The post 6जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ एचटीसी का नया फोन बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी एचटीसी ने लंबे समय से इंडियन मार्केट में कोई नया स्मार्टफोन नहीं लॉन्च किया है। एचटीसी की डिजायर और यू स्मार्टफोन सीरीज़ भारत समेत विश्व के अन्य बाजारों में भी काफी सफल साबित हुई है। एचटीसी अपना अगला स्मार्टफोन कब लाएगी और यह किस सेग्मेंट में पेश होगा, यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन एक ताजा लीक में एचटीसी के आगामी स्मार्टफोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है। गीकबेंच की लिस्टिंग सामने आने के बाद माना जा रहा है कि एचटीसी जल्द ही टेक मंच पर अपना नया स्मार्टफोन पेश करेगी।
गीकबेंच लिस्टिंग
एचटीसी के इस आगामी स्मार्टफोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर HTC 2Q7A100 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग कल यानि 11 अप्रैल की है। इस लिस्टिंग में एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि एचटीसी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही इसे टेक मंच पर पेश कर देगी। तो वहीं दूसरी ओर इस आगामी स्मार्टफोन में क्या स्पेसिफिकेशन्स होगी यह सूचना भी गीकबेंच की लिस्टिंग में सामने आ गई है।
ये होंगी स्पेसिफिकेशन्स
लिस्टिंग में सामने आई एचटीसी फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच ने साफ कर दिया है कि यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। नए ओएस के साथ ही लिस्टिंग में यह खुलासा भी हुआ है कि एचटीसी के इस आगामी स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया जाएगा। गीकबेंच पर इस फोन में 1.71गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात भी कही गई है।

एचटीसी 2क्यू7ए100 मॉडल नंबर वाले इस फोन को गीकबेंच पर 6जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। हालांकि इस बात की भी प्रबल उम्मीद जताई जा रही है कि एचटीसी अपने इस फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। गीकबेंच पर इस एचटीसी फोन को रेंडर स्क्रीप्ट स्कोर में 6979 प्वाइंट्स दिए गए हैं। सामने आई रिपोर्ट में अभी यह खुलासा नहीं किया गया है कि एचटीसी के इस फोन को सिंगल कोर और मल्टी कोर में कितना स्कोर प्राप्त हुआ है।
सैमसंग को पछाड़ने यह कंपनी ला रही नए तरीके का मुड़ने वाला फोन, विडियो में देखें शानदार लुक
कंपनी की ओर से अभी तक यह साफ नहीं किया गया है एचटीसी का यह स्मार्टफोन कब तक टेक मंच पर दस्तक देगा। इसी तरह गीकबेंच की लिस्टिंग में भी खुलासा नहीं हुआ है कि यह एचटीसी फोन किस सीरीज़ में शामिल होगा और फोन का नाम क्या होगा। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इस फोन के जुड़े और लीक्स भी सामने आ जाए। लगे हाथ आपको बता दें कि हाल ही में एचटीसी ने खुलासा किया था कि कंपनी HTC U11, HTC U11+ और HTC U12+ स्मार्टफोन पर एंडरॉयड 9 पाई की अपडेट रोल आउट कर रही है।
The post 6जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ एचटीसी का नया फोन बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6जीबी रैम और 6-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ एचटीसी का पावरफुल फोन यू12 लाइफ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
एचटीसी अपनी यू सीरीज़ से पहले ही टेक बाजार में दमदार पैठ बना चुकी है। वहीं आज कंपनी ने अपनी इसी सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन जोड़ दिया है। एचटीसी ने ग्लोबल मंच पर यू12 लाइफ स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस फोन की अंर्तराष्ट्रीय कीमत 27,700 रुपये के करीब है जो सितंबर के अंतिम सप्ताह में एशियन राष्ट्रों में लॉन्च किया जाएगा। एचटीसी यू12 लाइफ इंडिया में कब लॉन्च होगा इस बात की जानकारी हालांकि कंपनी ने नहीं दी है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में एचटीसी की कोई घोषणा सुनने को मिले।
एचटीसी यू12 लाइफ कंपनी द्वारा मई महीने में लॉन्च किए यू12 प्लस स्मार्टफोन का छोटा वर्ज़न है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल और ग्लास डिजाईन पर बना है। फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6-इंच की फुलएचडी+ बेजल लेस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित है तो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी ने फोन को एचटीसी सेंस तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है।

यू12 लाइफ को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। एक वेरिएंट में जहां 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं यू12 लाइफ के फ्रंट पैनल एलईडी फ्लैश से लैस 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
