Honor 9N | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 12:13:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 दो दिन तक फ्लिपकार्ट पर 19,000 रुपए तक सस्ते मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कहां और कैसे खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-womens-day-sale-realme-c1-honor-9n-samsung-galaxy-s8-nokia-6-1-plus-get-discounts/ https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-womens-day-sale-realme-c1-honor-9n-samsung-galaxy-s8-nokia-6-1-plus-get-discounts/#respond Thu, 07 Mar 2019 07:05:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28250 हॉनर, रियलमी और कई ब्रांड के स्मार्टफोन को कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है।

The post दो दिन तक फ्लिपकार्ट पर 19,000 रुपए तक सस्ते मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कहां और कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए हर किसी बड़े मौके पर सेल का आयोजन करती है, जिसमें कई स्मार्टफोन्स और एक्सेससरीज पर आकर्षित डिस्काउंट ऑफर किया जाता है। वहीं, इस बार फ्लिपकार्ट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूजर्स के लिए फ्लिपकार्ट वूमेन डे सेल का आयोजन किया है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। लेकिन, फ्लिपकार्ट आयोजित की गई सेल महिला दिवस के एक दिन पहले यानी 7 मार्च (आज) से सेल शुरू हो जाएगी जो 8 मार्च को महिला दिवस तक चलेगी। आज से शुरू होने वाली सेल में अगर आप अपनी मां, बहन, पत्नी या किसी महिला दोस्त को तोहफे में मोबाइल फोन देना चाहते हैं तो यह सेल आपके लिए ही है।

स्मार्टफोन के अलावा फ्लिपकार्ट वूमेन डे सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं, टीवी और दूसरे होम एप्लायंस पर 75 पर्सेंट तक की छूट दी जा रही है। हम आपको यहां स्मार्टफोन में मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी देंगे, जिससे आप फोन को खरीदते समय ज्यादा परेशान नहीं होंगे।

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट पर होने वाली इस सेल में हर घंटे ओएमजी डील, हर आठ घंटे में ब्लॉकबस्टर डील और प्राइस क्रश सेल होगी। वहीं, इस सेल में नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन, डेबिट कार्ड से ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ जल्द आएगा हुआवई नोवा 4ई, जानें और क्या होंगे फीचर्स

इस सेल में रियलमी के फोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें रियलमी 2 प्रो और रियलमी सी1 फोन शामिल हैं। सेल के दौरान रियलमी 2 प्रो को 11,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। हालांकि, फोन की कीमत 14,990 रुपए है। इसके अलावा रियलमी सी1 के 3जीबी और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल को आप 8,999 रुपए की बजाय 7,499 रुपए में खरीद सकेंगे।

इसके अलावा हॉनर के स्मार्टफोन हॉनर 9एन, 9लाइट और 7ए पर भी छूट दी जा रही है। हॉनर 9एन के 4जीबी और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला मॉडल 9,999 रुपए में मिलेगा। इसकी ऑरिजनल कीमत 15,999 रुपए है। वहीं, 3जीबी और 32जीबी वेरिएंट 8,999 रुपए का मिलेगा।

इसके अलावा हॉनर 9 लाइट के 3जीबी और 32जीबी वेरिएंट 7,999 रुपए व 4जीबी व 64जीबी वेरिएंट 10,999 रुपए है। वहीं, हॉनर 7ए के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।

सेल के दौरान वीवो वी9 प्रो के 4जीबी और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 13,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। इसकी ऑरिजनल कीमत 17,990 रुपए है। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम और 48-एमपी कैमरे वाला वीवो एक्स27, 19 मार्च को होगा लॉन्च

फ्लिपकार्ट की वूमेन डेज सेल में नोकिया 6.1 प्लस के 4जीबी रैम वेरिएंट को 13,999 रुपए में खरीद सकेंगे। वहीं, नोकिया 5.1 प्लस के 3जीबी रैम वेरियंट 8,999 रुपए में उपलब्ध होगा। इसकी ऑरिजनल प्राइस 13,199 रुपए है।

फ्लिपकार्ट की इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस8 सिर्फ 30,990 रुपए में करीदा जा सकेगा। जबकि भारत में लांचिंग के समय सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत 57,900 रुपए थी। इस हिसाब से देखा जाए तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 पर पहली बार शानदार छूट दी जा रही है। वहीं इस सेल में 12,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लैपटॉप खरीदा जा सकता है। वहीं टैबलेट को इस सेल में 2,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post दो दिन तक फ्लिपकार्ट पर 19,000 रुपए तक सस्ते मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कहां और कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-womens-day-sale-realme-c1-honor-9n-samsung-galaxy-s8-nokia-6-1-plus-get-discounts/feed/ 0
यही है ऑनर फोन के खरीदारी का सही मौका, मिल रही है 3,000 रुपये तक की छूट https://www.91mobiles.com/hindi/honor-announces-deals-during-honor-days-sale-on-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-announces-deals-during-honor-days-sale-on-flipkart/#comments Wed, 26 Dec 2018 09:56:18 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25412 तीन दिन तक कम कीमत में मिलेंगे ऑनर के ये शानदार स्मार्टफोन्स।

