Honor 80 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 23 Nov 2022 11:52:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 64MP कैमरा और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ Honor 80 SE 5G हुआ लॉन्च, इसमें मिलती है 19GB RAM की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-phone-honor-80-se-5g-launched-know-price-specification-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-phone-honor-80-se-5g-launched-know-price-specification-details/#respond Wed, 23 Nov 2022 11:52:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92666 Honor 80 SE सीरीज़ का सबसे अफॉर्डेबल स्मार्टफोन है जो 64MP Camera, 66W Charging, 12GB RAM और MediaTek Dimensity 900 चिपसेट सपोर्ट करता है।

The post 64MP कैमरा और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ Honor 80 SE 5G हुआ लॉन्च, इसमें मिलती है 19GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor ने आज टेक मार्केट में अपनी नई ऑनर 80 सीरीज़ पेश कर दी है। इस सीरीज़ के तहत Honor 80 SE, Honor 80 और Honor 80 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जो शानदार लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। ऑनर 80 एसई इस सीरीज़ का सबसे अफॉर्डेबल स्मार्टफोन है जो 64MP Camera, 66W Charging, 12GB RAM और MediaTek Dimensity 900 चिपसेट सपोर्ट करता है। आगे Honor 80 SE Price और Specifications डिटेल्स दी गई है।

Honor 80 SE Specifications

ऑनर 80 एसई स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन कर्व्ड ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन की स्क्रीन बेजल लेस है जिसके उपरी ओर ठीक बीच में पंच-होल दिया गया है। यह होल बॉडी ऐज से दूर प्लेस किया गया है। फोन डिस्प्ले में 1920हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 1.07एम कलर सपोर्ट मिलता है।

64mp camera phone honor 80 se 5g launched know price specification details

Honor 80 SE एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो मैजिकओएस 7.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन माली-जी68 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन 12 जीबी तक इंटरनल रैम तथा 7जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है। यानी हैवी प्रोसेसिंग के दौरान Honor 80 SE 19जीबी रैम पर रन करने में सक्षम है।

64mp camera phone honor 80 se 5g launched know price specification details

फोटोग्राफी के लिए Honor 80 SE ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑनर 80एसई स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

64mp camera phone honor 80 se 5g launched know price specification details

Honor 80 SE स्मार्टफोन 5जी और 4जी दोनों सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस मोबाइल फोन में जहां इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए ऑनर 80 एसई 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,600एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। Honor 80 SE स्मार्टफोनके साथ WiFi 5, Bluetooth 5.1, GNSS के साथ ही Hi-Res Audio (wired and wireless) भी मिलता है।

Honor 80 SE Price

ऑनर 80 एसई स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 2399 युआन यानी भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन रुपये है। इसी तरह बड़ा Honor 80 SE 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 2699 युआन यानी रुपये की रेंज में लॉन्च हुआ है। इस फोन को चीनी मार्केट में Moonlight Crystal, Iceland Fantasy, Cherry Pink Coral और Bright Black में उतारा गया है।

The post 64MP कैमरा और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ Honor 80 SE 5G हुआ लॉन्च, इसमें मिलती है 19GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-phone-honor-80-se-5g-launched-know-price-specification-details/feed/ 0
160MP Rear और 50MP Selfie Camera, फोटोग्राफी के मामले में नए रिकॉर्ड बनाने आ रहा है यह धाकड़ मोबाइल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/23-november-honor-80-series-to-be-announced-honor-80-pro-honor-80-se-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/23-november-honor-80-series-to-be-announced-honor-80-pro-honor-80-se-launch/#respond Thu, 17 Nov 2022 11:34:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92322 23 नवंबर को HONOR 80 SE 5G, HONOR 80 5G और HONOR 80 Pro 5G लॉन्च होंगे।

The post 160MP Rear और 50MP Selfie Camera, फोटोग्राफी के मामले में नए रिकॉर्ड बनाने आ रहा है यह धाकड़ मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HONOR कंपनी आने वाली 23 नवंबर को अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज़ HONOR 80 series टेक मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अभी सीरीज़ में शामिल होने वाले स्मार्टफोंस का नाम तो नहीं बताया है लेकिन उम्मीद है कि 23 नवंबर को HONOR 80 SE 5G, HONOR 80 5G और HONOR 80 Pro 5G लॉन्च होंगे। आगे हमने ऑनर 80 सीरीज़ की लॉन्च डिटेल शेयर करने के साथ ही ऑनर 80, ऑनर 80 एसई और ऑनर 80 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया है जो लीक्स के जरिये सामने आ चुकी है।

इन दिन लॉन्च होगी HONOR 80 Series

ऑनर 80 सीरीज़ आने वाली 23 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। इन दिन HONOR 80 Series चीन में लॉन्च होगी जिसके बाद अन्य मार्केट्स में दस्तक दे सकती है। गौरतलब है कि ऑनर ब्रांड इन दिनों भारतीय बाजार में ज्यादा एक्टिव नहीं है लिहाजा हो सकता है​ कि ऑनर 80, ऑनर 80 एसई और ऑनर 80 प्रो इंडिया में लॉन्च ना हो। लेकिन पावरफुल कैमरे से लैस ऑनर 80 सीरीज़ भारतीय समयानुसार 23 नवंबर की दोपहर 12 बजे टेक मार्केट में ऑफिशियल हो जाएगी।

23 November HONOR 80 series to be announced HONOR 80 Pro HONOR 80 SE launch
Honor 80 Pro

HONOR 80 Series का कैमरा

ऑनर 80 सीरीज़ को लेकर बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन सीरीज़ पावरफुल कैमरे से लैस होगी। सामने आए लीक्स के अनुसार सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल HONOR 80 Pro 5G में 160 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो एफ/1.8 अपर्चर पर काम करेगा। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है।

23 November HONOR 80 series to be announced HONOR 80 Pro HONOR 80 SE launch
Honor 80 SE

HONOR 80 Series की स्पेसिफिकेशन्स

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार सीरीज़ का बेस मॉडल HONOR 80 स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 782जी चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। HONOR 80 SE स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 1080 चिपसेट पर लॉन्च किए जान की जानकारी लीक में सामने आई है। इसी तरह HONOR 80 Pro स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जिसे 3.2गीगाहर्ट्ज़ त​क की क्लॉक स्पीड मिल सकेगी।

The post 160MP Rear और 50MP Selfie Camera, फोटोग्राफी के मामले में नए रिकॉर्ड बनाने आ रहा है यह धाकड़ मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/23-november-honor-80-series-to-be-announced-honor-80-pro-honor-80-se-launch/feed/ 0