Honor X70 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 16 Jul 2025 05:43:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8,300mAh Battery वाला फोन लॉन्च! इसमें है वॉटरप्रूफ IP69 रेटिंग, 12GB RAM और 1.5K AMOLED डिस्प्ले https://www.91mobiles.com/hindi/8300mah-battery-smartphone-honor-x70-launched-in-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/8300mah-battery-smartphone-honor-x70-launched-in-china/#respond Wed, 16 Jul 2025 05:43:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178319 Honor X70 को IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है

The post 8,300mAh Battery वाला फोन लॉन्च! इसमें है वॉटरप्रूफ IP69 रेटिंग, 12GB RAM और 1.5K AMOLED डिस्प्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • इसे मजबूत 2.5मीटर ड्रॉप रेजिस्टेंस स्मार्टफोन के रूप में पेश किया गया है।
  • कंपनी दावा है कि उबले पानी में भी इस स्मार्टफोन का कुछ नहीं बिगड़ेगा।
  • यह मोबाइल 80W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

पिछले साल इन्हीं दिनों अगर कहा जाता कि मोबाइल फोन 6,500mAh या 7,000mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ है, तो वाकई में बड़ी बात थी। लेकिन आज 8,000एमएएच से भी बड़ी बैटरी वाले फोन मार्केट में आने लगे हैं। टेक ब्रांड ऑनर ने नई मिसाल पेश करते हुए 8,300mAh Battery वाला फोन Honor X70 लॉन्च कर दिया है। इतनी पावर अमूमन टैबलेट डिवाइस में देखी जाती थी । इस बड़ी बैटरी वाले फोन की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor X70 प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 1399 युआन (तकरीबन 16,699 रुपये)
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 1599 युआन (तकरीबन 19,159 रुपये)
  • 12GB RAM + 256GB Storage – 1799 युआन (तकरीबन 21,549 रुपये)
  • 12GB RAM + 512GB Storage – 1999 युआन (तकरीबन 23,959 रुपये)

ऑनर एक्स70 चीन में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 128जीबी, 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इंडियन करंसी अनुसार इस स्मार्टफोन की कीमत तकरीबन 16,699 रुपये से शुरू होकर 23,959 रुपये तक जाती है। फोन की सेल चीन में 18 जुलाई से Midnight Black, Bamboo Green, Moon White और Cinnabar Red कलर में होगी।

Honor X70 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.79″ 1.5K AMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 8,300mAh Battery
  • 80W SuperCharge
  • 80W wireless charging

डिस्प्ले

ऑनर एक्स70 स्मार्टफोन 2640 × 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.79-इंच की 1.5के स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह एमोलेड पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस डिस्प्ले पर 6000nits पीक ब्राइटनेस और 3840Hz पीडब्ल्यूएम डिमिंग प्राप्त होती है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।

परफॉर्मेंस

Honor X70 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर पेश किया गया है जो MagicOS 9.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 6 जेन 4 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन Adreno 810 GPU सपोर्ट करता है।

बैटरी

Honor X70 की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल में दी गई बड़ी बैटरी है। यह ऑनर स्मार्टफोन तगड़ी 8,300एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। गौरतलब है कि फोन के 512GB स्टोरेज मॉडल में 80W wireless चार्जिंग भी मिलेगी।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए ऑनर एक्स70 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो OIS तकनीक से लैस है। इसके साथ ही एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल वाला Ultra Wide लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स

Honor X70 को IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे डस्ट और वॉटरप्रूफ फोन बनाता है। इसमें Infrared सेंसर और NFC जैसे फीचर्स के साथ Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 भी दिया गया है। म्यूजिक के लिए फोन में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

