Honor ने चीन में अपने नए स्मार्टफोन Honor Win Turbo को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है। कंपनी के नए टीजर से लगता है कि यह अपकमिंग फोन गेमिंग परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और नए डिजाइन के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इसके साथ ही प्रीमियम Honor Win 2 सीरीज को लेकर भी लीक सामने […]
The post Honor Win Turbo चीन में हुआ टीज, 10,000mAh बैटरी के साथ Win 2 की डिटेल्स भी आईं सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Honor ने चीन में अपने नए स्मार्टफोन Honor Win Turbo को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है। कंपनी के नए टीजर से लगता है कि यह अपकमिंग फोन गेमिंग परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और नए डिजाइन के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इसके साथ ही प्रीमियम Honor Win 2 सीरीज को लेकर भी लीक सामने आया है। जो माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर डिजिटल चैट स्टेशन ने शेयर किया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Honor द्वारा शेयर किए गए टीजर इमेज में नया स्मार्टफोन Honor Win Turbo दर्शाया गया है, जिसमें बड़ा रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरा आइलैंड में “Win” ब्रांडिंग के साथ ग्लोइंग डिजाइन एलिमेंट भी नजर आ रहा है, जो इसे गेमिंग-फोकस्ड डिवाइस बता रहा है। कंपनी ने इसे “Durable Gaming Warrior” बताया है, जिससे लगता है कि फोन लंबे समय तक शानदार परफॉरमेंस और दमदार बैटरी बैकअप दे सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार Honor Win Turbo को चीन में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station का दावा है कि Win Turbo का मॉडल नंबर SER-AN00 है, जो जनवरी में चीन में लॉन्च हुए Honor Power 2 से जुड़ा हुआ लगता है। इसलिए संभावना है कि Win Turbo इसका रीब्रांडेड या थोड़ा अलग वर्जन हो सकता है।
यदि ऐसा होता है तो Honor Win Turbo में 6.79-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 8500 Elite प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,080mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 16MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
लीक में यह भी सामने आया है कि कंपनी जल्द ही Honor Win 2 सीरीज भी लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मौजूदा Win Turbo मॉडल्स से ज्यादा प्रीमियम होने का अनुमान है। इसमें Qualcomm का नया 2nm Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज चिपसेट दिया जा सकता है। खास बात यह है कि Honor Win 2 सीरीज फोन में इंटरनल कूलिंग फैन और 10,000mAh से बड़ी बैटरी मिलने की जानकारी दी गई है।

नई Honor Win 2 सीरीज और Honor Win Turbo का मुकाबला संभावित तौर पर Xiaomi, iQOO और OnePlus के मोबाइल्स से हो सकता है। यह लाइनअप बड़ी बैटरी, हाई-एंड चिपसेट और गेमिंग फीचर्स पसंद करने वाले ग्राहकों को लुभा सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको आगे के अपडेट मिलते रहेंगे।
The post Honor Win Turbo चीन में हुआ टीज, 10,000mAh बैटरी के साथ Win 2 की डिटेल्स भी आईं सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>ऑनर ने दिसंबर 2025 में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए Honor Win और Honor Win RT स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए थे जो गेमिंग फोन बनकर आए थे। इस सीरीज में कंपनी अपना 10000mAh battery वाला फोन लेकर आई थी। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन वाला मोबाइल […]
The post 10000mAh बैटरी पर लॉन्च हो सकता है यह नया Honor का फोन, मिल सकती है 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ऑनर ने दिसंबर 2025 में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए Honor Win और Honor Win RT स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए थे जो गेमिंग फोन बनकर आए थे। इस सीरीज में कंपनी अपना 10000mAh battery वाला फोन लेकर आई थी। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन वाला मोबाइल Honor Win 2 लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में ऑनर विन 2 की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।
Honor Win 2 से जुड़ी जानकारी चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। लीक में इस मोबाइल की डिस्प्ले और बैटरी सहित प्रोसेसर का जिक्र भी किया है। बताया गया है कि स्मार्टफोन Qualcomm के 2nm प्रोसेसर पर लाया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि अभी तक क्वालकॉम ने इस नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना कोई मोबाइल चिपसेट पेश ही नहीं किया है।

लीक की वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है ऑनर विन 2 Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। अगर ऐसा सच है तो उम्मीद कर सकते हैं कि इस स्मार्टफोन को मार्केट में आने में अभी काफी समय लगने वाला है। बताते चलें कि कंपनी ने Honor Win को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर पेश किया था। वहीं लीक में यह भी कहा गया है कि Honor Win 2 16GB RAM पर लॉन्च होगा।
डिस्प्ले की बात करें तो लीक के अनुसार Honor Win 2 5G फोन 6.89-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैट पैनल डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 2K रेजोल्यूशन वाला सपोर्ट मिलेगा। लीक के अनुसार यह ऑनर फोन में 185हर्ट्ज़ रिफ्रेट रेट मिलेगी। वहीं स्मार्टफोन में 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए अपकमिंग मोबाइल फोन Honor Win 2 में 10,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में कही गई है। गौरतलब है कि पहले वाला ऑनर विन भी इसी 10000mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था। उन स्मार्टफोन में 80W SuperCharge तकनीक के साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया था। लगे हाथ बताते चलें कि तीन महीने पहले जनवरी में इस ब्रांड का Honor Power 2 स्मार्टफोन 10080mAh battery पर लॉन्च हो चुका है।
Honor Win की ही बात करें तो इस स्मार्टफोन में 1272 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसपर 185Hz रिफ्रेश रेट के साथ 5920Hz PWM डिमिंग और 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में कंपनी ने 25,000 RPM स्पीड पर घूमने वाले डुअल 360° सरराउंड फैन लगाए गए हैं जो हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान मोबाइल हीट को तेजी से बाहर फेंककर मोबाइल को ठंडा रखते हैं।

फोटोग्राफी के लिए यह ऑनर फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.95 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 3x Optical + 50x Digital ज़ूम वाला 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस और 12 मेगापिक्सल 112° Ultra Wide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor Win 5G 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
The post 10000mAh बैटरी पर लॉन्च हो सकता है यह नया Honor का फोन, मिल सकती है 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>