Honor Note 9 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 03 Aug 2017 08:55:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6जीबी रैम और डुअल कैमरा के साथ आॅनर नोट 9 लीक https://www.91mobiles.com/hindi/honor-note-9-leak-with-6gb-ram-in-hindi/ Thu, 03 Aug 2017 08:55:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10321 हुआवई के सब-ब्रांड आॅनर के तहत आॅनर नोट 9 को कंपनी द्वारा सितबंर महीने में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post 6जीबी रैम और डुअल कैमरा के साथ आॅनर नोट 9 लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल ही स्मार्टफोन कंपनी हुआवई ने अपनी फ्लैगशिप के तहत आॅनर नोट 8 लॉन्च किया था। शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस फोन के एक और एडवांस वर्ज़न को अब कंपनी जल्द ही सामने ला सकती है। चीनी खबरों के अनुसार हुआवई के सब-ब्रांड आॅनर के तहत आॅनर नोट 9 को कंपनी द्वारा सितबंर महीने में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है।

एलजी के इस फोन के आगे सैमसंग-एप्पल पड़ेंगे फीके

माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो ने हुआवई के इस आगामी फोन की कुछ फोटो शेयर करने के साथ ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। डिजीटल फ्रैंज़ी नामक टिप्सटर की मानें तो यह फोन फुल स्क्रीन बॉडी पर पेश किया जाएगा तथा इसमें फिजिकल कैपेसेटिव बटन नहीं होंगे। लीक हुई फोटो में आॅनर नोट 9 को बड़ी बेज़ल लेस डिसप्ले पर देखा जा सकता है।

honor-note-9-1

लीक के अनुसार कंपनी द्वारा इस फोन को 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा किरीन 965 प्रोसेसर पर रन करेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए आॅनर नोट 9 में 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी पर शाओमी लाएगी मी6 सी स्मार्टफोन

हुआवई का यह फोन 4,600 एमएएच की दमदार बैटरी से लैस होगा। आॅनर नोट 9 को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वेईबो पर शेयर की गई खबर को मानें तो सिंतबर माह में आॅनर का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन कंपनी द्वारा लॉन्च किया जा सकता है।

The post 6जीबी रैम और डुअल कैमरा के साथ आॅनर नोट 9 लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>