Honor 80 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 23 Nov 2022 15:38:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5 कैमरों के साथ लॉन्च हुआ HONOR 80 Pro! इसमें दिया गया है क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर, देखें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/160-mp-camera-phone-honor-80-pro-launched-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/160-mp-camera-phone-honor-80-pro-launched-know-price-and-specifications/#respond Wed, 23 Nov 2022 15:38:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92705 Honor 80 Series के तहत तीन 5G Phone लॉन्च हुए हैं जिन्होंने Honor 80 SE, Honor 80 और Honor 80 Pro नाम से मार्केट में एंट्री ली है।

The post 5 कैमरों के साथ लॉन्च हुआ HONOR 80 Pro! इसमें दिया गया है क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर, देखें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनर ने आज टेक मंच पर अपनी नई और पावरफुल Honor 80 Series को पेश कर दिया है। इस सीरीज़ के तहत तीन 5G Phone लॉन्च हुए हैं जिन्होंने Honor 80 SE, Honor 80 और Honor 80 Pro नाम से मार्केट में एंट्री ली है। ऑनर 80 सीरीज़ फिलहाल चीन में लॉन्च की गई है जो बाद मे अन्य मार्केट्स में एंट्री लेगी ऑनर 80 5जी की डिटेल्स (यहां क्लिक कर) के तथा ऑनर 80 एसई की डिटेल्स (यहां क्लिक कर) के जान सकते हैं। आगे की खबर में अपने ऑनर 80 प्रो स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी दी है।

HONOR 80 Pro Specifications

Honor 80 Pro Display

honor-80-pro-display

ऑनर 80 प्रो 5जी फोन 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 2700 × 1224 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह डुअल पंच-होल स्क्रीन है जिसके ​किनारे कर्व्ड है तथा डिस्प्ले के उपरी ओर पिल शेप दी गई है। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन स्क्रीन पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 1000निट्स ब्राइटनेस, 437पीपीआई और 1920हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Honor 80 Pro Rear Camera

HONOR 80 5G launched check price and specifications details in hindi

ऑनर 80 प्रो 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 160 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/1.8 अपर्चर पर काम करता है। इसके साथ ही Honor 80 Pro के रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। इस फोन का वाइड एंगल लेंस मैक्रो ऑप्शन के साथ आता है।

Honor 80 Pro Selfie Camera

160 MP Camera phone honor 80 pro launched know price and specifications

ऑनर 80 प्रो में तीन बैक कैमरा के साथ ही दो फ्रंट कैमरे भी दिए गए है। यह स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर बनी पंच होल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल पोर्टरेट प्राइमरी सेल्फी सेंसर दिया गया है तथा इसके साथ ही Honor 80 Pro स्मार्टफोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जो डेफ्थ-ऑफ-फिल्ड लेंस है।

Honor 80 Pro Processor

64mp camera phone honor 80 se 5g launched know price specification details

ऑनर 80 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो मैजिकओएस 7.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 3.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8प्लस जेन1 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Honor 80 Pro एड्रेनो 730 जीपीयू सपोर्ट करता है।

Honor 80 Pro RAM

160 MP Camera phone honor 80 pro launched know price and specifications

ऑनर 80 प्रो 5जी तीन वेरिएंट्स में लाया गया है। इस मोबाइल फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा सबसे बड़े Honor 80 Pro में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Honor 80 Pro Battery

160 MP Camera phone honor 80 pro launched know price and specifications

तगड़े प्रोसेसर के साथ इस फोन में गेमिंग जहां आसान बनती है वहीं मोबाइल गेमिंग का मजा किरकिरा न हो इसके लिए ऑनर 80 प्रो 5जी फोन को बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। Honor 80 Pro स्मार्टफोन 4,800एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।

HONOR 80 Pro Price

8GB RAM + 256GB Storage = 3499 yuan (तकरीबन 39,900 रुपये)
12GB RAM + 256GB Storage = 3799 yuan (तकरीबन 43,500 रुपये)
12GB RAM + 512GB Storage = 4099 yuan (तकरीबन 46,900 रुपये)

The post 5 कैमरों के साथ लॉन्च हुआ HONOR 80 Pro! इसमें दिया गया है क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर, देखें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/160-mp-camera-phone-honor-80-pro-launched-know-price-and-specifications/feed/ 0
160MP Camera वाला यह 5G मोबाइल फोन हुआ लॉन्च! इसकी चमक के आगे OnePlus भी पड़ा फीका https://www.91mobiles.com/hindi/honor-80-5g-launched-check-price-and-specifications-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-80-5g-launched-check-price-and-specifications-details-in-hindi/#respond Wed, 23 Nov 2022 12:28:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92690 ऑनर 80 5जी फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी दी है जिसकी प्रमुख यूएसपी स्मार्टफोन में मौजूद 160MP Rear Camera है।

