Honor V10 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 06 Dec 2017 05:04:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6जीबी रैम, बेज़ल लेस डिसप्ले और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ आॅनर व्यू10 https://www.91mobiles.com/hindi/honor-view10-launched-in-hindi/ Wed, 06 Dec 2017 05:03:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14466 यह फोन 8 जनवरी से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post 6जीबी रैम, बेज़ल लेस डिसप्ले और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ आॅनर व्यू10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंदन में आयोजित एक ईवेंट के माध्यम से हुआवई के सब ब्रांड कंपनी आॅनर ने अपना नया स्मार्टफोन आॅनर 7एक्स लॉन्च किया है। इस वैश्विक लॉन्च के साथ ही आॅनर 7एक्स भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है जिसकी एक्सक्लूसिव सेल अमेज़न इंडिया पर होनी है। एक और जहां यह फोन 7 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा वहीं अगले महीने की 8 तारीख को एक और स्मार्टफोन वी10 देश में लॉन्च किया जाएगा। वी10 के भारत लॉन्च की घोषणा आॅनर ने लंदन के मंच से ही की है तथा इस फोन को भारत में व्यू10 नाम के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

आॅनर व्यू10 के फीचर्स और स्पेसि​फिकेशन्स की बात करें तो यह एक बेज़ल लेस स्मार्टफोन है जो 18:9 का आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट करता है। इस फोन में 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन भारत में ईएमयूआई 8.0 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर लॉन्च होगा तथा किरीन 970 चिपसेट पर रन करेगा। आॅनर व्यू10 एआई फीचर से लैस होगा, जो यूजर्स एक्सपीरियंस और भी आसान व मजेदार बना देगा।

honor-view10-1

कंपनी की ओर से इस फोन केा 6जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 128जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात की जाए तो इस फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

डुअल कैमरा और बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 7एक्स

आॅनर व्यू10 फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेशियल अनलॉक फीचर से भी लैस किया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,750एमएएच की बैटरी दी गई है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इस फोन को नेवी ब्लू और मीडनाईट ब्लैक ह्यू कलर में पेश किया गया है। यह फोन 8 जनवरी से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत तकरीबन 38,000 रुपये हो सकती है।

The post 6जीबी रैम, बेज़ल लेस डिसप्ले और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ आॅनर व्यू10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ आॅनर का बेज़ल लेस स्मार्टफोन वी10, जानें कब आएगा भारत https://www.91mobiles.com/hindi/honor-v10-revealed-with-dual-camera-and-bezel-less-display-in-hindi/ Tue, 28 Nov 2017 11:06:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14127 लंबे समय से चर्चा थी कि हुआवई की सब ब्रांड कंपनी आॅनर जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी10 पेश करेगी। वहीं आज आॅनर ने अपने इस फोन से पर्दा उठा दिया है। फोन का ग्लोबल लॉन्च जहां 5 दिसंबर को लंदन में किया जाएगा वहीं आज आॅनर वी10 को चीनी में आॅफिशियल कर दिया गया […]

The post 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ आॅनर का बेज़ल लेस स्मार्टफोन वी10, जानें कब आएगा भारत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे समय से चर्चा थी कि हुआवई की सब ब्रांड कंपनी आॅनर जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी10 पेश करेगी। वहीं आज आॅनर ने अपने इस फोन से पर्दा उठा दिया है। फोन का ग्लोबल लॉन्च जहां 5 दिसंबर को लंदन में किया जाएगा वहीं आज आॅनर वी10 को चीनी में आॅफिशियल कर दिया गया है। इस फोन के फुल स्पेसिफिकेशन्स व कीमत के साथ आॅनर की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि जनवरी माह में यह फोन भारतीय बाजार में दस्तक देगा।

क्या 30 नवंबर को शाओमी लॉन्च करेगी रेडमी 5ए ?

