How To In Android | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 06:44:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 WhatsApp Tips and Trick : व्हाट्सऐप के डिलीट फोटो और वीडियो चुटकियों में करें रिकवर https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-tips-and-trick-how-to-recover-deleted-whatsapp-photos-and-videos/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-tips-and-trick-how-to-recover-deleted-whatsapp-photos-and-videos/#respond Thu, 27 Oct 2022 10:37:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90965 WhatsApp दुनिया का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला मैसेंजर ऐप है। व्हाट्सऐप हमारी डेली लाइफ़ स्टायल में कितना महत्वपूर्ण है इसकी बानगी का अंदाज़ा ऐसे लगाया जा सकता है कि सभी के दिन की शुरुआत व्हाट्सऐप पर मैसेज चेक करने के साथ ही होती है। व्हाट्सऐप की पॉपुलर होने की वजह इसके दमदार फ़ीचर्स […]

The post WhatsApp Tips and Trick : व्हाट्सऐप के डिलीट फोटो और वीडियो चुटकियों में करें रिकवर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

WhatsApp दुनिया का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला मैसेंजर ऐप है। व्हाट्सऐप हमारी डेली लाइफ़ स्टायल में कितना महत्वपूर्ण है इसकी बानगी का अंदाज़ा ऐसे लगाया जा सकता है कि सभी के दिन की शुरुआत व्हाट्सऐप पर मैसेज चेक करने के साथ ही होती है। व्हाट्सऐप की पॉपुलर होने की वजह इसके दमदार फ़ीचर्स हैं। व्हाट्सऐप अपने प्लेटफ़ॉर्म पर नए-नए फ़ीचर्स एड करता है। इसके दमदार फ़ीचर्स में चैट और मीडिया फाइल बैकअप भी है। क्या आपको मालूम है कि व्हाट्सऐप पर रिसीव होने वाले फ़ोटोज़ या मीडिया फाइल डिलीट होने के बाद रिकवर किए जा सकते हैं।

डिलीट मीडिया फाइल आप व्हाट्सऐप बैकअप से रिकवर कर सकते हैं। व्हाट्सऐप का बैकअप गूगल ड्राइव और लोकल स्टोरेज में सेव रहता है। अगर डिलीट फाइल गूगल ड्राइव में सेव नहीं होती है तो संभव है कि फाइल को रिकवर करने में प्रॉब्लम हो सकती है। हालांकि डिलीट फोटो और वीडियो फाइल को लोकल बैकअप से आसानी से रिकवर किया जा सकता है। यहां हम आपको डिलीट व्हट्सऐप फाइल को रिकवर करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

लोकल बैकअप से फ़ोटो और वीडियो रिकवर करें

अगर आपने व्हाट्सएप पर मिले फ़ोटोज और वीडियो को डिलीट किया है तो आप इन फ़ाइल को रिकवर नहीं कर पाएंगे। लोकल बैकअप की मदद से आप फ़ोन में सेव फाइल्स और ग्रुप एडमिन या फिर सेंडर के डिलीट किए फ़ोटो रिकवर करते हैं। यहाँ हम आपको स्टेप बाई स्टेप गाइड कर रहे हैं।

स्टेप 1 : सबसे पहले फोन की स्टोरेज में व्हाट्सऐप फोल्डर ओपन करना होगा। इसके लिए फाइल मैनेजर ओपन कर सर्च बार में व्हाट्सऐप सर्च कर व्हाट्सऐप का फ़ोल्डर ओपन करें।

whatsapp-1

स्टेप 2 : व्हाट्सऐप फ़ोल्डर में आपको तीन तरह के फ़ोल्डर – बैकअप, डाटाबेस और मीडिया देखने को मिलेंगे। यहां आपको मीडिया फ़ोल्डर पर क्लिक करना है। यहां आपको डेटा दिखाई देने लगेगा। ये डेटा वालपेपर, व्हाट्सएप एनिमेटेड गिफ्ट, व्हाट्सऐप ऑडियो, व्हाट्सऐप डॉक्यूमेंट, व्हाट्सऐप इमेज, व्हाट्सऐप प्रोफाइल फोटो, व्हाट्सऐप स्टीकर, व्हाट्सएप वीडियो और व्हाट्सऐप ऑडियो नोट में दिखाई देंगे। यहां से आप फोटो और वीडियो फाइल रिकवर कर सकते हैं। आपको फोटो या वीडियो ओपन कर रिकवर पर क्लिक करना होगा।

whatsapp-2

डिलीट वीडियो और फोटो गूगल ड्राइव बैकअप से रिकवर करें

WhatsApp हर रोज का डेटा बैकअप गूगल क्लाउड पर स्टोर करता है। यहां हम आपको गूगल ड्राइव से फोटो और वीडियो गूगल ड्राइव बैकअप से रिस्टोर कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : WhatsApp जल्द ला रहा नया Voice ट्रांस्क्रिप्शन फीचर, वॉइस मैसेज को पढ़ सकेंगे यूजर्स

स्टेप 1 : डिलीट फोटो और वीडियो फाइल को रिस्टोर करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फ़ोन में व्हाट्सऐप को अनइंस्टॉल करना होगा। इसके साथ इस ऐप को फिर से रि-इंस्टॉल करना होगा।

स्टेप 2 : फोन में व्हाट्सऐप को रि-इंस्टॉल करने के लिए आपको फोन नंबर वैरिफाई करना होगा। ध्यान रहे आपको पुराने नंबर से ही व्हाट्सऐप लॉगइन करना है।

स्टेप 3 : व्हाट्सऐप रि-इंस्टॉल करने के बाद आपको रिस्टोर पर क्लिक करना है। ऐसा करने पर आप अपने पुराने चैट, ग्रुप और मीडिया फाइल रिकवर कर पाएंगे।

स्टेप 4 : WhatsApp को फिर से रि-इंस्टॉल कर आप अपने पुराने मीडिया फाइन जिन्हें आपने डिलीट नहीं किया था उन्हें रिकवर कर पाएंगे। यह भी पढ़ें : What is GB WhatsApp : क्या है जीबी व्हाट्सएप, आपके लिए सुरक्षित है या नहीं, कैसे होगा डाउनलोड, जानें सबकुछ

इसके साथ ही व्हाट्सऐप पर रिसीवर फोटो या मीडिया फाइल को रिकवर करने का एक और सरल तरीक़ा है। इसके लिए आपको फ़ोन के ट्रेस फ़ोल्डर को अपना करना होगा, जहां से आप 30 दिन के अंदर की डिलीट फ़ोटो या वीडियो फाइल को रिकवर कर सकते हैं।

The post WhatsApp Tips and Trick : व्हाट्सऐप के डिलीट फोटो और वीडियो चुटकियों में करें रिकवर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-tips-and-trick-how-to-recover-deleted-whatsapp-photos-and-videos/feed/ 0
पुराने फोन से नए SmartPhone में ऐसे करें कॉन्टैक्ट्स ट्रांसफर, ये रहा सबसे सिंपल तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-contacts-to-new-android-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-contacts-to-new-android-phone/#respond Fri, 14 May 2021 08:50:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58926 नया फोन लेने से पहले अब आपको डाटा के साथ कॉन्टैक्ट ट्रांसफर करने की टेंशन नहीं रहेगी।

