Honor X7d | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 25 Aug 2025 10:29:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 108MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आया यह नया स्मार्टफोन, देखें कैसी हैं स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-honor-x7d-announced-check-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-honor-x7d-announced-check-features-and-specifications/#respond Mon, 25 Aug 2025 10:29:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180981 यह 6500mAh बैटरी, 108MP कैमरा और 16GB RAM वाला 4G स्मार्टफोन है जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 108MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आया यह नया स्मार्टफोन, देखें कैसी हैं स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनर ने ग्लोबल मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Honor X7d पेश किया है। यह एक लो बजट 4जी फोन है जिसकी सूचना जीएसएमएरिना वेबसाइट के जरिये प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के अनुसार अभी कंपनी ने मोबाइल की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है लेकिन ऑनर एक्स7डी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया गया है। यह 6500mAh बैटरी, 108MP कैमरा और 16GB RAM वाला 4G स्मार्टफोन है जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

ऑनर एक्स7डी की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल में दी गई बड़ी बैटरी है। सबसे पहले इसी की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6,500mAh battery सपोर्ट करता है। इंडियन मार्केट में अभी इस सीरीज का Honor X7c स्मार्टफोन ही लाया गया है जो 5,100mAh बैटरी सपोर्ट करता है। बताते चलें कि इस मोबाइल की कीमत सिर्फ 14,999 है। ऑनर एक्स7डी की ही बात करें तो इसकी बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 35W SuperCharge तकनीक दी गई है।

Honor X7d एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो MagicOS 9.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 685 प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह तकरीबन दो साल पुराना चिपसेट है। प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड तो कम नहीं कही जाएगी, लेकिन फिर भी इतना पुराना मॉडल यूजर्स को निराश कर सकता है।

ऑनर एक्स7डी 5जी फोन 6.77-इंच की पंच-होल स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ ​रिफ्रेश रेट पर काम करती है। निट्स ब्राइटनेस की जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन रिफ्रेश रेट को बुरा नहीं कहा जाएगी। इससे स्लाइड या स्क्रॉल एनिमेशन स्मूद लगेंगे और लैग या हैंग जैसा महसूस नहीं होगा।

रिपोर्ट के अनुसार यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में 12GB और 16GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे 128GB और 256GB मेमोरी पर खरीदा जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 108MP मेन सेंसर और 2MP depth सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 8MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। कैमरा को कमाल तो नहीं कहा जाएगा लेकिन लो बजट सेगमेंट के हिसाब यह औसत है।

Honor X7d को SGS 5-star सर्टिफाइड बताया गया है जो इसे ड्रॉप रेजिस्टेंस बताया गया है। पानी व धूल से बचाने के लिए इसे IP65 रेटिंग दी गई है। यूजर्स को इससे भी शिकायत हो सकती है क्योंकि इस रेटिंग को बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं कहा जाएगा, वहीं 15 से 18 हजार की रेंज में आजकल IP68 रेटिंग मिल जाती है।

इस नए ऑनर 5जी फोन की कीमत अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में इसकी घोषणा कर देगी। वहीं इंडियन मार्केट की बात करें तो Honor X7d अपने देश में अनाउंस किया जाएगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता है।

अगर आप नया बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो भारत में 15 हजार से कम कीमत में realme 14x को चुना जा सकता है। यह मोबाइल 6,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है और 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका पीसीमार्क बैटरी स्कोर 22 घंटे, 41 मिनट का आ चुका है। वहीं 17,999 रुपये वाले OPPO K13 5G फोन में और 18 हजार की रेंज में realme P4 में 7,000एमएएच बैटरी मिल जाएगी।

The post 108MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आया यह नया स्मार्टफोन, देखें कैसी हैं स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-honor-x7d-announced-check-features-and-specifications/feed/ 0
Honor X7d 4G और X7d 5G को मिला TDRA सर्टिफिकेशन, ग्लोबल मार्केट में जल्द लॉन्च होने की संभावना https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x7d-4g-and-x7d-5g-smartphone-models-tdra-certification-and-google-play-console-database/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x7d-4g-and-x7d-5g-smartphone-models-tdra-certification-and-google-play-console-database/#respond Fri, 22 Aug 2025 04:51:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180836 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Honor एक बार फिर से मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के आने वाले दो स्मार्टफोन Honor X7d 4G और Honor X7d 5G को हाल ही में TDRA से मंजूरी मिली है। यही नहीं, Honor X7d 4G का नाम अब गूगल प्ले कंसोल डाटाबेस पर भी सामने […]

