Hotstar | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 10:23:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 भारत और श्रीलंका के बीच पहला T20 आज, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/india-vs-sri-lanka-t20-match-live-streaming-timings-and-tv-broadcast-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/india-vs-sri-lanka-t20-match-live-streaming-timings-and-tv-broadcast-details/#respond Tue, 03 Jan 2023 11:21:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95429 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारत साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर श्रीलंका के साथ क्रिकेट सीरीज़ खेलेगा। इसमें 3 T20 और 3 एकदिवसीय मैच शामिल होंगे। भारत ने T20 सीरीज़ में रोहित शर्मा और केएल राहुल को आराम दिया है। ऐसे में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव को T20 सीरीज के […]

The post भारत और श्रीलंका के बीच पहला T20 आज, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 आज मुंबई में खेला जा रहा है।
  • इस टी20 मैच को ऑनलाइन हॉटस्टार में देखा जा सकता है।
  • भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पाड्या कर रहे हैं।

भारत साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर श्रीलंका के साथ क्रिकेट सीरीज़ खेलेगा। इसमें 3 T20 और 3 एकदिवसीय मैच शामिल होंगे। भारत ने T20 सीरीज़ में रोहित शर्मा और केएल राहुल को आराम दिया है। ऐसे में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव को T20 सीरीज के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। पहला टी20 मैच आज 3 जनवरी को खेला जाना है। इसे टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाया जाएगा। अगर आप सोच रहे हैं कि भारत बनाम श्रीलंका सीरीज़ कैसे देखें, तो यहां स्ट्रीमिंग राइट्स, ब्रॉडकास्टिंग चैनल, मैच टाइमिंग, स्क्वॉड के बारे में जानाकरी देंगे।

जानें India vs Sri Lanka 1st T20 मैच का टाइम और वैन्यू

  • टाइम : 07:00 PM (IST)
  • वैन्यू : वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

India vs Sri Lanka : लाइव स्ट्रीमिंग

hotstar

India vs Sri Lanka सीरीज के टीवी ब्रॉडकास्टिंग और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग साइट्स Star Sports Network के पास हैं। इस सीरीज में 3 T20I मैच और 3 ODI मैच खेले जानें हैं।

ऐसे देखें India vs Sri Lanka का लाइव ऑनलाइन

India vs Sri Lanka सीरीज ऑनलाइन Star India के डिजिटल प्लेटफॉर्म Disney Plus Hotstar में देखा जा सकता है। क्रिकेट फैन्स Disney+ Hotstar ऐप को मोबाइल और लैपटॉप पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही मैच देखने के लिए यूजर्स को हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन के कई प्लान शामिल हैं। यहां हम आपको डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन फ़्री में कैसे प्राप्त कर सकते हैं। इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Disney+ Hotstar फ़्री सब्सक्रिप्शन कैसे मिलेगा

Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री लिया जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपको JioFiber, प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, कॉइन रिडीम और दूसरे तरीकों से फ्री में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

1. JioFiber

Jio Fiber यूजर्स को 999 रुपये वाले प्लान के साथ Disney+ Hotstar और 13 अन्य OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

2. Flipkart SuperCoins

Flipkart पर अगर आपके पास 1499 SuperCoins हैं तो Disney Plus Hotstar के 12 महीने का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इस सुपरकॉइन्स को यूजर्स अन्य तरीकों से भी रिडीम कर सकते हैं।

3. Times Prime membership

times-prime

Times Prime मैंबरशिप के साथ ही यूजर्स को Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है इसके साथ ही यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव डील्स, ऑफर्स और डिस्काउंट ऑफर किए जाते हैं। टाइम्स प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को सोनीलिव और इजी डिनर का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।

4. रिचार्ज प्लान के साथ

Airtel और Vi के प्रीपेड रिचार्ज के साथ यूजर्स को Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel के रिचार्ज प्लान

  • Rs 399 Airtel रिचार्ज प्लान – 3 महीने Disney+ Hotstar, 2.5GB प्रतिदिन, अनलिमिडेट कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन, 28 दिन वैलिडिटी
  • Rs 499 Airtel recharge plan – 3 महीने Disney+ Hotstar, 3GB प्रतिदिन, अनलिमिडेट कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन, 28 दिन वैलिडिटी
  • Rs 839 Airtel recharge plan – 3 महीने Disney+ Hotstar, 2GB प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन, 84 दिन वैलिडिटी

