honor 9 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 09 Jan 2018 07:06:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आॅनर फिर ला रहा है 4 कैमरे वाला फोन, जनवरी में अंत में लॉन्च होगा 9 लाइट https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9-lite-might-launch-in-india-in-january-with-4-camera-sensor-in-hindi/ Tue, 09 Jan 2018 07:06:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15669 फोन के बैक पैनल और फ्रंट पैनल दोनों ओर डुअल ​कैमरा सेटअप दिया गया है।

The post आॅनर फिर ला रहा है 4 कैमरे वाला फोन, जनवरी में अंत में लॉन्च होगा 9 लाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी हुआवई की सब ब्रांड कंपनी आॅनर ने पिछले माह अपनी फ्लै​गशिप के तहत 4 कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन आॅनर 9 लाइट लॉन्च किया था। यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध है। लेकिन आॅनर कंपनी अब अपने इस शानदार फोन को भारतीय बाजार में लाने के तैयार है। आॅनर 9 लाइट इसी माह इंडियन बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

दरअसल आॅनर इंडिया ने बताया है कि कंपनी इसी माह अपना एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है और यह फोन शानदार कैमरा सेटअप से लैस होगा। कंपनी ने हालांकि इस फोन का नाम आॅफिशियली अनाउंस नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है ​कि यह फोन आॅनर 9 लाइट ही होगा। गौरतलब है कि चीनी बाजार में इस फोन को 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी, 4जीबी रैम/32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी के तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

honor-9-lite-2

आॅनर 9 लाइट की सबसे बड़ी खासियत इसकी कैमरा सेग्मेंट है। इस फोन को 4 कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल और फ्रंट पैनल दोनों ओर डुअल ​कैमरा सेटअप दिया गया है। इन दोनों ही पैनल्स पर एक कैमरा सेंसर जहां 13-मेगापिक्सल का दिया गया है वहीं दूसरा कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है। फोन के दोनों कैमरा सेटअप पीडीएएफ और बोफा इफेक्ट से लैस है।

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में 2160 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.65-इंच की फुलएचडीप्लस स्क्रीन दी गई है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को खरोंचो और डेमेज से बचाने के लिए इन्हें 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

honor-9-lite

आॅनर 9 लाइट ईएमयूआई 8.0 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश हुआ है तथा 2.36गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ किरीन 659 चिपसेट पर रन करता है। डुअल सिम के साथ ही आॅनर 9 लाइट में 4जी वोएलटीई, एनएफसी एवं अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में पावर सेविंग फीचर के साथ 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

बहरहाल भारत में इस फोन को कितने वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत क्या होगी इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा।

The post आॅनर फिर ला रहा है 4 कैमरे वाला फोन, जनवरी में अंत में लॉन्च होगा 9 लाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
21 दिसंबर को लॉन्च होगा 13-एमपी+20-एमपी डुअल कैमरे से लैस आॅनर 9 लाइट https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9-lite-to-be-launched-on-21st-december-in-hindi/ Thu, 14 Dec 2017 10:33:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14793 इस फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन देखने को मिलेगी।

The post 21 दिसंबर को लॉन्च होगा 13-एमपी+20-एमपी डुअल कैमरे से लैस आॅनर 9 लाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जून माह में हुआवई की सब ब्रांड कंपनी आॅनर ने अपनी फ्लै​गशिप के तहत डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन आॅनर 9 लॉन्च किया था। यह फोन 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ मार्केट में आया था। वहीं अब कंपनी इस फोन का एक और वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है। आॅनर इसी महीने की 21 तारीख को आॅनर 9 लाइट स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर चुकी है। यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया जा रहा है जो आने वाले महीनों में इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।

आॅनर 21 दिसंबर को चीनी शहर में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से आॅनर 9 लाइट अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में कदम रखेगा। कंपनी की ओर से आॅनर 9 लाइट के लॉन्च इन्वाईट भेजे जाने शुरू कर दिए है। इस मीडिया इन्वाईट को देखकर यह भी साफ हो गया है कि अपने बड़े वर्ज़न की तरह आॅनर 9 लाइट भी डुअल कैमरा सपोर्ट करेगा। हालांकि इस फोन की कीमत क्या होगी इसकी जानकारी 21 दिसंबर को ​ही मिल पाएगी।

honor-9-lite-1

आॅनर 9 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामनें आई जानकारी के अनुसार यह फोन एआई तकनीक से लैस होगा। इस फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन देखने को मिलेगी। यह एक बेज़ल लेस स्मार्टफोन होगा जो 2160 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.65-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी या 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा जिसके साथ यह हाईसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट पर रन करेगा। फोटोग्राफी के लिए आॅनर 9 लाइट में 13-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा तथा यह फोन 2,900एमएएच की बैटरी से लैस होगा। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 21 दिसंबर का इंतजार किया जा रहा है।

