Honor | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 22 Jun 2026 14:47:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 11000mAh बैटरी वाला फोन हुआ लॉन्च! 10000nits ब्राइटनेस के साथ Honor X80 Pro Max चाइना में पेश https://www.91mobiles.com/hindi/11000mah-battery-wala-phone-honor-x80-pro-max-launched-with-10000nits-peak-brightness/ https://www.91mobiles.com/hindi/11000mah-battery-wala-phone-honor-x80-pro-max-launched-with-10000nits-peak-brightness/#respond Mon, 22 Jun 2026 12:00:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198582 10000एमएएच बैटरी के बाद यह स्मार्टफोन नया ट्रेंड सेट कर रहा है।

The post 11000mAh बैटरी वाला फोन हुआ लॉन्च! 10000nits ब्राइटनेस के साथ Honor X80 Pro Max चाइना में पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor के फोन बीते कुछ महीनों से इंडिया में कम ही लॉन्च हो रहे हैं। लेकिन यह कंपनी अपनी होम मार्केट चीन में एक से बढ़कर एक धांसू स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इसी कड़ी में आज कंपनी ने नया मोबाइल Honor X80 Pro Max लॉन्च कर दिया है। यह इंडस्ट्री का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 10000nits peak brightness वाली स्क्रीन दी गई है। नए ऑनर एक्स80 प्रो मैक्स की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

बैटरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ऑनर ने बताया है कि एक्स80 प्रो मैक्स ने “Longest Live Stream Test of Mobile Phone Battery Life” का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। टेस्टिंग के दौरान इस 26 घंटे, 8 मिनट और 34 सेकेंड तक लगातार ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की गई। अभी तक कोई भी अन्य स्मार्टफोन इतनी देर तक लगातार लाइव स्ट्रीम नहीं कर पाया है।

Honor X80 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स

ऑनर एक्स80 प्रो मैक्स फोन की स्क्रीन पर ही सबसे पहले नज़र डालें तो इसमें 2788 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की 1.5K Ultra HD डिस्प्ले दी गई है। यह OLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 10000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया, दुनिया में अभी तक कोई भी स्मार्टफोन इतनी हाई ब्राइटनेस पर लॉन्च नहीं हुआ है।

Honor X80 Pro Max 5G फोन की दूसरी सबसे बड़ी खूबी इसकी ताकतवर बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 11000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 10000एमएएच बैटरी के बाद यह स्मार्टफोन नया ट्रेंड सेट कर रहा है। इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। वहीं यह 5जी फोन 27W reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

ऑनर का दावा है कि यह स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज करने के बाद 42 दिन का स्टैंडबॉय टाइम दे सकता है। 100% बैटरी पर इस फोन में लगातार 33.5 घंटे तक शार्ट वीडियोज़ यानी रील्स इत्यादि देखी जा सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं Honor X80 Pro Max फुल बैटरी में 23.9 घंटे यानी तकरीबन एक पूरे दिन का गेम प्ले टाइम दे सकता है।

यह ऑनर 5जी फोन IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आया है जो इसे धूल व पानी से बचाने के साथ ही चाय, कॉफी और तैल जैसे लिक्विड से भी प्रोटेक्शन प्रदान करती है। कंपनी की मानें तो यह 5जी फोन 10 मीटर गहरे पानी में गिरने के बाद भी सुरक्षित रह सकता है। स्मार्टफोन को SGS Gold Label 5-स्टार सर्टिफिकेशन प्राप्त है जिसके मुताबिक 3 मीटर की उंचाई से गिरने पर भी इसका कुछ नहीं बिगड़ेगा।

ऑनर एक्स80 प्रो मैक्स 5जी फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। चीन में इसे 8GB और 12GB RAM पर लॉन्च किया गया है जो 512GB तक की स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआईी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

Honor X80 Pro Max प्राइस

ऑनर एक्स80 प्रो मैक्स चीन में कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 1999 युआन यानी 27,990 रुपये के करीब है। इसी तरह 8जीबी+256जीबी वेरिएंट 2199 युआन और 8जीबी+512जीबी वेरिएंट 2499 युआन में लॉन्च हुआ है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 30,750 रुपये और 34,950 रुपये के करीब है।

इस ऑनर 5जी फोन का टॉप वेरिएंट 12जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे 2799 युआन में लॉन्च किया गया है। यह कीमत 39,150 रुपये के करीब है। चाइना में एक्स80 प्रो मैक्स 5जी फोन को चार कलर वेरिएंट्स में लाया गया है जिसमें Energetic Orange, Lightning Red, Moon Shadow White और Mystic Black शामिल हैं।