4जीबी रैम और डुअल कैमरा पर लॉन्च हुआ बेजल लेस डिसप्ले वाला सस्ता स्मार्टफोन कूल प्ले 7सी
एचटीसी यू12 लाइफ 4जी एलटीई सपोर्ट करता है तथा इसमें वाईफाई, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी और 3.5एमएम जैक जैसे आॅप्शन्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,600एमएएच की बैटरी मौजूद है। एचटीसी यू12 लाइफ को कंपनी ने मूनलाईट ब्लू और ट्वाईलाइट पर्पल कलर में लॉन्च किया है। फोन के इंडिया लॉन्च के लिए कंपनी की आॅफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
The post 6जीबी रैम और 6-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ एचटीसी का पावरफुल फोन यू12 लाइफ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एचटीसी यू12 लाइफ 30 अगस्त को होगा लॉन्च, कंपनी ने टीज़र किया जारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
एचटीसी अपनी यू सीरीज़ में पहले ही हाईएंड दमदार स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। वहीं अब जानकारी सामनें आई है कि एचटीसी जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी यू स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाने वाली है। एचटीसी ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये ट्वीट कर जानकारी दी है कि कपंनी आने वाली 30 अगस्त को टेक बाजार में समक्ष अपना नया डिवाईस पेश करेगी। एचटीसी ने इस ट्वीट के साथ हालांकि फोन का नाम नहीं बताया है लेकिन इस ट्वीट में लिखे ‘यू’ लैटर ने साफ कर दिया है कि यह यू सीरीज़ का ही स्मार्टफोन एचटीसी यू12 लाइफ होगा।
एचटीसी ने ट्वीट के जरिये बताया है कि 30 अगस्त का कंपनी अपना नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि 30 अगस्त को लॉन्च होने वाला यह स्मार्टफोन एचटीसी यू सीरीज़ में आएगा और कंपनी इसे एचटीसी यू12 लाइफ नाम के साथ बाजार में उतारेगी। एचटीसी ने अपने ट्वीट में ‘ब्यूटी मिट्स पावर’ लिखा है। इस लाईन के अनुसार एचटीसी का यह आगामी स्मार्टफोन लुक में स्टाईलिश होगा ही तथा साथ ही फोन में दमदार प्रोसेसर व चिपसेट भी दिया जाएगा।
Beauty and power meet on August 30th 2018. pic.twitter.com/pOVKlEzSGY
— HTC (@htc) August 23, 2018
एचटीसी यू12 लाइफ की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामनें आए लीक्स के अनुसार इस फोन को भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। फोन में 1080 x 2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की बड़ी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। लीक के मुताबिक एचटीसी अपने इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश कर सकती है तथा फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।
30 अगस्त को लॉन्च होगा 8जीबी रैम और 6.41-इंच ‘वी’ नॉच डिसप्ले वाला वीवो एक्स23
लीक्स के अनुसार एचटीसी यू12 लाइफ एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन पर पेश होगा तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक के मुताबिक फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर होंगे। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
4,500एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ बेजल लेस स्मार्टफोन इनफिनिक्स नोट 5
एचटीसी यू12 लाइफ को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन आईपी67 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,600एमएएच की बैटरी दी जाएगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व कीमत की पुख्ता जानकारी के लिए एचटीसी की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
The post एचटीसी यू12 लाइफ 30 अगस्त को होगा लॉन्च, कंपनी ने टीज़र किया जारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6जीबी रैम, अल्ट्रापिक्सल डुअल कैमरा और स्नैपड्रैगन 845 पर लॉन्च हुआ एचटीसी का दमदार स्मार्टफोन यू12 प्लस, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
काफी समय से टेक जगत में चर्चा थी कि एचटीसी कंपनी अपनी यू सीरीज़ में जल्द ही नया फ्लैगशिप डिवाईस जोड़ने वाली है। वहीं आज कंपनी ने अपने नए हाईएंड डिवाईस ‘यू12+’ से पर्दा उठाते हुए इसे अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर दिया है। एचटीसी यू12+ अभी ग्लोबल मंच पर आॅफिशियल हुआ है जो आने वाले दिनों में भारत समेत विभिन्न बाजारों में दस्तक देगा। आईये नज़र डालते है एचटीसी के इस हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस पर।
