Honor Win 2 RT | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 17 Sep 2026 09:35:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Honor Win 2 और Win 2 RT को मिला 3C सर्टिफिकेशन, 10,000mAh+ बैटरी से हो सकते हैं लैस https://www.91mobiles.com/hindi/honor-win-2-win-2-rt-3c-certification-expected-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-win-2-win-2-rt-3c-certification-expected-specs/#respond Thu, 17 Sep 2026 09:32:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204383 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Honor अपनी Win सीरीज की अगली जेनरेशन को लेकर आ सकता है। क्योंकि कंपनी के अपकमिंग Honor Win 2 और Win 2 RT को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। सर्टिफिकेशन से दोनों फोन की चार्जिंग स्पीड सामने आई है। वहीं, लीक्स में Win 2 को बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले […]

The post Honor Win 2 और Win 2 RT को मिला 3C सर्टिफिकेशन, 10,000mAh+ बैटरी से हो सकते हैं लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor अपनी Win सीरीज की अगली जेनरेशन को लेकर आ सकता है। क्योंकि कंपनी के अपकमिंग Honor Win 2 और Win 2 RT को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। सर्टिफिकेशन से दोनों फोन की चार्जिंग स्पीड सामने आई है। वहीं, लीक्स में Win 2 को बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और फ्लैगशिप चिपसेट जैसे फीचर्स के साथ आने की जानकारी दी गई है। बता दें कि सीरीज को अक्टूबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Honor Win 2 और Win 2 RT की चार्जिंग डिटेल

3C सर्टिफिकेशन के अनुसार, Honor Win 2 में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। यह पूर्व जेनरेशन के Honor Win में मिलने वाली 100W चार्जिंग के समान है। वहीं, Honor Win 2 RT को 90W चार्जिंग के साथ लिस्ट किया गया है। खास बात यह है कि मौजूदा Honor Win RT में 100W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यानी नई जेनरेशन के RT मॉडल में चार्जिंग स्पीड पिछले मॉडल के मुकाबले कम की जा सकती है।

Honor Win 2 सीरीज स्पेसिफिकेशंस संभावित

टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, Honor Win 2 फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ 10,000mAh से बड़ी बैटरी मिल सकती है। डिवाइस में बिल्ट-इन कूलिंग फैन और हाई रिफ्रेश रेट वाला 2K डिस्प्ले दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। यही कॉम्बिनेशन पहले भी एक लीक में सामने आया था। हालांकि, Honor ने अभी इन स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पूर्व लीक्स के अनुसार, Honor Win 2 में 6.89-इंच OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन में डिस्प्ले के अंदर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी उम्मीद है। स्क्रीन का साइज मौजूदा Honor Win के 6.83-इंच पैनल से थोड़ा बड़ा लग रहा है। हालांकि, 185Hz रिफ्रेश रेट और अन्य डिस्प्ले डिटेल्स फिलहाल लीक पर आधारित हैं और आगे बदलाव किया जा सकता है।

Honor Win 2 RT में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यही प्रोसेसर मौजूदा Honor Win में भी लगा है।

बताते चलें कि पूर्व मॉडल्स Honor Win और Win RT को दिसंबर में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस साल कंपनी की ओर से स्मार्टफोन लॉन्च करने की रफ्तार को देखते हुए Win 2 सीरीज की एंट्री पहले होने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honor Win 2 सीरीज अक्टूबर में लॉन्च हो सकती है। यानी पूर्व जेनरेशन की तुलना में यह करीब दो महीने पहले हो सकता है।

कुछ लीक्स में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी इस बार सीरीज में तीन मॉडल पेश कर सकती है। जिसमें स्टैंडर्ड Win 2 के साथ एक Pro Max मॉडल भी शामिल हो सकता है।

फिलहाल Honor ने Win 2 सीरीज के लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस को आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया है। इसलिए आगे के अपडेट का वेट करना होगा। आप 91मोबाइल्स साइट पर लगातार जानकारी चेक कर सकते हैं।

The post Honor Win 2 और Win 2 RT को मिला 3C सर्टिफिकेशन, 10,000mAh+ बैटरी से हो सकते हैं लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-win-2-win-2-rt-3c-certification-expected-specs/feed/ 0