The post 11000mAh बैटरी वाला फोन हुआ लॉन्च! 10000nits ब्राइटनेस के साथ Honor X80 Pro Max चाइना में पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/11000mah-battery-wala-phone-honor-x80-pro-max-launched-with-10000nits-peak-brightness/feed/ 0
Honor 600 Smart 5G लॉन्च, 7,700mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 और 45W फास्ट चार्जिंग से लैस https://www.91mobiles.com/hindi/honor-600-smart-5g-launched-france-7700mah-battery-snapdragon-4-gen-4-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-600-smart-5g-launched-france-7700mah-battery-snapdragon-4-gen-4-price-specifications/#respond Fri, 19 Jun 2026 05:35:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198475 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Honor ने ग्लोबल मार्केट में अपनी 600 सीरीज का विस्तार कर दिया है। इसमें नया स्मार्टफोन Honor 600 Smart 5G लॉन्च हुआ है। बता दें कि लाइनअप में पहले से Honor 600 Lite, Honor 600 और Honor 600 Pro मौजूद हैं। वहीं, लेटेस्ट स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और बड़े डिस्प्ले के साथ पेश […]

The post Honor 600 Smart 5G लॉन्च, 7,700mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 और 45W फास्ट चार्जिंग से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor ने ग्लोबल मार्केट में अपनी 600 सीरीज का विस्तार कर दिया है। इसमें नया स्मार्टफोन Honor 600 Smart 5G लॉन्च हुआ है। बता दें कि लाइनअप में पहले से Honor 600 Lite, Honor 600 और Honor 600 Pro मौजूद हैं। वहीं, लेटेस्ट स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। खास बात यह है कि यह चीन के बाहर उपलब्ध Honor 600 सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन गया है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Honor 600 Smart 5G के स्पेसिफिकेशंस

Honor 600 Smart 5G में 6.87 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर रिजॉल्यूशन 1592 × 720 पिक्सल है। यह स्क्रीन 1,020 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है, जिससे धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलती है।

परफॉरमेंस के लिए Honor 600 Smart 5G स्मार्टफोन समें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने इसमें RAM Turbo फीचर भी दिया है। जो इंटरनल स्टोरेज का उपयोग वर्चुअल रैम के रूप में करके मल्टीटास्किंग को बेहतर बना सकता है।

7,700mAh बैटरी है बड़ी खूबी

Honor 600 Smart 5G की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7,700mAh बैटरी है। यह बैटरी Honor 600 और Honor 600 Pro में मिलने वाली 7,000mAh बैटरी से भी बड़ी है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 28 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग और 93 घंटे तक उपयोग प्रदान कर सकता है।

कैमरा और अन्य फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Honor 600 Smart 5G फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित MagicOS 10.0 पर काम करता है।

Honor 600 Smart 5G में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो 400% वॉल्यूम बूस्ट मोड के साथ आते हैं। फोन में AI बटन, फेस अनलॉक और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। Honor ने इस फोन को मजबूती के मामले में भी बेहतर बनाया है। इसमें IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है। साथ ही इसे SGS ड्रॉप प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन भी मिला है। कंपनी के अनुसार, यह फोन 2.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह पाएगा। यही नहीं यह फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट रह सकता है।

Honor 600 Smart 5G की कीमत

Honor 600 Smart 5G को 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। फ्रांस में इसकी कीमत 219 यूरो (लगभग 23,500 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन Silver और Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि इसकी सेल यूरोप में इसी महीने के अंत तक शुरू होगी।

लेटेस्ट Honor 600 Smart 5G उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, नया Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, दमदार ड्यूरेबिलिटी और लंबे बैकअप वाला 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। ऐसे ही और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

The post Honor 600 Smart 5G लॉन्च, 7,700mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 और 45W फास्ट चार्जिंग से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-600-smart-5g-launched-france-7700mah-battery-snapdragon-4-gen-4-price-specifications/feed/ 0
लॉन्च से पहले Honor X80 Pro Max की पूरी डिटेल हुई लीक, मिलेगी 11,000mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 5 https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x80-pro-max-full-specifications-china-telecom-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x80-pro-max-full-specifications-china-telecom-listing/#respond Thu, 18 Jun 2026 05:45:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198419 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Honor 22 जून को चीन में अपना नया स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max लॉन्च करेगा। वहीं, आधिकारिक लॉन्च से पहले  यह डिवाइस China Telecom की प्रोडक्ट लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है। जिसमें लगभग सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। खास बात यह है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जो नए […]

