HTC U11 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 08 Jul 2020 10:59:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6जीबी रैम और 6-इंच की स्क्रीन के साथ एचटीसी यू11+ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/htc-u11-launched-with-6-inch-bezel-less-display-and-6gb-ram-in-hindi/ Tue, 06 Feb 2018 11:10:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16610 एंडरॉयड 8.0 ओरियो के साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है।

The post 6जीबी रैम और 6-इंच की स्क्रीन के साथ एचटीसी यू11+ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल स्क्वीज़ फीचर से लैस स्मार्टफोन यू11 लॉन्च कर एचटीसी ने इंडियन मार्केट में अपने फ्लैगशिप फोन की धाक जमाई थी। वहीं आज कंपनी ने इस फोन के नेक्स्ट वर्ज़न को भी देश में लॉन्च कर दिया है। एचटीसी की ओर से यू11+ लॉन्च किया गया है। देश में इस फोन की कीमत 56,990 रुपये रखी गई है तथा यह फोन 7 फरवरी से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

एचटीसी यू11+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन भी ऐज़ सेंस तकनीक के साथ पेश किया गया है जो स्क्वीज़ फीचर्स से लैस है। इस फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो में 6-इंच की क्वॉड एचडीप्ल्स सुपर एलसीडी स्क्रीन दी गई है। फोन की डिसप्ले पर स्क्रैच व खरोंचे से बचाने के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

htc-u11-plus-3

कंपनी की ओर से इस फोन में 6 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है तथा फोन की इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी की है। एचटीसी यू11+ एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया गया है तथा 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में यूजर्स के लिए गूगल असिस्टेंट के साथ ही अमेज़न एलेक्सा सपोर्ट की अपडेट भी दी गई है।

एचटीसी यू11+ के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रापिक्सल 3 कैमरा सेंसर दिया गया है, जो 4के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

एचटीसी ला रहा है सस्ता ​फोन, जिसमें होगी 5.5-इंच की बेज़ल लेस स्क्रीन और 13-एमपी का कैमरा

यू11+ आईपी68 रेटिड है जो इसे पानी व धूल से बचाता है। फोन के बैक पैनल पर ही​ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डुअल सिम, 4जी सपोर्ट के साथ ही इसमें एनएफसी, एयरप्ले व मीराकॉस्ट जैसे फीचर्स मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें क्विकचार्ज 3.0 सपोर्ट वाली 3,930एमएएच की बैटरी दी गई है। एचटीसी यू11+ अमेज़न सिल्वर ह्यू कलर में 56,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 6जीबी रैम और 6-इंच की स्क्रीन के साथ एचटीसी यू11+ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डिजाईन और लुक में आईफोन 10 को भी पीछे छोड़ देगा एचटीसी का यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/htc-u12-image-leaked-with-full-bezel-less-display-in-hindi/ Tue, 05 Dec 2017 10:22:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14430 एचटीसी यू12 को एप्पल आईफोन 10 की तरह ही फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया जाएगा और इसमें नोच भी नहीं दी जाएगी।

The post डिजाईन और लुक में आईफोन 10 को भी पीछे छोड़ देगा एचटीसी का यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एचटीसी यू11 को कंपनी द्वारा दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस किया गया था। यह फोन स्क्वीज़ फीचर से लैस होकर आया था, जिसे दबाने पर यह विभिन्न काम करता था। इस फ्लैगशिप फोन के बाद अब कंपनी यू सीरीज़ को आगे बढ़ाने वाली है। एचटीसी जल्द ही ​अपना एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू12 टेक जगत के समक्ष पेश कर सकती है। एचटीसी यू12 को वेबसाइट पर देखज्ञ गया है जहां इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। इस लीक के आधार पर कहा जा सकता है कि एचटीसी यू12 भी एक हाईएंड डिवाईस होगा।