वीमॉल डॉट कॉम पर आॅनर वी10 को ​रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट किया गया है। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 1080×2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99 इंच की फुलएचडीप्लस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन ईएमयूआई 8 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश हुआ है जो आॅक्टाकोर किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है।

honor-v10-1

कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी और 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी72 दिया गया है। आॅनर ने अपने इस फोन को एआई फीचर्स से लैस किया है।

honor-v10-2

फोटोग्राफी के लिए आॅनर वी10 के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

सिर्फ 6,999 रुपये में इंटेक्स ने लॉन्च किया डुअल सेल्फी कैमरे वाला 4जी स्मार्टफोन

4जी वोएलटीई व ओटीजी सपोर्ट के साथ ही इस फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,750एमएएच की बैटरी मौजूद है। चीनी वेबसाइट पर इस फोन के 4जीबी रैम की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 26,500 रुपये तथा 6जीबी रैम के कीमत 29,500 रुपये के करीब बताई गई है। भारत में यह फोन किस स्पेसिफिकेशन्स के साथ कितनी कीमत पर आएगी इसके लिए नए साल का इंतजार करना होगा।

The post 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ आॅनर का बेज़ल लेस स्मार्टफोन वी10, जानें कब आएगा भारत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
28 को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला यह बेज़ल लेस स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/honor-v10-specifications-leaked-in-hindi-2/ Thu, 23 Nov 2017 12:52:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13965 यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो पर रन करेगा।

The post 28 को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला यह बेज़ल लेस स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी हुआवई इस आने वाली 28 तारीख को अपनी होम मार्केट में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस ईवेंट के माध्यम से कंपनी आॅनर ब्रांड के तहत नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन आॅनर वी10 लॉन्च करेगी। वहीं अब लॉन्च से पहले ही इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे आॅनर वी10 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

सैमसंग अब कम कीमत में लॉन्च करेगी इनफिनिटी डिसप्ले वाला स्मार्टफोन

टेना पर आॅनर वी10 को स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार इस को आॅल मैटल बॉडी पर पेश किया जाएगा तथा इसका बॉडी रेशियो 18:9 का होगा। फोन में 2160 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की बड़ी डिसप्ले देखने को मिलेगी तथा फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी होम बटन नहीं होगा।

honor-v10-invite

लिस्टिंग के अनुसार इस फोन को ईएमयूआई 8.0 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया जा सकता है तथा यह फोन किरीन 970 चिपसेट पर रन करेगा। कंपनी की ओर से इस फोन में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी इंटरनल मैमोरी वाले दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

6,999 रुपये में लॉन्च होगा नोकिया 2, क्या यह है बेहतर सौदा ?

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां 16-मेगा​पिक्सल और 20-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन का कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फीचर्स से लैस हो सकता है। भारतीय करंसी अनुसार इस फोन की शुरूआती कीमत तकरीबन 29,500 रुपये हो सकती है।

The post 28 को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला यह बेज़ल लेस स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आ रहा है 8जीबी रैम वाला आॅनर वी10, एंडरॉयड ओरियो पर करेगा रन https://www.91mobiles.com/hindi/honor-v10-specifications-leaked-in-hindi/ Fri, 17 Nov 2017 05:32:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13767 वी10 स्मार्टफोन 28 नवंबर को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कदम रखेगा।

The post आ रहा है 8जीबी रैम वाला आॅनर वी10, एंडरॉयड ओरियो पर करेगा रन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई की सब-ब्रांड आॅनर ने पिछले माह भारत में आॅनर 9आई स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लंबे समय से चर्चा थी कि आॅनर अब जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी10 लाने वाली है वहीं अब स्वयं कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा कर दी है। आॅनर से अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये बता दिया है कि वी10 स्मार्टफोन 28 नवंबर को चीनी बाजार के जरिये अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कदम रखेगा।

8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस 5टी, एप्पल-सैमसंग को देगा टक्कर

आॅनर ने अपने वेईबो अकाउंट के जरिये जानकारी दी है कि वी10 आने वाली 28 तारीख को चीनी बाजार में पेश कर दिया जाएगा। हालांकि यह फोन भारत कब लॉन्च होगा इस बारें में सूचना नहीं है लेकिन कहा जा रहा है यह फोन 5 दिसंबर को यूरोपीयन मार्केट में दस्तक देगा जिसके बाद यह भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

honor-v10-invite

आॅनर वी10 एक हाईएंड फ्लैगशिप फोन होगा। आॅनर के सीईओ यह पहले ही बता चुके हैं कि वी10 ईएमयूआई 8.0 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया जाएगा। लीक्स के अनुसार यह फोन 18:9 बॉडी रेशियो वाली 6-इंच की डिसप्ले पर पेश किया जाएगा तथा इस फोन में 8जीबी या 6जीबी की पावरफुल रैम देखने को मिल सकती है।

