The post ऑनर ने लॉन्च किया 3जीबी रैम वाला सस्ता स्मार्टफोन Honor 8A 2020 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ऑनर ने कल ही अपनी होम मार्केट चीन में दो नए फोन Honor Play 4T और Play 4T Pro लॉन्च किए हैं। ये फोन मिड सेग्मेंट में उतारे गए हैं जो शानदार लुक और स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। प्ले सीरीज़ को लॉन्च करने के बाद अब ऑनर के एक और फोन की खबर सामने आ रही है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि ऑनर का Honor 8A 2020 स्मार्टफोन यूके की शॉपिंग साइट पर लिस्ट किया गया हैं। इस लिस्टिंग के साथ ही फोन की फोटो, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा भी हो गया है। Honor 8A 2020 एक लो बजट फोन है जो यूके और यूरोप में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
लुक व डिजाईन
Honor 8A 2020 को कंपनी ने कम कीमत पर लॉन्च किया है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां नैरो बेजल्स वाले हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। फोन डिसप्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली बड़ी नॉच दी गई है। डिसप्ले के नीचे चिन पार्ट पर Honor की ब्रांडिंग लगी है। Honor 8A 2020 के बैक पैनल पर सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है जो उपरी दाईं ओर स्थित है। इस कैमरा सेंसर के ठीक नीचे लेंस डिटेल लिखी गई है और उसके नीचे फ्लैश लाईट लगी है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा नीचे की ओर वर्टिकल शेप में Honor का लोगो मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन स्थित है।

स्पेसिफिकेशन्स
Honor 8A 2020 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.09 इंच की आईपीएस एलसीडी ड्यूड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9 पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर बने आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो पी35 चिपसेट पर रन करता है।
यह भी पढ़ें : 4230एमएएच बैटरी और 6.22 इंच डिसप्ले के साथ लिस्ट हुआ ओपो का लो बजट फोन OPPO A12
ऑनर 8ए 2020 को कंपनी की ओर से 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो पीडीएएफ फीचर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor 8A 2020 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Honor 8A 2020 एक 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और 3.5एमएम जैक के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3020 एमएएच की बैटरी दी गई है। Honor 8A 2020 को 130 पाउंड की कीमत वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह मूल्य भारतीय करंसी अनुसार 12,000 रुपये के करीब है।
The post ऑनर ने लॉन्च किया 3जीबी रैम वाला सस्ता स्मार्टफोन Honor 8A 2020 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Honor Play 4T और Play 4T Pro लॉन्च, 4000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम के साथ है शानदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी HONOR आने वाली 15 अप्रैल को Honor 30 और 30 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ये दोनों ही डिवाईस फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री लेंगे। ऑनर 30 सीरीज़ को लाने के पहले ही अब कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन Honor Play 4T और Play 4T Pro टेक मंच पर उतार दिए हैं। प्रो वर्ज़न जहां मिडरेंज में आया है वहीं प्ले 4टी को कंपनी ने लो सेग्मेंट में लॉन्च किया है। ये दोनों ही फोन अभी चीन में लॉन्च किए गए हैं जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में दस्तक दे सकते हैं।
Honor Play 4T Pro
जैसे कि नाम से ही पता चला है यह फोन सीरीज़ का ‘प्रो’ वर्ज़न यानि बड़ा मॉडल है। ऑनर प्ले 4टी प्रो को 2400 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस फोन का डायमेंशन 157.4mm × 73.2mm × 7.75mm और वज़न 165 ग्राम है। कंनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित मैज़िक यूआई 2.0 पर पेश किया गया है जो हुआवई के ही किरीन 810 चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Honor Play 4T Pro ट्रिपल रियर कैमरे पर हुआ है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑनर प्ले 4टी प्रो में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
यह भी पढ़ें : OnePlus 8 और 8 Pro की कीमत लीक, प्राइस जानकर लग सकता है झटका, 14 अप्रैल को होंगे लॉन्च
Honor Play 4T Pro 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने इस फोन को इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ऑनर प्ले 4टी प्रो 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। ऑनर ने अपने इस नए फोन को ब्लैक, एमेरॉलड ग्रीन और आइसलैंडिक विज़न कलर में बाजार में उतारा जाएगा।
Honor Play 4T
ऑनर प्ले 4टी की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। इस फोन में 6.4 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 269पीपीआई सपोर्ट करती है। ऑनर प्ले 4टी का डायमेंशन 159.81mm × 76.13mm × 8.13mm तथा वज़न 176 ग्राम है। कंपनी की ओर से Honor Play 4T को एडरॉयड 10 के साथ मैज़िक यूआई 3.1 पर पेश किया है जो हुआवई के ही किरीन 710टी चिपसेट पर रन करता है।