The post यही है ऑनर फोन के खरीदारी का सही मौका, मिल रही है 3,000 रुपये तक की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप ऑनर फोन की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो यह सबसे सही मौका है। कंपनी अपने फोन पर भारी छूट दे रही है। ऑनर की यह ऑफर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्धहै। इसके लिए ऑनर डेज नाम की सेल की शुरुआत की गई जो आज यानी 26 दिसंबर से हो चुकी है। यह सेल 29 दिसंबर तक चलेगी। ऑनर डेज सेल के दौरान आपको ऑनर 9एन, ऑनर 7ए, ऑनर 7एस, ऑनर 9 लाइट और ऑनर 9आई स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट मिलेगा।

ऑनर 9एन

ऑनर डेज सेल के दौरान ऑनर 9एन के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4जीबी रैम व 64जीबी वेरिएंट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन दोनों डिवाइस की ओरिजनल कीमत क्रमश: 11,999 रुपए व 13,999 रुपए है। लेकिन, इस सेल में 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपए और 4जीबी रैम व 64जीबी वेरिएंट को 10,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। ऑनर 9एन में डुअल कैमरा सेटअप है। डिवाइस प्रीमियम लुक के साथ फुल व्यू डिजाइन और फुल एचडी+ 5.84-इंच डिसप्ले से लैस है।

48-एमपी कैमरा, पंच होल डिसप्ले तथा 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ बेहद ही ताकतवर फोन ऑनर वी20

ऑनर 7ए

ऑनर 7ए में 5.7-इंच एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसमें 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। आप इस डिवाइस को ऑनर डेज सेल के दौरान 7,499 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं, इसकी ओरिजनल कीमत 8,999 रुपए है। लेकिनन, 26 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच इस डिवाइस को 7,499 रुपए में खरीदा जा सकता है।

ऑनर 7एस

अगर बात करें ऑनर 7एस की तो इसमें 5.45-इंच डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,440 x 720 पिक्सल है। स्मार्टफोन में क्वार्ड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 2जीबी रैम व 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। अगर आप इस डिवाइस को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप ऑनर डेज सेल के दौरान इसे एक हजार रुपए कम यानी 5,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

ऑनर 8सी भारत में लॉन्च, यह है दुनिया का पहला फोन जो चलता है स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर

ऑनर 9 लाइट

ऑनर 9 लाइट के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज को आप इस सेल के दौरान 9,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस डिवाइस की असली कीमत 10,999 रुपए है। वहीं, अगर बात करें इस डिवाइस की खासियत की तो इसमें 5.65-इंच डिसप्ले दिया गया है। साथ ही इसमें फ्रंट और बैक पर डुअल कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के कॉम्बिनेशन वाला कैमरा है।

ऑनर 9 आई

ऑनर 9आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल फ्रेम पर बना है जिसका बैक पैनल मिरर फिनिशिंग वाला है। कंपनी ने इस फोन को 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले है। अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको यह 11,999 रुपए में मिल जाएगा। इस डिवाइस की असली कीमत 14,999 रुपए है।

The post यही है ऑनर फोन के खरीदारी का सही मौका, मिल रही है 3,000 रुपये तक की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-announces-deals-during-honor-days-sale-on-flipkart/feed/ 5
आॅनर ला रहा है नॉच डिसप्ले वाला नया फोन, रियलमी 2 को देगा टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/honor-to-launch-new-smartphone-with-notch-display-dual-ai-camera-under-rs10k-realme-2-in-hindi/ Mon, 27 Aug 2018 05:01:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22235 नर आने वाले दिनों में एक और सस्ता नॉच डिसप्ले वाला फोन भारत में लॉन्च करने वाली है।

The post आॅनर ला रहा है नॉच डिसप्ले वाला नया फोन, रियलमी 2 को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आॅनर कंपनी पिछले दिनों भारत में अपने दो शानदार स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने 19,999 रुपये की कीमत पर 6जीबी रैम से लैस आॅनर प्ले बाजार में उतारा है तो वहीं दूसरी ओर सिर्फ 11,999 रुपये की कीमत वाले आॅनर 9एन को देश में लॉन्च कर कंपनी नॉच डिसप्ले वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोंस में से एक अपने नाम कर चुकी है। वहीं अब खबर मिली है कि आॅनर आने वाले दिनों में एक और सस्ता नॉच डिसप्ले वाला फोन भारत में लॉन्च करने वाली है।

