Honor X9e s | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 30 Oct 2026 04:07:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8560mAh बैटरी और 6000nits AMOLED स्क्रीन वाला फोन Honor X9e s 5G लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/8560mah-battery-smartphone-honor-x9e-s-launched-with-6000nits-amoled-display/ https://www.91mobiles.com/hindi/8560mah-battery-smartphone-honor-x9e-s-launched-with-6000nits-amoled-display/#respond Fri, 30 Oct 2026 04:07:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206763 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ऑनर इस सप्ताह अपनी ‘एक्स’ सीरीज में दो स्मार्टफोन Honor X9e Pro और Honor X8e लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी इसी सीरीज में एक और नया मोबाइल Honor X9e s भी ले आई है। यह नया ऑनर मोबाइल Middle East और African देशों में पेश हुआ है जिसमें बड़ी 8560mAh Battery, 6000nits AMOLED स्क्रीन, […]

The post 8560mAh बैटरी और 6000nits AMOLED स्क्रीन वाला फोन Honor X9e s 5G लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनर इस सप्ताह अपनी ‘एक्स’ सीरीज में दो स्मार्टफोन Honor X9e Pro और Honor X8e लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी इसी सीरीज में एक और नया मोबाइल Honor X9e s भी ले आई है। यह नया ऑनर मोबाइल Middle East और African देशों में पेश हुआ है जिसमें बड़ी 8560mAh Battery, 6000nits AMOLED स्क्रीन, 50MP Camera, 8GB RAM और Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर की पावर दी गई है।

Honor X9e s स्पेसिफिकेशन्स

ऑनर एक्स9ई एस स्मार्टफोन की मेन खूबी इसकी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 8560mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज़ में यह 3 दिन का बैकअप दे सकती है। इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है। Reverse Charging की बदौलत यह ऑनर फोन पावरबैंक का काम भी कर सकता है।

Honor X9e s 5G फोन है जिसे एंड्रॉयड 16 आधारित MagicOS 10 पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट लगाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस 5जी फोन में Adreno A810 जीपीयू दिया गया है।

ऑनर एक्स9ई एस 5जी फोन को 2640 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.79-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और हाई 6000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह Eye Comfort डिस्प्ले है जो लंबे समय तक फोन चलाने पर आँखों पर पड़ने वाला तनाव कम करती है। वहीं मोबाइल स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए Aluminosilicate ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए यह Honor 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 5 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। फोन का कैमरा 10X Digital zoom सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ऑनर स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

ऑनर एक्स9ई एस 5जी को SGS ट्रिपल-रजिस्टेंट बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। ब्रांड का दावा है कि 2.5 मीटर की हाइट से गिरने के बाद ही यह मोबाइल टूटेगा नहीं। वहीं फोन को दी गई IP69K + IP68 + IP66 रेटिंग इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही गर्म चाय और चिकने तेल से भी सुरक्षित रखती है। कनेक्टिविटी के लिए इस नए 5जी फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और NFC जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Honor X9e s प्राइस

ऑनर एक्स9ई एस 5जी फोन 8GB RAM + 256GB Storage पर लॉन्च हुआ है। सउदी अरब में इस मोबाइल की कीमत SAR 1,499 है जो भारतीय करंसी अनुसार 38 हजार रुपये के करीब है। ग्लोबल मार्केट में यह नया 5जी फोन Dawn Orange, Midnight Black और Glacier White कलर में बिकेगा।

The post 8560mAh बैटरी और 6000nits AMOLED स्क्रीन वाला फोन Honor X9e s 5G लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8560mah-battery-smartphone-honor-x9e-s-launched-with-6000nits-amoled-display/feed/ 0