Honor X6d 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 12 Feb 2026 03:09:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 12 हजार का 5G फोन, 50MP कैमरा और 5260mAh बैटरी के साथ Honor X6d हुआ ग्लोबली लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-rs-12000-price-range-honor-x6d-launched-globally/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-rs-12000-price-range-honor-x6d-launched-globally/#respond Thu, 12 Feb 2026 03:09:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190174 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेक ब्रांड ऑनर ने ग्लोबल मंच पर अपना नया स्मार्टफोन Honor X6d 5G पेश किया है। यह मोबाइल सउदी अरब में लॉन्च किया गया है जो 50MP Camera, 5260mAh Battery और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस होकर आया है। यह एक सस्ता 5जी फोन है जिसकी कीमत 12 हजार रुपये के करीब है। इस […]

The post 12 हजार का 5G फोन, 50MP कैमरा और 5260mAh बैटरी के साथ Honor X6d हुआ ग्लोबली लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक ब्रांड ऑनर ने ग्लोबल मंच पर अपना नया स्मार्टफोन Honor X6d 5G पेश किया है। यह मोबाइल सउदी अरब में लॉन्च किया गया है जो 50MP Camera, 5260mAh Battery और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस होकर आया है। यह एक सस्ता 5जी फोन है जिसकी कीमत 12 हजार रुपये के करीब है। इस नए मोबाइल फोन ऑनर एक्स6डी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले परफॉर्मेंस पावर की ही बात करें तो ऑनर एक्स6डी को एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो MagicOS 9.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 6नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

Honor X6d 5G फोन को 1600 x 720 रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह TFT LCD स्क्रीन है जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 16.7M कलर्स सपोर्ट करती है। इस फोन में आई प्रोटेक्शन मोड मौजूद है काफी देर तक फोन चलाने पर आंखों को नुकसान पहुंचने से बचाने में मदद करता है।

फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑनर एक्स6डी को एफ/2.2 अपर्चर वाले 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा गया है।

पावर बैकअप के लिए 5G मोबाइल फोन Honor X6d में 5260mAh बैटरी दी गई है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड के बीच यह कुछ छोटी लग सकती है क्योंकि इन दिनों 12 हजार से 15 हजार की रेंज में 6,000mAh battery वाले फोन मार्केट में आ रहे हैं। वहीं इस नए ऑनर फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है।

कनेक्टिविटी के लिए ऑनर एक्स6डी 5जी फोन में Wi-Fi और Bluetooth 5.3 जैसे बेसिक फीचर्स मौजूद हैं। वहीं फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है। Honor X6d 5G फोन को अरेबियन मार्केट में 4GB RAM + 256GB storage पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत AED 509 यानी 12,570 रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में इसे Midnight Black और Ocean Cyan कलर में बेचा जाएगा।

OPPO K14x

Honor X6d 5G फोन तो इंडिया में लॉन्च नहीं होगा लेकिन अगर आप कोई सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इसी सप्ताह OPPO K14x भारतीय बाजार में आया है। इसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4GB RAM के साथ 128GB Storage दी गई है। यह मोबाइल भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर करता है। वहीं स्मूथ परफॉर्मेंस देने के लिए इसमें Trinity Engine लगा है।

ओपो के14एक्स 5जी फोन 6,500mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और Reverse charging भी मौजूद है। इस फोन में 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा मौजूद है। यह नया ओपो मोबाइल IP64 रेटिंग के साथ आया है।

The post 12 हजार का 5G फोन, 50MP कैमरा और 5260mAh बैटरी के साथ Honor X6d हुआ ग्लोबली लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-rs-12000-price-range-honor-x6d-launched-globally/feed/ 0