Vi के रिचार्ज प्लान

  • Rs 399 Vi रिचार्ज प्लान – 3 महीने Disney+ Hotstar, 2.5GB प्रतिदिन, अनलिमिडेट कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन, 28 दिन वैलिडिटी
  • Rs 499 Vi रिचार्ज प्लान – 12 महीने Disney+ Hotstar, 2GB प्रतिदिन, अनलिमिडेट कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन, 28 दिन वैलिडिटी
  • Rs 601 Vi रिचार्ज प्लान – 12 महीने Disney+ Hotstar, 3GB प्रतिदिन, अनलिमिडेट कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन, 28 दिन वैलिडिटी
  • Rs 901 Vi रिचार्ज प्लान – 12 महीने Disney+ Hotstar, 3GB प्रतिदिन, अनलिमिडेट कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन, 70 दिन वैलिडिटी

India vs Sri Lanka टीवी पर लाइव कैसे देखें

क्रिकेट फ़ैन्स भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले इन मुक़ाबलों को Star Sports Network पर लाइव देख सकते हैं। टीवी पर इन मैच को देखने के लिए आपके केबल या डीटीएच कनेक्शन पर स्टार नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल होने चाहिए।

Star Sports चैनल्स की कीमत

  • Star Sports 1 – 22.42 रुपये प्रतिमाह
  • Star Sports 1 HD – 22.42 रुपये प्रतिमाह
  • Star Sports 2 – Rs 22.42 रुपये प्रतिमाह
  • Star Sports 1 Hindi – 22.42 रुपये प्रतिमाह
  • Star Sports 1 Hindi HD – 22.42 रुपये प्रतिमाह
  • Star Sports 1 Telugu – 22.42 रुपये प्रतिमाह
  • Star Sports 1 Kannada – Rs 22.42 रुपये प्रतिमाह
  • Star Sports 1 Tamil – 20.06 रुपये प्रतिमाह

DD Free Dish


सरकारी टीवी चैनल DD Sports में भी भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच को लाइव देखा जा सकता है। यह चैनल DD Free Dish सेट-टॉप बॉक्स पर चैनल नंबर 77 पर उपलब्ध है।

The post भारत और श्रीलंका के बीच पहला T20 आज, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/india-vs-sri-lanka-t20-match-live-streaming-timings-and-tv-broadcast-details/feed/ 0
Disney Plus Hotstar सब्सक्रिप्शन प्लान्स की तुलना: मोबाइल vs सुुपर vs प्रीमियम https://www.91mobiles.com/hindi/disney-plus-hotstar-subscription-plans-comparison-know-best-plan/ https://www.91mobiles.com/hindi/disney-plus-hotstar-subscription-plans-comparison-know-best-plan/#respond Sun, 15 Aug 2021 03:30:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64922 इन प्लान को कंपनी ने 1 सितंबर से लागू कर दिया है।

The post Disney Plus Hotstar सब्सक्रिप्शन प्लान्स की तुलना: मोबाइल vs सुुपर vs प्रीमियम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Disney+ Hotstar ने भारतीय यूजर्स के लिए बीते महीने तीन नए प्लान लॉन्च किए थे। इन तीन नए सब्सक्रिप्शन प्लान के आने से पहले से मौजूद प्लान खत्म हो गए हैं। वहीं, Disney+ Hotstar के ये तीन नए प्लान 1 सितंबर से प्रभावी होंगे। वर्तमान में Disney+ Hotstar भारतीय ग्राहकों को तीन नए प्लान पेश कर रहा है, जिसमें 299 रुपये वाला मासिक प्लान और 399 रुपये वाला VIP प्लान और 1499 वाला एनुअल प्लान शामिल है। इन्हीं तीनों प्लान की तुलना आज हम आपने इस आर्टिकल में करने वाले हैं, जिससे आप यह तय कर पाएंगे कि आपके लिए कौना प्लान बेस्ट है।

