HTC Desire 10 Lifestyle | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 22 Nov 2016 04:50:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 24 नवंबर को लॉन्च होगा एचटीसी डिजायर 10 प्रो https://www.91mobiles.com/hindi/htc-desire-10-to-launched-in-india-on-24-november-price-specification-and-features-in-hindi/ Tue, 22 Nov 2016 04:50:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1619 इस साल सितंबर में एचटीसी ने दो फोन को वैश्विक स्तर पर पेश किया था। कंपनी ने एचटीसी डिजायर 10 लाइफस्टाइल और डिजायर 10 प्रो को लॉन्च किया था। उसी वक्त से यह कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों फोन जल्द ही भरत में उपलब्ध होंगे। हालांकि कुछ दिन बाद ही एचटीसी डिजायर 10 […]

The post 24 नवंबर को लॉन्च होगा एचटीसी डिजायर 10 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस साल सितंबर में एचटीसी ने दो फोन को वैश्विक स्तर पर पेश किया था। कंपनी ने एचटीसी डिजायर 10 लाइफस्टाइल और डिजायर 10 प्रो को लॉन्च किया था। उसी वक्त से यह कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों फोन जल्द ही भरत में उपलब्ध होंगे। हालांकि कुछ दिन बाद ही एचटीसी डिजायर 10 लाइफस्टाइल सेल के लिए उपलब्ध हो गया लेकिन डिजायर 10 प्रो को कंपनी अब भारत में लॉन्च करने वाली है। हालांकि एचटीसी द्वारा इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेज दिया है जहां कंपनी 24 नवंबर को दिल्ली में एक इवेंट कर रही है।

htc-desire-10-pro-invite-india-1-1024x597

जहां तक एचटीसी डिजायर 10 प्रो की बात है तो इस फोन के बारे में काफी जानकारियां पहले से उपलब्ध हैं। मेटैलिक फ्रेम पर बने इस फोन की बॉडी मैट फिनिश में है। वहीं खास बात यह कही जा सकती ​है कि​ डिजायर 10 प्रो को फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर इसके पिछले पैनल में उपलब्ध है।

4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध हुआ ​ओपो एफ1एस, जानें फीचर स्पेसिफिकेशन और कीमत

एचटीसी डिजायर 10 प्रो में आपको 5.5-इंच का फुल एचडी डिसप्ले देखने ​को मिलेगा। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920ग1080 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास कोटेड है जो इसे खरोंच से बचाते हैं।

इस फोन को मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसके साथ ही डिजायर 10 प्रो में 4जीबी रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी है और इसमें भी 2टीबी तक का कार्ड सपोर्ट है।

हो गया खुलासा अगले साल लॉन्च होंगे नोकिया के फोन

फोटोग्राफी में भी डिजायर 10 प्रो बेहतर है। इस फोन में आपको 20-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और जो डुअल एलईडी फ्लैश के साथ उपलब्ध है। फोन में 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई के अलावा एनएफसी, ब्लूटूथ और वाईफाई दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

हालांकि कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन आशा है कि इसे 25,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जाए। इस बजट में एचटीसी डिजायर 10 की सीधी टक्कर मोटो जी प्ले और वनप्लस 3 जैसे डिवाइस से है।

The post 24 नवंबर को लॉन्च होगा एचटीसी डिजायर 10 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>