The post पुराने फोन से नए SmartPhone में ऐसे करें कॉन्टैक्ट्स ट्रांसफर, ये रहा सबसे सिंपल तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नया फोन लेने की एक्साइटमेंट में एक बात जो हमें सबसे ज्यादा परेशान करती है अब पुराने फोन का डाटा नए फोन में ट्रांसफर करना होगा। हालांकि, गूगल क्लाउड सर्विस और कई थर्ड पार्टी ऐप्स से यह काम आसान हो गया है। लेकिन, अक्सर डाटा ट्रांसफर करने की जद्दोजहद में हम पुराने फोन से मोबाइल नंबर यानी Contacts ट्रांसफर करना भूल जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी टेंशन के Contacts को पुराने Android स्मार्टफोन से नए Android स्मार्टफोन में ट्रांसफर कर पाएंगे। Android फोन से iOS पर शिफ्ट होने पर प्रोसेस थोड़ा बदल जाता है। इसलिए हम आपको आज Contacts को आसानी से नए एंडरॉयड स्मार्टफोन में ट्रांसफर करने की जानकारी देने वाले हैं।

Contacts ट्रांसफर करने के आसान तरीके बताने से पहले आपको बता दें कि कॉन्टैक्ट्स ट्रांसफर करने के कई तरीके हैं जिन्हें यूजर्स अच्छे से जानते ही होंगे। लेकिन फिर भी कई यूजर्स ऐसे भी होंगे जिन्हें यह आसान काम मुश्किल लगता है इसलिए हम आपको यह जानकारी दे रहे हैं।

1. SIM Card कॉन्टैक्ट करें ट्रांसफर

  • पुराने फोन में मौजूद कॉन्टैक्ट को नए फोन में ट्रांसफर करने का यह तरीका सबसे आसान और पुराना है। इसके लिए आपको सबसे पहले सभी कॉन्टैक्ट्स को SIM में सेव कर।
  • पुराने फोन में सभी कॉन्टैक्ट को सिम में सेव करने के लिए सबसे पहले अपने एंडरॉयड फोन में Contacts ऐप को ओपन करें। इसके बाद Settings मेन्यू पर क्लिक करें।
  • सेटिंग का ऑप्शन आपको Contacts के टॉप राइट कॉर्नर में मिलेगा। सेटिंग में जाकर आपको Import/Export को चुनना होगा फिर Export to SIM card ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपके पुराने फोन में सेव सभी कॉन्टैक्ट्स सिम में ट्रांसफर हो जाएंगे। इस प्रोसेस को करने के बाद अपने सिम को नए फोन में सिम सेट करें और फिर Contacts पर जाकर सेटिंग मेन्यू पर जाएं।
  • इस बार सेटिंग में Import/Export पर टैप कर Import from SIM card के ऑप्शन पर टैप करें। ऐसा करने के कुछ देर बाद सभी पुराने कॉन्टैक्ट्स आपके नए फोन में आ जाएंगे।

नोट: बता दें कि पुराने सिम कार्ड 250 तक कॉन्टैक्ट्स ही सेव कर पाते हैं। वहीं, कुछ मॉर्डन सिम कार्ड 250 से ज्यादा भी सेव कर लेते हैं।

2. Google Cloud से कॉन्टैक्ट करें ट्रांसफर

Google Cloud के जरिए यूजर्स अपना डाटा एक फोन से दूसरे फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं जो कि काफी आसान है। डाटा के साथ ही आपके पुराने फोन में मौजूद कॉन्टैक्ट भी नए फोन में भेजे जा सकते हैं। आइए आगे आपको इसकी जानकारी देते हैं।
इसके लिए आपको पुराने फोन की सेटिंग में जाकर अकाउंट्स पर जाना होगा। फिर गूगल पर टैप करें और चेक करें की कॉन्टैक्टस के आगे का टॉगल बटन ऑन है या नहीं।

  • अगर यह ऑन नहीं है तो आप इसे ऑन कर दें। इसे एक्टिवेट करने के बाद कुछ ही मिनटों में आपके कॉन्टैक्ट्स गूगल अकाउंट से सिंक हो जाएंगे।
  • अगर आप Gmail का इस्तेमाल करते हैं तो आपको नंबर्स उस अकाउंट के साथ सिंक हो जाएंगे।
  • अगर आप नए Android फोन में स्विच कर रहे हैं तो आपसे सेटअप के समय आपकी गूगल डिटेल्स मांगी जाएंगी। डिटेल देने के बाद
  • आपके नए फोन में पुराने मोबाइल फोन के सभी कॉन्टैक्ट अपने आप आ जाएंगे।

The post पुराने फोन से नए SmartPhone में ऐसे करें कॉन्टैक्ट्स ट्रांसफर, ये रहा सबसे सिंपल तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-contacts-to-new-android-phone/feed/ 0
चोरी हुए मोबाइल को कर सकते हैं ट्रैक और पूरी तरह ब्लॉक, जानें पूरा तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-track-stolen-or-lost-mobile-and-how-to-block-imei-number/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-track-stolen-or-lost-mobile-and-how-to-block-imei-number/#respond Tue, 31 Dec 2019 08:07:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39410 आप कुछ क्लिक के माध्यम से ही अपने फोन को आईएमईआई नंबर ब्लॉक कर फोन के डाटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

The post चोरी हुए मोबाइल को कर सकते हैं ट्रैक और पूरी तरह ब्लॉक, जानें पूरा तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हर जगह आप मोबाइल लेकर चलते हैं लेकिन हर वक्त आपको मोबाइल चोरी का डर भी सताता रहता है। क्योंकि मामले ही इतने हम सुन चुके होते हैं। कभी बस में तो कभी ट्रेन में, कभी मेट्रो में तो कई बार एयरपोर्ट पर भी इस तरह के किस्से सुनने को मिलते हैं। बाजार करने के दौरान तो मोबाइल चोरी के अनेकों घटनाएं हैं। वहीं कई बार तो घर से भी मोबाइल चोरी हो जाता है। जब भी इस तरह की बातें सुनने को मिलती हैं आप एक बात सोचते होंगे क्या कोई ऐसा सिस्टम नहीं बना जिससे कि खुद से मोबाइल को लॉक कर सकें और उसे ट्रैक भी कर सकें। फोन चोरी होने पर थाने में रिपोर्ट तो लिखाते हैं लेकिन उस पर कितनी कार्रवाई होती है पता नहीं चलता। मोबाइल उपभोक्ताओं की इन्हीं जरूरतों को समझते हुए भारत सरकार ने एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है जो आपके चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन को ढूंढ़ने में मदद करेगा। हालांकि फिलहाल इस सेवा का लाभ दिल्ली और मुंबई के लोग ही ले पाएंगे लेकिन धीरे—धीरे पूरे देश में इस सेवा को शुरू किया जाएगा।

smartphone-1

मोबाइल यूजर्स के लिए इस सिस्टम का निर्माण सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमैटिक्स ने किया है जिसे आप CDOT के नाम से भी जानते हैं। वहीं पूरे सिस्टम को तैयार करने में दिल्ली पुलिस का भी योगदान अहम रहा है। इसके अलावा CDOT द्वारा सरकारी सस्थांन डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम (DOT) की भी मदद ली गई है। इस पोर्टल के माध्यम से अपने फोन का IMEI Numberयानि कि बंद कर सकते हैं और फोन मिल जाने पर उसे फिर से अनब्लॉक भी कर सकतेे हैं। इसे भी पढ़ें: फोन ब्लास्ट पर यूजर ही क्यों जिम्मेदार? आप डरें नहीं बल्कि ऐसे लड़ें

ब्लॉक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
ध्यान रहे कि यह पोर्टल आपके आईएमईआई नंबर को ब्लॉक करने, अनब्लॉक करने और फिर उसे ट्रैक करने के लिए है। बावजूद इसके यदि आपका फोन खो जाता है या फिर चोरी हो जाता है तो सबसे पहले नजदीकी थाने में इसकी शिकायत करना जरूरी है। शिकायत करने के बाद शिकायत नंबर जरूर लें।