The post Honor X7d 4G और X7d 5G को मिला TDRA सर्टिफिकेशन, ग्लोबल मार्केट में जल्द लॉन्च होने की संभावना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor एक बार फिर से मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के आने वाले दो स्मार्टफोन Honor X7d 4G और Honor X7d 5G को हाल ही में TDRA से मंजूरी मिली है। यही नहीं, Honor X7d 4G का नाम अब गूगल प्ले कंसोल डाटाबेस पर भी सामने आ चुका है। इन दोनों अपडेट्स से साफ है कि Honor अपने नए डिवाइस को जल्द ही ग्लोबल मार्केट खासकर UAE में पेश कर सकता है।

टेकआउटलुक के मुताबिक, Honor X7d 4G का मॉडल नंबर LGN-LX2 और Honor X7d 5G का मॉडल नंबर LGN-NX1 है। दोनों स्मार्टफोन्स को TDRA डाटाबेस में मोबाइल फोन कैटेगरी में शामिल किया गया है। इनका सर्टिफिकेशन नंबर ER49557/25 और ER49559/25 है। खास बात यह है कि इनका TDRA सर्टिफिकेशन 20 अगस्त 2028 तक मान्य रहेगा। इसका सीधा मतलब है कि Honor ने इन डिवाइस को लंबे समय तक सपोर्ट देने की तैयारी कर ली है और अब इनका लॉन्च लगभग तय माना जा रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब Honor X7d सीरीज का जिक्र सामने आया हो। इस महीने की शुरुआत में Honor X7d 5G को ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम यानी GCF डाटाबेस में देखा गया था। वहां से मिली जानकारी के मुताबिक, यह फोन Honor 400 Smart नाम से री-ब्रांड होकर भी मार्केट में उतारा जा सकता है। इसके साथ ही लिस्टिंग से यह भी साफ हुआ था कि इस स्मार्टफोन में 2G, 3G, 4G और 5G सभी नेटवर्क्स का सपोर्ट मिलेगा।

गौर करने वाली बात यह भी है कि Honor ने पिछले साल 2024 में Honor X7c 4G और Honor 200 Smart लॉन्च किए थे। वहीं इस साल अगस्त 2025 में कंपनी ने Honor X7c 5G भी पेश किया। अब ऐसे में X7d सीरीज को लेकर बाजार में और भी उम्मीदें बढ़ गई हैं।

गूगल प्ले कंसोल पर Honor X7d 4G का मॉडल नंबर LGN-LX1 देखा गया है। यह 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट होगा। लिस्टिंग से फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन सामने आई हैं। इसमें एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन का SM6225 चिप नजर आया है। यह चिपसेट असल में साल 2021 का स्नैपड्रैगन 680 है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि Honor इसमें अपग्रेडेड स्नैपड्रैगन 685 का इस्तेमाल करेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू मिलेगा।

डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 720 x 1610 पिक्सल का HD+ रिजॉल्यूशन मिलेगा और स्क्रीन की डेंसिटी 320 xhdpi होगी यानी यह फोन बड़े डिस्प्ले के साथ एंट्री-लेवल और मिड-रेंज यूजर्स को टारगेट करेगा।

गूगल प्ले कंसोल पर सामने आई इमेज से पता चलता है कि Honor X7d 4G फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन के चारों तरफ पतले बेजल होंगे, हालांकि नीचे का हिस्सा यानी चिन थोड़ा मोटा होगा। फ्रंट पैनल के बीच में पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं साइड पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन नजर आते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन का डिजाइन काफी सिंपल और प्रैक्टिकल होगा।

हालांकि Honor ने अभी तक इन फोन्स की लॉन्च डेट या कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लगातार मिल रहे सर्टिफिकेशन और लिस्टिंग यह साफ करते हैं कि Honor X7d 4G और Honor X7d 5G अपने लॉन्च के बेहद करीब हैं। संभावना है कि कंपनी इन फोन्स को सबसे पहले UAE और मिडिल ईस्ट मार्केट में उतारे, उसके बाद यह अन्य देशों में उपलब्ध होंगे।

The post Honor X7d 4G और X7d 5G को मिला TDRA सर्टिफिकेशन, ग्लोबल मार्केट में जल्द लॉन्च होने की संभावना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x7d-4g-and-x7d-5g-smartphone-models-tdra-certification-and-google-play-console-database/feed/ 0