The post 8,300mAh Battery वाला फोन लॉन्च! इसमें है वॉटरप्रूफ IP69 रेटिंग, 12GB RAM और 1.5K AMOLED डिस्प्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8300mah-battery-smartphone-honor-x70-launched-in-china/feed/ 0
इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए फोन, Vivo X Fold 5 और X200 FE के साथ 8,300mAh बैटरी वाला Honor X70 https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-in-india-this-week-vivo-x200-fe-and-vivo-x-fold-5-honor-x70-launch-in-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-in-india-this-week-vivo-x200-fe-and-vivo-x-fold-5-honor-x70-launch-in-china/#respond Fri, 11 Jul 2025 12:51:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178010 14 जुलाई से 20 जुलाई के बीच लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की ​डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए फोन, Vivo X Fold 5 और X200 FE के साथ 8,300mAh बैटरी वाला Honor X70 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेक मार्केट में जुलाई को महीना ‘फोल्ड फोन’ के लिए याद किया जाएगा। इस सप्ताह जहां Samsung Galaxy Z Fold7, Flip7 और Flip7 FE भारत में लॉन्च हुए हैं। वहीं अगले सप्ताह वीवो को मुड़ने वाला फोन Vivo X Fold 5 में लॉन्च हो रहा है। इसके साथ Vivo X200 FE भी मार्केट में एंट्री लेगा। 14 जुलाई से 20 जुलाई के बीच लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की ​डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन

Vivo X200 FE

लॉन्च डेट – 14 जुलाई

वीवो एक्स200 एफई 5जी फोन 14 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। बताया जा रहा है कि इसे 12GB RAM + 256GB Storage और 16GB RAM + 512GB Storage पर लाया जा सकता है जिसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपये लीक हुई है। यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश हो चुका है और अब MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा।

Vivo X200 FE स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस मोबाइल में 6.31-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस वीवो कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में तगड़ी 6,500mAh Battery के साथ 90W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

Vivo X Fold 5

लॉन्च डेट – 14 जुलाई

वीवो का मुड़ने वाला मोबाइल फोन एक्स फोल्ड5 14 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा जो सीधे सैमसंग के लेटेस्ट Galazy Z Fold7 स्मार्टफोन को टक्कर देगा। चर्चा है कि इस फोल्डेबल फोन में 8.03-इंच की मेन स्क्रीन दी जाएगी जो 2के+ रेजोल्यूशन वाली होगी और एमोलेड पैनल पर बनी होगी। इसके साथ 6.53-इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है।

Vivo X Fold 5 क्वालकॉम के पावरफुल Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। इस मुड़ने वाले मोबाइल में 16GB RAM और 512GB Storage दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए एक्स फोल्ड 5 में 50MP+50MP+50MP रियर कैमरा और 32MP+32MP Selfie कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 90W TurboPower चार्जिंग तकनीक से लैस तगड़ी 6,000mAh Battery दी जा सकती है।

Honor X70

लॉन्च डेट – 15 जुलाई (चीन)

ऑनर एक्स70 15 जुलाई को चाइना में लॉन्च होगा। यह कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा जिसे 8,300mAh Battery के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए एक ओर जहां ऑनर एक्स70 में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी वहीं साथ ही इस मोबाइल में 80W Wireless चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिलेगी।

Honor X70 को क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Dual रियर कैमरा और 8MP Selfie कैमरा मिल सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.79-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें OLED पैनल और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी मिलेगी।

The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए फोन, Vivo X Fold 5 और X200 FE के साथ 8,300mAh बैटरी वाला Honor X70 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-in-india-this-week-vivo-x200-fe-and-vivo-x-fold-5-honor-x70-launch-in-china/feed/ 0
15 जुलाई को पेश होगा तगड़ी 8,300mAh Battery वाला है यह पावरफुल 5G मोबाइल फोन, मिलेगी 12GB RAM https://www.91mobiles.com/hindi/8300mah-battery-phone-honor-x70-launch-date-15-july-in-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/8300mah-battery-phone-honor-x70-launch-date-15-july-in-china/#respond Tue, 08 Jul 2025 06:37:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177626 फोन की चाइना लॉन्च डिटेल और सामने आई स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 15 जुलाई को पेश होगा तगड़ी 8,300mAh Battery वाला है यह पावरफुल 5G मोबाइल फोन, मिलेगी 12GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कई दिनों से खबर आ रही थी कि ऑनर कंपनी अपने सबसे बड़ी बैटरी वाले मोबाइल फोन पर काम कर रही है जिसे Honor X70 नाम के साथ पेश किया जाएगा। वहीं आज कंफर्मेशन आ गई है कि यह ऑनर एक्स70 स्मार्टफोन 15 जुलाई को चीन में लॉन्च कर दिया जाएगा। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि Honor X70 में 8,300mAh battery मिलेगी। यह मोबाइल इंडिया में कब लॉन्च होगा, यह अभी कंफर्म नहीं है। लेकिन फोन की चाइना लॉन्च डिटेल और सामने आई स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor X70 लॉन्च डिटेल