The post 21 दिसंबर को लॉन्च होगा 13-एमपी+20-एमपी डुअल कैमरे से लैस आॅनर 9 लाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
20-मेगापिक्सल डुअल कैमरा, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 9 https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9-launched-with-6gb-ram-and-dual-camera-in-hindi/ Tue, 13 Jun 2017 05:51:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8461 आॅनर 9 को कंपनी की ओर से एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है जो बेहतरीन फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

The post 20-मेगापिक्सल डुअल कैमरा, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 9 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई के सब-ब्रांड आॅनर ने अपनी फ्लैगशिप के तहत कई दिनों से चर्चा के छाए हुए स्मार्टफोन आॅनर 9 को आधिकारिक तौर पर प्रस्तुत कर ​दिया है। आॅनर की ओर से इस नए स्मार्टफोन को फिलहाल चीनी बाजार में पेश किया गया है जो आगामी 16 तारीख से वहां सेल के लिए उपलब्ध होगा। आशा है कि जल्द ही कंपनी इस फोन की भारत में उपलब्धता को लेकर भी घोषणा करेगी।

शाओमी रेडमी 4 आज 12 बजे से सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कैसे खरीदें

आॅनर 9 को कंपनी की ओर से एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है जो बेहतरीन फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। इस फोन की बॉडी मैटल की बना है तथा फोन का बैक पैनल ग्लास का है। आॅनर की ओर से फोन को 1080पिक्सल वाली 5.15-इंच की स्क्रीन पर पेश किया गया है जो डीसीआई-पी3 कलर स्पैस तकनीक के चलते बेहद ही उम्दा पिक्चर क्वॉलिटी प्रदान करती है।

honor-9

यह फोन ईएमयूआई 5.1 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है, जो किरिन 960 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से 6जीबी की रैम के साथ इस फोन को 64जीबी और 128जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस हुए लॉन्च, जानें इन कम बजट स्मार्टफोन की खासियतें

कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के तौर पर इसमें 4जी वोएलटीई के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ व एनएफसी जैसे फीचर्स शामिल है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से यह फोन ग्रे, ब्लैक और एंबेर गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन को 2700 चीनी युआन में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 25,600 रुपये है।

The post 20-मेगापिक्सल डुअल कैमरा, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 9 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
12 जून को लॉन्च होगा आॅनर 9, इसमें है 20+12 एमपी का डुअल कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9-to-be-launch-on-12th-june-in-hindi/ Thu, 01 Jun 2017 12:01:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8124 आॅनर 9 को जून की 12 तारीख को शंघाई शहर में पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा। चीन में लॉन्च के बाद इसे अलग-अलग तारीखों पर विश्व के अन्य बाजारों में लाया जाएगा।

The post 12 जून को लॉन्च होगा आॅनर 9, इसमें है 20+12 एमपी का डुअल कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कई दिनों से टेक जगत में चर्चा का विषय बने रहे आॅनर 9 के लेकर आखिरकार कंपनी ने जानकारी दे ही दी। आॅनर 9 को जून की 12 तारीख को शंघाई शहर में पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा। चीन में लॉन्च के बाद इसे अलग-अलग तारीखों पर विश्व के अन्य बाजारों में लाया जाएगा।

6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस मीडनाईट ब्लैक कलर वेरिएंट

आॅनर 9 को लेकर कंपनी की ओर से अभी सिर्फ लॉन्च डेट की सूचना दी गई है लेकिन अभी तक इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। आॅनर 9 के मीडिया इन्वाईट को देखकर यह कहा जा सकता है कि इसे डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा।

honor-9-launch-invite

इस फोन के लेकर पहले सामनें आए लीक्स पर गौर करें तो इसे कर्व्ड ग्लास पैनल पर पेश किया जाएगा जिसमें 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले होगी। यह फोन किरीन 960 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है तथा इसमें 4जीबी या 6जीबी की रैम देखने को मिल सकती है।

असूस ने उतारा 10-इंच की स्क्रीन वाला जेनपैड10, इसमें है, 4,680एमएएच की बैटरी

फोन में कार्ड सपोर्ट होगा तथा इसकी इंटरनल स्टोरेज 64जीबी की हो सकती है। लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर 20-मेगापिक्सल व 12-मे​गापिक्सल के दो कैमरे होंगे तथा सेल्फी के लिए इसमें 8मेगापिक्सल का फ्रंट हो सकता है। वहीं इसकी बैटरी 3,100एमएएच की दी जाएगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व कीमत के लिए 12जून का इंतजार करना होगा।

