Honor V30 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 21 Jan 2020 05:59:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4,900एमएएच बैटरी के साथ सामने आया Honor V30 Lite, अहम डिटेल्स का हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/honor-v30-lite-mit-listing-4900mah-battery-display-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-v30-lite-mit-listing-4900mah-battery-display-leaked/#respond Tue, 21 Jan 2020 05:59:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40048 यह एक लाइट वर्ज़न होगा जो सस्ते दाम लॉन्च किया जाएगा।

The post 4,900एमएएच बैटरी के साथ सामने आया Honor V30 Lite, अहम डिटेल्स का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor ने पिछले साल नवंबर महीने में ग्लोबल मार्केट में अपनी फ्लैगशिप के तहत Honor V30 और V30 Pro स्मार्टफोन पेश किए थे। ये दोनों स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी से लैस थे जो पंच होल डिसप्ले वाले शानदार डिजाईन के साथ दमदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। ये दोनों स्मार्टफोन फिलहाल चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। लेकिन अब शायद कंपनी इस सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है और ‘वी30 सीरीज़’ के तहत बेहद जल्द एक नया स्मार्टफोन Honor V30 Lite जोड़ सकती है। जैसा कि नाम से ही पता चला है कि यह एक लाइट वर्ज़न होगा जो सस्ते दाम लॉन्च किया जाएगा।

Honor V30 Lite को चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट MIT पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर फोन को MOL-AL00 और MOA-TL00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में हालांकि फोन लॉन्च की स्थिति पर कोई रोशनी नहीं पड़ी है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि Honor आने वाले दिनों में वी30 लाइट स्मार्टफोन बाजार में उतार देगी। लिस्टिंग में फोन की फोटोज़ के साथ कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स की सामने आई है। इन फोटोज़ में फोन को V30 और V30 Pro के पंच होल डिजाईन से दूर वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है।

Honor V30 Lite mit listing 4900mah battery display leaked

फोन के बैक पैनल की बात करें तो यहां डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो चौकोर शेप में मौजूद है। इस सेटअप में दो कैमरा सेंसर बाईं ओर वर्टिकल शेप में मौजूद है जिनके बीच में फ्लैश लाईट मौजूद है वहीं दाईं ओर कैमरा डिटेल लिखी गई है। फोन के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की ओर ईशारा करता है। रियर पैनल पर नीचे की ओर Honor की ब्रांडिंग मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन लगा हुआ है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।

यह भी पढ़ें : Exclusive: iQOO ब्रांड मार्च में आएगा इंडिया, Vivo से होगा बिल्कुल अलग

Honor V30 Lite की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लिस्टिंग में बताया गया है कि यह डिवाईस 6.3 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन का डायमेंशन 159.07 x 74.06 x 9.04एमएम का होगा। वहीं पावरबैकअप के लिए इस फोन में 4,900एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। एमआईटी के अलावा फिलहाल यह फोन किसी अन्य वेबसाइट पर देखा नहीं गया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फोन की अन्य डिटेल्स भी सामने आएगी।

Honor V30 और V30 Pro

Honor V30 और V30 Pro में कंपनी ने 6.57-इंच फुल एचडी+ डिसप्ले के साथ IPS LCD पैनल और 91.46 प्रतिशत सक्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया गया है। इसके अलावा Honor V30 में Kirin 990 SoC के साथ balong5000 5G कनेक्टिविटी और V30 Pro में Kirin 990 5G SoC लिक्यूड कूलिंग टेक है। Honor V30 को कंपनी ने दो वेरिएंट: 6GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज दिया गया है। वहीं, V30 Pro को भी कंपनी ने दो मॉडल: 8GB + 128GB और 8GB + 256GB इंटनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा दोनों ही हैंडसेट एंडरॉयड 10 EMUI कस्टम स्किन के साथ आता है।

यह भी पढ़ें : फरवरी के दूसरे सप्ताह में भारत में लॉन्च होंगे Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71, यह होगी कीमत

Honor V30 और V30 Pro में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके अलावा अगर बात करें फोटोग्राफी की तो Honor V30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 40MP प्राइरमी सोनी IMX600 सेंसर, 8MP टेलीफोटो लेंस और 8MP वाइड-एंगल लेंस है। इशके अलावा Honor V30 Pro में भी बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 40MP प्राइमरी सेंसर, 8MP टेलीफोटो लेंस और 12MP वाइड-एंगल लेंस डुअल-OIS के साथ है। रियर कैमरा 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, 5-axis इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और अल्ट्रा लो विजन फीचर है।

