Honor Play 9A | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 02 Apr 2020 05:44:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 9 अप्रैल को लॉन्च होगा 4000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे वाला Honor Play 4T https://www.91mobiles.com/hindi/honor-play-4t-to-launch-on-9-april-in-china-triple-rear-camera-4000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-play-4t-to-launch-on-9-april-in-china-triple-rear-camera-4000mah-battery/#respond Thu, 02 Apr 2020 05:44:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42448 सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।

The post 9 अप्रैल को लॉन्च होगा 4000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे वाला Honor Play 4T first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HONOR ने कुछ दिनों पहले ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दो नए फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से फ्लैगशिप सेग्मेंट में जहां Honor 30S उतारा गया है वहीं लो बजट सेग्मेंट में Honor Play 9A स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। इन दोनों डिवाईसेज़ के बाजार में आने के बाद अब खबर आ रही है कि ऑनर अपनी ‘प्ले सीरीज़’ में एक और नया मोबाइल लाने जा रही है। जानकारी सामने आई है कि कंपनी आने वाली 9 अप्रैल को एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी और इस डिवाईस को Honor Play 4T नाम के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

Honor Play 4T के लॉन्च की जानकारी कंपनी के आधिकारिक वेईबो पेज से मिली है। ऑनर ने वेबसाइट फोन के लॉन्च को टीज़ करते हुए बताया है कि कंपनी आने वाली 9 अप्रैल को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से ब्रांड का नया स्मार्टफोन ऑनर प्ले 4टी लॉन्च किया जाएगा। 9 अप्रैल को यह फोन चीनी बाजार में ही उतारा जाएगा। कंपनी ने हालांकि Honor Play 4T की लॉन्च डेट के साथ ही एक फोटो टीज़र भी शेयर किया है लेकिन इसमें फोन की फोटो को नहीं दिखाया गया है।

Honor Play 4T to launch on 9 april in china triple rear camera 4000mah battery

Honor Play 4T

ऑनर प्ले 4टी की ही बात करें तो एक ताजा लीक में जानकारी मिली है कि यह फोन 6.3 इंच की ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलेगी। लीक की मानें तो यह फोन हुआवई के किरीन 810 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर 48 एमपी + 8 एमपी + 2 एमपी का ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा तथा सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। इसी तरह Honor Play 4T में पावर बैकअप के लिए 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है।

Honor Play 9A

ऑनर प्ले 9ए 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मैज़िक यूआई 3.0.1 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। ऑनर प्ले 9ए को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के दो ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Honor Play 9A launched with 5000mah battery dual camera 4gb ram specs price

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor Play 9A एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Honor Play 9A डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

The post 9 अप्रैल को लॉन्च होगा 4000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे वाला Honor Play 4T first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-play-4t-to-launch-on-9-april-in-china-triple-rear-camera-4000mah-battery/feed/ 0
5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ Honor का सस्ता स्मार्टफोन Play 9A https://www.91mobiles.com/hindi/honor-play-9a-launched-with-5000mah-battery-dual-camera-4gb-ram-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-play-9a-launched-with-5000mah-battery-dual-camera-4gb-ram-specs-price/#respond Tue, 31 Mar 2020 05:20:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42358 फोन के बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

The post 5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ Honor का सस्ता स्मार्टफोन Play 9A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी HONOR ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए फ्लैगशिप फोन Honor 30S लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की होम मार्केट यानि चीन में उतारा गया है। ऑनर 30एस के साथ ही कंपनी ने लो बजट में भी नए डिवाईस को पेश किया है। कंपनी की ओर से यह फोन Honor Play 9A नाम के साथ लॉन्च किया गया है। ऑनर प्ले 9ए पिछले साल लॉन्च हुए ऑनर प्ले 8ए स्मार्टफोन को अपग्रेडेड मॉडल है जो कम कीमत पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। Honor 30S के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व कीमत जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Honor Play 9A

ऑनर प्ले 9ए की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन का डायमेंशन 159.07 x 74.06 x 9.04एमएम और वज़न 185 ग्राम है। कंपनी की ओर से इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह नॉच स्क्रीन के उपरी ओर ‘यू’ शेप में दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा ​चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है।