कैसे करें IMEI No से फोन को ब्लॉक
how-to-track-stolen-or-lost-mobile-and-how-to-block-imei-number

अब आप जानना चाहेंगे कि कैसे अपने फोन को ब्लॉक करें। तो इसके लिए सबसे पहले
1. आपको https://ceir.gov.in/ वेब पोर्टल पर जाना है। यहां क्लिक कर आप जा सकते हैं।

2. इस पोर्टल पर आपको तीन विकल्प मिलेंगे। पहला ब्लॉक स्टोलेन या लॉस्ट मोबाइल, दूसरा अन-ब्लॉक फाउंड मोबाइल और तीसरा चेक रिक्वेस्ट स्टेटस।

3. फोन को ब्लॉक करने के लिए आपको पहले ऑप्शन पर ब्लॉक स्टोलेन या लॉस्ट मोबाइल पर क्लिकर करना है। आप यहां पर क्लिक कर सीधे ब्लॉक मोबाइल के पेज पर जा सकते हैं।

how-to-track-stolen-or-lost-mobile-and-how-to-block-imei-number
4. इस पर क्लिक करने के साथ ही आपके सामने एक लंबा चौड़ा फॉर्म खुल जाएगा जिसे भारना जरूरी है।

5. इसमें सबसे पहले आपको आपसे मोबाइल नंबर लिया जाएगा। यदि डुअल सिम फोन है तो दोनों मोबाइल नंबर डालने हैं।

6. इसके बाद फोन का IMEI No डालना है। यदि डुअल सिम फोन है तो दो IMEI No होगा। आपको IMEI No नहीं मामूम है तो यह फोन के बॉक्स पर भी दिया होता है। इसके अलावा यदि एंडरॉयड फोन है तो आप अपने जीमेल अकाउंट से भी निकाल सकतेे हैं। इसे भी पढ़ें: अपने चोरी हुए फोन का पता कर सकते हैं लोकेशन और आईएमईआई नंबर

how-to-track-stolen-or-lost-mobile-and-how-to-block-imei-number

7. इसे भरने के बाद मोबाइल का ब्रांड, माडल नंबर और फिर खरीदारी की रसीद डालनी है।

8. इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद आपका फोन किस जगह, किसी दिन, किसी राज्य और किस राज्य में खोया है उसकी जानकारी देनी है।

9. इसके बाद जिस पुलिस स्टेशन में आपने शिकायत की है उसकी जानकारी डालनी है और शिकायत नंबर के साथ शिकायत की कॉपी भी अपलोड करना है।

10. इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद आपके बारे में जानकारी मांगी जाएगी। जैसे ऑनर यानी फोन के मालिक का नाम और पता डालने के बाद अपना आईडी प्रूफ अपलोड करना है।

how-to-track-stolen-or-lost-mobile-and-how-to-block-imei-number

11. वहीं पर आईडी नंबर और ईमेल आईडी डालने का विकल्प मिलेगा। नीचे में मोबाइल नंबर का ऑप्शन हो जिसे आप शिकायत के साथ रजिस्टर करना चाहते हैं। उसी नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटापी आने के बाद ही आपका रिक्वेस्ट आईडी नंबर आ जाएगा और इसके साथ ही आपका काम हो गया। IMEI ब्लॉक हो जाएगा और रिक्वेस्ट आईडी नंबर डालकर आप उसे ट्रैक कर पाएंगे। इसे भी पढ़ें: किसी की दुर्घटना होने पर बिना उसका फोन अनलॉक किए, कैसे करें उसके घरवालों को सूचित, जरूर पढ़ें यह काम की टिप्स

चोरी हुए फोन का स्टेटस कैरे करें चेक
how-to-track-stolen-or-lost-mobile-and-how-to-block-imei-number

https://ceir.gov.in/ पोर्टल पर तीसर आॅप्शन स्टेटस चेक करने का है और जैसे जी आप उस पर क्लिक करेंगे। एक पेज खुल कर आ जाएगा उसमें आपको अपना रिक्वेस्ट आईडी डालना है। इसके साथ ही स्टेटस अपडेट हो जाएगा। स्टेटस पोर्टल पर जाने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

कैसे करें IMEI No अनब्लॉक
how-to-track-stolen-or-lost-mobile-and-how-to-block-imei-number

जब आपका फोन मिल जाता है तो फिर आप उसे अनब्लॉक कर सुचारु रूप से उपयोग कर सकते हैं। एसे में https://ceir.gov.in/ पोर्टल पर दूसरा ऑप्शन IMEI No अनब्लॉक करने का है। इसे क्लिक करते ही एक पेज खुल कर आ जाएगा जहां आपसे रिक्वेस्ट नंबर और मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। जब आपने फोन को ब्लॉक किया था उस वक्त जो रिक्वेस्ट नंबर मिला था उसे ही डालना है। आप यहां क्लिक कर सीधे अनब्लॉक के पेज पर जा सकते हैं।

याद रहे यहां दो मोबाइल नंबर आ ऑप्शन है। पहला जो आपने रिक्वेस्ट आईडी डालने के वक्त ओटीपी के लिए उपयोग किया था उसे डालना जरूरी है। वहीं दूसरा मोबाइल नंबर वह जिस पर आप OTP चाहते हैं अनब्लॉक के करने के लिए। इसके साथ ही आपका फोन अनब्लॉक हो जाएगा और आप पुन: उसका उपयोग कर सकते हैं।

IMEI No ब्लॉक करने का क्या है फायदा
आपके फोन में ढ़ेर सारा डाटा होता है तो आपके फोन से कहीं ज्यादा कीमती कहा जा सकता ह। ऐसे कमें आईएमईआई नंबर ब्लॉक पर फोन को पूरी तरह से निष्क्रिय किया जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ आपको फोन लग भी गया तो वह कुछ भी नहीं कर सकता। सुरक्षा के लिहाज से यह काफी जरूरी होता है।

The post चोरी हुए मोबाइल को कर सकते हैं ट्रैक और पूरी तरह ब्लॉक, जानें पूरा तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-track-stolen-or-lost-mobile-and-how-to-block-imei-number/feed/ 0
इन आसान ट्रिक्स से आप बचा सकते हैं ढेर सारा मोबाइल डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-save-mobile-data-on-android-phone-in-hindi/ Thu, 16 Nov 2017 13:20:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=52 थोड़ी कोशिश करें तो ढेर सारा इंटरनेट बचा सकते हैं। आगे हमने इंटरनेट डाटा बचाने का ऐसा ही तरीका समझाया है।

The post इन आसान ट्रिक्स से आप बचा सकते हैं ढेर सारा मोबाइल डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप कुछ साल पहले के भारतीय मोबाइल बाजार पर नजड डालें तो गजब का बदलाव देखने को मिला है। जहां एक ओर फीचर फोन के बजाए स्मार्टफोन की मांग बढ़ी है वहीं अब कॉल के लिए शुल्क ही नहीं ल​गता। लोग डाटा के लिए पैसे चुकाते हैं और कॉलिंग फ्री में होती है। हालांकि डाटा शुल्क भी पहले काफी कम हो गया है फिर भी लोगों का डाटा खपथ इतना ज्यादा हो गया है कि हर रोज का एक जीबी डाटा भी कम हो जाता है। आज सर्च, न्यूज, मूवी, सीरीयल सहित सब कुछ मोबाइल पर की करते हैं। यही वजह है कि अच्छे खासे इंटरनेट पैक के बावजूद समय से पहले ही डाटा खत्म हो जाता है। हालांकि आप थोड़ी कोशिश करें तो ढेर सारा इंटरनेट बचा सकते हैं। आगे हमने इंटरनेट डाटा बचाने का ऐसा ही तरीका समझाया है।