The post लॉन्च से पहले Honor X80 Pro Max की पूरी डिटेल हुई लीक, मिलेगी 11,000mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor 22 जून को चीन में अपना नया स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max लॉन्च करेगा। वहीं, आधिकारिक लॉन्च से पहले  यह डिवाइस China Telecom की प्रोडक्ट लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है। जिसमें लगभग सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। खास बात यह है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जो नए Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके साथ फोन में 11,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की भी पुष्टि हो चुकी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Honor X80 Pro Max स्पेसिफिकशंस

China Telecom लिस्टिंग के अनुसार Honor X80 Pro Max में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि यह स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह आउटडोर विजिबिलिटी के मामले में शानदार अनुभव दे सकता है।

Honor X80 Pro Max की बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर भी हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह हाल ही में पेश किए गए Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट से लैस होगा। यदि यह जानकारी सही साबित होती है तो यह इस चिप के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन बन सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन Android 16 आधारित MagicOS 10 पर काम करेगा।

फोन को चीन में कई स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा जा सकता है। सामने आया है कि Honor X80 Pro Max के लिए 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, 8GB RAM + 512GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल आएंगे। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह Moonlight White, Vibrant Orange, Lightning Red और Mystic Black में उपलब्ध हो सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Honor X80 Pro Max फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि कैमरा सेंसर और अन्य फोटोग्राफी फीचर्स की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

11,000mAh बैटरी होगी सबसे बड़ी खूबी

Honor X80 Pro Max में 11,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो इस फोन की सबसे बड़ी खूबी बनेगी। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि यह बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई केवल 8.08mm होगी और इसका वजन करीब 203 ग्राम बताया गया है। वहीं, डिवाइस का डायमेंशन 162.2 x 77 x 8.08mm सामने आया है।

हम 22 जून को लॉन्च के दिन Honor X80 Pro Max का फुल अपडेट देंगे। यदि आप चीन में हैं और बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले सहित बढ़िया परफॉरमेंस वाला डिवाइस देख रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

The post लॉन्च से पहले Honor X80 Pro Max की पूरी डिटेल हुई लीक, मिलेगी 11,000mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x80-pro-max-full-specifications-china-telecom-listing/feed/ 0
Honor X80 Pro Max होगा दुनिया का पहला 10,000+ nits ब्राइटनेस डिस्प्ले वाला फोन, मिलेगी 11000mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x80-pro-max-10000-nits-display-11000mah-battery-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x80-pro-max-10000-nits-display-11000mah-battery-phone/#respond Wed, 17 Jun 2026 05:57:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198360 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Honor ने अपने आगामी स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max को लेकर एक और बड़ी जानकारी शेयर की है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन 10,000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला दुनिया का पहला फोन होगा। वहीं, इससे पहले Honor ने फोन की लॉन्च डेट 22 जून और इसकी 11,000mAh की बड़ी […]

The post Honor X80 Pro Max होगा दुनिया का पहला 10,000+ nits ब्राइटनेस डिस्प्ले वाला फोन, मिलेगी 11000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor ने अपने आगामी स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max को लेकर एक और बड़ी जानकारी शेयर की है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन 10,000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला दुनिया का पहला फोन होगा। वहीं, इससे पहले Honor ने फोन की लॉन्च डेट 22 जून और इसकी 11,000mAh की बड़ी बैटरी के बारे में बताया था। आइए, आगामी X80 Pro Max के बारे में अब तक आई जानकारियां विस्तार से जानते हैं।

Honor X80 Pro Max स्पेसिफिकेशंस

कंपनी द्वारा जारी किए गए पोस्टर के अनुसार Honor X80 Pro Max में 1.5K रिजॉल्यूशन (2788×1280 पिक्सल) वाला 120Hz डिस्प्ले मिलेगा। Honor का दावा है कि इसकी स्क्रीन ब्राइटनेस Honor X70 के मुकाबले 67 प्रतिशत अधिक होगी। फोन के चारों तरफ पतले 1.3mm बेजल्स होंगे। जिससे यूजर्स को ज्यादा इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल जाएगा। फोन के फ्रंट में कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट मिलेगा। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक डिस्प्ले का साइज 6.8 इंच हो सकता है।

honor-x80-pro-max-10000-nits-display

Honor X80 Pro Max में कंपनी की नई Hummingbird Architecture 2.0 तकनीक का उपयोग होगा। Honor के अनुसार यह नया सिस्टम शॉर्ट वीडियो प्लेबैक को 40 प्रतिशत तक ज्यादा स्मूद बना सकता है। यह बैकग्राउंड में मेमोरी मैनेजमेंट और क्लीनअप का काम भी करता है, जिससे लंबे समय तक फोन की परफॉरमेंस बेहतर बनी रह सकती है।