एचटीसी यू12+ को ट्रेंड में चली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है इस फोन में 2,880 x 1,440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की बड़ी सुपर एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंंडरॉयड आधारित एचटीसी सेंस यूआई पर पेश किया गया है जिसके साथ क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ऐड्रेनो 630 जीपीयू भी मौजूद है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 6जीबी की दमदार रैम मैमोरी दी गई है। एचटीसी ने अपने इस हाईएंड डिवाईस को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है जो 64जीबी व 128जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करते हैं। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12-मेगापिक्सल अल्ट्रापिक्सल 4 तथा 16-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के कैमरा सेंसर एआई तकनीक से लैस हैं तथा एआर स्टीकर फीचर सपोर्ट करते हैं।
शाओमी रेडमी 6 की जानकारी हुई लीक, 3,000 एमएएच बैटरी और नॉच डिसप्ले के साथ हो सकता है लॉन्च
एचटीसी यू12+ स्मार्टफोन भी अपनी यू सीरीज़ के पुराने स्मार्टफोन की तरह स्क्वीज़ फीचर से लैस है। कपंनी ने इस फोन को आईपी68 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इसे धूल व पानी से बचाती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर के साथ ही इस फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,500एमएएच की बैटरी मौजूद है जो क्वीक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है।
भारत पहॅुंची नई मोबाईल कंपनी, लॉन्च किए 2 सस्ते सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन
कीमत की बात करें तो अंर्तराष्ट्रीय बाजार में एचटीसी यू12+ के 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां 799 यूएस डॉलर की कीमत में लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 128जीबी मैमोरी वेरिएंट का मूल्य 899 यूएस डॉलर है। भारतीय करंसी अनुसार यह कीमत क्रमश: 54600 रुपये तथा 61,400 रुपये होगी। एचटीसी यू12+ को ब्लैक व रेड कलर में पेश किया गया है। यह फोन भारत में कब उपलब्ध होगा इस बारें में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
The post 6जीबी रैम, अल्ट्रापिक्सल डुअल कैमरा और स्नैपड्रैगन 845 पर लॉन्च हुआ एचटीसी का दमदार स्मार्टफोन यू12 प्लस, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 23 मई को लॉन्च होगा एचटीसी का 6जीबी रैम वाला दमदार स्मार्टफोन यू12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कई दिनों से टेक जगत में यह चर्चा है कि टेक कंपनी एचटीसी अपने हाईएंड डिवाईस यू12 पर काम कर रही है और यह फोन डिजाईन और परफार्मेंस में एप्पल आईफोन 10 को भी पीछे छोड़ देगा। वहीं आज तमाम खबरों के बीच स्वंय एचटीसी ने अपने इस फ्लैगशिप फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। एचटीसी ने बता दिया है कि कंपनी यह फोन मई महीने की 23 तारीख को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश करने वाली है।
एचटीसी ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये एक ईमेज पोस्ट शेयर की है जिसमें 23.05.2018 तारीख लिखी गई है। इस ईमेज के साथ ही ‘कमिंग सून. ए फोन डैट इज़ मोर दैन द सम आॅफ इट्ज़ स्पेक्स’ लिखा गया है। कंपनी ने हालांकि अपनी पोस्ट में कहीं भी फोन के नाम का जिक्र नहीं किया है लेकिन ईमेज पोस्ट देखकर माना जा रहा है कि यह फोन कंपनी का आगामी फ्लैगशिप डिवाईस एचटीसी यू12 होगा।
Coming Soon. A phone that is more than the sum of its specs. pic.twitter.com/m2skJSK0qt
— HTC (@htc) May 3, 2018
एचटीसी यू12 की स्पेसिफिकेशन्स पर से अभी पर्दा उठना बाकी है लेकिन इंटरनेट पर छाए हुए लीक्स की बात करें तो यह फोन 6-इंच की सुपर एलसीडी बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो क्यूएचडी+ स्क्रीन रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। यह फोन एचटीसी सेंस यूआई आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया जा सकता है, जिसके साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा।
एक्सक्लूसिव : इसी माह भारत में लॉन्च होगा अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला वीवो एक्स21
लीक के अनुसार इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी तथा 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। चर्चा है कि यह फोन आईपी68 रेटिड होगा और ऐज़सेंस 2.0 तकनीक पर काम करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
10 मई को लॉन्च होगा शाओमी का सस्ता बेजल लेस स्मार्टफोन रेडमी एस2
एचटीसी यू12 की कीमत की बात करें तो लीक के मुताबिक यह फोन भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 57,300 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स तथा इसकी कीमत के लिए फिलहाल 23 मई का इंतजार किया जा रहा है।