91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि टेक कंपनी आॅनर भारत में अपने स्मार्टफोन मॉडल्स की गिनती बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले दिनों में देश में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आॅनर का यह आगामी स्मार्टफोन बेजल लेस डिजाईन और नॉच डिसप्ले वाला होगा। फोन की नॉच में सेल्फी कैमरा दिया जाएगा जो एआई तकनीक से लैस होगा।

आॅनर प्ले इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस होने के चलते फोन का कैमरा अपने आप ही यूजर के आस पास के वातावरण को समझेगा और अच्छी फोटो कैप्चर करने में सहायक होगा। रिपोर्ट के अनुसार इस फोन के बैक पैनल पर भी डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। 91मोबाइल्स ने खबर निकाली है कि आॅनर अपने इस फोन को भी लो बजट में लॉन्च करेगी। यह फोन रियलमी ब्रांड द्वारा लॉन्च किए जाने वाले नए फोन रियलमी 2 को टक्कर देने के मकसद से बाजार में कदम रखेगा।

रियलमी 2 की बात करें तो अब सामनें आई जान​कारी के अनुसार यह फोन भी नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर एक कैमरा सेंसर 13-मेगापिक्सल का होगा जब्कि दूसरा कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का होगा जो डेफ्थ सेंसिंग तकनीक से लैस होगा। वहीं फोन में 4,230एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो फोन को लंबा बैकअप प्रदान करेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रियलमी 2 को मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है तथा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। रियलमी कंपनी अपने नए स्मार्टफोन रियलमी 2 को कल यानि 28 अगस्त को भारत में लॉन्च करने वाली है तथा इस फोन की एक्सक्लूसिव सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।

The post आॅनर ला रहा है नॉच डिसप्ले वाला नया फोन, रियलमी 2 को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नॉच डिसप्ले के साथ 5 सबसे सस्ते एंडरॉयड स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/notch-display-smartphone-in-india-under-budget-vivo-y81-oppo-a3s-vivo-v9-honor-9n-honor-play-in-hindi/ Thu, 16 Aug 2018 12:50:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22044 हमनें ऐसे सस्ते नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन का जिक्र किया हैं जो देश में कम से कम कीमत में आपको नॉच डिसप्ले का स्टाईल मारने का मौका देंगे।

The post नॉच डिसप्ले के साथ 5 सबसे सस्ते एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक दिग्गज कंपनी एप्पल ने पिछले साल अपनी दसवीं सालगिरह सेलिब्रेट करते हुए आईफोन 10 पेश किया था। यह फोन टेक जगत के सामनें आते ही सुर्खियों में छा गया था। आईफोन 10 ने स्मार्टफोन जगत में नया ट्रेंड शुरू कर दिया था और यह ट्रेंड था ‘नॉच डिसप्ले’ का। आईफोन 10 की नॉच डिसप्ले टेक जगत के साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी बिल्कुल नई और अनूठी थी। एप्पल आईफोन 10 तो कंपनी द्वारा हाईरेंज में लाया गया था, लेकिन नॉच डिसप्ले को कॉपी कर आज लगभग सभी ब्रांड अपने फोन लॉन्च कर रहे हैं। भारत में भी ऐसे कई स्मार्टफोन हैं जो आईफोन 10 की तरह नॉच डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। देश में ये नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन अलग-अलग बजट में लॉन्च हुए हैं। आगे हमनें 5 ऐसे सस्ते नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन का जिक्र किया हैं जो देश में कम से कम कीमत में आपको आईफोन 10 वाली फील और नॉच डिसप्ले का स्टाईल मारने का मौका देंगे।

1. वीवो वाई81
नॉच डिसप्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इस फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जो 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करती है। फोन की नॉच डिसप्ले को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 के साथ यह फोन 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर व मीडियाटेक एमटी6762 चिपसेट पर रन करता है।

vivo-y81-1

वीवो वाई81 में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वीवो वाई81 के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह एक 4जी स्मार्टफोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स व फेस अनलॉक के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन 12,999 रुपये की कीमत पर आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

2. ओपो ए3एस
ओपो का यह फोन भी 6.2-इंच की एचडी+ सुपर फुल स्क्रीन बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी हिस्से पर नॉच मौजूद है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलरओएस 5.1 पर पेश किया गया है जिसके साथ 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। भारत में यह फोन 2जीबी रैम/16जीबी मैमोरी और 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।

oppo-a3s

ओपो ए3एस के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एआई ब्यूटीफाई फीचर से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। फोन में फेस अनलॉक फीचर के साथ ही पावर बैकअप के लिए 4,230एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। ओपो ए3एस के 2जीबी/16जीबी वेरिएंट को 10,990 रुपये तथा 3जीबी/32जीबी वेरिएंट को 13,990 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट के साथ ही आॅफलाईन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