Disney Plus Hotstar न्यू सब्सक्रिप्शन प्लान 2021

आपको बता दें कि मौजूदा सब्सक्रिप्शन वाले ग्राहकों को वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का आनंद बरकरार रखने और अपनी पसंदीदा मूवीज और वेब सीरीज देखने के लिए प्लान को अपग्रेड करना होगा।

hotstar-plan

Disney Plus Hotstar Mobile plan

मोबाइल प्लान देश में डिज्नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन प्लान्स में नए एडिशन के तौर पर जोड़ा गया है। यह प्लान डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी की जगह लेता है। Disney+ Hotstar के इस नए मोबाइल प्लान की कीमत 499 रुपए है। इस सब्सक्रिप्शन प्लान में यूजर्स को HD क्वालिटी में वीडियो एक्सेस का साल भर के लिए सब्सक्रिप्शन मिलता है। ध्यान रखें कि यह प्लान सिर्फ मोबाइल यूजर्स के लिए ही है। इसलिए अगर आप सिर्फ अपने फोन का इस्तेमाल करके कंटेंट का आनंद लेना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेहतर है और साथ ही साथ पॉकेट फ्रेंडली भी है।

देश में 600 मिलियन से अधिक स्मार्टफोन उपयोगकर्ता हैं, और इनमें से अधिकांश लोग स्ट्रीमिंग सहित कई उद्देश्यों के लिए अपने प्राथमिक उपकरण के रूप में इस पर भरोसा करते हैं। अल्ट्रा-किफायती मोबाइल प्लान पेश करके कंपनी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने और अधिक ग्राहकों को बोर्ड पर लाने की सोच रही है।

disney-plus-hotstar

Disney Plus Hotstar Super plan

यदि आप मोबाइल फोन के अलावा अन्य डिवाइस पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार कंटेंट को स्ट्रीम करना चाह रहे हैं, तो सुपर प्लान शायद आपके लिए सबसे अच्छा प्लान है। यह उपयोगकर्ताओं को मोबाइल, लैपटॉप और टीवी सहित किसी भी डिवाइस पर कंटेंट को स्ट्रीम करने की अनुमति देता है। डिज़नी प्लस हॉटस्टार सुपर प्लान की कीमत भारत में सालाना 899 रुपए है। इसकी कंटेंट की लिस्ट में में हॉटस्टार स्पेशल, लाइव स्पोर्ट्स जैसे आईपीएल, अमेरिकी टीवी शो और फिल्में, और डिज्नी शो और फिल्में शामिल हैं। प्लान में एचडी गुणवत्ता में कंटेंट मिलता है और एक साथ दो स्क्रीन का सपोर्ट भी प्लान में दिया जा रहा है।

Disney Plus Hotstar Premium plan

Disney+ Hotstar के 1499 रुपए वाले सब्सक्रिप्शन प्लान में यूजर्स को 4K क्वालिटी में चार डिवाइस/स्क्रीन पर वीडियो एक्सेस का साल भर के लिए सब्सक्रिप्शन मिलता है। ध्यान रखें कि यह प्लान लैपटॉप, टीवी और स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ही है। यह एक सबसे ज्यादा प्रीमियम वार्षिक प्लान है।

नोट: अगर आप इन तीनों प्लान का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं तो Disney+ Hotstar की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

The post Disney Plus Hotstar सब्सक्रिप्शन प्लान्स की तुलना: मोबाइल vs सुुपर vs प्रीमियम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/disney-plus-hotstar-subscription-plans-comparison-know-best-plan/feed/ 0
एयरटेल दे रही है पूरा आईपीएल सीज़न फ्री में देखने का मौका, करना होगा यह छोटा सा काम https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-offer-ipl-cricket-match-live-stream-with-hotstar-in-hindi/ Thu, 05 Apr 2018 11:15:11 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18755 एयरटेल यूजर्स बिना एक रुपया चुकाए बिल्कुल फ्री में पूरे सीजन के सभी मैचों का लुफ्त ​उठा सकते हैं, वो भी एचडी में।

The post एयरटेल दे रही है पूरा आईपीएल सीज़न फ्री में देखने का मौका, करना होगा यह छोटा सा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्रिकेट का महाकुंभ सज चुका है। पूरे विश्व के दिग्गज़ खिलाड़ी कमर कस चुके हैं ‘इंडियन प्रीमियर लीग 2018’ में अपना शानदार प्रदर्शन देने के लिए। भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की निगाहें आईपीएल के दंगल पर लगी रहती है। इंडिया जैसे देश में जहां क्रिकेट को खेल नहीं त्यौहार की तरह सेलिब्रेट किया जाता है, वहां आईपीएल मैच को भी दर्शक बेहद उत्सुकता से देखते हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल का यह अनुभव और भी खास बनाने के लिए देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भी खास तैयारियां की है। एयरटेल अपने ग्राहकों को ​आईपीएल का पूरा सीज़न बिल्कुल फ्री में देखने को मौका दे रही है।