The post 23 मई को लॉन्च होगा एचटीसी का 6जीबी रैम वाला दमदार स्मार्टफोन यू12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post अब आएगा एचटीसी यू12 प्लस, सैमसंग और एप्पल के छूटेंगे पसीनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले महीने ही टेक कपंनी एचटीसी ने भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू11+ लॉन्च किया था। देश में इस हाईएंड डिवाईस की कीमत 56,990 रुपये रखी गई थी। वहीं अब इस फोन का नेक्स्ट वर्ज़न यू12+ भी सामनें आ गया है। एक ताजा लीक में एचटीसी के इस नए फोन की फोटो वायरल हुई है। इस लीक से न सिर्फ इस फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा हुआ है वहीं एचटीसी यू12+ की स्पेसिफिकेशन्स भी सामनें आई है।
प्रसिद्ध टिप्सटर इवान ब्लास ने एचटीसी यू12+ की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी वेंचरबीट के जरिये दी है। इस लीक में साफ कहा गया है एचटीसी का यह आने वाला फोन सैमसंग, हुआवई समेत अन्य कंपनियों के लिए कड़ी टक्कर साबित होने वाला है। लीक के अनुसार यह फोन बेज़ल लेस होगा और इसमें डब्ल्यूक्वॉडएचडी+ रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की एलसीडी डिसप्ले दी जाएगी।

एचटीसी यू12+ फोटोग्राफी सेग्मेंट में भी खास होने वाला है। लीक के अनुसार फोन के फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा, जिसमें दोनों कैमरा सेंसर 8-मेगापिक्सल के होंगे। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर भी कंपनी की ओर से डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर देखने को मिल सकते हैं।

लीक में बताया गया है कि एचटीसी यू12+ में 6जीबी की रैम देखने को मिल सकती है। वहीं इस फोन को 64जीबी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है। एचटीसी का यह फोन एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया जाएगा और क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करेगा। वही पावर बैकअप के लिए इसमें 3,420एमएएच की बैटरी बताई गई है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस+ पर मिल रही है 42,000 रुपये तक की छूट, जानें कैसे लें इसका लाभ
एचटीसी का यह फोन भी यू सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोंस की ही तरह ऐज़ सेंस तकनीक और स्क्वीज़ फीचर से लैस होगा। इवान द्वारा जारी किए गए इस लीक के बाद माना जा रहा है कि एचटीसी जल्द ही यू12+ को बाजार में पेश कर सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और अंंर्तराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
The post अब आएगा एचटीसी यू12 प्लस, सैमसंग और एप्पल के छूटेंगे पसीनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post डिजाईन और लुक में आईफोन 10 को भी पीछे छोड़ देगा एचटीसी का यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
एचटीसी यू11 को कंपनी द्वारा दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस किया गया था। यह फोन स्क्वीज़ फीचर से लैस होकर आया था, जिसे दबाने पर यह विभिन्न काम करता था। इस फ्लैगशिप फोन के बाद अब कंपनी यू सीरीज़ को आगे बढ़ाने वाली है। एचटीसी जल्द ही अपना एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू12 टेक जगत के समक्ष पेश कर सकती है। एचटीसी यू12 को वेबसाइट पर देखज्ञ गया है जहां इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। इस लीक के आधार पर कहा जा सकता है कि एचटीसी यू12 भी एक हाईएंड डिवाईस होगा।
कीफॉरवेब ने अपनी रिपोर्ट में एचटीसी यू12 की ईमेज़ को शेयर किया है। इस रिपोर्ट में यू12 की फोटोज़ के साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। हालांकि यू12 को लेकर एचटीसी की ओर से कोई भी जानकारी सूचना नहीं दी गई है, ऐसे में कीफॉरवेब की इस रिपोर्ट को महज़ एक लीक ही माना जा रहा है। वहीं अगर एचटीसी यू12 की बात करें तो इस लीक में फोन को बेज़ललेस डिसप्ले पर दिखाया गया है।
लीक के मुताबिक एचटीसी यू12 को एप्पल आईफोन 10 की तरह ही फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। हालांकि इस फोन में आईफोन 10 की तरह नोच नहीं दिखाई गई लेकिन ईमेंज़ फोन की डिसप्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 100 प्रतिशत का दिखाया गया है। फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है तथा स्क्रीन के उपर की ओर सेल्फी कैमरा दिया गया है। ईमेज़ को देखकर कहा जा सकता है कि फिंगरप्रिंट सेंसर यू12 की स्क्रीन के नीचे दिया जाएगा।
यह फोन फुल ग्लास बॉडी बना होगा तथा वहीं फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। फोन के दाएं पैनल पर ही वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोटो के अलावा इस फोन की किसी स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन डिजाईन को देखते हुए कहा जा सकता है कि लुक के मामले में यह फोन आईफोन 10 से भी शानदार होगा। बहरहाल इन फोटोज़ को अभी महज़ एक लीक के तौर पर ही लिया जा रहा है।
The post डिजाईन और लुक में आईफोन 10 को भी पीछे छोड़ देगा एचटीसी का यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>