तथा वहां से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है।

सैमसंग गैलैक्सी एस8 और एस8 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कब से होगा सेल के लिए उपलब्ध और क्या होगा खास

इसके फ्रंट पैनल पर उपर की ओर सेल्फी कैमरा दिया गया है तथा नीचे की तरफ होम बटन है। उम्मीद की जा सकती है कि फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इ​म्बेड होगा। पावर की और वाल्यूम रॉकर फोन के दाएं पैनल पर दिए गए है। उम्मीद है कि जल्द ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आएगी।

The post डुअल कैमरे के साथ आॅनर 9 की तस्वीरें आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅनर वी9 और साथ में आॅनर 8 यूथ एडिशन https://www.91mobiles.com/hindi/honor-v9-and-honor-8-launched-in-hindi/ Wed, 22 Feb 2017 12:40:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5254 आॅनर के ये दोनों फोन अपने स्टाईलिश डिजाईन और लुक की वजह से खासे पसंद किए जा रहे हैं।

The post 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅनर वी9 और साथ में आॅनर 8 यूथ एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आॅनर ने अपनी फ्लैगशिप के तहत एक और स्मार्टफोन आॅनर वी9 लॉन्च कर दिया है। चीन में इस फोन की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी की ओर से आॅनर 8 लाईट के ही एक और वर्ज़न को आॅनर 8 यूथ एडिशन नाम से पेश किया गया है। आॅनर के ये दोनों फोन अपने स्टाईलिश डिजाईन और लुक की वजह से खासे पसंद किए जा रहे हैं।

आॅनर वी9
आॅनर के नए फोन वी9 के फ़ीचर्स और स्पे​सिफिकेशन्स की बात करें तो यह कंपनी का पहला फोन है जो 3डी ईमेज़िंग तकनीक से लैस है। इस फ़ीचर के चलते यह फोन 3डी मॉडल कैप्चर करने में सक्षम ​है। कंपनी की ओर से फोन 5.7-इंच की क्वॉडएचडी डिसप्ले के साथा मेटल ​यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है।

honor-v9-2

यह फोन एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ किरिन 960 आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी व 6जीबी रैम के साथ 64जीबी तथा 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए जहां इस फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। 4जी सपोर्ट के साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट जैसे फ़ीचर्स से लैस है।

आॅनर 8 यूथ एडिशन
आॅनर के इस फोन की बात की जाए तो कपंनी की ओर से इसे मेटल और ग्लास डिजाईन के साथ पेश किया गया है जो 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले से लैस है। आॅनर 8 यूथ एडिशन आॅक्टा-कोर हाई-सिलिकॉन किरिन 655 प्रोसेसर पर कार्य करता है।

यह फोन भी कंपनी की ओर से 3जीबी व 4जीबी रैम के साथ 32जीबी, 64जीबी तथा 128जीबी स्टोरेज पर उतारा गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्टिड है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

honor-v9-1

आॅनर वी9 की कीमत की बात करें तो भारतीय कंरसी अनुसार इस फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत तकरीबन 25,300 रुपये, 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की तकरीबन 29,200 रुपये तथा 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34,000 रुपये के करीब है।

इसी तरह आॅनर 8 यूथ एडिशन के 3जीबी रैम व 32जीबी वाले स्टोरेज का मूल्य तकरीबन 10,700 रुपये, 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत करीब 13,600 रुपये तथा 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत तकरीबन 15,550 रुपये है।

The post 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅनर वी9 और साथ में आॅनर 8 यूथ एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
हुआवई ने लॉन्च किए 3 आॅनर फोन, आॅनर 8, आॅनर 8 स्मार्ट और मेड इन इंडिया फोन आॅनर होली 3 https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-launches-honor-8-honor-smart-and-honor-holly-3-price-specification-and-features-in-hindi/ Wed, 12 Oct 2016 12:44:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=602 दोहरे कैमरे वाले आॅनर 8 के साथ ही हुआवई ने लन्च किया पहला मेड इन इंडिया फोन आॅनर होली 8

The post हुआवई ने लॉन्च किए 3 आॅनर फोन, आॅनर 8, आॅनर 8 स्मार्ट और मेड इन इंडिया फोन आॅनर होली 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवई ने आज अपने आॅनर ब्रांड के तहत तीन फोन को भारतीय बजार में पेश किया है। कंपनी ने आॅनर 8 के अलावा आॅनर स्मार्ट और आॅनर होली 3 को उतार है। आॅनर 8 कीमत जहां 29,999 रुपये है। वहीं आॅनर ​8 स्मार्ट 19,999 रुपये के बजट में उपलब्ध है। आॅनर होली 3 के लिए आपको 9,999 रुपये चुकाने होंगे। तीनों फोन की विशेषताओं पर बात करें तो आॅनर 8 को जहां दोहरा कैमरा फीचर से लैस किया गया है। वहीं आॅनर 8 स्मार्ट मध्यम बजट का मैटल फिनिश स्मार्टफोन है। आॅनर होली 3 कंपनी का पहला फोन है जो मेड इन इंडिया है।