डिजाइन और मजबूती के मामले में भी यह नया स्मार्टफोन खास होगा। कंपनी ने शेयर किया है कि Honor X80 Pro Max को SGS Gold Label Five-Star Drop Resistance सर्टिफिकेशन मिला है। यह फोन 3 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है। खास बात यह है कि Honor स्क्रीन डैमेज के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट सर्विस भी देने जा रही है।

अब तक लीक हुई जानकारी के अनुसार Honor X80 Pro Max में 50MP का OIS सपोर्ट वाला रियर कैमरा दिया जा सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Honor X80 Pro Max फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP66, IP68, IP69 तथा IP69K रेटिंग्स भी मिलने की उम्मीद है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकती हैं।

सबसे खास डिस्प्ले के साथ Honor X80 Pro Max इस सेगमेंट का सबसे बड़ी बैटरी वाला डिवाइस भी बनेगा। इसमें 11,000mAh बैटरी होगी। इस बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई केवल 8.08mm बताई जा रही है और इसका वजन लगभग 203 ग्राम रखा जा सकता है।

Honor X80 Pro Max स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और पतले डिजाइन वाला अनोखा मोबाइल होगा। यदि आप चीन में हैं तो यह तगड़ा विकल्प साबित हो सकता है। इसका इंतजार जरूर किया जा सकता है। हम आपको 22 जून के लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Honor X80 Pro Max होगा दुनिया का पहला 10,000+ nits ब्राइटनेस डिस्प्ले वाला फोन, मिलेगी 11000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x80-pro-max-10000-nits-display-11000mah-battery-phone/feed/ 0
8560mAh बैटरी और 6000निट्स तक डिस्प्ले के साथ आया नया फोन, Honor X70 Pro Max चीन में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x70-pro-max-launched-china-8560mah-battery-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x70-pro-max-launched-china-8560mah-battery-price-specs/#respond Mon, 15 Jun 2026 06:28:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198150 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Honor ने अपने नए स्मार्टफोन Honor X70 Pro Max को आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि कंपनी 22 जून को इसी फोन का अपग्रेड Honor X80 Pro Max लॉन्च करने वाली है। इसी बीच नए मॉडल को अचानक ब्रांड की चाइना वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। […]

The post 8560mAh बैटरी और 6000निट्स तक डिस्प्ले के साथ आया नया फोन, Honor X70 Pro Max चीन में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor ने अपने नए स्मार्टफोन Honor X70 Pro Max को आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि कंपनी 22 जून को इसी फोन का अपग्रेड Honor X80 Pro Max लॉन्च करने वाली है। इसी बीच नए मॉडल को अचानक ब्रांड की चाइना वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। साथ ही प्राइस भी बताई गई है। यह फोन बड़ी बैटरी, शानदार स्क्रीन और मजबूत बॉडी जैसे कई दमदार फीचर्स के साथ आया है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

Honor X70 Pro Max स्पेसिफिकेशंस

Honor X70 Pro Max में 6.79 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है। इस पर 2640 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता  है। यह डिस्प्ले DCI-P3 कलर सपोर्ट और 3840Hz PWM डिमिंग से लैस है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ता है। यही नहीं यह स्क्रीन 6000निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे तेज धूप में भी अनुभव बढ़िया रहेगा।

Honor X70 Pro Max फोन में Snapdragon 6 Gen 4 Enhanced Edition प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित MagicOS 10.0 पर काम करता है।

Honor X70 Pro Max में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है।

Honor X70 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8560mAh बैटरी है। कंपनी ने इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है, जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Honor X70 Pro Max फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, ड्यूल-सिम 5G सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं, मजबूती के लिए फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से अच्छी सुरक्षा दे सकती है।

Honor X70 Pro Max कीमत

कंपनी ने Honor X70 Pro Max स्मार्टफोन को Phantom Purple, Sunburst Gold, Bamboo Green और Phantom Night Black रंगों में पेश किया है। इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत चीन में 1,999 युआन (करीब 27,940 रुपये) रखी गई है। जबकि 8GB + 512GB मॉडल की कीमत 2,399 युआन (करीब 33,530 रुपये) है।

