Honor X20 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 13 Aug 2021 09:59:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Honor X20 5G स्मार्टफोन Dimensity 900 SoC, 64MP कैमरा और 66W फास्ट चार्ज के साथ हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x20-5g-launched-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x20-5g-launched-check-price-and-specifications/#respond Fri, 13 Aug 2021 09:59:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64908 Honor X20 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। यहां हम आपको Honor X20 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

The post Honor X20 5G स्मार्टफोन Dimensity 900 SoC, 64MP कैमरा और 66W फास्ट चार्ज के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor X20 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। ऑनर का यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ Android 11 OS पर आधारित Magic UI 4.2 कस्टम स्किन पर काम करता है। इस फोन के फ्रंट में पिल शेप पंच होल कटआउट दिया गया है। Honor X20 5G स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है जो कि सर्कूलर मॉड्यूल में दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। यहां हम आपको Honor X20 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Honor X20 5G की कीमत

Honor X20 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 1,899 युआन (करीब 21,800 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया है। इसके साथ ही 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 2,199 युआन (करीब 25,200 रुपये) की कीमत और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 2,499 युआन (करीब 28,700 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। ऑनर का यह स्मार्टफोन औरोरा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और टाइटेनिमय सिल्वर कलर में पेश किया है। फिलहाल यह फोन सिर्फ चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Honor X20 5G
Honor X20 5G

Honor X20 की स्पेसिफिकेशन्स

Honor X20 स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.67-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 1,080×2,376 पिक्सल है। फोन में पिल शेप का कटआउट दिया गया है। Honor X20 स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 900 SoC चिपसेट के साथ Mali G68 GPU और 8GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। ऑनर का यह फोन Android 11 पर आधारित Magic UI 4.2 कस्टमन यूआई पर रन करता है। इस फोन में 4,300mAh की बैटरी दी है जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : अब चाबी नहीं स्मार्टफ़ोन से स्टार्ट होगी बाइक, ये कंपनी लाई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी 

Honor X20 5G स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जसिके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो शूटर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth v5.1, GPS/A-GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया है। यह भी पढ़ें : iQOO 8 series में होगा 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, प्रो में दिया जा सकता है 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

The post Honor X20 5G स्मार्टफोन Dimensity 900 SoC, 64MP कैमरा और 66W फास्ट चार्ज के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x20-5g-launched-check-price-and-specifications/feed/ 0
Exclusive: लॉन्च से पहले देखें Honor X20 5G और Honor Play5T Pro के फुल स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x20-play-5t-pro-full-specifications-renders-exclusive-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x20-play-5t-pro-full-specifications-renders-exclusive-before-launch/#respond Thu, 05 Aug 2021 03:03:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64235 Honor Play5T Pro को लेकर संभावना है कि कंपनी इसे जल्द पेश कर सकती है।

The post Exclusive: लॉन्च से पहले देखें Honor X20 5G और Honor Play5T Pro के फुल स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor X20 5G लॉन्च की तारीख 12 अगस्त बताई गई है और इस लॉन्च से पहले ही फोन की लाइव इमेज लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब 91mobiles आपके लिए डिवाइस के फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ आधिकारिक Honor X20 5G के रेंडर एक्सक्लूसिव तौर पर लाया है। इसके अतिरिक्त, हम आपके लिए Honor Play5T Pro के रेंडर और स्पेसिफिकेशन भी लेकर आए हैं। हमें जो जानकारी मिली है वह इंडस्ट्री इंसाइडर ईशान अग्रवाल से आई है, इसलिए इसके सही होने की संभावना ज्यादा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि Honor Play5T Pro को Honor X20 5G के साथ अगस्त 12 के दिन लॉन्च किया जाएगा या नहीं। साथ ही अग्रवाल का कहना है कि Play5T प्रो जल्द ही आने वाला है।

Honor X20 5G, Honor Play5T Pro renders

Honor X20 5G की बात करें तो इस फोन डिसप्ले के कोने पर एक गोली के आकार का पंच-होल कैमरा कटआउट दिखाई दे रहा है। वहीं, पीछे के पैनल में एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है जिसमें तीन कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश है। Honor X20 ऑरोरा ब्लू, नाइट ब्लैक और टाइटेनियम सिल्वर रंगों में उपलब्ध होगा। दूसरी ओर, Honor Play5T Pro में डिस्प्ले के टॉप सेंटर पर सिंगल पंच-होल कैमरा मिलेगा। वहीं, फोन के पिछला पैनल पर एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा है जिसमें डुअल कैमरा और एक एलईडी फ्लैश होगी। साथ ही Honor Play5T Pro में पावर बटन में एक साइड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा हुआ है। इसे भी पढ़ें: Honor 50 Pro, Honor 50, Honor 50 SE स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले और 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

honor-x20-5g-honor-play5t-pro

Honor X20 5G specifications

Honor X20 5G में 391ppi के साथ 6.67-इंच का LCD डिसप्ले होगी। इसके अलावा फोन MediaTek Dimensity 900 5G चिपसेट द्वारा संचालित होगा। यह 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा। साथ ही स्मार्टफोन एंडरॉयड 11-आधारित मैजिक यूआई 4.2 पर कार्य करेगा। फोटोग्राफी के लिए Honor X20 5G में 64MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का मैक्रो और पीछे की तरफ 2MP का डेप्थ कैमरा और 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, फोन में 4,300mAh की बैटरी होगी जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ काम करेगी। यह फोन को महज 40 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा। डिवाइस का साइज 161.8 × 74.4 × 8.5 मिमी और वजन 192 ग्राम है। कनेक्टिविटी फीचर में टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 5.1 शामिल हैं।

Honor Play5T Pro specifications

Honor Play5T Pro में 6.6 इंच का FHD+ LCD डिसप्ले होगा। इसके अलावा डिवाइस को पावर देना MediaTek Helio G80 चिपसेट दिया जाएगा। साथ ही फोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। फोन एंडरॉयड 11-आधारित मैजिक यूआई 4.0 पर कार्य करेगा। इसे भी पढ़ें: Honor Magic 3 ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाई ताकत, Snapdragon 888 Plus चिपसेट से है लैस

वहीं, Honor Play5T Pro में 64MP का मुख्य कैमरा और पीछे की तरफ 2MP का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरा 16MP का सेंसर होगा। फोन 4,000mAh की बैटरी और 22W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। हॉनर प्ले5टी प्रो का साइज 160.68 x 73.3 x 8.4 मिमी और वजन 180 ग्राम है। यह फोन टाइप-सी पोर्ट, हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 5.1 के साथ आएगा।

The post Exclusive: लॉन्च से पहले देखें Honor X20 5G और Honor Play5T Pro के फुल स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x20-play-5t-pro-full-specifications-renders-exclusive-before-launch/feed/ 0