कीफॉरवेब ने अपनी रिपोर्ट में एचटीसी यू12 की ईमेज़ को शेयर किया है। इस रिपोर्ट में यू12 की फोटोज़ के साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। हालांकि यू12 को लेकर एचटीसी की ओर से कोई भी जानकारी सूचना नहीं दी गई है, ऐसे में कीफॉरवेब की इस रिपोर्ट को महज़ एक लीक ही माना जा रहा है। वहीं अगर एचटीसी यू12 की बात करें तो इस लीक में फोन को बेज़ललेस डिसप्ले पर दिखाया गया है।

लीक के मुताबिक एचटीसी यू12 को एप्पल आईफोन 10 की तरह ही फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। हालांकि इस फोन में आईफोन 10 की तरह नोच नहीं दिखाई गई लेकिन ईमेंज़ फोन की डिसप्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 100 प्रतिशत का दिखाया गया है। फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है ​तथा स्क्रीन के उपर की ओर सेल्फी कैमरा दिया गया है। ईमेज़ को देखकर कहा जा सकता है कि फिंगरप्रिंट सेंसर यू12 की स्क्रीन के नीचे दिया जाएगा।

यह फोन फुल ग्लास बॉडी बना होगा तथा वहीं फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। फोन के दाएं पैनल पर ही वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोटो के अलावा इस फोन की किसी स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन डिजाईन को देखते हुए कहा जा सकता है कि लुक के मामले में यह फोन आईफोन 10 से भी शानदार होगा। बहरहाल इन फोटोज़ को अभी महज़ एक लीक के तौर पर ही लिया जा रहा है।

The post डिजाईन और लुक में आईफोन 10 को भी पीछे छोड़ देगा एचटीसी का यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा एचटीसी का यह दमदार स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/htc-u11-plus-leaked-with-6gb-ram-and-128gb-memory-in-hindi/ Mon, 23 Oct 2017 07:58:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12955 एचटीसी का यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च होगा।

The post 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा एचटीसी का यह दमदार स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यू11 स्मार्टफोन हिट होने के बाद एचटीसी इसी सीरीज़ के एक और डिवाईस यू11 लाईफ को 2 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। वहीं अब एक लीक में यू11 के एक और वेरिएंट की जानकारी भी सामनें आ गई है। चीनी सर्टिफिकेशन साईट टेना पर एचटीसी के हाईएंट स्मार्टफोन का लिस्ट किया गया है जिसके बाद माना जा रहा है कि यू11 लाईफ के साथ ही एचटीसी यू11 के उन्नत वर्ज़न यू11 प्लस को भी पेश कर सकती है।

नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा नोकिया 2, सिर्फ 99 यूएस डॉलर की कीमत में देगा बजट स्मार्टफोन्स को टक्कर

टेना पर इस फोन को 2क्यू4डी200 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। वेबसाइट के मुताबिक एचटीसी का यह आगामी स्मार्टफोन एक फुलस्क्रीन फोन होगा तथा इसे 1440 x 2560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित होगा तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ही पावरफुल चिपसेट पर रन करेगा।

htc-u11-plus

लिस्टिंग के अनुसार एचटीसी का यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च होगा। एक वेरिएंट जहां 1.95गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर वाले 4जीबी रैम वेरिएंट में आएगा वहीं दूसरे को 2.36गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा। इन दोनों वेरिएंट्स में क्रमश: 64जीबी मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

आईफोन X का सस्ता संस्करण होगा लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन के रियर पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,830एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि एचटीसी द्वारा 2 नवंबर को आयोजित किए जा रहे ईवेंट में इस फोन को लेकर कोई घोषणा की जा सकती है।

The post 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा एचटीसी का यह दमदार स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
2 नवंबर को लॉन्च होगा 6जीबी रैम से लैस एचटीसी का फ्लैगशिप फोन यू11 प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/htc-u11-plus-to-be-launch-on-2nd-november-in-hindi/ Tue, 17 Oct 2017 11:54:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12865 इस फोन को 18:9 रेशियो वाली 5.99-इंच की क्वॉडएचडीप्लस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा।