ऑनर कंपनी आने वाली 15 जुलाई को चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन कर रही है जिसके मंच से Honor X70 टेक मंच पर पेश किया जाएगा। यह फोन लॉन्च ईवेंट स्थानिय समयानुसार चीन में शाम 7 बजे आयोजित होगा। भारत में यह टाइम शाम 4 बजकर 30 मिनट का होगा। इसी ईवेंट में Honor X70 प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। बहरहाल अभी के लिए इतना कहा जा सकता है कि ऑनर एक्स70 को इंडिया में लॉन्च होने में वक्त लगेगा।

बड़ी बैटरी वाला फोन

  • 8,300mAh Battery
  • 80W Fast Charging
  • 80W Wireless Charge

Honor X70 की सबसे बड़ी यूएसपी इस स्मार्टफोन में लगी बैटरी होगी। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने बता दिया है कि पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को तगड़ी 8,300एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए ऑनर एक्स70 में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। सिर्फ इतना ही इस स्मार्टफोन को वायरलेस तरीके से भी चार्ज किया जा सकेगा और इसके लिए मोबाइल में 80वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

Honor X70 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.79″ 1.5K OLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera

डिस्प्ले : ऑनर एक्स70 स्मार्टफोन को 2640 x 1200 पिक्सल 6.79-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह ओएलईडी पैनल पर बनी स्क्रीन होगी जिसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी मिलेगी।

परफॉर्मेंस : Honor X70 को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ Magic OS 9.0 मिलेगा। लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नेपड्रैगन 6 जेन 4 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 1.8GHz से लेकर 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ऑनर एक्स70 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर OIS तकनीक से लैस 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जिसके साथ सेकेंडरी सेंसर मौजूद रहेगी। वहीं लीक की मानें तो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

The post 15 जुलाई को पेश होगा तगड़ी 8,300mAh Battery वाला है यह पावरफुल 5G मोबाइल फोन, मिलेगी 12GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8300mah-battery-phone-honor-x70-launch-date-15-july-in-china/feed/ 0
8300mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन Honor X70 होगा लॉन्च, लाइव इमेज और खूबियां आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x70-smartphone-with-8300mah-battery-live-images-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x70-smartphone-with-8300mah-battery-live-images-and-specifications-leaked/#respond Mon, 07 Jul 2025 08:17:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177577 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Honor जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Honor X70 चीन में पेश कर सकता है। यह पूर्व में आई एक्स60 सीरीज का सक्सेसर बनकर आ सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले ही डिवाइस की लाइव इमेज और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस चीनी टेक ब्लॉगर Experience More ने शेयर किए हैं। फोन की खास बात यह भी है कि […]

The post 8300mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन Honor X70 होगा लॉन्च, लाइव इमेज और खूबियां आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Honor X70 में 6.79-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है।
  • यह Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है।
  • इसमें 12GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज हो सकता है।

Honor जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Honor X70 चीन में पेश कर सकता है। यह पूर्व में आई एक्स60 सीरीज का सक्सेसर बनकर आ सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले ही डिवाइस की लाइव इमेज और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस चीनी टेक ब्लॉगर Experience More ने शेयर किए हैं। फोन की खास बात यह भी है कि यह अब तक की सबसे बड़ी यानी 8300mAh बैटरी के साथ आ सकता है। जिसकी पुष्टि तस्वीर में भी हुई है। आइए जानें इस आगामी मोबाइल्स से जुड़ी सभी डिटेल्स:

Honor X70 डिजाइन (लीक)

  • लीक के अनुसार, Honor X70 में फ्रंट पर फ्लैट OLED डिस्प्ले और बैक पर एक गोल कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है।
  • डिवाइस के रियर पैनल पर MTN-AN00 मॉडल नंबर देखा गया है, जिससे इसके आधिकारिक मॉडल की पुष्टि की गई है।
  • फोन की बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का वजन 193 से 199 ग्राम के बीच होने की बात समाने आई है। जो इसे हल्का और यूजर-फ्रेंडली बना सकता है।