1. ऐप्स को करें मैनुअल अपडेट
एंडरॉयड स्मार्टफोन में बाईडिफॉल्ट ऐप्लिकेशन आॅटो अपडेट पर होते हैं। कुछ फोन में ये वाईफाई पर पर अपडेट होते हैं जबकि कुछ में ये मोबाइल डाटा पर ही अपडेट हो जाते हैं। ये ऐप्लिकेशन ढेर सारा डाटा खर्च करते हैं। ऐसे में आप ऐप अपडेट को मैनुअल पर रखें। ऐप्स अपडेट को मैनुअल पर करने का विकल्प आपको गूगल प्ले स्टोर की सेटिंग में मिलेगा।

2. डाटा सेवर
लगभग सभी मोबाइल ब्राउजर में डाटा सेविंग का फीचर होता है। इससे आप ढेर सारा डाटा बचा सकते हैं। डाटा सेवर को आॅन करने के लिए आपको ब्राउजर की सेटिंग में जाकर उसे इनेबल करना होगा।

3. अनचाहे नोटिफिकेशन बंद करें
आज आप मोबाइल से ही आॅनलाइन खरीदारी करते हैं। ऐसे में फोन पर कई ई—कॉमर्स ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करते हैं। ये ऐप्लिकेशन आपको ढेर सारे नोटिफिकेशन भेजते रहते हैं। इनके अलावा भी कई ऐप्स हैं जो नोटिफिकेशन भेजते रहते हैं। ये नोटिफिकेशन भी आपके फोन डाटा को खत्म करने का कार्य करते हैं। ऐसे में गैर जरूरी एप्स के नोटिफिकेशन को आॅफ कर दें तो ज्यादा बेहतर है।

data-3

4. रिस्ट्रिक्ट बैकग्राउंड डाटा करें आॅन
सोशल नेटवर्किंग एप्लिकेशन के अलावा भी फोन में कई ऐसे ऐप्लिकेशन होते हैं तो बैकग्राउंड में रन कर रहे होते हैं और डाटा खपथ करते हैं। ऐसे में आप बैकग्राउंड डाटा को रिस्ट्रिक्ट कर सकते हैं। इस फीचर को जब आप आॅन कर देंगे तो ऐप्लिकेशन तभी डाटा का उपयोग कर पाएंगे जब आप उसे आॅन करेंगे। बैकग्राउंड डाटा रिस्ट्रिक्ट का आॅप्शन फोन की सेटिंग में जाकर डाटा यूसेज में मिलेगा।

video

5. यूट्यूब वीडियो पर भी दे ध्यान
यदि आप बहुत ज्यादा आॅनलाइन वीडियो देखते हैं तो यह फीचर आपका ढेर सार डाटा बचा सकता है। वीडियो देखने के दौरान आप कोई भी वीडियो अपने फोन पर प्ले कर देते हैं जबकि हाईडेफिनेशन वीडियो ढेर सारा डाटा खर्च करता है। ऐसे में यूट्यूब वीडियो में एचडी वीडियो के आॅप्शन को वाईफाई पर सेट कर दें। मोबाइल डाटा पर जब आप ब्राउज करेंगे तो लो रेजल्यूशन वीडियो दिखाई देगा और आपका डाटा खपथ कम हो जाएगा।

6. ​गेमिंग के दौरान डाटा रखें आॅफ
गूगल प्ले स्टोर पर कई गेम फ्री में उपलब्ध हैं। आप उन्हें अपने फोन में यही सोचकर खेलते हैं कि वह मुफ्त है लेकिन ऐसा नहीं है। इन्हें खेलने के लिए भी आपको शुल्क चुकाना होता है जो आपको मालूम नहीं होता। जब आप गेम खेल रहे होते हैं तो नीचे कुछ विज्ञापन चल रहे होते हैं और गेम के बीच—बीच में आपको वीडियो भी दिखाई देगा। ये विज्ञापन फोन का डाटा खर्च करते हैं। ऐसे में यदि आप फ्री गेम खेलते हैं तो पहले मोबाइल डाटा को आॅफ कर दें।

The post इन आसान ट्रिक्स से आप बचा सकते हैं ढेर सारा मोबाइल डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इस तरह अपने एंडरॉयड फोन को बना सकते हैं कंप्यूटर का माउस https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-use-your-android-smartphone-as-computer-mouse-in-hindi/ Thu, 09 Feb 2017 13:47:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4695 आप अपने एंडरॉयड फोन को ही माउस बना सकते हैं। इसमें आप बिना किसी शुल्क के ही माउस का उपयोग कर सकते हैं।

The post इस तरह अपने एंडरॉयड फोन को बना सकते हैं कंप्यूटर का माउस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अक्सर ऐसा होता है कि आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम कर रहे होते हैं और आपका माउस आपको तंग करता है। वहीं सही से कार्य नहीं करता या फिर आपके लैपटॉप का ट्रैक पैड टूट जाता है और भारी भरकम खर्च की वजह से उसे आप ठीक नहीं कराते। इन चीजों की वजह से आपको परेशानी होती है लेकिन आपको समझ नहीं आता कि इसे कैसे ठीक करें। तो चलिए आपको बताते हैं इसका सबसे आसान और बेहतरीन तरीका। आप अपने एंडरॉयड फोन को ही माउस बना सकते हैं। इसमें आप बिना किसी शुल्क के ही माउस का उपयोग कर सकते हैं।

अपने फोन का उपयोग माउस के रूप में करने के लिए
1. सबसे पहले अपने एंडरॉयड फोन में रिमोट माउस ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करें।
2. इसके साथ ही पीसी या लैपटॉप में भी रिमोट माउस का पीसी क्लाइंट इंस्टॉल करें।
3. दोनों जगह इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने फोन को पीसी से कनेक्ट करना है।

आपका एंडरॉयड फोन हो रहा है गर्म जानें 10 आसान समाधान

4. फोन को आप वाईफाई या ब्लूटूथ से कनेक्ट कर सकते हैं। प्रयोग के दौरान हमने वाईफाई से कनेक्ट किया और यह बेहद आसानी से कनेक्ट हो गया।
5. कनेक्ट करने के लिए सबसे पहले अपने पीसी और फोन में वाईफाई या ब्लूटूथ आॅन कर रिमोट माउस को ओपेन करना है।
6. इसके बाद आपको एक कोड दिया जाएगा। उसे डालते ही आप फोन कनेक्ट हो जाता है। अब आप आसानी से अपने फोन का उपयोग माउस के रूप में कर सकते हैं।

जानें एंडरॉयड फोन से डिलीट फाइल को कैसे करें रिकवर

इस ऐप्लिकेशन के साथ आपका स्मार्टफोन माउस के रूप में इतना बेहतर तरीके से कार्य करता है कि आप देखकर दंग रह जाएंगे। यदि कनेक्टिविटी बेहतर हो तो आपको जरा सा भी हैंग नहीं मिलेगा।

माउस उपयोग के दौरान आप इसमें दो फिंगर का भी उपयोग कर सकते हैं जैसा कि माउस में देखने मिलता है। इसमें मैजिक ट्रैकपैड के अलावा मल्टीटच जेस्चर और फंक्शन कीबोर्ड भी मिलेगा। आप यहीं से मीडिया और वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं।

The post इस तरह अपने एंडरॉयड फोन को बना सकते हैं कंप्यूटर का माउस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आपका एंडरॉयड फोन हो रहा है गर्म जानें 10 आसान समाधान https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-fix-heating-problem-in-android-smartphone-know-the-10-best-solutions/ Wed, 08 Feb 2017 10:15:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4648 एंडरॉयड स्मार्टफोन में गर्म होने की शिकायत आम है। फोन में गेम खेलने के दौरान, ब्राउजिंग के दौरान या फिर कैमरे के उपयोग करने के दौरान थोड़े गर्म होते हैं लेकिन यदि आपका फोन ज्यादा गर्म हो रहा है तो समझें कि आपके फोन में समस्या है। इस समस्या को छोटी समझकर टालने की भूल […]

