Honor 8A | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 04 Jan 2019 03:43:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8 जनवरी को इन दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगा ऑनर 8ए स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8a-set-to-launch-on-january-8th-in-china/ Fri, 04 Jan 2019 03:43:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25701 ऑनर 8ए में टियरड्रॉप नॉच और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा।

The post 8 जनवरी को इन दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगा ऑनर 8ए स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवाई की सब-ब्रांड कंपनी ऑनर इस साल अपने पहले स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। कंपनी ने गुरुवार को चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक टीज़र जारी किया है, जिसके अनुसार कंपनी अपने ऑनर 8ए को चीन में 8 जनवरी को लॉन्च करेगी। नाम से लग रहा है कि यह स्मार्टफोन पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए ऑनर 7ए का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। वहीं, टेना कि लिस्टिंग में इस बात का खुलासा हुआ है कि ऑनर 8ए में एंड्रॉयड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।

बता दें कि ऑनर ने अपने ऑफिशियल वीबो अकाउंट पर नए फोन का टीज़र जारी किया है, जिसके अनुसार कंपनी ऑनर 8ए को 8 जनवरी को लॉन्च करेगी। टीज़र में इस बात की जानकारी मिली है कि इसमें 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और यह डिवाइस ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आएगा।

honor-8a

इतना ही नहीं टीज़र में हॉनर 8ए के डिज़ाइन को भी दिखाया गया है, जिससे ऐस लग रहा है कि फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर्स होने की भी जानकारी सामने आई है। टेना की लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस एंडॉयड 9.0 पाई पर कार्य करेगा। वहीं, ऑनर 8ए में 6.08-इंच का एचडी+ (720×1560 पिक्सल) एलसीडी पैनल होगा।

लॉन्च से पहले ही सामने आई वॉटरड्रॉप नॉच वाले ऑनर 8ए की रियर ईमेज, जल्द होगा लॉन्च

हैंडसेट को 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा लिस्टिंग में पता चला है कि डिवाइस के रियर में 13-मेगापिक्सल कैमरा और सेल्फी के लेिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

हैलो नॉच और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया वाई93, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

स्टोरेज के लिए ऑनर 8ए में 32 जीबी और 64जीबी का ऑप्शन दिया जा सकता है। वहीं, डिवाइस में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट का ऑप्शन हो सकता है। लिस्टिंग में फिंगरप्रिंट सेंसर की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर होने की अभी पक्की नहीं है।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

The post 8 जनवरी को इन दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगा ऑनर 8ए स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लॉन्च से पहले ही सामने आई वॉटरड्रॉप नॉच वाले आॅनर 8ए की रियर ईमेज, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8a-real-image-fcc-leaked-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8a-real-image-fcc-leaked-specifications-in-hindi/#comments Thu, 20 Dec 2018 11:49:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25291 फोन लॉन्च से पहले ही आॅनर 8ए की लुक का खुलासा हो गया है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई वॉटरड्रॉप नॉच वाले आॅनर 8ए की रियर ईमेज, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आॅनर कंपनी अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे आॅनर 8ए नाम के साथ जल्द की टेक मंच पर पेश कर देगी। पिछले हफ्ते ही इस स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया था जिसमें फोन की रेंडर ईमेज के साथ ही इसकी कुछ ​अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं आज ​फिर से आॅनर 8ए से जुड़ा एक नया लीक सामने आया है। इस लीक में आॅनर 8ए की रियल ईमेज शेयर की गई है और फोन लॉन्च से पहले ही आॅनर 8ए की लुक का खुलासा हो गया है।

आॅनर 8ए को अमेरिकी साइट एफसीसी पर जेएटी-एलएक्स3 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। ताजा लीक में आॅनर 8ए की रियल ईमेज को शेयर किया गया है और फोन को फ्रंट पैनल तथा बैक पैनल से दिखाया गया है। सबसे पहले फ्रंट पैनल की बात करें तो यह फोन की ट्रेंड में चल रही वॉटर ड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बनाया गया है। फोन के चारों किनारें हल्के बेजल वाले हैं तथा नीचे की ओर मौजूद बॉडी पार्ट पर ‘आॅनर’ लिखा हुआ है।

honor 8a specifications on teena in hindi

फोन के बैक पैनल की बात करें तो आॅनर 8ए सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। यह कैमरा फोन के बाएं कोने में होगा और इसके नीचे की ओर एलईडी फ्लैश दी गई है। फोन के बैक पैनल पर ही नीचे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर सिम ट्रे ​दी गई है तथा बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है। आॅनर 8ए के उपरी ओर 3.5एमएम जैक मौजूद है जब्कि नीचे की ओर यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