Honor X70 स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: लीक में बताया गया है कि Honor X70 स्मार्टफोन में 6.79-इंच की OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन (2640 x 1200 पिक्सल) का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसका पैनल बढ़िया एक्सपीरियंस देने में सक्षम हो सकता है।
  • प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का दमदार Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
  • रैम और स्टोरेज: Honor X70 को 12GB फिजिकल रैम और 12GB वर्चुअल रैम के साथ पेश किया जा सकता है। यानी कुल 24GB तक मेमोरी का उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ स्पेस के लिए 256GB स्टोरेज हो सकता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: लीक के अनुसार Honor X70 डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 8,300mAh बैटरी होगी। यह लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी। इसे 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। यह भी बताया गया है कि सिर्फ 512GB वैरियंट में 80W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Honor X70 में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ एक 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
  • सॉफ्टवेयर: सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Magic OS 9.0 पर आधारित Android 15 पर काम कर सकता है।

The post 8300mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन Honor X70 होगा लॉन्च, लाइव इमेज और खूबियां आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x70-smartphone-with-8300mah-battery-live-images-and-specifications-leaked/feed/ 0
Honor X70 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ही आए सामने, जानें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x70-design-display-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x70-design-display-specifications-leaked/#respond Wed, 18 Jun 2025 06:31:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176035 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Honor एक बार फिर मिड-रेंज सेगमेंट में नया मोबाइल लाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जुलाई में अपना नया डिवाइस Honor X70 चीन में लॉन्च कर सकती है। यह पूर्व में लॉन्च हुए फोन Honor X60 का सक्सेसर होगा।वहीं, लॉन्च से पहले इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस को लेकर कुछ अहम जानकारियां […]

The post Honor X70 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ही आए सामने, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Honor X70 के जुलाई में लॉन्च होने की संभावना है।
  • इसमें 6.79-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • यह 8000mAh बैटरी के आसपास की क्षमता में आ सकता है।

Honor एक बार फिर मिड-रेंज सेगमेंट में नया मोबाइल लाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जुलाई में अपना नया डिवाइस Honor X70 चीन में लॉन्च कर सकती है। यह पूर्व में लॉन्च हुए फोन Honor X60 का सक्सेसर होगा।वहीं, लॉन्च से पहले इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस को लेकर कुछ अहम जानकारियां टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा लीक की गई हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

Honor X70 स्पेसिफिकेशंस (लीक)

लीक के अनुसार, Honor X70 का कोडनेम “Martin” रखा गया है। बताया गया है कि इसमें दमदार खूबियां दी जा सकती है।

  • डिस्प्ले: लीक के मुताबिक Honor X70 में 6.79-इंच का OLED डिस्प्ले लगाया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट मिलने की संभावना है। यह अपने पिछले मॉडल X60 के LCD डिस्प्ले की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा।
  • चिपसेट: डिवाइस में लो-पावर चिपसेट दिया जाएगा। फिलहाल उसके नाम की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि X60 में 6nm MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर दिया गया था, तो X70 में भी इसी रेंज का चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: बैटरी को लेकर Digital Chat Station ने बताया है कि इसमें “बड़ी बैटरी” मिल सकती है। हालांकि सटीक क्षमता नहीं बताई गई है, लेकिन Honor के Power स्मार्टफोन में दी गई 8,000mAh की बैटरी और बाजार में बढ़ते 8000mAh बैटरी ट्रेंड को देखते हुए आगमी Honor X70 में भी इसी के आसपास की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Honor X70 डिजाइन और कलर ऑप्शन (लीक)

Honor X70 का डिजाइन कंपनी के पहले लॉन्च हुए X-सीरीज फोंस जैसा ही होने का अनुमान है। इसमें स्लिम और हल्का दिखने वाला डिवाइस लाया जा सकता है। हालांकि, कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं, जो इसे पिछली मॉडल्स से थोड़ा अलग बना सकते हैं। फोन को तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किए जाने की संभावना है जिसमें Moon Shadow White, Bamboo Blue और Phantom Night Black नाम सामने आए हैं।

Honor X70 लॉन्च टाइमलाइन

Honor की ओर से फिलहाल Honor X70 की कोई आधिकारिक लॉन्च डेट घोषित नहीं की गई है, लेकिन लीक के अनुसार इसे आने वाले जुलाई के महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

बताते चलें कि यह सभी डिटेल्स लीक पर आधारित हैं, इसलिए जब तक Honor की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती है इन्हें एक अनुमान के रूप में ही लिया जा सकता है।

The post Honor X70 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ही आए सामने, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x70-design-display-specifications-leaked/feed/ 0