The post आपका एंडरॉयड फोन हो रहा है गर्म जानें 10 आसान समाधान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एंडरॉयड स्मार्टफोन में गर्म होने की शिकायत आम है। फोन में गेम खेलने के दौरान, ब्राउजिंग के दौरान या फिर कैमरे के उपयोग करने के दौरान थोड़े गर्म होते हैं लेकिन यदि आपका फोन ज्यादा गर्म हो रहा है तो समझें कि आपके फोन में समस्या है। इस समस्या को छोटी समझकर टालने की भूल न करें। क्योंकि यह बेहद ही खतरनाक हो सकता है। हां इतना जरूर कह सकता हूं कि यदि आपका फोन भी गर्म हो रहा है तो आप चंद मिनट में ही इसका समाधान कर सकते हैं। आगे हमने फोन गर्म होने की स्थिति में ऐसे ही 10 आसान समाधान सुझाए हैं।

सबसे पहले जानें कारण
यदि आपका एंडरॉयड फोन गर्म हो रहा है तो किसी युक्ति लगाने से पहले जांच लें कि गर्म होने का कारण क्या है। आपका फोन ब्राउजिंग के दौरान गर्म हो रहा, कैमरा उपयोग के दौरान गर्म हो रहा है या फिर रखे-रखे ही गर्म हो रहा है।
smartphone-11
इसके साथ ही, इस बात पर भी ध्यान दें कि आपका फोन किस जगह पर ज्यादा गर्म हो रहा है। पूरा बैक पैनल गर्म हो रहा है, नीचे का पैनल गर्म हो रहा है या फिर उपर में गर्म हो रहा है। कई फोन में स्क्रीन भी गर्म होने लगते हैं। वहीं कुछ में बात करते वक्त स्पीकर ​ग्रिल गर्म हो जाता है। क्योंकि​ जिस तरह की शिकायत होगी समस्या का निदान भी उसी तरह से किया जा सकता है।

जानें एंडरॉयड फोन से डिलीट फाइल को कैसे करें रिकवर

1. समस्या: किसी भी तरह के उपयोग में हो रहा है गर्म
यदि फोन को लिए हुए कुछ समय हो गया है और किसी भी काम को करने के दौरान गर्म हो रहा है तो समझें कि यह समस्या फोन के सॉफ्टवेयर का है। आप एक बार सॉफ्टवेयर अपडेट पर नजर डालें। यदि फोन का अपडेट आया है तो तुरंत अपडेट करें। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा।
asus-zenfone-3s-max-processor
2. समस्या: गेम खेलने के दौरान हो रहा है गर्म
यदि आपका फोन गेम खेलने के दौरान गर्म हो रहा है तो समझें कि यह समस्या ओवर लोड की है। अर्थात या तो आप अपने फोन में बहुत हैवी गेम रन करने की कोशिश कर रहे हैं जो आपके फोन में अधिकतम रैम का उपयोग कर रहा है या फिर बैकग्राउंड में ढेर सारा एप्लिकेशन रन कर रहा है। ऐसे में सबसे पहले आप बैकग्राउंड से ऐप्लिकेशन को बंद कर दें। बैकग्रााउंड में रन कर रहे ऐप को आप टास्क मैनेजर से बंद कर सकते हैं। वहीं कई ऐप ऐसे होत हैं जो बैकग्राउंड में रन कर रहे होते हैं उन्हें आप फोर्स स्टॉप कर सकते हैं। फोर्स स्टॉप के लिए आपको सेटिंग में जाना है, वहां से ऐप्स मैनेजर का चुनाव करना है और फिर उस ऐप को चुनना है जिसे आप फोर्स स्टॉप करना चाहते हैं। सामने में ही फोर्स स्टॉप का विकल्प दिखाई देगा।

एंडरॉयड फोन चोरी होने की स्थिति में ये 6 टिप्स होंगे बेहद उपयोगी

3. समस्या: वीडियो प्ले में हो रहा है गर्म
कई फोन वीडियो प्ले और वीडियो स्ट्रीम के दौरान गर्म होते हैं। यदि आपका फोन भी ज्यादा गर्म हो रहा है तो सबसे पहले लो रेजल्यूशन वीडियो प्ले या स्ट्रीम कर के देखें यदि इससे समस्या का समाधान हो जाए तो समझें कि समस्या हाईडेफिनेशन वीडियो से है। वहीं आप वीडियो ऐप में जाकर कैशे क्लियर कर दें तो भी समाधान हो सकता है।
smartphone-charging
4. समस्या: चार्जिंग के दौरान हो रहा है गर्म
कई फोन में चार्जिंग के दौरान गर्म होने की शिकायत है। ऐसे में सबसे पहले आप चार्जर बदल कर चेक करें और दूसरे सॉकेट से भी चार्ज कर देखें। पिन को फोन से अच्छी तरह कनेक्ट करें। यदि इससे समस्या का समाधान नहीं हो रहा है तो सॉफ्टवेयर अपडेट करें और भी समस्या जस की तस बनी है तो आप समझ जाएं कि बैटरी बदलने का समय आ गया है। पुराने फोन में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

5. समस्या: रखे-रखे फोन हो रहा है गर्म
यह समस्या भी ओवरलोडिंग की वजह से होती है। पहले तो आप सॉफ्टवेयर अपडेट कर देख सकते हैं। यदि इससे ठीक नहीं होता है तो आप बैटरी आॅप्टिमाइज करें। इसके लिए अपको सेटिंग में जाना है और इसमें बैटरी का चुनाव करना है। यहां देखा जा सकता है कि कौन सा एप्लिकेशन ज्यादा बैटरी का उपयोग कर रहा है। जो ऐप्लिकेशन ज्यादा बैटरी का उपयोग कर रहा है यदि जरूरी नहीं है तो उसे बंद कर दें। इससे समस्या समाधान हो जाएगा।
smartphone-apps
6. समस्या: ब्राउजिंग के दौरान हो रहा है गर्म
यदि आपका फोन ब्राउजिंग के दौरान गर्म हो रहा है तो सबसे पहले जांचे कि कहीं ब्राउजर का अपडेट तो नहीं आया। आप गूगल प्ले स्टोर की मेन्यू में जाकर माई ऐप्स एंड गेम से चेक सकते हैं। यदि अपडेट है तो तुरंत अपडेट करे। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है तो आप ब्राउजर की सेटिंग में जाकर कंप्रेस डाटा को एक्टिव कर दें तो इससे भी काफी फर्क पड़ेगा। यदि अब भी समस्या बनी है तो ब्राउजर का कैशे क्लियर कर दें। समस्या का समाधान हो जाएगा।

फोन बैटरी जल्दी हो रही है खत्म, जानें कैसे करें उसे ठीक

7. समस्या: कॉलिंग के दौरान हो रहा है गर्म
यदि आपका फोन कॉलिंग के दौरान गर्म हो रहा है तो आप फोन को फैक्ट्री डाटा रीसेट कर लें। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा। याद रहे कि फैक्ट्री डाटा रिसेट से पहले अपने फोन का बैकअप जरूर ले लें।
smartphone-calling-women
8. समस्या: फोन पुराना होने पर
यदि आपका फोन ज्यादा पुराना है तो भी गर्म होने की समस्या होती है। हर बैटरी की लाईफ सायकल होती है और सॉयकल खत्म होते ही समस्या शुरू हो जाती है। यदि आपका फोन काफी पुराना हो गया है तो समझ जाएं कि बैटरी बदलने का समय आ गया है।
smartphone-in-hand
9. समस्या : मैमोरी भी कर सकता है परेशान
एंडरॉयड फोन में इंटरनल मैमोरी भर जानें पर भी कई फोन गर्म होने लगते हैं। ​यदि आपका फोन भी गर्म हो रहा है और आपको समस्या का पता चल नहीं रहा तो एक बार मैमोरी पर नजर डाल लें। यदि मैमोरी भर गई है तो अनचाहे फाइल को नष्ट करें। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा।