यदि आप चीन में हैं और बड़ी बैटरी सहित शानदार डिस्प्ले वाला डिवाइस देख रहे हैं तो Honor X70 Pro Max को चुन सकते हैं। हालांकि इसका अपग्रेड वर्जन Honor X80 Pro Max भी 22 जून को आ रहा है। यदि बजट बढ़ा सकते हैं तो इसका भी वेट भी कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर हर टेक अपडेट के लिए बने रहें।

The post 8560mAh बैटरी और 6000निट्स तक डिस्प्ले के साथ आया नया फोन, Honor X70 Pro Max चीन में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x70-pro-max-launched-china-8560mah-battery-price-specs/feed/ 0
Honor X7e Plus 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुआ स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x7e-plus-5g-tdra-sgs-certifications-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x7e-plus-5g-tdra-sgs-certifications-launch-soon/#respond Mon, 15 Jun 2026 05:46:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198143 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Honor अपनी X-series का विस्तार लगातार कर रहा है। हाल ही में लॉन्च हुए Honor X7e के बाद कंपनी इसका नया 5G मॉडल Honor X7e Plus 5G लॉन्च कर सकती है। यह नया स्मार्टफोन कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट हुआ है। जिससे लगता है कि इसे जल्द ही UAE, यूरोप और मिडिल ईस्ट जैसे बाजारों […]

The post Honor X7e Plus 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor अपनी X-series का विस्तार लगातार कर रहा है। हाल ही में लॉन्च हुए Honor X7e के बाद कंपनी इसका नया 5G मॉडल Honor X7e Plus 5G लॉन्च कर सकती है। यह नया स्मार्टफोन कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट हुआ है। जिससे लगता है कि इसे जल्द ही UAE, यूरोप और मिडिल ईस्ट जैसे बाजारों में पेश किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Honor X7e Plus 5G लिस्टिंग डिटेल्स

Honor X7e Plus 5G UAE के TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ है। यह डिवाइस ER60470/26 इक्विपमेंट रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 11 जून 2026 को लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग में MRK-NX1 मॉडल नंबर दिखा है। साथ ही 5G तकनीक की पुष्टि भी हुई है। यह रेगुलर Honor X7e की तुलना में बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है क्योंकि मौजूदा मॉडल केवल 4G सपोर्ट के साथ आया है।

Honor X7e Plus 5G स्मार्टफोन SGS सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी नजर आया है। यहां इसे FI-69290 सर्टिफिकेशन नंबर के साथ देखा गया है। जहां लिथियम बैटरी सपोर्ट की जानकारी सामने आई हैं। हालांकि इन लिस्टिंग्स में फोन के और स्पेसिफिकेशंस नहीं हैं।

Honor X7e स्पेसिफिकेशंस

यदि Honor X7e की बात करें तो इसे हाल ही में मलेशिया में एक बजट 4G फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W fast charging सपोर्ट के साथ आती है। डिवाइस में 6.61-inch HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz refresh rate सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Honor X7e 4G फोन Android 16 आधारित MagicOS 10 पर काम करता है। वहीं, मजबूती के मामले में भी कंपनी ने इसे बढ़िया बनाया है। फोन में IP64 dust और वॉटर रेजिस्टेंस सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसे SGS 5-star drop और क्रश रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।

ऐसे में आगामी Honor X7e Plus 5G को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसमें पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिससे न सिर्फ 5G connectivity मिलेगी बल्कि गेमिंग और हैवी उपयोग का अनुभव भी बेहतर हो सकता है। हालांकि अभी लॉन्च की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन प्लेटफॉर्म्स पर आने के बाद लगता है कि इसका आधिकारिक लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।

अगर आप बड़ी बैटरी और 5G तकनीक वाला मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Honor X7e Plus 5G अच्छा विकल्प बन सकता है। इसके लिए वेट किया जा सकता है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Honor X7e Plus 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x7e-plus-5g-tdra-sgs-certifications-launch-soon/feed/ 0
11000mAh बैटरी के साथ आ रहा Honor X80 Pro Max, 22 जून को होगा चीन में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/11000mah-battery-honor-x80-pro-max-china-launch-date-22-june/ https://www.91mobiles.com/hindi/11000mah-battery-honor-x80-pro-max-china-launch-date-22-june/#respond Mon, 15 Jun 2026 04:34:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198133 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Honor ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। यह चीन में X80 सीरीज के तहत लाया जाएगा और Honor ब्रांड का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। वहीं, लॉन्च से पहले फोन ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर भी लिस्ट हो चुका है, […]