इन आसान ट्रिक्स से आप बचा सकते हैं ढेर सारा मोबाइल डाटा

कंपनी की ओर से इस फोन को कि​रिन 970 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए आॅनर वी10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 16-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल के दो बैक कैमरा सेंसर होंगे। वहीं पावरबैक के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। कीमत की बात करें तो आॅनर के इस फोन को भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 30,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post आ रहा है 8जीबी रैम वाला आॅनर वी10, एंडरॉयड ओरियो पर करेगा रन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
5 दिसंबर को लॉन्च होगा बेज़ल लेस डिसप्ले वाला आॅनर वी10, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-honor-v10-to-launch-on-5-december-in-hindi/ Tue, 07 Nov 2017 10:28:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13452 आॅनर वी10 को हुआवई के ही किरीन 970 चिपसेट पर पेश करने की बात कही गई है।

The post 5 दिसंबर को लॉन्च होगा बेज़ल लेस डिसप्ले वाला आॅनर वी10, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई ब्रांड आॅनर ने हाल में ही भारत में आॅनर 9आई स्मार्टफोन को पेश किया है। इसे खास तौर से कैमरा फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। फोन में आपको चार कैमरे मिलेंगे। दो रियर और दो फ्रंट कैमरा। इस लॉन्च के कुछ दिन बाद ही कंपनी के एक और फोन की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि कुछ दिन पहले तक चर्चा थी कि 10 नाम से कोई मॉडल ला सकता है लेकिन आज इस फोन से पर्दा उठ गया है। खबर के अनुसार कंपनी जल्द ही आॅनर वी10 को लॉन्च करने वाली है। इस फोन से 5 दिसंबर को पर्दा उठाया जा सकता है।

हालांकि इस बारे में अब तक अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन गिज़मोचाइना द्वारा इस फोन का फोटोग्राफ और मीडिया इनवाइट लीक किया गया है। खबर के अनुसार इस फोन में आपको 5.99-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं जानकारी के अनुसार कंपनी इस बार डुअल कैमरे के साथ 9:18 स्क्रीन रेशियो वाले बेज़ल लेस डिसप्ले वाला फोन लाने की तैयारी कर रही है।

जियोनी ला रही है 5,000एमएएच बैटरी वाला बेज़ल लेस डिसप्ले वाला एम7 पावर

वेबसाइट द्वारा डॉक्यूमेंट ​लीक किया गया है ​जिसमें आॅनर वी10 को हुआवई के ही किरीन 970 चिपसेट पर पेश करने की बात कही गई है। इस फोन को दो मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है। 64जीबी मैमोरी और 128जीबी मैमोरी। हालांकि दोनों मैमोरी आॅप्शन में आपको 6जीबी रैम मैमोरी ही देखने को मिलेगी।

जल्द लॉन्च होगा शाओमी मी 6सी, शाओमी के अपने चिपसेट से होगा लैस

जहां तक आॅपरेटिंग सिस्टम की बात है तो यह फोन हुआवई के इमोशन यूआई 6.0 आधारित हो सकता है जिसे एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर तैयार किया गया है। ​फिलहाल टेस्टिंग के दौरान इस मॉडल को कोड नेम बीकेएल-एएल00, बीकेएल-टीएल00, बीकेएल-एएल20 दिया गया है। डक्यूमेंट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।

जैसा कि मालूम है डुअल कैमरा सेग्मेंट में हुआवई अ​ग्रणी रहा है। इस फोन में भी आपको ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा। फोन में 16-मेगापिक्सल+2मेगापिक्स्ल का रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। हालांकि अब तक सेकेंडरी कैमरे का खुलासा नहीं किया गया है।

The post 5 दिसंबर को लॉन्च होगा बेज़ल लेस डिसप्ले वाला आॅनर वी10, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>