The post 12 जून को लॉन्च होगा आॅनर 9, इसमें है 20+12 एमपी का डुअल कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
27 तारीख को लॉन्च होगा 20-एमपी कैमरा और 6जीबी रैम वाला यह फ्लैगशिप फोन https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9-to-be-launch-on-27-june-in-hindi/ Wed, 17 May 2017 10:21:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7768 27 जून को आॅनर बर्लिन शहर में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस दिन आॅनर अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन आॅनर 9 लॉन्च करेगी।

The post 27 तारीख को लॉन्च होगा 20-एमपी कैमरा और 6जीबी रैम वाला यह फ्लैगशिप फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई के सब ब्रांड आॅनर ने पिछले साल आॅनर 8 पेश किया था जिसे खासा पसंद किया गया था। वहीं अब कंपनी इसी फोन के नेक्स्ट वर्ज़न को जल्द ही सामने लाने वाल है। प्राप्त जानकारी अनुसार 27 जून को हुआवई अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन आॅनर 9 पेश करने वाली है।

लेनोवो ब्रांड मोटो ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, जानकारी हुई लीक

दरअसल 27 जून को आॅनर बर्लिन शहर में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस ईवेंट के लिए कंपनी की ओर से मीडिया ईन्वाइट भेजे जाने शुरू कर दिए है। कंपनी ने इस ईन्वाइट पर ‘लाइट कैचर’ लिखा है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस दिन आॅनर अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन आॅनर 9 लॉन्च करेगी।

आॅनर 9 को लेकर अब तक सामनें आए लीक्स पर गौर करें तो यह फोन 5.2-इंच की फुलएचडी डिस्प्ले पर पेश किया जा सकता है। यह फोन ईएमयूआई स्कीन के सा​थ एंडरॉयड नुगट पर आधारित होगा तथा किरीन 960 चिपसेट पर कार्य करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) और जे5 (2017) की जानकारी आई सामनें, लॉन्च पहले जानें इनकी स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से इसे 4जीबी या 6जीबी रैम पर पेश किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। लीक में बताया गया है कि फोन में 20-मेगापिक्सल और 12-मेगापिक्सल के दो बैक कैमरे होंगे। बहरहाल आॅनर 9 को लेकर अभी कंपनी द्वारा की जाने वाल घोषणा का इंतजार है।

The post 27 तारीख को लॉन्च होगा 20-एमपी कैमरा और 6जीबी रैम वाला यह फ्लैगशिप फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डुअल कैमरे के साथ आॅनर 9 की तस्वीरें आई सामनें https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9-image-leaked-with-dual-rear-camera-in-hindi/ Thu, 20 Apr 2017 06:44:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6927 लीक में आॅनर 9 की फोटोज़ सामने आई है, जिसके बाद माना जा रहा है कंपनी जल्द ही इस फोन से पर्दा उठाएगी।

The post डुअल कैमरे के साथ आॅनर 9 की तस्वीरें आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवे की स्मार्टफोन निर्माता इकाई आॅनर ने पिछले साल ही अपनी मोबाईल सीरीज़ में आॅनर 8 को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी इसी फोन के उन्नत वर्जन आॅनर 9 को भी अपनी स्मार्टफोन रेंज में जोड़ने जा रही है। ताजा लीक में आॅनर के इस आगामी फोन की फोटोज़ सामने आई है, जिसके बाद माना जा रहा है कंपनी जल्द ही इस फोन से पर्दा उठाएगी।

11 कारण क्यों आईफोन से बेहतर है सैमसंग गैलेक्सी एस8

स्लैशलीक ने आॅनर के एक फोन की फोटोज़ लीक करते हुए दावा किया है कि यह कंपनी का आगामी स्मार्टफोन आॅनर 9 है। हालांकि फोटेाज़ के अलावा फोन की स्पेसि​फिकेशन्स पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन फोटो के जरिये फोन के कुछ फीचर्स को समझा जा सकता है।

honor-9

लीक हुई फोटो में फोन के फ्रंट और बैक पैनल को दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमर सेटअप दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल पर कंपनी का लोगो लगा है तथा वहां से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है।

सैमसंग गैलैक्सी एस8 और एस8 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कब से होगा सेल के लिए उपलब्ध और क्या होगा खास

इसके फ्रंट पैनल पर उपर की ओर सेल्फी कैमरा दिया गया है तथा नीचे की तरफ होम बटन है। उम्मीद की जा सकती है कि फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इ​म्बेड होगा। पावर की और वाल्यूम रॉकर फोन के दाएं पैनल पर दिए गए है। उम्मीद है कि जल्द ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आएगी।

The post डुअल कैमरे के साथ आॅनर 9 की तस्वीरें आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>