10 समस्या: बिलकुल नया फोन हो रहा है गर्म
यदि आपका फोन बिल्कुल नया है और गर्म हो रहा है तो बगैर किसी छेड़—छाड़ के उसे वापस कर दें। अपना फोन रिप्लेस करा लें तो ज्यादा बेहतर है। यह समस्या हार्डवेयर की हो सकता है और इसे आसानी से ठीक नहीं किया जा सकता।

वहीं थोड़ा पुराना हो गया है और वारंटी में है तो भी आप कोशिश करें कि इसे रिप्लेस करा लें बाहर सर्विस सेंटर में न दिखाएं। नहीं तो वारंटी खत्म हो जाएगी। वहीं यदि यूनिबॉडी फोन है और गर्म हो रहा है तो खुद से बैटरी बदलने का प्रयास न करें

The post आपका एंडरॉयड फोन हो रहा है गर्म जानें 10 आसान समाधान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें एंडरॉयड फोन से डिलीट फाइल को कैसे करें रिकवर https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-recover-deleted-files-from-android-smartphone/ Mon, 06 Feb 2017 11:19:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4514 परंतु ऐसा नहीं है। कुछ आॅप्शन हैं जिनके माध्यम से आप अपने एंडरॉयड फोन से डिलिट फाइल को भी रिकवर कर सकते हैं। आगे हमने यही तरीका समझाया है।

The post जानें एंडरॉयड फोन से डिलीट फाइल को कैसे करें रिकवर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज फोन में ही आप अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट रखते हैं। ऐसे में अक्सर फोन में फाइल फोल्डर इतने ज्यादा हो जाते हैं​ कि इसका असर फोन पर दिखने लगता है। फोन धीमा हो जाता है और तब आप बैठते हैं फोन को क्लिन करने। क्लिन करने के चक्कर में आप जरूरी फाइल भी डिलिट कर देते हैं। और जैसा कि जानते हैं ​एक बार फोन से फाइल डिलिट हो जाए तो फिर उसे वापस लाना मुश्किल हो जाता है। कंप्यूटर में तो फिर भी रिसायकल बिन से निकाल सकते हैं लेकिन फोन में यह आॅप्शन ही नहीं होता। ऐसे में​ डिलिट फाइल को वापस नहीं लाया जा सकता। परंतु ऐसा नहीं है। कुछ आॅप्शन हैं जिनके माध्यम से आप अपने एंडरॉयड फोन से डिलिट फाइल को भी रिकवर कर सकते हैं। आगे हमने यही तरीका समझाया है।

रूट किए एंडरॉयड फोन के लिए
यदि आप आपने अपने फोन को रूट किया है और रूट किए फोन से ​डिलिट डाटा को रिकवर करना चाहते हैं तो सबसे पहले
1. कंप्यूटर पर फोनपाव एंडरॉयड डाटा रि​कवरी ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करें।
2. डाउलोड करने के बाद आपको फोन को डाटा केबल के माध्यम से पीसी से कनेकट करना है।
3. इस दौरान याद रहे कि आपको अपने फोन में डीबगिंग विकल्प को आॅन करना है।
4. डिबगिंग का आॅप्शन आपको डेवलपर्स आॅप्शन में मिलेगा उसे आॅन कर दें।
5. अब पीसी पर इंस्टॉल फोनपाव एंडरॉयड डाटा रि​कवरी ऐप्लिकेशन को ओपेन करना है।
6. इसके साथ ही आपके फोन में एक मैसेज आएगा। उसे ओके कर देना है।
7. पीसी से फोन कनेक्ट होते ही कंप्यूटर स्क्रीन पर मैसेज आ जाएगा कि किस तरह का फाइल आप रिकवर करना चाहते हैं।
8. फाइल सलेक्ट कर ओके करते ही आपका काम शुरू हो जाता है। कुछ ही मिनट में डिलीट फाइल आपके सामने होगा।

खास बात यह कही जा सकती है कि बिना रूट किए फोन को रूट करने का विकल्प भी यहां दिया गया है।

एंडरॉयड फोन चोरी होने की स्थिति में ये 6 टिप्स होंगे बेहद उपयोगी

बिना रूट किए एंडरॉयड फोन के लिए
बिना रूट किए एंडरॉयड स्मार्टफोन के लिए आप जीहोसॉफ्ट एंडरॉयड फोन रिकवरी ऐप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको वही प्रक्रिया अपनानी है।

मैमोरी कार्ड में ऐप नहीं हो रहा है इंस्टॉल जानें कैसे करें उसे ठीक

1. सबसे पहले जीहोसॉफ्ट एंडरॉयड फोन रिकवरी ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करें। इसके बाद फोन को डाटा केबल के माध्यम से पीसी से कनेकट करें।
2. डेवलपर्स आॅप्शन में जाकर डीब​गिंग के विकल्प को आॅन कर दें। इसके बगैर ऐप्लिकेशन आपके फोन को स्कैन नहीं करेगा।
3. अब पीसी पर इंस्टॉल एंडरॉयड डाटा रि​कवरी ऐप्लिकेशन को ओपेन करना है।
4. पीसी से फोन कनेक्ट होते ही कंप्यूटर स्क्रीन पर मैसेज आ जाएगा कि किस तरह का फाइल आप रिकवर करना चाहते हैं। कॉन्टैक्ट, मीडिया या डॉक्यूमेंट। अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव कर लें और नेक्स्ट करें।
5. इसके साथ ही ऐप्लिकेशन स्कैनिंग शुरू कर देगा और आप आपका फोन एक बार रिस्टार्ट भी होगा।
6. कुछ ही मिनट में डिलीट फाइल आपके सामने होगा। प्रयोग के दौरान हमने फ्री वर्जन का उपयोग किया था। जबकि इसका पेड संस्करण में ज्यादा विकल्प हैं।

The post जानें एंडरॉयड फोन से डिलीट फाइल को कैसे करें रिकवर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें कैसे रखें अपने फोन को वायरस से सुरक्षित https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-secure-your-android-smartphone-from-virus/ Tue, 27 Dec 2016 08:27:11 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3004 फोन में वायरस हमारी और आपकी गलतियों से ही आते हैं। आगे हमनें कुछ ट्रिक्स सुझाए हैं जिनके माध्यम से आप फोन में आने वाले वायरस को रोक सकते हैं।

The post जानें कैसे रखें अपने फोन को वायरस से सुरक्षित first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं तो जाहिर है हमेशा यही कोशिश करते हैं कि फोन में किसी तरह वायरस न आ जाए। ये वायरस न सिर्फ फोन को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि आपके फोन से डाटा चोरी करने का भी कार्य करते हैं। मुख्य रूप से वायरस आपके फोन में बैठे चोर ही होते हैं जो डाटा में सेंध लगाने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप थोड़ा सतर्क रहें और वायरस को आने से रोकें। फोन में वायरस हमारी और आपकी गलतियों से ही आते हैं। आगे हमनें कुछ ट्रिक्स सुझाए हैं जिनके माध्यम से आप फोन में आने वाले वायरस को रोक सकते हैं।