The post 2 नवंबर को लॉन्च होगा 6जीबी रैम से लैस एचटीसी का फ्लैगशिप फोन यू11 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एचटीसी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू11 को दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही कुछ एडवांस फीचर्स से लैस किया था। हाईएंड डिवाईसेज़ की रेंज में इस फोन को काफी पंसद किया गया है। वहीं अब कंपनी इसी फोन के उन्नत वर्ज़न को लाने जा रही है। एचटीसी की ओर से इस 2 नवंबर को यू11 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है।

माइक्रोमैक्स और बीएसएनएल का दिवाली धमाका: 97 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ लॉ​न्च किया 4जी फोन

आईटीहोम वेबसाइट ने एचटीसी के मीडिया इन्वाईट को शेयर करते हुए कहा है कि 2 नवंबर को एचटीसी कंपनी ताईपे में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी दिन कंपनी यू11 के उन्नत वर्ज़न यू11 प्लस को टेक जगत के समक्ष पेश करेगी। इस मीडिया इन्वाईट में 2 नवंबर की तारीख के साथ ‘U’ लिखा गया है, जिससे यह बात और भी प्रबल हो जाती है कि यह डिवाईस यू सीरीज़ का ही नया फोन होगा।

htc-u11-plus-1

एचटीसी यू11 प्लस को लेकर सामनें आ रहे लीक्स पर गौर करें तो इस फोन को कपंनी द्वारा 18:9 के बॉडी रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 2880×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की क्वॉडएचडीप्लस डिसप्ले देखने को मिल सकती है। कंपनी की ओर इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न 8.0 ओरियो पर पेश किया जा सकता है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835​ चिपसेट पर रन करेगा।

13 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा मोटो एक्स4, लॉन्च से पहले ही क्या होगा इस फोन में खास

एचटीसी यू11 प्लस दो वेरिएंट में सामनें आ सकता है, जिनमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post 2 नवंबर को लॉन्च होगा 6जीबी रैम से लैस एचटीसी का फ्लैगशिप फोन यू11 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एचटीसी यू11 लाइफ की जानकारी आई सामनें, एंडरॉयड वन के साथ ही हाई स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/htc-u11-life-leaked-with-android-one-and-specifications-in-hindi/ Wed, 04 Oct 2017 04:32:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12378 एचटीसी का यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है।

The post एचटीसी यू11 लाइफ की जानकारी आई सामनें, एंडरॉयड वन के साथ ही हाई स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एचटीसी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू11 को पेश कर कंपनी को हाईएंड डिवाईसेज़ की दौड़ में आगे रखा था। ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स और ऐज़ सेंस तकनीक जैसे फीचर्स से लैस इस फोन के बाद अब कंपनी इसका एक और वर्ज़न पेश करने की तैयारी में हैं। एचटीसी की ओर से यू11 लाइफ स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, जो एंडरॉयड वन पर आधारित होगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 रिव्यू: ग्रेट नोट और कैमरे की बराबरी करना है मुश्किल

​टिप्सटर ट्वीटर हैंडल से एचटीसी यू11 लाइफ की जानकारी शेयर की गई है जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक की गई है। लीक में बताया गया है कि एचटीसी का यह फोन एंडरॉयड वन प्रोग्राम पर आधारित होगा। एंडरॉयड वन बेस्ड होने के चलते यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो के साथ ही बाजार में लॉन्च होगा और तकरीबन दो साल तक एंडरॉयड के हर नए वर्ज़न पर अपडेट हो सकेगा।

एचटीसी यू11 लाइफ को इस लीक में एसडी630 मॉडल नंबर पर बताया गया है। इस लीक के अनुसार कंपनी अपने नए फोन को दो वेरिएंट में पेश करेगी, जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी होगा। वहीं डिस्पले की बात करें तो इसमें 1080पिक्सल वाली 5.2-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है।

htc-u11-life

इस लीक में हालांकि फोन के प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन पहले सामनें आई जानकारी के मुताबिक यू11 लाइफ क्वालकॉम के नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 630 पर रन करेगा। वहीं इस फोन को आईपी67 सर्टि​फाईड बताया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर 16-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है।