आॅनर 8 के बारे में पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। डुअल कैमरे के सााथ हुआवई आॅनर 8 हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

जहां तक आॅनर 8 स्मार्ट की बात है तो यह आॅनर 8 का ही कम बजट का संस्करण है। फोन को 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन के साथ पेश किया गया है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। इसके साथ ही फोटाग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है। कैमरे के साथ आपको सीन लाइट, हाई लाइट सेंसिटिविटी, कलर रिडक्शन और ब्यूटिमोड जैसे आॅप्शन मिलेंगे। वहीं आाप फिंगरप्रिंट सेंसर से भी फोटोग्राफी कर सकते हैं।

इस फोन को हुआवई के किरीन चिपसेट 650 पर पेश किया गया है और इसमें 2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 2जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसमें 128जीबी तक का कार्ड सपोर्ट है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले पैनल में है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी एलटीई सपोर्ट है।

कम रेंज वाला आॅनर होली 3 में 5.5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1280×720 पिक्सल है। आॅनर होली 3 भी एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। हुआवई किरीन 620 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.2गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर दिया गया है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 128जीबी तक मैमोरी एक्सपेंड किया हा सकता है।

आॅनर होली 3 में फोटोग्राफी के लिए आपको 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। वहीं 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोहरा सिम आधारित यह फोन 4जी एलटीई से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,100एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में आॅनर हॉली 3 स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपए है।

The post हुआवई ने लॉन्च किए 3 आॅनर फोन, आॅनर 8, आॅनर 8 स्मार्ट और मेड इन इंडिया फोन आॅनर होली 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डुअल कैमरे के सााथ हुआवई आॅनर 8 हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-honor-8-launched-in-india-price-specification-and-features-in-hindi/ Wed, 12 Oct 2016 09:59:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=591 आॅनर 8 में 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको लेजर आॅटोफोकस और डुअल एलईडी फ्लैश जैसे विकल्प मिलेंगे।

The post डुअल कैमरे के सााथ हुआवई आॅनर 8 हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह हुआवई ने गोवा में एक्सक्लूसिव प्रिव्यू का आयोजन किया था और इस दौरान कंपनी ने आॅनर 8 का प्रदर्शन किया था। हालांकि उस वक्त फोन को लॉन्च नहीं किया गया था लेकिन आज इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 29,999 रुपये है। जैसा कि मालूम है हुआवई का आॅनर ब्रांड विशेष रूप से आॅनलाइन स्टोर पर ही उपलब्ध होता है। यह फोन भी फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया के अलावा आॅनर स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा कुछ आॅफलाइन रिटेल चेन से भी लिया जा सकता है।

हुआवई के इस को विशेष रूप से दोहरा रियर कैमरा से लैस किया गया है। आॅनर 8 में 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको लेजर आॅटोफोकस और डुअल एलईडी फ्लैश जैसे विकल्प मिलेंगे। वहीं सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है जिसके एफ/2.4 फोकल लेंथ के साथ पेश किया गया है। नजदीक से भी यह कैमरा बेहतर सेल्फी लेने में सक्षम है।

दिवाली सेल में उपलब्ध होगा शाओमी मी मैक्स प्राइम, 4जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी

आॅनर 8 में 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन में 2.5डी कर्व ग्लास का उपयोग किया गया है। यह फोन हुआवई किरीन चिपसेट 950 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 2.3गीगाह​ट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है।

फिर से भारत में लॉन्च होगा सैमसग गैलेक्सी ग्रांड प्राइम, पर इस बार नाम होगा थोड़ अलग

दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। दोनों स्लॉट में नैनो सिम का उपयोग होता है। वहीं सिक्योरिटी के लिए आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इसके अलावा वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और इन्फ्रारेड पोर्ट भी मिलेगा। अर्थात आप इस फोन का उपयोग रिमोट के रूप में भी कर सकते हैं।

यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है लेकिन कंपनी ने जल्द ही नुगट अपडेट देने का भरोसा दिलाया है। इसमें यूएसबी टाइम-सी दिया गया है जहां आप तेजी से डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं और फोन जल्दी चार्ज भी होगा। पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

The post डुअल कैमरे के सााथ हुआवई आॅनर 8 हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>