The post 160MP Camera वाला यह 5G मोबाइल फोन हुआ लॉन्च! इसकी चमक के आगे OnePlus भी पड़ा फीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor 80 Series टेक मंच पर एंट्री ले चुकी है। इसे सबसे पहले कंपनी की होम मार्केट चीन में ही लॉन्च किया गया है तथा ऑनर 80 सीरीज़ के तहत Honor 80 SE, Honor 80 और Honor 80 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। ये तीनों ही 5G Mobile Phone हैं जो ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। आगे हमनें ऑनर 80 5जी फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी दी है जिसकी प्रमुख यूएसपी स्मार्टफोन में मौजूद 160MP Rear Camera है।

HONOR 80 5G की ताकत

  • 160MP Rear Camera
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • Qualcomm Snapdragon 782G
  • 66W Fast Charging

HONOR 80 5G की फुल स्पेसिफिकेशन्स

ऑनर 80 5जी फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Honor 80 5G फोन डिस्प्ले में 1000निट्स ब्राइटनेस, एचडीआर10, 1920हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 1.07एम कलर सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन 161.6×73.9×7.7एमएम और वज़न 180ग्राम है।

HONOR 80 5G launched check price and specifications details in hindi

Honor 80 5G Phone एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो मैजिक यूआई 7.0 के साथ मिलकर काम करता है। इस मोबाइल फोन में 2.7गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 782जी चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 642एल जीपीयू सपोर्ट करता है।

HONOR 80 5G launched check price and specifications details in hindi

फोटोग्राफी के लिए Honor 80 5G में एफ/1.8 अपर्चर वाला 160 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.4 अपर्चर 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

HONOR 80 5G launched check price and specifications details in hindi

Honor 80 5G फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है जिनमें 4जी एलटीई भी चलाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए यहां इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए में 4,800एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।

HONOR 80 5G की कीमत

ऑनर 80 5जी फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है तथा अन्य दोनों वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करते हैं। इनमें से एक में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है तथा दूसरा मॉडल 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इनका प्राइस आगे लिखा गया है:

8GB RAM + 256GB Storage = 2699 yuan (तकरीबन 30,800 रुपये)
12GB RAM +256GB Storage = 2999 yuan (तकरीबन 34,200 रुपये)
12GB RAM +512GB Storage = 3299 yuan (तकरीबन 37,700 रुपये)

The post 160MP Camera वाला यह 5G मोबाइल फोन हुआ लॉन्च! इसकी चमक के आगे OnePlus भी पड़ा फीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-80-5g-launched-check-price-and-specifications-details-in-hindi/feed/ 0
64MP कैमरा और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ Honor 80 SE 5G हुआ लॉन्च, इसमें मिलती है 19GB RAM की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-phone-honor-80-se-5g-launched-know-price-specification-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-phone-honor-80-se-5g-launched-know-price-specification-details/#respond Wed, 23 Nov 2022 11:52:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92666 Honor 80 SE सीरीज़ का सबसे अफॉर्डेबल स्मार्टफोन है जो 64MP Camera, 66W Charging, 12GB RAM और MediaTek Dimensity 900 चिपसेट सपोर्ट करता है।

The post 64MP कैमरा और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ Honor 80 SE 5G हुआ लॉन्च, इसमें मिलती है 19GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor ने आज टेक मार्केट में अपनी नई ऑनर 80 सीरीज़ पेश कर दी है। इस सीरीज़ के तहत Honor 80 SE, Honor 80 और Honor 80 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जो शानदार लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। ऑनर 80 एसई इस सीरीज़ का सबसे अफॉर्डेबल स्मार्टफोन है जो 64MP Camera, 66W Charging, 12GB RAM और MediaTek Dimensity 900 चिपसेट सपोर्ट करता है। आगे Honor 80 SE Price और Specifications डिटेल्स दी गई है।

Honor 80 SE Specifications

ऑनर 80 एसई स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन कर्व्ड ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन की स्क्रीन बेजल लेस है जिसके उपरी ओर ठीक बीच में पंच-होल दिया गया है। यह होल बॉडी ऐज से दूर प्लेस किया गया है। फोन डिस्प्ले में 1920हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 1.07एम कलर सपोर्ट मिलता है।

64mp camera phone honor 80 se 5g launched know price specification details

Honor 80 SE एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो मैजिकओएस 7.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन माली-जी68 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन 12 जीबी तक इंटरनल रैम तथा 7जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है। यानी हैवी प्रोसेसिंग के दौरान Honor 80 SE 19जीबी रैम पर रन करने में सक्षम है।