1. ​फोन को पिन पैटर्न से रखे प्रोटेक्ट
फोन को वायरस से बचाने का सबसे पहला तरीका है कि हमेशा पिन पासवर्ड से उसको प्रोटेक्ट रखें। हो सके तो ऐप्स को भी अलग से प्रोटेक्ट करें।

2. अनजान लिंक पर​ क्लिक न करें
आपके फोन में अक्सर मैसेज और मेल आते हैं जिन्हें आप जानते नहीं। उस पर अजीब सा लिंक भी होता और क्लिक करने के लिए प्रेरित करता है। इन मेल और लिंक पर कभी भी क्लिक न करें। ये वायरस ही होते हैं।

3. विश्वासी स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें
एंडरॉयड फोन में आप कहीं से भी एपीके डाउनलोड कर ऐप्लिकेशन इंस्टॉल कर लेते हैं जबकि यह गलत है। इससे भी भारी मात्रा में फोन में वायरस आते हैं। आप कोशिश करें कि विश्वासी स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें। आप एंडरॉड फोन में गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर तो बेहतर है। इतना ही नहीं किसी अनजान पीसी से भी अपने फोन को कनेक्ट कर करें। इससे भी भारी मात्रा में वायरस आते हैं।

4. डाटा को करें एन्क्रिप्ट
वायरस से बचाने के लिए आप अपने फोन डाटा को एन्क्रिप्ट भी कर सकते हैं। फोन एन्क्रिप्शन का विकल्प आपको सेटिंग में जाकर सिक्योरिटी में मिलेगा।

5. ओपेन वाईफाई से कभी न करें कनेक्ट
आप वाईफाई सर्च करेंगे तो एक साथ कई वाईफाई आपको दिखाएगा। इसमें कुछ वाईफाई तो पासवर्ड प्रोटेक्ट होते हैं जबकि कुछ आपको ओपेन दिखाई देंगे। ये वाईफाई तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं। वास्तव में ये वायरस होते हैं जो आपके फोन से डाटा चोरी करने का कार्य करते हैं। इनसे अपने फोन को कनेक्ट न करें।

फोन अपडेट से होते हैं ये 5 फायदे

6. एडल्ट ऐप को कहें ना
एडल्ट ऐप भी फोन में वायरस भेजने का मुख्य स्त्रोत हैं। इसलिए या तो इन ऐप को डाउनलोड ही न करें या फिर डाउनलोड से पहले जांच लें। वहीं ऐप पर्मिशन पर भी ध्यान दें​ कि यह कॉन्टैक्ट, मैसेज और मेल तो ऐक्सेस नहीं कर रहे हैं।
virus-1
7. लॉटरी और इनाम से बचें
फोन में अक्सर आपको लॉटरी और इनाम का मेल और मैसेज आते हैं। इसमें इनाम पाने के लिए क्लिक का भी आॅप्शन होता है। यहां सोचने वाली बात है कि कोई आपको इनाम और लॉटरी क्यों देगा। यह वायरस होते हैं जो बस एक क्लिक से आपके फोन में आ जाते हैं। इसलिए इस तरह के मैसेज और मेल को ​तुरंत डिलीट करें।

8. फोन में डाउनलोड को करें रिस्ट्रिक्ट
आप अपने फोन में डाउनलोड को रिस्ट्रिक्ट करें। डाउनलोड को पिन और पासवर्ड से प्रोटेक्ट कर सकते हैं। इससे यदि आपका बच्चा आपका फोन यूज कर रहा है या फिर कोई दूसरा आपके फोन का उपयोग कर रहा है तो बिना आपकी अनु​मति के डाउनलोड नहीं कर पाएगा। डाउनलोड रिस्ट्रिक्ट करने का विकल्प सेटिंग में यूजर के अंदर पैरेंटल कंट्रोल में मिलेगा।

जानें फोन को चार्ज करने का सही तरीका

9. फोन को रखें अपडेट
आप अपने फोन का सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखें। क्योंकि अपडेट में हमेशा सिक्योरिटी को मजबूत किया जाता है।

10. ब्लूटूथ को रखें आॅफ
आप अपने फोन का ब्लूटूथ भी हमेशा आॅफ रखें। जब जरूरत हो तभी आॅन करें। क्योंकि ब्लूटूथ से भी वायरस आते हैं। किसी अनजान ब्लूटूथ से डाटा रिसीव न करें। इतना ही नहीं यदि अपने फोन के ब्लूटूथ को नॉन डिस्कवरेबल मोड पर रखें तो भी बेहतर है।

11. एंटी वायरस का करें उपयोग
फोन को वायरस से बचाने के लिए आप किसी भरोसेमंद एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग कर सकते हैं। कैसपरस्की, एवीआर और नॉर्टन जैसे कुछ खास एंटी वायरस सॉफ्टवेयर एंडरॉयड फोन के लिए भी उपलब्ध हैं।

The post जानें कैसे रखें अपने फोन को वायरस से सुरक्षित first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें फोन को चार्ज करने का सही तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/know-9-way-to-correctly-charge-the-smartphone-battery/ Wed, 21 Dec 2016 12:44:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2782 कई बार तो फोन की बैटरी को जल्दी खराब होने के पीछे निर्माण दोष होता है जबकि कई बार इसके जिम्मेदार हम खुद होते हैं।

The post जानें फोन को चार्ज करने का सही तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल फोन में अक्सर फोन बैटरी को लेकर आपको परेशानी होती है। कई लोगों की शिकायत होती है उनके फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है तो कुछ लोग कहते नजर आते हैं कि उनके फोन की बैटरी जल्दी चार्ज नहीं होती है और यदि फोन की बैटरी में ही परेशानी है तो जाहिर है आपको फोन आपको बहुत ज्यादा तंग करेगा।

हालांकि कई बार तो फोन की बैटरी को जल्दी खराब होने के पीछे निर्माण दोष होता है जबकि कई बार इसके जिम्मेदार हम खुद होते हैं। फोन को चार्ज पर लगाने के दौरान हम सावधानियों को नहीं बरतते और उसका खामियाजा फोन को होता है। कमजोर बैटरी की वजह से फोन के परफॉर्मेंस पर भी असर होता है। ऐसे में आगे हमनें बैटरी चार्जिंग का सही तरीका बताया है।

जानें एंडरॉयड स्मार्टफोन के 5 बेहद ही जरूरी फीचर्स

1. बैटरी पूरी तरह डिसचार्ज न करें
स्मार्टफोन में मुख्यत: लीथीयम आॅयन बैटरी का उपयोग होता है। यह बैटरी जब पूरी तरह से डिसचार्ज होता है तो अपनी क्षमता खो देता है। ऐसे में कोशिश करें कि कभी पूरी तरह डिसचार्ज न हो।

2. 100 फीसदी चार्जिंग से बचें
एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम के निर्माता गूगल का ही कहना है कि यदि आप अपने फोन की बैटरी से बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं तो बैटरी चार्जिंग 40 फीसदी से 80 फीसदी के बीच रखें। कोशिश करें कि बैटरी चार्जिंग 20 फीसदी से नीचे न हो। वहीं फुल चार्जिंग के बजाए उसे 90 फीसदी के आसपास भी निकाल लें तो बेहतर होगा।

जानें कैसे करें एंडरॉयड फोन से यूट्यूब वीडियो अपलोड

3. सही तरह से हो कनेक्ट
चार्ज करते समय हमेशा यह देख लें कि चार्जर सही तरीके से पोर्ट के साथ कनेक्ट हो। यदि वह ढीला रह जाएगा तो या ठीक से बैठ नहीं रहा तो उसका प्रयोग न करें। एक तो इससे चार्जिंग में तकलीफ होगी दूसरा फोन का चार्जिंग स्लाट भी खराब कर सकता है।

