Honor 90 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 31 May 2023 11:44:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 200MP रियर और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ चीन में लॉन्च हुए ये दो नए HONOR स्मार्टफोन, देखें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/honor-90-pro-and-honor-90-china-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-90-pro-and-honor-90-china-launched-price-specifications/#respond Tue, 30 May 2023 14:22:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=105708 200MP रियर और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ चीन में लॉन्च हुए ये दो नए स्मार्टफोन, देखें डिटेल्स

The post 200MP रियर और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ चीन में लॉन्च हुए ये दो नए HONOR स्मार्टफोन, देखें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • डिवाइस में 90W सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग मिलती है।
  • HONOR 90 में Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर है।
  • HONOR 90 Pro में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट है।

HONOR ने होम मार्किट चीन में HONOR 90 और 90 Pro नाम से दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। यह कंपनी भारत में फिलहाल एक्टिव नहीं है लेकिन ब्रांड की नई नंबर सीरीज़ में 200MP रियर और 50MP सेल्फी कैमरा सहित कई तगड़े फीचर्स मौजूद हैं और यही कारण है की इस पोस्ट में HONOR 90 सीरीज फोंस की जानकारी दे रहे हैं।

HONOR 90 का डिजाइन और खूबियां

  • डुअल रिंग डिजाइन
  • Dynamic Dimming और Circadian Night डिस्प्ले

HONOR 90 सीरीज फोन में स्लिम और लाइट डिजाइन देखने को मिलता है। आप इमेज में देख सकते हैं कि फोन की एज घुमावदार नजर आ रही है। डिवाइस में आपको लग्जरी ज्वेलरी जैसा डिजाइन भी नजर आता है फोंस के पीछे की तरफ डुअल रिंग डिजाइन है। कुल मिलाकर देखा जाए तो फोन काफी शाइन करता है और एलिगेंट लुक देता है। एक खूबी यह भी है कि डिवाइस में Dynamic Dimming और Circadian Night डिस्प्ले सपोर्ट है जिससे आंखों और शरीर पर ज्यादा बुरा असर नहीं होता है। यानी फोन यूजर की हेल्थ को मद्देनजर रखते हुए बनाए गए हैं।

honor-90-and-honor-90-pro

HONOR 90 और HONOR 90 Pro के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: HONOR 90 में 6.7-इंच का FHD+ OLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 2664×1200 पिक्सल का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर गैमट, 1,600 nits तक पीक ब्राइटनेस, 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट है। जबकि 90 प्रो मॉडल में 6.78-इंच का FHD+ OLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है जिसमें 2700×1224 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और बाकि सब सामान्य मॉडल के डिस्प्ले जैसा है।
  • प्रोसेसर: HONOR 90 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर और Adreno 644 GPU दिया गया है। HONOR 90 Pro फोन Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट और Adreno 730 GPU से लैस है।
  • कैमरा: HONOR 90 Pro में 200MP 1/1.4-इंच सेंसर प्राइमरी कैमरा के साथ f/2.4 अपर्चर वाला  32MP टेलीफोटो पोर्ट्रेट लेंस, OIS, 2.5x ऑप्टिकल ज़ूम, 50x हाइब्रिड ज़ूम तकनीक मिलती है। वहीं, सेल्फी के लिए 50+2MP का कैमरा मिलता है। HONOR 90 की बात करें तो यह फोन 200MP कैमरा 1/1.4-इंच सेंसर के साथ,12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP डेप्थ लेंस के सपोर्ट वाला है। जबकि सेल्फी के लिए एक सामान फीचर्स हैं।
  • बैटरी: दोनों फोन 5000mAh बैटरी बैटरी वाले हैं लेकिन बेस मॉडल में 66W और प्रो मॉडल में 90W सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग दी गई है।

honor-90-and-honor-90-pro-specifications

HONOR 90 और HONOR 90 Pro की कीमत

HONOR 90 और HONOR 90 Pro को तीन अलग वैरियंट में चीन में एंट्री मिली है। जिसमें बेस मॉडल 12GB रैम और टॉप मॉडल 16GB रैम वाला है। इंटरनल स्टोरेज 256 से लेकर 512GB तक दिया गया है। HONOR 90 फोन के बेस मॉडल की शुरुआत 2499 yuan यानी करीब 30,000 रुपये है जबकि प्रो मॉडल का टॉप वैरियंट 3899 yuan यानी करीब 46,000 रुपये का है। फोन के लिए यूजर्स को Midnight Black, Emerald Green, Diamond Silver और Peacock Blue जैसे तीन कलर मिलेंगे। वहीं, फोन की सेल चीन में आने वाले 7 जून से होगी।

The post 200MP रियर और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ चीन में लॉन्च हुए ये दो नए HONOR स्मार्टफोन, देखें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-90-pro-and-honor-90-china-launched-price-specifications/feed/ 0