64mp camera phone honor 80 se 5g launched know price specification details

फोटोग्राफी के लिए Honor 80 SE ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑनर 80एसई स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

64mp camera phone honor 80 se 5g launched know price specification details

Honor 80 SE स्मार्टफोन 5जी और 4जी दोनों सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस मोबाइल फोन में जहां इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए ऑनर 80 एसई 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,600एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। Honor 80 SE स्मार्टफोनके साथ WiFi 5, Bluetooth 5.1, GNSS के साथ ही Hi-Res Audio (wired and wireless) भी मिलता है।

Honor 80 SE Price

ऑनर 80 एसई स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 2399 युआन यानी भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन रुपये है। इसी तरह बड़ा Honor 80 SE 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 2699 युआन यानी रुपये की रेंज में लॉन्च हुआ है। इस फोन को चीनी मार्केट में Moonlight Crystal, Iceland Fantasy, Cherry Pink Coral और Bright Black में उतारा गया है।

The post 64MP कैमरा और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ Honor 80 SE 5G हुआ लॉन्च, इसमें मिलती है 19GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-phone-honor-80-se-5g-launched-know-price-specification-details/feed/ 0
160MP Rear और 50MP Selfie Camera, फोटोग्राफी के मामले में नए रिकॉर्ड बनाने आ रहा है यह धाकड़ मोबाइल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/23-november-honor-80-series-to-be-announced-honor-80-pro-honor-80-se-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/23-november-honor-80-series-to-be-announced-honor-80-pro-honor-80-se-launch/#respond Thu, 17 Nov 2022 11:34:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92322 23 नवंबर को HONOR 80 SE 5G, HONOR 80 5G और HONOR 80 Pro 5G लॉन्च होंगे।

The post 160MP Rear और 50MP Selfie Camera, फोटोग्राफी के मामले में नए रिकॉर्ड बनाने आ रहा है यह धाकड़ मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HONOR कंपनी आने वाली 23 नवंबर को अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज़ HONOR 80 series टेक मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अभी सीरीज़ में शामिल होने वाले स्मार्टफोंस का नाम तो नहीं बताया है लेकिन उम्मीद है कि 23 नवंबर को HONOR 80 SE 5G, HONOR 80 5G और HONOR 80 Pro 5G लॉन्च होंगे। आगे हमने ऑनर 80 सीरीज़ की लॉन्च डिटेल शेयर करने के साथ ही ऑनर 80, ऑनर 80 एसई और ऑनर 80 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया है जो लीक्स के जरिये सामने आ चुकी है।

इन दिन लॉन्च होगी HONOR 80 Series

ऑनर 80 सीरीज़ आने वाली 23 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। इन दिन HONOR 80 Series चीन में लॉन्च होगी जिसके बाद अन्य मार्केट्स में दस्तक दे सकती है। गौरतलब है कि ऑनर ब्रांड इन दिनों भारतीय बाजार में ज्यादा एक्टिव नहीं है लिहाजा हो सकता है​ कि ऑनर 80, ऑनर 80 एसई और ऑनर 80 प्रो इंडिया में लॉन्च ना हो। लेकिन पावरफुल कैमरे से लैस ऑनर 80 सीरीज़ भारतीय समयानुसार 23 नवंबर की दोपहर 12 बजे टेक मार्केट में ऑफिशियल हो जाएगी।

23 November HONOR 80 series to be announced HONOR 80 Pro HONOR 80 SE launch
Honor 80 Pro

HONOR 80 Series का कैमरा

ऑनर 80 सीरीज़ को लेकर बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन सीरीज़ पावरफुल कैमरे से लैस होगी। सामने आए लीक्स के अनुसार सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल HONOR 80 Pro 5G में 160 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो एफ/1.8 अपर्चर पर काम करेगा। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है।

23 November HONOR 80 series to be announced HONOR 80 Pro HONOR 80 SE launch
Honor 80 SE

HONOR 80 Series की स्पेसिफिकेशन्स

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार सीरीज़ का बेस मॉडल HONOR 80 स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 782जी चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। HONOR 80 SE स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 1080 चिपसेट पर लॉन्च किए जान की जानकारी लीक में सामने आई है। इसी तरह HONOR 80 Pro स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जिसे 3.2गीगाहर्ट्ज़ त​क की क्लॉक स्पीड मिल सकेगी।

The post 160MP Rear और 50MP Selfie Camera, फोटोग्राफी के मामले में नए रिकॉर्ड बनाने आ रहा है यह धाकड़ मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/23-november-honor-80-series-to-be-announced-honor-80-pro-honor-80-se-launch/feed/ 0