रिलायंस जियो से जुड़ी ये पांच खास बातें जो शायद आप नहीं जानते

एचटीसी यू11 की ही तरह यह फोन भी ऐज़ सेंस तकनीक पर पेश किया जाएगा तथा इसके साथ ही फोन में यूसोनिक फीचर भी शामिल होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,600एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। एचटीसी की ओर से हालांकि इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी का यह फोन मीड बजट में लॉन्च किया जाएगा।

The post एचटीसी यू11 लाइफ की जानकारी आई सामनें, एंडरॉयड वन के साथ ही हाई स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
11 नवंबर को एचटीसी लॉन्च करेगी बेज़ल लेस स्मार्टफोन, इसमें होगी 6जीबी रैम और 6-इंच स्क्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/htc-u-11-plus-might-launch-on-11th-november-with-narrow-bezels-and-6gb-ram-in-hindi/ Fri, 22 Sep 2017 06:20:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12031 18:9 स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ यह फोन ऐज़ सेंस तकनीक से लैस होगा।

The post 11 नवंबर को एचटीसी लॉन्च करेगी बेज़ल लेस स्मार्टफोन, इसमें होगी 6जीबी रैम और 6-इंच स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी एचटीसी ने इस साल ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स व स्क्वीज़ फीचर जैसी तकनीक से लैस स्मार्टफोन एचटीसी यू11 पेश किया था। कंपनी के इस हाईएंड डिवाईस को काफी पसंद किया गया था। वहीं अब इस स्मार्टफोन को और भी स्मार्ट करते हुए एचटीसी इस फोन का एक और वर्ज़न लाने की तैयारी में है, तो 18:9 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ बेज़ल लेस होगा।

6.43-इंच स्क्रीन और 24-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ वीवो ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन

एक फ्रेंच वेबसाइट ने खबर प्रकाशित करते हुए जानकारी दी है कि एचटीसी जल्द ही अपना बेज़ल लेस फोन लाने जा रही है जो यू 11 के नेक्स्ट वर्ज़न एचटीसी यू11 प्लस के रूप में लॉन्च होगा। एचटीसी द्वारा इस फोन को 11 नवंबर को चीनी बाजार के जरिये अंर्तराष्ट्रीय जगत में पेश किया जा सकता है। फिलहाल इसे ओशियन मास्टर कोडनेम के साथ संबोधित किया जा रहा है।

htc-u-11

लीक के अनुसार इस फोन बेहद ही हल्के बेज़ल्स पर पेश होगा तथा इसमें 18:9 स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 2880×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की स्क्रीन दी जाएगी। लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा।

आज से शुरू हुई एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बुकिंग, जानें कब, कहां और कैसे खरीदें

कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी व 6जीबी रैम के साथ 64जीबी तथा 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल कर रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन आईपी68 रेटिड होने के साथ ही ऐज़ सेंस तकनीक से लैस होगा।

The post 11 नवंबर को एचटीसी लॉन्च करेगी बेज़ल लेस स्मार्टफोन, इसमें होगी 6जीबी रैम और 6-इंच स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एचटीसी यू11 हो रहा है भारत में लॉन्च, देखें लॉन्च ईवेंट की लाइव अपडेट https://www.91mobiles.com/hindi/htc-u11-live-launch-event-in-hindi/ Thu, 15 Jun 2017 13:54:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8556 दि आप भी एचटीसी के इस दमदार फोन के साक्षी बनना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं सबसे आसान जरिये।

