Honor india | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 18 Sep 2019 03:26:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Play 3e, जानें क्या है कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/honor-play-3e-launched-in-china-know-price-and-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-play-3e-launched-in-china-know-price-and-specification/#respond Wed, 18 Sep 2019 03:26:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35868 Honor Play 3e में पावर बैकअप के लिए 3,020mAh की बैटरी दी गई है।

The post 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Play 3e, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीने की शुरुआत में चीन की स्मार्टफो बनाने वाली कंपनी Honor ने अपनी घरेलू मार्केट में Honor 3 Play को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने चुपचाप इस हैंडसेट के दूसरे वर्जन Honor Play 3e को चीन में लॉन्च किया गया है। आइए आगे जनते हैं बजट कैटगरी में पेश किए गए इस फोन के बारे में सबकुछ।

वॉटर ड्रॉप नॉच स्टाइल डिसप्ले के साथ Honor Play 3e को कंपनी ने CNY 699 (लगभग 7,000 रुपए) में पेश किया है। यह कीमत फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की है। वहीं, 3 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 (लगभग 9,000 रुपए) है। डिवाइस को कंपनी ने ब्लैक, गोल्ड और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया है। हैंडसेट को चीन की ई-कॉमर्स साइट VMall से खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: तीन रियर कैमरे और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor Play 3

Honor Play 3e की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Honor Play 3e की तो इसमें 5.71-इंच HD+ (720×1520 पिक्सल) डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 294ppi है। इसके साथ फोन में 2GHz मीडियाटेक हीलियो P22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 48MP रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor 20S, करेगा शाओमी की छुट्टी

फोन में 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम ऑप्शन के साथ 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, फोन एंडरॉयड पाई-बेस्ड EMUI 9.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है।

फोटोग्राफी के लिए Honor Play 3e में रियर पर 13 मेगापिक्सल रियर सेंसर f/1.8 अपर्चर और वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेंसर है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 3,020mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में ब्लूटूथ v4.2, वाई-फाई 802.11 b/g/n, यूएसबी ओटीजी, जीपीएस + GLONASS और आदि फीचर्स दिए गए हैं।

The post 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Play 3e, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-play-3e-launched-in-china-know-price-and-specification/feed/ 0
Honor Pad 5 से उठा पर्दा, कीमत 16 हजार से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/honor-pad-5-8-inch-and-10-1-inch-tablets-launched-in-india-know-prices/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-pad-5-8-inch-and-10-1-inch-tablets-launched-in-india-know-prices/#respond Tue, 11 Jun 2019 09:29:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31924 Honor Pad 5 को कंपनी ने 8-इंच और 10-इंच साइज में पेश किया है जो कि फ्लिपकार्ट पर जुलाई में सेल किया जाएगा।

The post Honor Pad 5 से उठा पर्दा, कीमत 16 हजार से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मार्केट में Huawei की सब-ब्रांड कंपनी Honor ने Honor 20 सीरीज के साथ Honor Pad 5 से भी पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने Honor Pad 5 को 8-इंच और 10-इंच साइज में पेश किया गया है जो कि Glacial Blue कलर ऑप्शन में फ्लिपकार्ट पर जुलाई में सेल किया जाएगा।

8-इंच टैबेलट को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपए और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपए है। वहीं, 10-इंच टैबलेट के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए और 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए है। इसे भी पढ़ें: Honor 20 और Honor 20 Pro भारत में हुए लॉन्च, फीचर्स ऐसे की कर देंगे हैरान

screenshot-2019-06-11-at-12-26-13-pm
Honor Pad 5 के 8-इंच और 10-इंच फुल एचडी 1920×1200 पिक्सल रेजोल्यूशन है। वहीं, 8-इंच टैबलेट में किरिन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 10-इंच टैबलेट किरिन 659 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, फोन एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ मैजिक यूआई 2.0 पर कार्य करता है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 5,100एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: 32MP सेल्फी कैमरे और बड़ी डिसप्ले के साथ भारत आया Honor 20i, जानें कीमत

फोटोग्राफीके लिए Honor Pad 5 8-इंच में 8-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, Honor Pad 10.1-इंच में रियर पर 8-मेगापिक्सल ऑटोफोक्स कैमरा के साथ फ्रंट में 2-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

The post Honor Pad 5 से उठा पर्दा, कीमत 16 हजार से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-pad-5-8-inch-and-10-1-inch-tablets-launched-in-india-know-prices/feed/ 0