3. आॅनर 9एन
हुआवई के सब-ब्रांड आॅनर द्वारा लॉन्च किया गया यह बेहद ही स्टाईलिश और आर्कषक स्मार्टफोन है। यह फोन मैटल फ्रेम पर बना है जिसका बैक पैनल मिरर फिनिशिंग वाला है। इस फोन को 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया है जिसके उपरी किनारे पर नॉच मौजूद है। एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 के साथ आॅनर 9एन हाईसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट पर रन करता है।

honor-9n-2

आॅनर 9एन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है और पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में आॅनर 9एन का 3जीबी/32जीबी वेरिएंट 11,999 रुपये, 4जीबी/64जीबी वेरिएंट 13,999 रुपये तथा 4जीबी/128जीबी मैमोरी वेरिएंट 17,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।

4. वीवो वी9 यूथ
वीवो वी9 यूथ कपंनी के वीवो वी9 स्मार्टफोन का सस्ता मॉडल है जो नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाले इस फोन में 6.3-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ ही यह फोन 1.8गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रगन 450 चिपसेट पर रन करता है। वीवो ने अपने इस फोन को 4जीबी रैम से लैस किया है जो 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

वीवो वी9 यूथ लॉन्च, इसमें है आईफोन 10 जैसा डिसप्ले, कीमत सिर्फ 18,990 रुपये

वी9 यूथ के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ ही 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एआई ब्यूटी फीचर वाला 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 4जी वोएलटीई और डुअल सिम के साथ ही वी9 यूथ में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,260 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। भारतीय बाजार में वीवो वी9 यूथ 18,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

5. आॅनर प्ले
आॅनर प्ले अगस्त के पहले सप्ताह में ही भारत में लॉन्च हुआ है। दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही यह फोन नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। मैटल डिजाइन वाले इस फोन में 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। इमोशन यूआई 8.2 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ यह फोन 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के साथ ही जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी से लैस है।

आॅनर प्ले इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

आॅनर प्ले के बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 4जी वोएलटीई, दोहरा सिम व यूएसबी टाइप-सी के साथ ही यह फोन 3,750 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इंडियन मार्केट में इस फोन को अमेज़न इंडिया से 4जीबी/64जीबी मैमोरी वेरिएंट 19,999 रुपये तथा 6जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट 23,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

बोनस
लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि आने कुछ ही दिनों में ओपो कंपनी अपना एक और नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन ओपो ए5 भारत में लॉन्च करने वाली है जिसमें 6.2-इंच की बड़ी डिसप्ले और 4,230एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी। इसी तरह आज ही रियलमी के सेकेंड जेनेरेशन फोन रियलमी 2 की जानकारी भी सामनें आई है और कंपनी इस स्मार्टफोन को भी नॉच डिसप्ले पर पेश करेगी जो डुअल रियर कैमरा से लैस होगा। ये दोनों स्मार्टफोन ही मीड रेंज व कम कीमत पर लॉन्च किए जाएगे।

The post नॉच डिसप्ले के साथ 5 सबसे सस्ते एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आॅनर 9एन की खरीद पर मुफ्त स्मार्टफोन, फ्री हैडफोन, भारी कैशबैक और 100जीबी तक फ्री डाटा, जानें सभी आॅफर्स और कहां से कैसे खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9n-sale-offer-discount-cashback-jio-data-price-feature-specifications-flipkart-india-in-hindi/ Mon, 30 Jul 2018 12:45:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21466 पिछले हफ्ते ही हुआवई की सब ब्रांड कंपनी आॅनर ने भारत में अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए आॅनर 9एन लॉन्च किया था। आॅनर 9एन देखने में जितना शानदार है इसकी स्पेसिफिकेशन्स की उतनी ही दमदार है। आॅनर की ओर से इस फोन को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिसकी शुरूआती कीमत 11,999 […]

The post आॅनर 9एन की खरीद पर मुफ्त स्मार्टफोन, फ्री हैडफोन, भारी कैशबैक और 100जीबी तक फ्री डाटा, जानें सभी आॅफर्स और कहां से कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही हुआवई की सब ब्रांड कंपनी आॅनर ने भारत में अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए आॅनर 9एन लॉन्च किया था। आॅनर 9एन देखने में जितना शानदार है इसकी स्पेसिफिकेशन्स की उतनी ही दमदार है। आॅनर की ओर से इस फोन को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिसकी शुरूआती कीमत 11,999 रुपये है। 24 जुलाई को लॉन्च होने के बाद आॅनर 9एन अब 31 जुलाई को सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। आॅनर 9एन की सेल की शुरूआत के साथ ही कंपनी ने फोन पर अनेंको आॅफर्स पेश किए है जिनमें भारी कैशबैक, कूपन्स, फ्री ईयरफोन के साथ ही आॅनर 9एन तक मुफ्त मिल रहा हे।