The post एचटीसी यू11 हो रहा है भारत में लॉन्च, देखें लॉन्च ईवेंट की लाइव अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ताइवानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी अपनी फ्लैगशिप के तहत यू 11 पेश करने जा रही है। ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स व स्क्वीज़ फीचर जैसी तकनीक से लैस इस फोन को एचटीसी इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। यदि आप भी एचटीसी के इस दमदार फोन के साक्षी बनना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं सबसे आसान जरिये।

राजधानी में एक ईवेंट के माध्यम से एचटीसी यू 11 को भारतीय मोबाईल मार्केट में उतारा जा रहा है। भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को इस फोन का 6जीबी रैम वेरिएंट उपलब्ध होगा। लॉन्च के दौरान एचटीसी साउथ एशिया के प्रेजिडेंट फैज़ल सिद्दीकी की मौजूद होंगे। लेकिन आप भी अपने मोबाईल या लैपटॉप से इस ईवेंट की लाइव अपडेट पा सकते हैं।

htc-u-11

एचटीसी इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट के साथ ही एचटीसी इंडिया के फेसबुक पेज़ तथा ट्वीटर अकांउट पर भी लॉन्च ईवेंट की लाईव अपडेट दी जाएंगी।
एचटीसी ​इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन की लाईव अपडेट पाने के लिए ( यहां क्लिक करें )

इसी तरह एचटीसी इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये एचटीसी यू 11 की लाईव अपडेट व ईवेंट की जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें :
फेसबुक / ट्वीटर

The post एचटीसी यू11 हो रहा है भारत में लॉन्च, देखें लॉन्च ईवेंट की लाइव अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
16 जून को भारत में लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला एचटीसी यू11 https://www.91mobiles.com/hindi/htc-u11-will-launch-on-16th-june-with-6gb-ram-in-hindi/ Tue, 13 Jun 2017 12:17:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8489 6जीबी रैम वेरिएंट के साथ कंपनी इस फोन को आगामी 16 जून को भारत में लॉन्च करने जा रही है।

The post 16 जून को भारत में लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला एचटीसी यू11 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ताइवानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने पिछले महीने ही अपनी फ्लैगशिप के तहत नया डिवाईस यू 11 पेश किया था। ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स व स्क्वीज़ फीचर जैसी तकनीक से लैस इस फोन को अब एचटीसी इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। 6जीबी रैम वेरिएंट के साथ कंपनी इस फोन को आगामी 16 जून को भारत में लॉन्च करने जा रही है।

30 जून से लाखों फोंस पर बंद होगी व्हाट्सऐप की सर्विस, इसमें क्या आपका फोन भी है शामिल जानें

एचटीसी इंडिया ने यू11 की लॉन्च डेट का खुलासा करते हुए इस फोन लॉन्च ईवेंट के मी​डिया इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए है। कंपनी ने आॅ​फिशियल जानकारी दी है कि 16 जून को यह फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा और इस दौरान एचटीसी के साउथ एशिया प्रेजिडेंट फैज़ल सिद्दीकी की मौजूद होंगे। जहां तक कीमत की बात है तो उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन 50,000 रुपये के करीब मूल्य पर उपलब्ध होगा।

htc-u-11-2

एचटीसी यू 11 की बात करें तो 5.5-इंच की डब्ल्यूक्यूएचडी टच सेंसेटिव डिस्पले पेश​ किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधा​रित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 पर कार्य करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का रियर सोनी आईएमएक्स362 सेंसर तथा सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स351 फ्रंट सेंसर दिया गया है।

सैमसंग के 6जीबी रैम वाले फोन पर मिल रही है 5,000 रुपये की छूट

बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में कंपनी का एआई अस्सिटेंट एचटीसी सेंस दिया गया है। यह फोन आईपी67 रेटिड है जो इसे पानी व धूल से बचाता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। आने वाले माह में एचटीसी यू 11 को सिल्वर, सफायर ब्लू, ब्रिलियंट ब्लैक, आईस वाईट तथा सोलर रेड कलर वेरिएंट के सा​थ भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