The post 11000mAh बैटरी के साथ आ रहा Honor X80 Pro Max, 22 जून को होगा चीन में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। यह चीन में X80 सीरीज के तहत लाया जाएगा और Honor ब्रांड का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। वहीं, लॉन्च से पहले फोन ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर भी लिस्ट हो चुका है, जिससे इसके अहम स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। आइए, आगे आपको अब तक आई जानकारी विस्तार से देते हैं।

Honor X80 Pro Max लॉन्च डेट और स्टोरेज

Honor X80 Pro Max को चीन में 22 जून चीन के लोकल समय अनुसार शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 8GB + 512GB और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। वहीं, कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Lightning Red, Black Armour, Moon Shadow White और Vitality Orange रंगों में पेश किया जाएगा।

Honor X80 Pro Max स्पेसिफिकेशंस

Honor X80 Pro Max स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 11,000mAh बैटरी होगी। जिसे कंपनी ने अपने किसी भी फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बताया है। इतनी बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन में 90W wired fast charging सपोर्ट मिलेगा। जिससे इसे तेजी से चार्ज किया जा सकेगा। इसके साथ ही फोन में 27W wired reverse charging फीचर भी दिया जाएगा। जिसकी मदद से दूसरे डिवाइस और एक्सेसरीज भी चार्ज हो पाएंगे।

Honor X80 Pro Max में 6.8-inch OLED डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हुई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2788 x 1280 पिक्सल होगा। यह डिस्प्ले 120Hz refresh rate और 3840Hz PWM dimming सपोर्ट के साथ आएगा। जिससे लंबे समय तक उपयोग के दौरान आंखों पर कम असर पड़ेगा और डिस्प्ले देखने का अनुभव शानदार मिलेगा।

परफॉरमेंस के लिए Honor X80 Pro Max स्मार्टफोन में Qualcomm का नया Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिए जाने बात सामने आई है। वहीं, मजबूती को लेकर भी कंपनी ज़्यादा फोकस कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स मिल सकती हैं। जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेंगी। इसके अलावा फोन में एन्हांस्ड ड्रॉप प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा। कंपनी एक्सीडेंटल डैमेज कवरेज पीरियड के दौरान एलिजिबल यूजर्स को कॉम्प्लिमेंट्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रोग्राम का फायदा भी दे सकती है।

यदि आप चीन में हैं और 11,000mAh बैटरी के साथ लंबे बैकअप वाला डिवाइस चाहते हैं तो Honor X80 Pro Max तगड़ा विकल्प साबित हो सकता है। हम आपको लॉन्च के दिन यनी 22 जून को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर टेक से जुड़े अपडेट पढ़ते रहें।

The post 11000mAh बैटरी के साथ आ रहा Honor X80 Pro Max, 22 जून को होगा चीन में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/11000mah-battery-honor-x80-pro-max-china-launch-date-22-june/feed/ 0
11000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Honor X80 Pro Max, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x80-pro-max-leak-11000mah-battery-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x80-pro-max-leak-11000mah-battery-specifications/#respond Tue, 09 Jun 2026 09:42:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197876 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Honor की X80 सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ा जा सकता है। इसे Honor X80 Pro Max से एंट्री मिलने की उम्मीद है। हालांकि ब्रांड ने जानकारी नहीं दी है, इससे पहले ही लीक में स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। जिसमें सबसे बड़ी खासियत बेहद बड़ी बैटरी बताई गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं। Honor X80 […]

The post 11000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Honor X80 Pro Max, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor की X80 सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ा जा सकता है। इसे Honor X80 Pro Max से एंट्री मिलने की उम्मीद है। हालांकि ब्रांड ने जानकारी नहीं दी है, इससे पहले ही लीक में स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। जिसमें सबसे बड़ी खासियत बेहद बड़ी बैटरी बताई गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Honor X80 Pro Max स्पेसिफिकेशंस लीक 