यह भी पढ़ें : POCO F2 को लेकर कंपनी का बड़ा खुलासा, कीमत की भी मिली जानकारी

Honor Play 9A को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मैज़िक यूआई 3.0.1 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन पावरवीआर जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। ऑनर प्ले 9ए को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के दो ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Honor Play 9A launched with 5000mah battery dual camera 4gb ram specs price

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर स्थित है। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor Play 9A एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : धमाकेदार फीचर्स के साथ OnePlus 8 सीरीज 14 अप्रैल को होगी लॉन्च, ऐसे देखें इवेंट लाइव

Honor Play 9A डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए ​जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। Honor Play 9A की कीमत की बात करें तो फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 899 युआन ( तकरीबन 9,500 रुपये) में लॉन्च हुआ है तथा फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1199 युआन ( तकरीबन 12,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

The post 5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ Honor का सस्ता स्मार्टफोन Play 9A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-play-9a-launched-with-5000mah-battery-dual-camera-4gb-ram-specs-price/feed/ 0
4,900एमएमएच बैटरी के साथ टेना पर लिस्ट हुआ Honor Play 9A, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/honor-play-9a-med-al20-moa-al20-tenaa-listing-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-play-9a-med-al20-moa-al20-tenaa-listing-specs-leaked/#respond Mon, 23 Mar 2020 05:02:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42015 Honor Play 9A को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है

The post 4,900एमएमएच बैटरी के साथ टेना पर लिस्ट हुआ Honor Play 9A, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor को लेकर खबर है कि कंपनी जल्द ही अपनी ग्लोबल मार्केट में नया फ्लैगशिप फोन Honor 30S लॉन्च कर सकती है। पिछले दिनों लीक में सामने आया था कि यह डिवाईस हुआवई के ही किरीन 820 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। इस चिपसेट की खासियत है कि यह 5G कनेक्टिविटी से लैस है जो मीड रेंज ​फोन में आता है। Honor 30 सीरीज़ के बाजार में आने से पहले ही ब्रांड का एक और नया फोन सामने आया है। ऑनर के नए फोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया है जहां इसका नाम Honor Play 9A बताया गया है।

Honor Play 9A को सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर MED-AL20 और MOA-AL20 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां फोन का नाम तो साफ नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन ‘ऑनर प्ले’ सीरीज़ का आगामी डिवाईस Honor Play 9A होगा। लीक में फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की खुलासा भी किया गया है। सबसे पहले लुक व डिजाईन की बात करें तो ऑनर प्ले 9ए को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है।

फोटो से पता चला है कि स्क्रीन के तीन किनारें तो बेजल लेस होंगे लेकिन नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया जाएगा। इसी तरह Honor Play 9A के बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो पैनल के उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में दो कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट को वर्टिकल शेप में लगी हुई है वहीं बाईं ओर सेंसर डिटेल लिखी गई है। फोन के बैक पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर मौजूद है तथा राईट साईड पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।

Honor Play 9A

ऑनर प्ले 9ए की स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो टेना के अनुसार इस फोन का डायमेंशन 159.07 x 74.06 x 9.04एमएम का होगा और फोन में 6.3 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी जाएगी। टेना पर इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है जो मैज़िक यूआई 3.0 पर काम करेगा। वहीं फोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है।

Exclusive: Huawei P40 और P40 Pro की फुल स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, 26 मार्च को होंगे लॉन्च

Honor Play 9A को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जिसके साथ 64 जीबी स्टोरेज व 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टेना के अनुसार फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेफ्थ सेंसर दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की बात कही गई है वहीं टेना पर ऑनर प्ले 9ए को 4,900एमएमएच की बैटरी से लैस बताया गया है जो 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली हो सकती है।

The post 4,900एमएमएच बैटरी के साथ टेना पर लिस्ट हुआ Honor Play 9A, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-play-9a-med-al20-moa-al20-tenaa-listing-specs-leaked/feed/ 0