एयरटेल ने अपने कस्टमर्स को आईपीएल सीजन का लुफ्त देने के लिए आॅनलाईन स्ट्रीमिंग ऐप हॉटस्टार से करार किया है। गौरतलब है कि हॉटस्टार पर आईपीएल मैच देखने के लिए 299 रुपये का रिचार्ज करा कर सब्स​क्रिप्शन लेना होता था, लेकिन एयरटेल यूजर्स बिना एक रुपया चुकाए बिल्कुल फ्री में पूरे सीजन के सभी मैचों का लुफ्त ​उठा सकते हैं, वो भी एचडी में। यदि आप भी अपने मोबाईल पर आईपीएल का मजा लेना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें :

ipl

एयरटेल यूजर्स को अपने स्मार्टफोंस पर ‘माय एयरटेल ऐप’ डाउनलोड करनी होगी।

इसके बाद माय एयरटेल ऐप में ‘एयरटेल टीवी ऐप’ को ओपेन करें।

एयरटेल टीवी ऐप में ‘लाईव आईपीएल’ का आॅप्शन मिलेगा, इसपर क्लिक करें।

आईपीएल के रोमांच में जियो का तड़का ! लॉन्च किया ‘क्रिकेट पैक’ 51 दिनों तक होगा हर मैच का लाईव प्रसारण, मिलेगा 102जीबी 4जी डाटा

लाईव आईपीएल पर क्लिक करते ही फोन ‘हॉटस्टार’ पर रि-डायरेक्ट हो जाएगा।

एयरटेल नंबर से हॉटस्टार ऐप आईपीएल की लाईव स्ट्रीमिंग शुरू कर देगी और यूजर्स से किसी भी तरह का कोई सब्सक्रिप्शन नहीं मांगा जाएगा।

इस तरीके से एयरटेल यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर आईपीएल के सभी मैचों को एचडी क्वालिटी में लाईव देख पाएंगे।

The post एयरटेल दे रही है पूरा आईपीएल सीज़न फ्री में देखने का मौका, करना होगा यह छोटा सा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव: हॉटस्टार ला रहा है अपना एआई सर्विस सोफिया, आईपीएल पार्टनरशिप की भी होगी घोषणा https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-hotstar-to-launch-ai-feature-sofia-in-india/ Wed, 17 Jan 2018 03:19:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15968 एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार हॉटस्टार 'सोफिया' नाम से अपनी ए​आई सर्विस पेश करने वाला है जिसकी घोषणा आज की जा सकती है।

The post एक्सक्लूसिव: हॉटस्टार ला रहा है अपना एआई सर्विस सोफिया, आईपीएल पार्टनरशिप की भी होगी घोषणा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ साल में एआई फीचर के बारे में काफी सुनने को मिला है। इसे आप आर्टिफिशियल फिशियज इंटेलिजेंस के नाम से जानते हैं। ऐप्पल का सीरी और गूगल का गूगल असिस्टेंट काफी पॉप्यूलर है। इसी तरह अमेजन का एलेक्सा और माइक्रोसॉफ्ट कोर्टाना का भी नाम आपने सुना होगा। ये सभी एआई सर्विस हैं। वहीं हाल में कई छोटी बड़ी कंपनियों ने अपने एआई फीचर्स लॉन्च किए हैं जिनमें रिलायंस जियो भी शामिल है। खास बात यह कही जा सकती है कि अब हॉटस्टार भी अपनी एआई सर्विस लेकर आ रहा है। 91मेाबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार हॉटस्टार ‘सोफिया’ नाम से अपनी ए​आई सर्विस पेश करने वाला है जिसकी घोषणा आज की जा सकती है।

हालांकि सोफिया के फीचर के बारे में बहुत जानकारी नहीं है। परंतु इस फीचर का इंटीग्रेशन कंपनी के ऐप में होगा लेकिन यह फोन में अन्य फीचर्स के लिए भी कार्य कर सकताहै। आप अपने वाइस से इसे कमांड दे पाएंगे और बोल कर ही अपने पसंदीदा प्रोग्राम को देख पाएंगे।