आॅनर 9एन को कंपनी आॅफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फोन की सेल 31 जुलाई यानि दोपहर 12 बजे शुरू होने जा रही है। सबसे पहले आॅनर इंडिया की बात करें तो इस वेबसाइट पर ‘बॉय 1 गेट 1’ आॅफर चल रहा है। यह आॅफर सिर्फ आज यानि 31 जुलाई को होने वाली खरीद पर ही उपलब्ध है। इस आॅफर के तहत वेबसाइट पर आने वाले 9वें, 99वें त​था 999वें खरीदार को एक आॅनर 9एन बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा।

honor-9n-3

इसके साथ ही कंपनी की वेबसाइट से आॅनर 9एन खरीदने वाले लकी कस्टमर्स को फ्री हैडफोंस दिए जाएंगे। कंपनी की ओर से फोन की खरीद पर मोबिक्विक पर 15 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा जिसमें यूसर्ज को 2,000 रुपये तक का अमाउंट वापस दिया जा रहा है। इसी तरह आॅनर 9एन को कपंनी की वेबसाइट तथा फ्लिपकार्ट से खरीदने पर रिलायंस जियो नेटवर्क पर भी खास आॅफर उपलब्ध है।

जियो यूजर्स को आॅनर 9एन की खरीद पर 2,200 रुपये का कैशबैक प्राप्त हो रहा है। इस भारी कैशबैक के साथ ही आॅनर 9एन स्मार्टफोन पर जियो यूजर 100जीबी अ​तिरिक्त इंटरनेट डाटा का लाभ उठा पाएंगे। कंपनी की ओर से फोन की खरीद पर 1,200 रुपये के शॉपिंग कूपन्स भी दिए जा रहे हैं जिनका फायदा आॅनलाईन शॉपिंग में मिलेगा।

11,999 रुपये में लॉन्च हुआ आॅनर 9एन, शाओमी रेडमी नोट 5 को मिलेगी कड़ी टक्कर

आॅनर 9एन कीमत
3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी वेरिएंट 11,999 रुपये
4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट 13,999 रुपये
4जीबी रैम/128जीबी मैमोरी वेरिएंट 17,999 रुपये

आॅनर 9एन के सभी फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए यहां क्लिक करें

आॅनर 9एन को कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
आॅनर 9एन को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

The post आॅनर 9एन की खरीद पर मुफ्त स्मार्टफोन, फ्री हैडफोन, भारी कैशबैक और 100जीबी तक फ्री डाटा, जानें सभी आॅफर्स और कहां से कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आॅनर ला रहा है ऐसा फोन जिसमें है 6जीबी रैम, 6.3-इंच नॉच डिसप्ले और 6 अगस्त को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/honor-play-india-launch-date-6th-august-via-amazon-exclusive-feature-specifications-in-hindi/ Wed, 25 Jul 2018 11:11:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21377 आॅनर इंडिया ने कल ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन आॅनर 9एन लॉन्च किया है। भारत में यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में पेश किया गया है जो आने वाली 31 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होगा। आॅनर 9एन के इंडिया लॉन्च के कुछ घंटों बाद ही कंपनी ने भारत में अपने एक और […]

The post आॅनर ला रहा है ऐसा फोन जिसमें है 6जीबी रैम, 6.3-इंच नॉच डिसप्ले और 6 अगस्त को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आॅनर इंडिया ने कल ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन आॅनर 9एन लॉन्च किया है। भारत में यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में पेश किया गया है जो आने वाली 31 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होगा। आॅनर 9एन के इंडिया लॉन्च के कुछ घंटों बाद ही कंपनी ने भारत में अपने एक और स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। आॅनर ने बता दिया है कि कंपनी अब जल्द ही अपना एक और स्मार्टफोन आॅनर प्ले भारत में लॉन्च करने वाली है। आॅनर प्ले 6 अगस्त को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।

आॅनर प्ले को शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया गया है। अमेज़न ने आॅनर प्ले को लेकर एक वेबपेज बनाया है जिसमें फोन की लॉन्च डेट की जानकारी मिली है। इस लिस्टिंग से एक बात और साफ हो गई है कि यह फोन भारत में अमेज़न इंडिया पर ही एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि पिछले महीने ही आॅनर प्ले चीनी बाजार में लॉन्च हुआ है। चीन में यह फोन दो रैम वेरिएंट के साथ ही एक स्पेशल एडिशन के रूप में भी पेश किया गया है। लेकिन भारत में कंपनी आॅनर प्ले के कितने वेरिएंट लाएगी इसके लिए 6 अगस्त का इंतजार करना होगा।

