HTC U Play | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 01 Dec 2017 10:18:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एंडरॉयड ओरियो के साथ लिस्ट हुआ एचटीसी यू प्ले 2 https://www.91mobiles.com/hindi/htc-u-play-2-leaked-with-specifications-in-hindi/ Fri, 01 Dec 2017 10:18:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14322 यू प्ले 2 भी एचटीसी यू सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह स्क्वीज़ फीचर से लैस होगा

The post एंडरॉयड ओरियो के साथ लिस्ट हुआ एचटीसी यू प्ले 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी एचटीसी ने अपनी यू सीरीज़ में एक के बाद एक हाईएंड डिवाईस लॉन्च किए हैं। यू अल्ट्रा और यू प्लस को पेश करने के बाद कंपनी अब एक बार फिर अपनी इस सीरीज़ को बढ़ाने जा रही है। एचटीसी जल्द ही अपनी यू सीरीज़ में नया स्मार्टफोन एचटीसी यू प्ले 2 भी जोड़ सकती है। एचटीसी यू प्ले 2 को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है जहां इसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है।

गीकबेंच पर एचटीसी यू प्ले 2 को मॉडल नंबर एक्स2-एचटी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर हालांकि फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स नहीं दी गई है लेकिन लिस्टिंग के मुताबिक यू प्ले2 को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन 8.0 ओरियो पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा।

htc-u-play-2-1

एचटीसी यू प्ले 2 में 4जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। गीकबेंच पर यू प्ले 5 को सिंगल कोर में 876 प्वाइंट्स तथा मल्टी कोर में 4,189 प्वाइंट्स दिए गए हैं। एक और जहां यह उम्मीद की जा रही है कि यू प्ले 2 भी एचटीसी यू सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह स्क्वीज़ फीचर से लैस होगा वहीं दूसरी ओर माना जा रहा है ​कि कंपनी इस फोन को मीड बजट में ही बाजार में उतारेगी।

12 दिसंबर से ​होगी शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस की सेल, जानें क्या होगी इस दोनों मॉडल्स की कीमत

इस फोन को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक्स के आधार पर कहा जा रहा है कि कंपनी जनवरी माह में इस फोन से पर्दा उठा सकती है। साथ ही आपको बता दें कि एचटीसी ने पिछने माह ही अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में यू11 लाईफ और यू11 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इनकी कीमत भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 30,000 रुपये तथा 60,000 रुपये है।

The post एंडरॉयड ओरियो के साथ लिस्ट हुआ एचटीसी यू प्ले 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
12 हजार रुपये सस्ता हुआ एचटीसी यू प्ले, जानें कहां से खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/htc-u-play-listed-on-amazon-india-with-12000-discount-in-hindi/ Tue, 09 May 2017 11:34:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7530 एचटीसी के दीवानों को यह फोन खरीदने का सुनहरा मौका देते हुए अमेज़न इंडिया की ओर से इस फोन पर 12,000 रुपये की भारी छूट दी जा रही है।

The post 12 हजार रुपये सस्ता हुआ एचटीसी यू प्ले, जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने कुछ समय पहले अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू प्ले पेश किया था। टेक बाजार में खासा पंसद किया गया यह फोन कंपनी की ओर से 41,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन एचटीसी के दीवानों को यह फोन खरीदने का सुनहरा मौका देते हुए अमेज़न इंडिया की ओर से इस फोन पर 12,000 रुपये की भारी छूट दी जा रही है।

8जीबी रैम और 23-एमपी कैमरे के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ वनप्लस 5

ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर एचटीसी यू प्ले का 64जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,000 रुपये के भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुआ है। 29 प्रतिशत की छूट दिए जाने के बाद इस फोन की कीमत महज़ 29,990 रुपये रह गई है। यू प्ले को सफायर ब्लू कलर में सेल के लिए लिस्ट किया गया है।

अमेज़न इंडिया के इस आॅफर के तहत एचटीसी का यह दमदार स्मार्टफोन खरीदने पर ईएमआई का आॅप्शन भी दिया गया है। और सिर्फ इतना ही नहीं यदि आप अमेज़न इंडिया के प्राइम मेंबर हैं तो आपको 2,300 रुपये का अतिरिक्त कैश बैक भी प्राप्त होगा। और फोन के खरीद के साथ ही 1 साल की एक्सीडेंटल वारंटी भी दी जाएगी।

इंटेक्स ने उतारा बेहद ही सस्ता 4जी फोन जो चलता है सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड पर