Honor Play 4T फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता। इसमें फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं पावर बैकअप के लिए ऑनर प्ले 4टी 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को ब्लैक और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।
कीमत
Honor Play 4T Pro की बात करें तो फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1499 युआन (तकरीबन 14,000 रुपये) और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1699 युआन (तकरीबन 18,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसी तरह Honor Play 4T को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ 1199 युआन यानि तकरीबन 13,000 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।
The post Honor Play 4T और Play 4T Pro लॉन्च, 4000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम के साथ है शानदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Exclusive : लॉन्च से पहले ही जानें Honor Play 4T और Play 4T Pro की फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
HONOR ने कुछ ही दिनों पहले बताया था कि कंपनी अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने जा रही है। खबर है कि इस सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे जिनके नाम Honor Play 4T और Honor Play 4T Pro होंगे। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इन दोनों ही स्मार्टफोंस की डिटेल शेयर नहीं की गई है लेकिन फोन लॉन्च से पहले ही 91मोबाइल्स को ऑनर प्ले 4टी और ऑनर प्ले 4टी प्रो की स्पेेसिफिकेशन्स की एक्सक्लूसिव जानकारी मिल गई है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि ये नए Honor फोन आने वाली 9 अप्रैल को टेक मंच पर पेश कर दिए जाएंगे।
Honor Play 4T Pro
जैसे कि नाम से ही पता चला है यह फोन सीरीज़ का ‘प्रो’ वर्ज़न यानि सबसे बड़ा मॉडल होगा। हमें मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार ऑनर प्ले 4टी प्रो को 6.3 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की स्क्रीन 418 पीपीआई सपोर्ट करेगी। वहीं फोन का डायमेंशन 157.4mm × 73.2mm × 7.75mm होगा और फोन का वज़न 165 ग्राम होगा।
यह भी पढ़ें : Apple iPhone 9 शॉपिंग साइट पर लिस्ट, 15 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च
Honor Play 4T Pro को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जो मैज़िक यूआई 2.1 के साथ काम करेगा। उम्मीद की जा सकती है कि लॉन्च के बाद जल्द ही इसे एंडरॉयड 10 की अपडेट मिल जाए। वहीं प्रोसेसिंग के लिए ऑनर प्ले 4टी प्रो में हुआवई का ही किरीन 810 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। प्ले 4टी प्रो को कंपनी की ओर से दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किए जाएगा जिनमें 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम मौजूद रहेगी। इन दोनों ही वेरिएंट में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Honor Play 4T Pro ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च होगा फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर सपोर्ट करेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor Play 4T Pro में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें : 32MP डुअल सेल्फी, 8GB रैम और 4500mAh बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ Vivo V19
Honor Play 4T Pro से जुड़ी प्राप्त जानकारी अनुसार यह फोन 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा जिसे यूएसबी टाईपी के जरिये चार्ज किया जा सकेगा। इसी तरह सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। इस फोन में 3.5एमएम जैक और ब्लूटूथ 5.0 देखने को मिलेगी। बता दें कि Honor Play 4T Pro को ब्लैक, एमेरॉलड ग्रीन और आइसलैंडिक विज़न कलर में बाजार में उतारा जाएगा।
Honor Play 4T
ऑनर प्ले 4टी की बात करें तो इस फोन का डायमेंशन 159.81mm × 76.13mm × 8.13mm होगा तथा फोन का वज़न 176 ग्राम होगा। इस फोन में 6.4 इंच की एचडी+ डिसप्ले देखने को मिलेगी जो 269पीपीआई सपोर्ट करेगी। कंपनी की ओर से Honor Play 4T को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। इस फोन में एडरॉयड 10 के साथ मैज़िक यूआई 3.1 देखने को मिलेगा।

Honor Play 4T में प्रोसेसिंग के लिए हुआवई का ही किरीन 710 चिपसेट दिया जाएगा। यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद रहेगा। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा। इस फोन को ब्लैक और ब्लू कलर में लॉन्च किया जाएगा।
The post Exclusive : लॉन्च से पहले ही जानें Honor Play 4T और Play 4T Pro की फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 9 अप्रैल को लॉन्च होगा 4000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे वाला Honor Play 4T first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
HONOR ने कुछ दिनों पहले ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दो नए फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से फ्लैगशिप सेग्मेंट में जहां Honor 30S उतारा गया है वहीं लो बजट सेग्मेंट में Honor Play 9A स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। इन दोनों डिवाईसेज़ के बाजार में आने के बाद अब खबर आ रही है कि ऑनर अपनी ‘प्ले सीरीज़’ में एक और नया मोबाइल लाने जा रही है। जानकारी सामने आई है कि कंपनी आने वाली 9 अप्रैल को एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी और इस डिवाईस को Honor Play 4T नाम के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।
Honor Play 4T के लॉन्च की जानकारी कंपनी के आधिकारिक वेईबो पेज से मिली है। ऑनर ने वेबसाइट फोन के लॉन्च को टीज़ करते हुए बताया है कि कंपनी आने वाली 9 अप्रैल को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से ब्रांड का नया स्मार्टफोन ऑनर प्ले 4टी लॉन्च किया जाएगा। 9 अप्रैल को यह फोन चीनी बाजार में ही उतारा जाएगा। कंपनी ने हालांकि Honor Play 4T की लॉन्च डेट के साथ ही एक फोटो टीज़र भी शेयर किया है लेकिन इसमें फोन की फोटो को नहीं दिखाया गया है।

Honor Play 4T
ऑनर प्ले 4टी की ही बात करें तो एक ताजा लीक में जानकारी मिली है कि यह फोन 6.3 इंच की ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलेगी। लीक की मानें तो यह फोन हुआवई के किरीन 810 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर 48 एमपी + 8 एमपी + 2 एमपी का ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा तथा सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। इसी तरह Honor Play 4T में पावर बैकअप के लिए 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है।
Honor Play 9A
ऑनर प्ले 9ए 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मैज़िक यूआई 3.0.1 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। ऑनर प्ले 9ए को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के दो ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor Play 9A एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Honor Play 9A डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
The post 9 अप्रैल को लॉन्च होगा 4000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे वाला Honor Play 4T first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>