8 अगस्त को भारत आ रहा है शाओमी मी ए2, ये हो सकता है इंडियन प्राइस

आॅनर प्ले की बात करें तो यह फोन 19:8 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस ​डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी ओर नॉच मौजूद है। इस फोन में मैटल यूनिबॉडी डिजाईन के साथ 6.3-इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.2 पर पेश किया गया है जिसके साथ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर व किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है।

honor-play

कंपनी की ओर से चीन में इस फोन को 4जीबी रैम तथा 6जीबी रैम के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। दोनों ही वेरिएंट्स में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा से लैस है। फोन के बैक पैनल पर जहां एआई त​कनीक से लैस 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

honor-play-amazon

आॅनर प्ले की सबसे बड़ी खासियत इस फोन में मौजूद ‘जीपीयू टर्बो’ है, जो ग्राफिक्स प्रोसेसिंग को बेहद ही शार्प बनाते हुए फोन में पावर खपत कम करता है। आॅनर का दावा है कि जीपीयू टर्बो तकनीक के चलते आॅनर प्ले फोन ग्राफिक्स की क्षमता 60 प्रतिशत तक बढ़ेगी और बै​टरी की खपत 30 प्रतिशत तक कम रहेगी। जीपीयू टर्बो गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहद खास बनाता है। फोन की ग्राफिक्स पावर गेम को एचडीआर का अनुभव देती है वहीं इसमें मौजूद 7.1 चैनल हाईस्टन साउंड 3डी गेम साउंड इफेक्ट देने में सक्षम है।

72,990 रुपये में लॉन्च हुआ सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2, जानें क्यों है यह फोन इतना महंगा और खास

आॅनर प्ले में बे​सिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए 3,750एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में आॅनर प्ले का 4जीबी रैम वेरिएंट 1,999 युआन (तकरीबन 21,000 रुपये) तथा 6जीबी रैम वेरिएंट 2,399 युआन (तकरीबन 25,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं फोन के स्पेशल वेरिएंट को 2,499 युआन यानि तकरीबन 26,200 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

चीन में यह फोन ब्लैक, ब्लू और वॉयलेट कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। आॅनर प्ले की भारत में कीमत क्या होगी तथा 6 अगस्त को लॉन्च होने के बाद यह स्मार्टफोन कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा ​इसके लिए फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।
आॅनर 9एन की फुल स्पेसिफिकेशन्स व कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

The post आॅनर ला रहा है ऐसा फोन जिसमें है 6जीबी रैम, 6.3-इंच नॉच डिसप्ले और 6 अगस्त को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
11,999 रुपये में लॉन्च हुआ आॅनर 9एन, शाओमी रेडमी नोट 5 को मिलेगी कड़ी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9n-launched-in-india-price-specification-and-features-in-hindi/ Tue, 24 Jul 2018 07:55:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21329 आॅनर 9एन में को नए स्क्रीन ​ट्रेंड नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। फोन में 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ ​स्क्रीन दी गई है।

The post 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ आॅनर 9एन, शाओमी रेडमी नोट 5 को मिलेगी कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई ब्रांड आॅनर ने आज भारतीय बाजार में नया फोन आॅनर 9एन को पेश कर​ दिया है। यह फोन इस साल के शुरुआत में लॉन्च आॅनर 9 लाइट का ही अपग्रेड संस्करण है जो देखने में बेहद ही स्टाइलिश है और इसके फीचर्स भी शानदार हैं। भारतीय बाजार में इस फोन की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है और यह फोन 31 जुलाई से आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट और आॅनर इंडिया स्टोर पर उपलब्ध होगा।

डिजाइन
11,999 रुपये में लॉन्च हुआ आॅनर 9एन, शाओमी रेडमी नोट 5 को मिलेगी कड़ी टक्कर
आॅनर 9लाइट की तरह ही आॅनर 9आई की बॉडी ग्लास की बनी है जो बेहद ही आकर्षक है। मैटल फ्रेम पर बने इस फोन के फ्रंट और बैक ग्लोसी ग्लास का उपयोग किया गया है। वहीं कोने थोड़े कर्व्ड हैं इस कारण पकड़ने में भी बेहतर अहसास देता है। बिल्ट क्वालिटी शानदार है और कम रेंज का यह फोन आपको प्रीमियम एहसास कराएगा। यह फोन सफायर ब्लू, मिडनाइट ब्लैक, जैसपर ​ग्रीन और लेवेंडर पर्पल सहित चार रंगों में उपलब्ध है।