आ रहा है 3 सेल्फी कैमरे वाला फोन, 8जीबी रैम के साथ होगा सबसे फास्ट प्रोसेसर

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना के अनुसार आॅनर 8ए को 6.08 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है​ जिसके साथ यह फोन 2.3गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा। वहीं स्टोरेज आॅप्शन्स के तौर पर इस फोन में 32जीबी तथा 64जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 2920एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।

शाओमी की टक्कर में लॉन्च हुए कूलपैड के तीन नए फोन, कीमत 3,999 रुपये से शुरू

आॅनर 8ए को ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। आॅनर कंपनी ने हालांकि अभी तक आॅनर 8ए को लेकर कोई भी आॅफिशियल घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर देगी।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई वॉटरड्रॉप नॉच वाले आॅनर 8ए की रियर ईमेज, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8a-real-image-fcc-leaked-specifications-in-hindi/feed/ 5
नॉच स्क्रीन और स्टाइलिश डिजाइन में लॉन्च होगा आॅनर 8ए, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8a-specifications-on-teena-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8a-specifications-on-teena-in-hindi/#comments Fri, 14 Dec 2018 12:05:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25167 महंगे व्यू 20 के साथ ही आॅनर सस्ता 8ए को कर सकता है लॉन्च।

The post नॉच स्क्रीन और स्टाइलिश डिजाइन में लॉन्च होगा आॅनर 8ए, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही हमने खबर दी थी कि आॅनर का एक नया मॉडल टेना पर लिस्ट किया गया है। हालांकि फोन के फोटोग्राफ तो नहीं आए थे लेकिन सारे स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हो गए थे। वहीं आज चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर इस फोन का फोटो भी उपलब्ध हो चुका है। इन फोटोज़ को देखकर आप डिजान के बारे में पूरा अंदाजा लगा सकते हैं। आॅनर के फोन को टेना पर जेएटी—एएल00 और जेएटी—टीएल00 दो अलग—अलग नाम से लिस्ट किया गया है। कहा जा रहा है कि ये फोन आॅनर 8ए नाम से लॉन्च होंगे।

इस साल कंपनी ने कम रेंज में आॅनर 7ए और 7एस को पेश किया था और यह फोन उसका ही अपग्रेड संस्करण हो सकता है। फोन में बेज़ल लेस डिसप्ले दिया गाय है और छोटा सा नॉच दिखाई दे रहा है जिस पर सेल्फी कैमरा है। लिस्ट किए गए मॉडल में 6.88—इंच की सक्रीन दी गइ है जो 1560 x 720 एचडी+ रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध है। इस खबर को सबसे पहले माईस्मार्ट प्राइस ने प्रकाशित किया है। चार कैमरे वाले हुआवई पी30 में होगा कर्व्ड नॉच डिसप्ले

हालांकि फोन में चिपसेट का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन फोन में 2.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टा कोर प्रोसेसर की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही 3जीबी रैम दी गई है। हालांकि दो मैमोरी आॅप्शन हैं। यह फोन 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। फोन में 512जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के बारे में भी जानकारी दी गई है। वोडाफोन लाया है 169 रुपये का प्लान, क्या यह जियो से बेस्ट है?

जहां आज डुअल कैमरा ट्रेंड बन रहा है। ऐसें लिस्ट किया गया आॅनर जेएटी—एएल00 में आपको सिंगल रियर माउंट कैमरा मिलेगा। फोन में 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे की जानकारी दी गई है। वहीं पार बैकअप के लिए यह फोन 2,920एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

लिस्टिंग में फोन का डायमेंशन भी उपलब्ध है। यह फोन 156.28 x 73.5 x 8.0 एमएम है और वजन 150 ग्राम है। वहीं ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रेड सहित चार रंगों में उपलब्ध होगा।

The post नॉच स्क्रीन और स्टाइलिश डिजाइन में लॉन्च होगा आॅनर 8ए, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-8a-specifications-on-teena-in-hindi/feed/ 3