अधिकाधिक स्मार्टफोन यूजर्स को इस आॅफर का लाभ देने के लिए एचटीसी की ओर से कंपनी के अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट के जरिये भी इसकी जानकारी दी गई है।
एचटीसी यू प्ले के सभी फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए क्लिक करें : एचटीसी यू प्ले
अमेज़न इंडिया के जरिये स्मार्टफोन को खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post 12 हजार रुपये सस्ता हुआ एचटीसी यू प्ले, जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ एचटीसी यू प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/htc-u-play-launched-with-16mp-front-camera-in-hindi/ Tue, 21 Feb 2017 12:18:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5198 एचटीसी यू प्ले भारतीय बाजार में 39,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। एचटीसी का यह फोन 6 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा जिसे आॅनलाईन तथा आॅफलाईन दोनों माध्यमों से खरीदा जा सकता है।

The post 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ एचटीसी यू प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपनी यू सीरीज़ में हाईएंड डिवाईस यू अल्ट्रा लॉन्च करने के साथ ही स्मार्टफोन निर्माता एचटीसी ने भारत में अपना नया फोन यू प्लस लॉन्च करने की भी घोषणा कर दी है। कंपनी की ओर से यह फोन भारतीय बाजार में 39,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। एचटीसी का यह फोन 6 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा जिसे आॅनलाईन तथा आॅफलाईन दोनों माध्यमों से खरीदा जा सकता है।

आपका व्हाट्सऐप स्टे्टस होगा और भी आकर्षक जानें कैसे

एचटीसी यू प्ले के फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से यह फोन में 5.2-इंच की सुपर एलसीडी फुलएचडी स्क्रीन दी है जो गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टिड है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है तथा मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर कार्य करता है।

htc-u-play

फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह फोन 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन की मैमोरी को कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

htc-u-play-1

फोटोग्राफी के लिए एचटीसी यू प्ले में पीडीएएफ व डुअल कलर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का ओआईएस रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा मौजूद है।

जानें रिलायंस जियो के नए प्लान के बारे में सबकुछ और क्या है प्राइम मेंबरशिप

कने​क्टिविटी के लिहाज से इस फोन में जहां 4जी एलटीई के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ तथा एनएफसी जैसे फ़ीचर्स दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए कपंनी की ओर से फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ एचटीसी यू प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एचटीसी ने उतारे दो दमदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/htc-u-ultra-and-u-play-launched-specification-and-features/ Thu, 12 Jan 2017 09:15:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3776 एचटीसी यू अल्ट्रा एचटीसी का फ्लैगशिप फोन है और कंपनी ने इसे डुअल स्क्रीन के साथ पेश किया है। फोन में 5.7-इंच का क्वाडएचडी डिसप्ले है। मुख्य स्क्रीन के उपर ही छोटी सी स्क्रीन है जिसके माध्यम से आप नोटिफिकेशन और मैसेज देख सकते हैं।

The post एचटीसी ने उतारे दो दमदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई दिनों की चर्चा के बाद आखिर एचटीसी ने यू अल्ट्रा स्मार्टफोन को लॉन्च कर ही दिया। हालांकि फिलहाल यह वैश्विक लॉन्च था लेकिलन जल्द ही इसे भारत में भी पेश किया जाएगा। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि आज के इवेंट में एचटीसी ने यू अल्ट्रा स्मार्टफोन के साथ यू प्ले मॉडल को भी उतारा है। लुक और के मामले में दोनों फोन अब तक एचटीसी द्वारा लॉन्च फोन से बिल्कुल अलग हैं।

एचटीसी यू अल्ट्रा
एचटीसी यू अल्ट्रा एचटीसी का फ्लैगशिप फोन है और कंपनी ने इसे डुअल स्क्रीन के साथ पेश किया है। फोन में 5.7-इंच का क्वाडएचडी डिसप्ले है। मुख्य स्क्रीन के उपर ही छोटी सी स्क्रीन है जिसके माध्यम से आप नोटिफिकेशन और मैसेज देख सकते हैं। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया है। फोन मं 2.35 गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है।
फोटोग्राफी के लिए एचटीसी यू अल्ट्रा में 12-मेगापिक्सल का अन्ट्रापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको कई खाास फीचर मि​लेंगे। वहीं इमसें बूम साउंड इंटीग्रेशन है।
htc-u-ultra-pdp-dual-screen-mobile

एचटीसी यू प्ले
जैसा कि पहले से ही जानकारी आ रही थी कि इस फोन को छोटे डिसप्ले के साथ पेश किया जा सकता है। यू अल्ट्रा के मुकाबले यू प्ले में थोड़ी छोटी स्क्रीन है। इस फोन में 5.2—इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी है। इस फोन को मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर पेश किया गया है। एचटीसी यू प्ले 3जीबी और 4जीबी रैम मैमोरी में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही 32जीबी और 64जीबी का मैमोरी कॉम्बीनेशन मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल रियर कैमरा और वहीं फ्रंट में 4-मेगापिक्सल का अल्ट्रापिक्सल कैमरा है जो 16—मेगापिक्सल के बराबर की तस्वीर लेने में सक्षम है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,500 एमएएच की बैटरी दिया गया है।

The post एचटीसी ने उतारे दो दमदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>