4. वायरलेस चार्जिंग से बचें
आज कई फोन में वायरलेस चार्जिंग है। परंतु बैटरी हेल्थ के लिए ये वायरलेस चार्जिंग बहु​त अच्छे नहीं होते हैं। वायरलेस चार्जर बैटरी चार्जिंग क्षेत्र में गर्मी पैदा कर देते हैं। इस दौरान भारी मात्रा में ऊर्जा की खपत भी होती है। यह गर्मी बेवजह बैटरी को भी गर्म करती है और गर्मी से फोन को भी नुकसान हो सकता है।

5. नकली चार्जर से बचें
अक्सर फोन का चार्जर खराब हो जाता है और हम बाजार से सस्ते नकली चार्जर उठा लाते हैं। ये चार्जर फोन के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। क्योंकि ये चार्जर कितना पावर सप्लाई कर रहे हैं इन सबकी जानकारी आपके पास नहीं होती है। इनका कोई पैमाना नहीं होता और ये फोन को खराब भी कर सकते हैं।

5 ऐप्लिकेशन जो करते हैं सबसे ज्यादा बैटरी की खपथ

6. चार्जिंग साइकल
दिन में तो अक्सर आप फोन को चार्ज में लगाते हैं और बार—बार उसे निकाल देते हैं। परंतु आपको मालूम नहीं कि हर बैटरी की लाईफ-साइकल होती है। जैसे किसी बैटरी की लाईफ-साइकल 500 है तो किसी की किसी की 700। एक बार अपने चार्ज पर लगा दिया और फिर उसे निकाल लिया तो साईकल पूरा हो जाता है चाहे फोन पूरी तरह चार्ज हो या न हो। ऐसे में आप जितनी बार फोन को चार्ज पर लगाते हैं और उसे हटाते हैं बैटरी का लाईफ—साइकल घटता जाता है। ऐसे में आपने गौर किया होगा कि जो लोग जल्दी-जल्दी फोन को चार्ज पर लगाते हैं और हटाते हैं उन्हें जल्दी फोन की बैटरी बदलने की जरूरत होती है।

7. फोन के साथ दिए चार्जर का ही करें उपयोग
आपके फोन के साथ जो चार्जर दिया गया होता है, हो सके तो उसी चार्जर का उपयोग करें। इससे बैटरी और फोन दोनों सुरक्षित होगा।

8. महीनों में एक बार फोन को करें रिस्टार्ट
वैसे तो आप लगातार फोन का उपयोग करते हैं लेकिन बैटरी की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि आप एक बार महीने में अपने फोन को रिस्टार्ट कर दें। इससे भी आपके फोन का बैटरी परफॉर्मेंस बेहतर होगा।
navigation-car-drive-road-1
9. गर्मी में न करें चार्ज
अक्सर कार में या कहीं ऐसी जगह फोन रखकर चार्जिंग में लगा देते हैं। परंतु मालूम नहीं कि इससे फोन की बैटरी पर असर होता है। 32 डिग्री से ज्यादा के टैंपरेचर पर बैटरी अपनी 6 फीसदी क्षमता खो देता है। टैंपरेचर ज्यादा हो तो यह आंकड़ा और बढ़ जाता है। इतना ही नहीं ज्यादा टैंपरेचर में फोन ब्लास्ट होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए फोन को सुरक्षित जगह रखकर ही चार्ज करें। वहीं यह भी ध्यान रहे कि चार्जिंग के दौरान फोन बेड या कोई ऐसी जगह न हो जो आसानी से आग पकड़ ले।

The post जानें फोन को चार्ज करने का सही तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
चोरी हुए एंडरॉयड स्मार्टफोन में कैसे पता करें आईएमईआई नंबर https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-find-find-the-imei-number-for-a-lost-or-stolen-android-smartphone-in-hindi/ Fri, 14 Oct 2016 12:35:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=652 सभी फोन का आईएमईआई नंबर अलग होता है इसी से फोन की पहचान होती है।

The post चोरी हुए एंडरॉयड स्मार्टफोन में कैसे पता करें आईएमईआई नंबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हरेक मोबाइल फोन में एक यूनिक नंबर होता है जिसे आईएमईआई नंबर (इंटरनेशनल मोबाइल स्टेशन इक्यूपमेंट आईडेंटिटी) कहा जाता है। सभी फोन का आईएमईआई नंबर अलग होता है इसी से फोन की पहचान होती है। यदि आपके फोन में दो सिम हैं तो दो आईएमईआई नंबर होंगे। आप कहीं भी रहें और यदि फोन का उपयोग कर रहे हैं तो आपके आईएमईआई नंबर के माध्यम से फोन का पता लगाया जा सकता है।

16 अंको का यह नंबर बेहद ही उपयोगी है। यदि आपका फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है तो इसी के माध्यम से आपने फोन से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आईएमईआई नंबर होने पर यदि पुलिस चाहे तो यह पता कर सकती है कि आपके फोन का उपयोग कौन और कहां कर रहा है। इतना ही नहीं नेटवर्क आॅपरेटर्स यदि चाहे तो आपके फोन को ब्लैकलिस्ट कर सकता है​ जिससे कि कोई उसका गलत उपयोग न कर सके।

जानें कैसे तोड़ें एंडरॉयड फोन में पैटर्न और पासवर्ड

फोन में कैसे पता करें आईएमईआई नंबर
किसी भी फोन में आईएमईआई नंबर पता करना बेहद ही आसान है। यह नंबर आपके फोन के बॉक्स पर भी लिखा होता है या फिर आप फोन में *#06# डायल कर पा सकते हैं। इसके अलवा यदि आप चाहें तो फोन की सेटिंग में जाकर अबाउट फोन में आईएमईआई नंबर देख सकते हैं।

4 कारण जानें क्यों न रखें अपने फोन को बैक पॉकेट में

चोरी हुए फोन में पता करें आईएमईआई नंबर
यदि आपका एंडरॉयड फोन चोरी हो गया या खो गया है और आपको अपने फोन का आईएमईआई नंबर पता करना है तो उसका भी तरीका है। आप किसी भी कंप्यूटर पर लॉगिन कर इस नंबर को पा सकते हैं। चोरी हुए फोन में आईएमईआई नंबर पता करने के लिए सबसे पहले

1. आपको किसी भी कंप्यूटर जिस पर इंटरनेट चल रहा हो उस पर गूगल सर्च में जाकर आप गूगल डैशबोर्ड लिख कर सर्च करें।
info-1
2. यहां आपको सबसे पहले लॉगिन का विकल्प मिलेगा। आप अपने जीमेल अकाउंट जिससे आपने एंडरॉयड फोन में लॉगिन किया था से लॉगिन करें।

यदि आपका सैमसंग गैलेक्सी फोन हो रहा है गर्म तो जानें उसे ठीक करने का तरीका

3. लॉगिन करने के बाद यह आपको पर्सनल इन्फो एंड प्राइवेसी पर ले जाएगा।

4. थोड़ा नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर आपको गूगल डैशबोर्ड का विकल्प मिलेगा। आपको उस पर क्लिक करना है।
info-2
5. इसके साथ ही कई आॅप्शन खुलकर आ जाएंगे। थोड़ा नीचे ही एंडरॉयड का विकल्प मिलेगा आपको उस पर क्लिक करना है। इसके साथ ही उन सभी एंडरॉयड फोन की जानकारियां आ जाएंगी जिनका आपने उपयोग किया था। इसके साथ ही उनके आईएमईआई नंबर भी उपलब्ध होंगे।

The post चोरी हुए एंडरॉयड स्मार्टफोन में कैसे पता करें आईएमईआई नंबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>