टिप्स्टर Digital Chat Station की नई Weibo पोस्ट के अनुसार Honor X80 Pro Max में 11,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह दुनिया का पहला मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन बन सकता है जिसमें इतनी बड़ी बैटरी मिल सकती है। फिलहाल सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन Honor Power 2 माना जाता है, जिसमें 10,080mAh की बैटरी है। नई लीक में यह भी दावा किया गया है कि X80 Pro Max में 90W USB Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो आगामी स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max में 6.8-इंच का बड़ा 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1280 × 2788 पिक्सल बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में पतले बेजल्स और राउंडेड कॉर्नर वाला डिजाइन देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें LIPO (Low-Injection Pressure Overmolding) टेक्नोलॉजी का उपयोग कर सकती है। जिससे डिस्प्ले के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स मिल सकते हैं।

परफॉरमेंस के लिए Honor X80 Pro Max में हाल ही में पेश किया गया Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। यह चिप Kryo CPU कोर के साथ आ सकता है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक जा सकती है।

लीक के अनुसार स्मार्टफोन में फुल-बॉडी वाटर रेजिस्टेंस फीचर भी मिल सकता है। यानी इसे IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस में ड्रॉप रेजिस्टेंस और फ्लैगशिप-लेवल डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिससे यह प्रीमियम फील देने वाला स्मार्टफोन बन सकता है।

टिपस्टर Experience More द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि Honor X80 Pro Max के फ्रंट में पतले बेजल हैं। तस्वीर में दिखाए गए वैरिएंट में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज है और यह Android 16 पर आधारित MagicOS 10 पर आ सकता है।

बता दें कि यह पहली बार है जब Honor X80 Pro Max का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Honor X80 और Honor X80 Pro मॉडल्स पर भी काम कर रही है। माना जा रहा है कि यह तीनों स्मार्टफोन तीसरी तिमाही में चीन में लॉन्च हो सकते हैं।

अपकमिंग Honor X80 Pro Max उन लोगों को पसंद आ सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, प्रीमियम डिजाइन और बड़े डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। मार्केट में इसका मुकाबला Redmi, iQOO और Realme के प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोंस से होने की उम्मीद है।

आने वाले महीनों में Honor X80 Pro Max आपके लिए बड़ी बैटरी वाला शानदार विकल्प बन सकता है। हालांकि असल डिटेल्स मिलने का इंतजार करना होगा। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

The post 11000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Honor X80 Pro Max, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x80-pro-max-leak-11000mah-battery-specifications/feed/ 0
7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 12GB RAM वाला 5G फोन ऑनर प्ले10 5जी हुआ चाइना में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-and-12gb-ram-5g-phone-honor-play-10-5g-launched-in-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-and-12gb-ram-5g-phone-honor-play-10-5g-launched-in-china/#respond Mon, 08 Jun 2026 06:18:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197801 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ऑनर ने पिछले साल सितंबर में Honor Play10 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया था जो 4G कनेक्टिविटी और 5000mAh बैटरी के साथ आया था। वहीं अब कंपनी ने इस मोबाइल का 5जी वर्जन भी बाजार में उतार दिया है। Honor Play10 5G फोन चीन में लॉन्च हो गया है जो 7000mAh battery, 12GB RAM और […]

The post 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 12GB RAM वाला 5G फोन ऑनर प्ले10 5जी हुआ चाइना में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनर ने पिछले साल सितंबर में Honor Play10 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया था जो 4G कनेक्टिविटी और 5000mAh बैटरी के साथ आया था। वहीं अब कंपनी ने इस मोबाइल का 5जी वर्जन भी बाजार में उतार दिया है। Honor Play10 5G फोन चीन में लॉन्च हो गया है जो 7000mAh battery, 12GB RAM और Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर की ताकत के साथ लाया गया है।

Honor Play10 5G स्पेसिफिकेशन्स

ऑनर प्ले10 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो MagicOS 9.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के​ लिए मोबाइल में Adreno A619 जीपीयू दिया गया है।

Honor Play10 5G फोन को 2412 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन TFT LCD पैनल पर बनी है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन स्क्रीन DC dimming और आई केयर मोड से लैस की गई है जो ज्यादा देर तक मोबाइल चलाने पर आंखों को नुकसार से बचाती है। वहीं ग्राहकों को इस स्मार्टफोन में रिडिंग मोड भी मिलता है।

ऑनर प्ले 10 5जी फोन की बड़ी बैटरी इसकी सबसे बड़ी खूबी है। यह स्मार्टफोन ताकतवर 7000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 21 घंटे तक शॉर्ट वीडियोज़ देखी जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

