HTC U11 Life | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 02 Nov 2017 11:33:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एचटीसी ने लॉन्च किए दो दमदार फोन यू11 लाईफ और यू11 प्लस, देखें स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/htc-u11-life-and-u11-plus-launched-in-hindi/ Thu, 02 Nov 2017 10:52:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13346 एचटीसी के ये दोनों ही फोन ऐंज सेंस तकनीक से लैस है।

The post एचटीसी ने लॉन्च किए दो दमदार फोन यू11 लाईफ और यू11 प्लस, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यू11 स्मार्टफोन के साथ ऐज सेंस तकनीक को पेश करने वाली टेक कंपनी एचटीसी ने आज इसी फोन के दो और नए वेरिएंट लॉन्च कर दिये है। कंपनी की ओर से यू11 लाईफ और यू11 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। भारतीय करंसी अनुसार यू11 लाईफ की कीमत जहां कंपनी ने तकरीबन 30,000 रुपये रखी है वहीं यू11 प्लस को 60,000 रुपये की करीब लॉन्च किया है। एचटीसी के ये दोनों ही फोन ऐंज सेंस तकनीक से लैस है।

6जीबी रैम, 6.43-इंच बेज़ल लेस स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ओपो आर11एस

एचटीसी यू11 लाईफ की बात करें तो इस फोन में 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन दो मॉडल में आता है एक में जहां एंडरॉयड वन​ दिया गया है तो दूसरा एचटीसी के यूआई से लैस है। एंडरॉयड वन के साथ यू11 लाईफ 7.1.1 नुगट पर पेश किया गया है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन आईपी67 रेटिड है।

htc-u11-plus-3

कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी के​ लिए जहां इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यू11 लाईफ में 2,600एमएएच की बैटरी मौजूद है।

16-एमपी सेल्फी कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का सस्ता स्मार्टफोन रेडमी वाई1

एचटीसी यू11 प्लस की बात करें तो कंपनी ने इसे 6-इंच की क्वॉडएचडीप्लस की बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया है। कंपनी ने इसे एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो पर पेश किया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करते हैं। एचटीसी का यह फोन 4जीबी और 6जीबी रैम आप्शन्स में उपलब्ध होगा।

4,000एमएएच बैटरी और 3जीबी रैम के साथ आॅनर का नया फोन लॉन्च

रैम के हिसाब से फोन को 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। आईपी68 रेटिंग इस फोन को जहां वॉटर प्रूफ बनाती है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 3,930एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post एचटीसी ने लॉन्च किए दो दमदार फोन यू11 लाईफ और यू11 प्लस, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एचटीसी यू11 लाइफ की जानकारी आई सामनें, एंडरॉयड वन के साथ ही हाई स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/htc-u11-life-leaked-with-android-one-and-specifications-in-hindi/ Wed, 04 Oct 2017 04:32:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12378 एचटीसी का यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है।

The post एचटीसी यू11 लाइफ की जानकारी आई सामनें, एंडरॉयड वन के साथ ही हाई स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एचटीसी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू11 को पेश कर कंपनी को हाईएंड डिवाईसेज़ की दौड़ में आगे रखा था। ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स और ऐज़ सेंस तकनीक जैसे फीचर्स से लैस इस फोन के बाद अब कंपनी इसका एक और वर्ज़न पेश करने की तैयारी में हैं। एचटीसी की ओर से यू11 लाइफ स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, जो एंडरॉयड वन पर आधारित होगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 रिव्यू: ग्रेट नोट और कैमरे की बराबरी करना है मुश्किल

​टिप्सटर ट्वीटर हैंडल से एचटीसी यू11 लाइफ की जानकारी शेयर की गई है जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक की गई है। लीक में बताया गया है कि एचटीसी का यह फोन एंडरॉयड वन प्रोग्राम पर आधारित होगा। एंडरॉयड वन बेस्ड होने के चलते यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो के साथ ही बाजार में लॉन्च होगा और तकरीबन दो साल तक एंडरॉयड के हर नए वर्ज़न पर अपडेट हो सकेगा।

एचटीसी यू11 लाइफ को इस लीक में एसडी630 मॉडल नंबर पर बताया गया है। इस लीक के अनुसार कंपनी अपने नए फोन को दो वेरिएंट में पेश करेगी, जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी होगा। वहीं डिस्पले की बात करें तो इसमें 1080पिक्सल वाली 5.2-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है।

htc-u11-life

इस लीक में हालांकि फोन के प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन पहले सामनें आई जानकारी के मुताबिक यू11 लाइफ क्वालकॉम के नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 630 पर रन करेगा। वहीं इस फोन को आईपी67 सर्टि​फाईड बताया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर 16-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है।

रिलायंस जियो से जुड़ी ये पांच खास बातें जो शायद आप नहीं जानते

एचटीसी यू11 की ही तरह यह फोन भी ऐज़ सेंस तकनीक पर पेश किया जाएगा तथा इसके साथ ही फोन में यूसोनिक फीचर भी शामिल होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,600एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। एचटीसी की ओर से हालांकि इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी का यह फोन मीड बजट में लॉन्च किया जाएगा।

The post एचटीसी यू11 लाइफ की जानकारी आई सामनें, एंडरॉयड वन के साथ ही हाई स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इस फोन के साथ एचटीसी महंगे फीचर को लाएगा सस्ते बजट में https://www.91mobiles.com/hindi/htc-u11-life-specification-leak-in-hindi/ Fri, 11 Aug 2017 08:52:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10575 कंपनी जल्द ही कम कीमत वाला वेरिएंट एचटीसी यू11 लाइफ भी पेश कर सकती है।

The post इस फोन के साथ एचटीसी महंगे फीचर को लाएगा सस्ते बजट में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह ही टेक कंपनी एचटीसी ने अपनी फ्लैगशिप के तहत हाईएंड डिवाईस एचटीसी यू11 को लॉन्च किया था। वहीं अब जानकारी सामने आई है ​कि कंपनी जल्द ही इसका कम कीमत वाला वेरिएंट एचटीसी यू11 लाइफ भी पेश कर सकती है। यू11 की तरह यह स्मार्टफोन भी एचटीसी की ऐज़ सेंस तकनीक से लैस होगा।

मोबाइल पर आग की तरह फैल रही है Sarahah ऐप, बिना नाम-पहचान बताए भेजेगा मैसेज

एंडरॉयड अॅथारिटी की रिपोर्ट के अनुसार एचटीसी कंपनी अपनी यू सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए यू11 लाइफ स्मार्टफोन पेश करेगी। रिपोर्ट के अनुसार एचटीसी यू11 लाइफ 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन क्वालकॉम के नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 630 पर रन करेगा।

htc-u-11

रिपोर्ट के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा तथा एचटीसी इस फोन को आईपी67 सर्टि​फिकेशन के साथ पेश करेगी। हालांकि फोन की रैम मैमोरी की जानकारी अभी नहीं मिली है लेकिन इस फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है जिसे कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

6जीबी रैम और 4,060 एमएएच बैटरी के साथ 20 अगस्त को लॉन्च होगा यह शानदार गेमिंग स्मार्टफोन

वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर 16-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। यू11 की ही तरह यह फोन भी ऐज़ सेंस तकनीक से लैस होगा। हालांकि कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसी साल कंपनी एचटीसी यू11 लाइफ को बाजार में उतार सकती है।

The post इस फोन के साथ एचटीसी महंगे फीचर को लाएगा सस्ते बजट में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>