HTC Desire 12 Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 10:14:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एचटीसी डिजायर 12 और 12 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/htc-desire-12-desire-12-plus-launched-in-india-price-specifications-availability-in-hindi/ Wed, 06 Jun 2018 08:14:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20251 ताईवानी टेक कंपनी एचटीसी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए दो नए डिवाईस लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने अपनी डिजायर सीरीज़ में डिजायर 12 और 12प्लस नाम दो नए ​स्मार्टफोन जोड़े हैं। डिजायर 12 जहां 15,800 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है वहीं डिजायर 12+ को 19,790 रुपये […]

The post एचटीसी डिजायर 12 और 12 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ताईवानी टेक कंपनी एचटीसी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए दो नए डिवाईस लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने अपनी डिजायर सीरीज़ में डिजायर 12 और 12प्लस नाम दो नए ​स्मार्टफोन जोड़े हैं। डिजायर 12 जहां 15,800 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है वहीं डिजायर 12+ को 19,790 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन एचटीसी इंडिया की आॅनलाईन वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों स्मार्टफोन कल यानि 7 जून से प्रीआॅर्डर किए जा सकते हैं ​तथा इनकी सेल 11 जून से शुरू होगी।

एचटीसी डिजायर 12
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को कम बजट में लॉन्च किया है। फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जो 5.5-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करती है। यह फोन एचटीसी सेंस आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जिसके साथ 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट पर रन करता है। भारतीय बाजार में इस फोन को 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

htc-desire-12

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। यह फोन फेस अनलॉक तकनीक सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए डिजायर 12 में 2,730एमएएच की बैटरी मौजूद है।

एचटीसी डिजायर 12 प्लस
एचटीसी की ओर से इस फोन को भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 6-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो एचडी प्लस पिक्सल्स सपोर्ट करती है। यह फोन भी एंडरॉयड ओरियो आधारित एचटीसी सेंस पर पेश किया गया है जो 64बिट 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। एचटीसी डिजायर 12+ को कंपनी ने 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

htc-desire-12

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 2,965एमएएच की बैटरी मौजूद है।

The post एचटीसी डिजायर 12 और 12 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एचटीसी ने लॉन्च किए दो बेजल लेस स्मार्टफोन डिजायर 12 और ​डिजायर 12+, 6-इंच स्क्रीन के साथ ही डुअल कैमरा सेटअप https://www.91mobiles.com/hindi/htc-desire-12-and-desire-12-plus-official-in-hindi/ Wed, 21 Mar 2018 06:35:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18271 ये दोनों फोन इस सीरीज़ के पहले स्मार्टफोन हैं जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुए हैं।

The post एचटीसी ने लॉन्च किए दो बेजल लेस स्मार्टफोन डिजायर 12 और ​डिजायर 12+, 6-इंच स्क्रीन के साथ ही डुअल कैमरा सेटअप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले महीने ही प्रसिद्ध टिप्स्टर इवान ब्लास ने एचटीसी के आगामी स्मार्टफोन डिजायर 12 की जानकारी देते हुए बताया था कि कंपनी इस बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही यह बाजार में उतार दिया जाएगा। वहीं आज एचटीसी ने अपने इस स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। एचटीसी की ओर से डिजायर 12 और डिजायर 12+ दो मॉडल अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश किए गए हैं जो अप्रैल व मई माह के बीच विभिन्न देशों में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

एचटीसी डिजायर 12 और 12+ कंपनी की इस सीरीज़ के पहले ऐसे स्मार्टफोन हैं जो ट्रेंड में छाई हुई 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किए गए हैं। डिजायर 12 में जहां 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की डिसप्ले दी गई है वहीं डिजायर 12+ को इसी पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की बड़ी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है।

htc-desire-12

एचटीसी डिजायर 12 जहां एंडरॉयड 7.0 नुगट के साथ 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट पर रन करता है। वहीं डिजायर 12+ को कंपनी द्वारा एंडरॉयड 8.0 ओरियो के साथ 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया गया है। डिजायर 12+ में जहां 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं डिजायर 12 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज के साथ ही 2जीबी रैम व 16जीबी मैमोरी पर भी पेश ​हुआ है।

htc-desire-12-1

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एचटीसी डिजायर 12 के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसी तरह एचटीसी के डिजायर 12+ मॉडल में 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस मॉडल के दोनों कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस हैं।

4जीबी रैम, डुअल कैमरा और बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो एस5

एचटीसी डिजायर 12 में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 2,730एमएएच की बैटरी दी गई है। इसी तरह एचटीसी डिजायर 12+ मॉडल में 2,965एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। एचटीसी के प्लस मॉडल के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है ​जब्कि डिजायर 12 से यह नदारद है। कीमत की बात करें तो अंर्तराष्ट्रीय बाजार में एचटीसी डिजायर 12 को 199 यूरो तथा डिजायर 12+ को 249 यूरो में लॉन्च किया गया है। भारतीय करंसी अनुसार यह प्राइस तकरीबन 16,000 रुपये व 20,000 के करीब होगा।

The post एचटीसी ने लॉन्च किए दो बेजल लेस स्मार्टफोन डिजायर 12 और ​डिजायर 12+, 6-इंच स्क्रीन के साथ ही डुअल कैमरा सेटअप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>