यह ऑनर का 5जी फोन कंपनी द्वारा Super Power Saving Mode के साथ लाया गया है। ब्रांड की मानें तो यह मोड ऑन करने के बाद सिर्फ 2% बैटरी पर भी यूजर्स को 15 घंट का स्टैंडबाय टाइम और 1 घंटे तक का टॉकटाइम मिल सकता है। वहीं फोन में AI नाइट चार्जिंग प्रोटेक्शन फीचर भी दिया गया है जो मोबाइल को ओवर चार्ज करने पर भी इसकी बैटरी हेल्थ को बनाए रखता है।

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

Honor Play10 5G स्मार्टफोन को एसजीएस सर्टिफाइड ड्रॉप रजिस्टेंस बॉडी पर लाया गया है जो फोन जमीन पर गिरने पर भी इसे सुरक्षित रखता है। वहीं मोबाइल को पानी की बौछारों से बचाए रखने के लिए इसे IP65 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए यह ऑनर फोन Bluetooth 5.1 और डुअल बैंक वाईफाई सहित NFC जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करता है। इस फोन में डेडिकेटेड AI बटन दिया गया है जो सिंगल टैप में ही कई फीचर्स का एक्सेस प्रदान करता है।

Honor Play10 5G प्राइस

ऑनर प्ले10 5जी फोन को चीन में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 1399 युआन यानी 19,699 रुपये के करीब है। इसी तरह मोबाइल के टॉप वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 1899 युआन यानी 26,759 रुपये के करीब है। चाइना में यह नया 5जी फोन Desert Gold और Velvet Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 12GB RAM वाला 5G फोन ऑनर प्ले10 5जी हुआ चाइना में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-and-12gb-ram-5g-phone-honor-play-10-5g-launched-in-china/feed/ 0
Honor X7e हुआ ग्लोबली लॉन्च, मिलेगी 7,500mAh की बैटरी, 120Hz स्क्रीन और Android 16 का सपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x7e-launch-7500mah-battery-120hz-display-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x7e-launch-7500mah-battery-120hz-display-price-specifications/#respond Wed, 03 Jun 2026 05:32:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197545 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Honor ने अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। इसमें नया Honor X7e ग्लोबली मलेशिया में लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को बढ़िया लग सकता है जो कम बजट में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं। Honor X7e […]

The post Honor X7e हुआ ग्लोबली लॉन्च, मिलेगी 7,500mAh की बैटरी, 120Hz स्क्रीन और Android 16 का सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor ने अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। इसमें नया Honor X7e ग्लोबली मलेशिया में लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को बढ़िया लग सकता है जो कम बजट में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

Honor X7e स्पेसिफिकेशंस

Honor X7e में 6.61-इंच TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह HD+ रिजॉल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें Eye Comfort फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिनमें Dynamic Dimming जैसी टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे लंबे समय तक उपयोग के दौरान आंखों पर कम असर होता है।

Honor X7e में MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर लगाया गया है। यह प्रोसेसर डेली यूज, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य गेमिंग जैसे कामों के लिया अच्छा है। स्मार्टफोन में 6GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। साथ ही RAM Expansion फीचर भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Honor X7e फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ अन्य सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Honor X7e Android 16 आधारित MagicOS 10.0 पर काम करता है।

Honor X7e की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। अलग-अलग मार्केट्स के हिसाब से यह स्मार्टफोन 7,000mAh या 7,500mAh बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन आसानी से लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Honor X7e फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक, IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस, Bluetooth 5.1, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि इसमें 5G सपोर्ट नहीं मिलता है, जो कुछ यूजर्स के लिए कमी माना जा सकता है।

Honor X7e की कीमत और उपलब्धता

मलेशिया में Honor X7e के 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत MYR 899 (करीब 20,574 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन Sunrise Orange और Midnight Black कलर ऑप्शंस में मिलेगा।

यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा डिस्प्ले और सामान्य इस्तेमाल के लिए फोन देख रहे हैं। Honor X7e का मुकाबला Redmi, Realme, Samsung और Tecno के बजट स्मार्टफोंस से हो सकता है।

अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा डिस्प्ले और डेली यूज के लिए फोन देख रहे हैं, तो Honor X7e ले सकते हैं, लेकिन अगर आप 5G कनेक्टिविटी या ज्यादा पावरफुल गेमिंग परफॉरमेंस चाहते हैं, तो मार्केट में दूसरे विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Honor X7e हुआ ग्लोबली लॉन्च, मिलेगी 7,500mAh की बैटरी, 120Hz स्क्रीन और Android 16 का सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-x7e-launch-7500mah-battery-120hz-display-price-specifications/feed/ 0