डिसप्ले
honor-9i-2018
आॅनर 9एन में को नए स्क्रीन ​ट्रेंड नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। फोन में 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ ​स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2280 x 1080 पिक्सल है। बड़ी स्क्रीन के बाद भी यह कॉम्पैक्ट है और इसके आसानी से एक हाथ से उपयोग किया जा सकता है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि नॉच डिसप्ले वाले इस फोन में आप नॉच को डिसेबल कर सकते हैं।

हार्डवेयर
आॅनर 9एन को कंपनी ने हाईसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट पर पेश किया है और फोन में 2.36गीगाहट्ज्र का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। भरतीय बाजार में यह फोन 3 मैमोरि वेरियंट में उपलब्ध है। एक मॉडल 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी में है जबकि दूसरा मॉडल 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी में दिया गया है। तिसरे मॉडल में भी रैम 4जीबी ही है लेकिन मैमोरी 128जीबी की है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है लेकिन दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है।

कैमरा
honor-9i-2018-1
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल का दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ आपको पी​डीएएफ और बोके इफेक्ट जिसे ब्लर बैकग्राउंड इफेक्ट कहते हैं फीचर मिलेगा।

आॅपरेटिंग सिस्टम
आॅनर 9एन को इमोशन यूआई 8.0 के साथ पेश किया गया है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर आधारित है। वहीं फोन में आपको सिंगल हैंड यूज, थ्री फिंगर स्क्रीनशॉट और नाइट मोड जैसे कुछ अच्छे फीचर्स मिलेंगे।

कनेक्टिविटी
डाटा व कने​क्टिविटी की बात की जाए तो आॅनर 9एन में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। फोन में आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही वाईफाई ब्लूटूथ और जीपीएस भी मिलेगा। कंपनी ने इसे माइक्रो यूएसबी 2.0 के साथ पेश किया है और फोन में यूएसबी ओटीजी भी सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ फेस अनलॉक भी दिया गया है।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी के मामले में इसे थोड़ा पीछे आंक सकते हैं।

प्राइस
भारतीय बाजार में आॅनर 9एन 3जीबी+32जीबी वेरिएंट 11,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं 4जीबी+64जीबी वाले मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है। जबकि 4जीबी+128जीबी मैमोरी वेरियंट के लिए आपको 17,999 रुपये चुकाने होंगे।

The post 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ आॅनर 9एन, शाओमी रेडमी नोट 5 को मिलेगी कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4 कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा आॅनर 9एन, फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्लूसिव सेल https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9n-will-be-flipkart-exclusive-in-india-in-4-color-variant-in-hindi/ Fri, 20 Jul 2018 09:08:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21274 टेक कंपनी आॅनर भारतीय बाजार में अपना नया नॉच डिसप्ले वाला स्टाइलिश स्मार्टफोन आॅनर 9एन लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ओर से फोन लॉन्च के लिए मीडिया इन्वाईट भी भेजे जा चुके है। आॅनर 9एन 24 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा। फोन लॉन्च के पहले ही अब आॅनर 9एन के […]

The post 4 कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा आॅनर 9एन, फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्लूसिव सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी आॅनर भारतीय बाजार में अपना नया नॉच डिसप्ले वाला स्टाइलिश स्मार्टफोन आॅनर 9एन लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ओर से फोन लॉन्च के लिए मीडिया इन्वाईट भी भेजे जा चुके है। आॅनर 9एन 24 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा। फोन लॉन्च के पहले ही अब आॅनर 9एन के कलर वेरिएंट की जानकारी भी सामनें आ गई है। कंपनी से जुड़े सूत्रो ने 91मोबाइल्स को आॅनर 9एन के कलर वेरिएंट की सूचना दी है। वहीं साथ ही इस फोन को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी वेबपेज के रुप में लिस्ट किया जा चुका है।

आॅनर 9एन को भारत में ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन स्पेसिफिकेशन्स में जितना दमदार होने वाला है इसकी लुक और डिजाईन भी उतनी ही स्टाईलिश है। हमें प्राप्त हुई फोटोज़ में फोन का बैक पैनल दिखाया गया है जो बेहद की शाइनी और ग्लॉसी प्रतीत हो रहा है। वहीं दूसरी ओर लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर आॅनर 9एन का वेबपेज बना दिया गया है। इस वेबपेज से एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि आॅनर 9एन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा वहीं दूसरी ओर 24 जुलाई की दोपहर 11 बजकर 30 मिनट पर होने वाले लॉन्च के समय की जानकारी भी मिली है।

honor-9n-1

आॅनर 9एन चीनी बाजार में आॅनर 9आई (2018) से लॉन्च हो चुका है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल फ्रेम पर बना है जिसका बैक पैनल मिरर फिनिशिंग वाला है। कंपनी ने इस फोन को 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया है जिसके उपरी किनारे पर नॉच मौजूद है। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर पेश किया गया है जिसके साथ हाईसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट पर रन करता है।