आज हॉटस्टार द्वारा दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन किया गया है और इस दौरान कंपनी अपने एआई सर्विस सोफिया से पर्दा उठा सकती है। वहीं आज हॉटस्टार और आईपीएल पर्टनरशिप की भी घोषणा की जा सकती है। गौरतबल है कि अब से पहले तक आईपीएल के टीवी राइट्स सेट मैक्स के पास थे लेकिन वीवो आईपीए 2018 के अधिकार स्टार ने ले लिए हैं। ऐसे में कंपनी आज अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर सकती है।

हालांकि पहले भी आईपीएल मैच को हॉटस्टार मोबाइल ऐप के ​जरिए देखा जा सकता था लेकिन टीवी पर लाइव टेलीकास्ट के राइट्स सेटमैक्स के पास थे। इस बारे से स्टार ने आईपीएल राइट्स ले लिए हैं।

The post एक्सक्लूसिव: हॉटस्टार ला रहा है अपना एआई सर्विस सोफिया, आईपीएल पार्टनरशिप की भी होगी घोषणा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें कैसे देखें मोबाइल पर इंडिया-पाकिस्तान मैच को लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/icc-champions-trophy-2017-india-pakistan-live-match-on-smartphone-in-hindi/ Wed, 31 May 2017 12:22:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8082 आगे हमनें ऐसे की कुछ जरिये बताये हैं, जिनसे आप अपने फोन पर ही इस रोमांचक मुकाबले का मज़ा ले सकेंगे।

The post जानें कैसे देखें मोबाइल पर इंडिया-पाकिस्तान मैच को लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कई सालों बाद एक बार फिर से ​चीर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ने वाले हैं। इस मैच का उत्साह अभी से ही लोगों में महसूस किया जा सकता है। हालांकि आतंक के इस माहौल में मैच को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं लेकिन निगाहें तो सबकी लगी ही होंगी। हर कोई इस मैच को लाइव देखना चाहेगा। परंतु 4 जून को होने वाले इस मैच के लिए जरूरी नहीं कि आप टीवी के सामने ही हों। ऐसे में बता दूं कि आप इस मैच का प्रसारण अपने मोबाईल पर भी लाईव देख सकते हैं। आगे हमनें ऐसे की कुछ जरिये बताये हैं, जिनसे आप अपने फोन पर ही इस रोमांचक मुकाबले का मज़ा ले सकेंगे।

जियो टीवी ऐप
अपने स्मार्टफोन पर इंटरनेट सर्फ करना है तो सबसे पहली च्वाइस होती है रिलायंस जियो। इंडिया-पाकिस्तान के इस मैच को देखने के लिए आपको अलग से कोई वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी की ओर से जियो टीवी ऐप पर भी यह मैच लाईव दिखाया जाएगा। इसके लिए रिलायंस जियो ने दूरदर्शन से मैच दिखाने के अधिकार खरीदे हैं।

india-pak-1

हॉटस्टार
हॉटस्टार ऐप आईसीसी चैम्पियन ट्राफी के सभी क्रिकेट मैच को अपनी ऐप पर लाईव दिखाएगी। हॉटस्टार ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर आप कही से भी इस मैच को लाईव देख सकते हैं। सबसे खास बात यह ऐप 3जी नेटर्वक पर भी अच्छी वीडियो क्वॉलिटी का लुफ्त देती है। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें : एंडरॉयड/आईओएस

स्टार स्पोर्ट्स लाईव
अपने मोबाईल पर स्टार स्पोर्ट्स लाईव ऐप या ब्राउजर के माध्यम से आप लाईव मैच का आनंद उठा सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स लाईव अपने व्यूअर्स को लाईव मैच के साथ ही अन्य मैच का स्टेट्स, स्कोरबोर्ड व हाईलाईट्स भी उपलब्ध कराती है।

फिर से लौट रहा है फ्लैप फोन का दौर, 4जीबी रैम और 12एमपी कैमरा से लैस होगा सैमसंग का यह फोन

तो चलिए तैयार हो जाइए साल के सबसे रोमांचक मुकाबले के लिए। भले ही आप स्टेडियम में न हों लेकिन फिर भी इंडिया के लिए चियर्स तो कर ही सकते हैं इंडिया…. इंडिया

The post जानें कैसे देखें मोबाइल पर इंडिया-पाकिस्तान मैच को लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>