The post 16 जून को भारत में लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला एचटीसी यू11 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव: लॉन्च से पहले देखें एचटीसी यू11 का 360 वीडियो रेंडर और तस्वीर, बेहद ही स्टालिश है यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-htc-u11-renders-and-360-degree-video-specifications-and-features-in-hindi/ Mon, 08 May 2017 04:58:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7446 जैसा​ कि आप तस्वीरों में स्पष्ट तौर पर बैजल लेस डिसप्ले को देख सकते हैं। हालांकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार कंपनी फोन में प्रेसर सेंसेटिव डिसप्ले को पेश कर सकती है।

The post एक्सक्लूसिव: लॉन्च से पहले देखें एचटीसी यू11 का 360 वीडियो रेंडर और तस्वीर, बेहद ही स्टालिश है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एचटीसी द्वारा इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि 16 मई को कंपनी एचटीसी के फ्लैगशिप डिवाइस को लॉन्च करने वाली है। हालांकि कंपनी ने नाम नहीं बताया है लेकिन अब तक मिली लीक से यह स्पष्ट हो चुका है कि कंपनी एचटीसी यू11 को लॉन्च करने वाली है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में लीक के माध्यम से कई जानकारियां चुकी हैं लेकिन आज हम आपके लिए इस फोन का एक्सक्लूसिव रेंडर फोटो और 360 वीडियो लेकर आए हैं। यह एक्सक्लूसिव फोटो और 360 वीडियो 91मोबाइल्स और प्रमुख टिप्सर आॅनलिक्स के माध्यम से पेश किया गया है।

जैसा​ कि आप तस्वीरों में स्पष्ट तौर पर बैजल लेस डिसप्ले को देख सकते हैं। हालांकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार कंपनी फोन में प्रेसर सेंसेटिव डिसप्ले को पेश कर सकती है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस 8 की तरह इसमें भी ऐज स्क्रीन को देखा जा सकता है और माना जा रहा है कि कंपनी ऐज सेंस फंक्सनालिटी को पेश कर सकती है जो एचटीसी के सेंस यूआई को ही फीचर होगा। हालांकि हमें यह भी जानकारी मिली है कि एचटीसी यू11 का डिजाइन भी पुराने फोन के मुकाबले काफी अलग होगा। इस फोन में उपर की मोटाई 9.2एमएम हो सकती है जबकि नीचे यह सिर्फ 8-एमएम ही होगा। इस तरह फोन की लंबाई 154एमएम और चौड़ाई 76एमएम देखने को मिल सकती है।


एचटीसी यू11 में आप देख सकते हैं कि फोन के दाईं ओर पावर बौर वॉल्यूम बटन दिया गया है जबकि बायां पैनल पूरी तरह खाली है। वहीं सिम स्लॉट उपरी पैनल में दिया गया है और वहीं आपको इन्फ्रारेडपोर्ट भी दिखाई देगा। निचले पैनच में यूएसबी टाईप सी को देख सकते हैं। हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि इस फोन में एचटीसी यू अल्ट्रा की तरह 3.5 एमएम आॅडियो जैक नहीं मिलेगा।

जहां तक फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो एचटीसी यू11 में आपको 5.5-इंच की क्वॉडएचडी डिसप्ले देखने को मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। एचटीसी यू11 में 3.0 क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है तथा यह फोन एचटीसी यूसोनिक व बूम साउंड तकनीक से लैस होगा।

जल्द ही लॉन्च होगा शाओमी का यह दमादार डिवाइस

बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। वहीं खबर है कि इस बार एचटीसी यू 11 को 4जीबी रैम के साथ एक 6जीबी रैम वेरिएंट भी हो सकता है। हालांकि इसके बारे में अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं है। वहीं यह फोन 64जीबी और 128जीबी की स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

The post एक्सक्लूसिव: लॉन्च से पहले देखें एचटीसी यू11 का 360 वीडियो रेंडर और तस्वीर, बेहद ही स्टालिश है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>