नोकिया 6.1 प्लस हुआ लॉन्च, नॉच डिसप्ले वाला यह फोन जल्द होगा भारत में उपलब्ध

कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 जीपीयू मौजूद है। आॅनर 9एन/आॅनर 9आई (2018) को 64जीबी तथा 128जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

भारत में लॉन्च हुआ इनविजिबल सेल्फी कैमरे वाला अनूठा स्मार्टफोन वीवो नेक्स

आॅनर 9एन/आॅनर 9आई (2018) डुअल सिम के साथ ही वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के​ लिए फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। चीनी बाजार में आॅनर 9आई (2018) का 64जीबी वेरिएंट 1,399 युआन (तकरीबन 14,600) तथा 128जीबी मैमोरी वेरिएंट 1,699 युआन (तकरीबन 17,800) की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। भारत में फोन की कीमत क्या होगी और इसके लिए 24 जुलाई का इंतजार किया जा रहा है।

The post 4 कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा आॅनर 9एन, फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्लूसिव सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
24 जुलाई को भारत में लॉच हो रहा है आॅनर 9एन, आर्कषक लुक के साथ है दमदार स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9n-aka-honor-9i-launching-on-24-july-in-india-feature-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9n-aka-honor-9i-launching-on-24-july-in-india-feature-specifications-in-hindi/#comments Mon, 16 Jul 2018 07:46:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21116 आॅनर ने पिछले महीने ही अपने पहले बेजल लेस स्मार्टफोन आॅनर 9आई का नया वर्ज़न आॅनर 9आई (2018) चीन में लॉन्च किया था। कुछ दिनों पहले ही 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि आॅनर कंपनी जल्द ही अपने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाली है। वहीं अब आॅनर इंडिया ने मीडिया इन्वाईट […]

The post 24 जुलाई को भारत में लॉच हो रहा है आॅनर 9एन, आर्कषक लुक के साथ है दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आॅनर ने पिछले महीने ही अपने पहले बेजल लेस स्मार्टफोन आॅनर 9आई का नया वर्ज़न आॅनर 9आई (2018) चीन में लॉन्च किया था। कुछ दिनों पहले ही 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि आॅनर कंपनी जल्द ही अपने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाली है। वहीं अब आॅनर इंडिया ने मीडिया इन्वाईट भेज कर नए फोन के लॉन्च को पुख्ता कर दिया है। आॅनर का नया फोन आॅनर 9एन नाम से 24 जुलाई को भारत में लॉन्च हो रहा है।

आॅनर इंडिया की ओर से मीडिया इन्वाईट भेजे जा रहे हैं, जिसमें आधिकारिक घोषणा की गई है कि कंपनी 24 जुलाई को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी मंच से देश में नया आॅनर स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। आॅनर द्वारा यह स्मार्टफोन आॅनर 9एन नाम के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यही स्मार्टफोन चीनी बाजार में आॅनर 9आई नाम के साथ लॉन्च हो चुका है।

आॅनर 9एन यानि आॅनर 9आई (2018) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल फ्रेम पर बना है जिसका बैक पैनल मिरर फिनिशिंग वाला है। कंपनी ने इस फोन को 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया है जिसके उपरी किनारे पर नॉच मौजूद है। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर पेश किया गया है जिसके साथ हाईसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट पर रन करता है।

honor-9n

कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 जीपीयू मौजूद है। आॅनर 9एन/आॅनर 9आई (2018) को 64जीबी तथा 128जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

हुआवई का 4 कैमरे वाला फोन अमेजन पर हुआ लिस्ट, 26 को होगा भारत में लॉन्च

आॅनर 9एन/आॅनर 9आई (2018) डुअल सिम के साथ ही वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के​ लिए फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। चीनी बाजार में आॅनर 9आई (2018) का 64जीबी वेरिएंट 1,399 युआन (तकरीबन 14,600) तथा 128जीबी मैमोरी वेरिएंट 1,699 युआन (तकरीबन 17,800) की कीमत पर ब्लैक, ब्लू, ग्रीन व पर्पल कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। भारत में फोन की कीमत क्या होगी और इसके लिए 24 जुलाई का इंतजार किया जा रहा है।

The post 24 जुलाई को भारत में लॉच हो रहा है आॅनर 9एन, आर्कषक लुक के साथ है दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9n-aka-honor-9i-launching-on-24-july-in-india-feature-specifications-in-hindi/feed/ 1