साथ ही Honor V30 सीरीज में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है, जिसमें 32MP प्राइमरी सेंसर और 8MP टेलीफोटो लेंस है। इसके अलाव Honor V30 और V30 Pro में 4,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट, 27वॉट वायरलैस फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायरलैस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है।

The post 4,900एमएएच बैटरी के साथ सामने आया Honor V30 Lite, अहम डिटेल्स का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-v30-lite-mit-listing-4900mah-battery-display-leaked/feed/ 0
40MP ट्रिपल रियर कैमरा और दमदार प्रोेसेसर के साथ आए Honor V30 और V30 Pro स्मार्टफोन, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/honor-v30-and-v30-pro-launch-in-china-with-40mp-triple-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-v30-and-v30-pro-launch-in-china-with-40mp-triple-camera/#respond Tue, 26 Nov 2019 11:30:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38226 Honor V30 और V30 Pro में Kirin 990 5G SOC है।

The post 40MP ट्रिपल रियर कैमरा और दमदार प्रोेसेसर के साथ आए Honor V30 और V30 Pro स्मार्टफोन, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor V30 और V30 Pro स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इन नए फोन्स को कंपनी ने Honor V20 सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया है जो कि पिछले साल कंपनी के खुद के Kirin 980 SoC पर आया था। Honor ने इस बार V30 सीरीज में कुछ अपडेट्स दिए हैं, जिसमें प्रोसेसर भी शामिल है।

V30 सीरीज में Kirin 990 प्रोसेसर के साथ 5G कनेक्टिविटी दी गई है। इस सीरीज के दोनों ही फोन में 5G सपोर्ट के साथ SA (stand-alone mode) और NSA (non-stand alone mode) दिया गया है। Honor V30 डुओ में पंच होल डिसप्ले और 40MP ट्रिपल कैमरा और ग्रेडिएंट डिजाइन और EMUI 10 ओएस है। इसे भी पढ़ें: सस्ता हुआ चार रियर कैमरे वाला Honor 20, जानें क्या है नया प्राइस

Honor V30 और V30 Pro की कीमत और उपलब्धता

Honor V30 के 6GB + 128GB की कीमत RMB 3,299 (लगभग 33,500 रुपए) और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत RMB 3,699 (लगभग 37,600 रुपए) है। दूसरी ओर Honor V30 Pro के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत RMB 3,899 (लगभग 39,600) और 8GB + 256GB की कीमत RMB 4,199 (लगभग 43,700 रुपए) है। दोनों ही फोन्स को कंपनी ने Icelandic Fantasy, Magic Night Star River, Charm Star Blue, और Twilight Orange कलर ऑप्शन में पेश किया है। 26 नंवबर से Honor V30 को प्री-बुकिंग के लिए पेश किया जाएगा।

Honor V30 और V30 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

Honor V30 और V30 Pro में कंपनी ने 6.57-इंच फुल एचडी+ डिसप्ले के साथ IPS LCD पैनल और 91.46 प्रतिशत सक्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया गया है। इसके अलावा Honor V30 में Kirin 990 SoC के साथ balong5000 5G कनेक्टिविटी और V30 Pro में Kirin 990 5G SoC लिक्यूड कूलिंग टेक है। Honor V30 को कंपनी ने दो वेरिएंट: 6GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज दिया गया है। वहीं, V30 Pro को भी कंपनी ने दो मॉडल: 8GB + 128GB और 8GB + 256GB इंटनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा दोनों ही हैंडसेट एंडरॉयड 10 EMUI कस्टम स्किन के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: 24 एमपी सेल्फी और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नया Honor 20S

Honor V30 और V30 Pro में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके अलावा अगर बात करें फोटोग्राफी की तो Honor V30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 40MP प्राइरमी सोनी IMX600 सेंसर, 8MP टेलीफोटो लेंस और 8MP वाइड-एंगल लेंस है। इशके अलावा Honor V30 Pro में भी बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 40MP प्राइमरी सेंसर, 8MP टेलीफोटो लेंस और 12MP वाइड-एंगल लेंस डुअल-OIS के साथ है। रियर कैमरा 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, 5-axis इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और अल्ट्रा लो विजन फीचर है।

साथ ही Honor V30 सीरीज में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है, जिसमें 32MP प्राइमरी सेंसर और 8MP टेलीफोटो लेंस है। इसके अलाव Honor V30 और V30 Pro में 4,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट,, 27वॉट वायरलैस फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायरलैस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है।

The post 40MP ट्रिपल रियर कैमरा और दमदार प्रोेसेसर के साथ आए Honor V30 और V30 Pro स्मार्टफोन, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-v30-and-v30-pro-launch-in-china-with-40mp-triple-camera/feed/ 0