HTC Wildfire E2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 07 Aug 2020 07:16:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 चीनी कंपनियों को टक्कर देगा HTC का यह सस्ता स्मार्टफोन, 4000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/htc-wildfire-e2-launched-4gb-ram-4000mah-battery-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/htc-wildfire-e2-launched-4gb-ram-4000mah-battery-specs-price-sale/#respond Fri, 07 Aug 2020 07:16:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47361 HTC Wildfire E2 की कीमत 8,900 रुपये के करीब है।

The post चीनी कंपनियों को टक्कर देगा HTC का यह सस्ता स्मार्टफोन, 4000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HTC को पिछले महीने उस वक्त टेक जगत की सुर्खियों में जगह मिली थी जब कंपनी का एक नया फोन गूगल प्ले कंसोल पर सामने आया था। इस फोन का नाम HTC Wildfire E2 था, जिसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स लिस्टिंग में लीक हुई थी। भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को भी उम्मीद थी कि यह ताईवानी कंपनी जल्द ही इंडिया में कोई नया फोन लॉन्च करेगी, जिससे चीनी कंपनियों के सामने नए ऑप्शन पैदा होंगे। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि एचटीसी ने बिना की शोरशराबें के अपना यह नया फोन HTC Wildfire E2 स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है।

HTC Wildfire E2 को कंपनी की ओर से ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन फिलहाल रशियन बाजार में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में जल्द ही भारतीय बाजार में भी एंट्री ले सकता है। रशिया में एचटीसी का यह फोन एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जो 4 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। कीमत की बात करें तो एचटीसी वाइल्डफायर ई2 को RUB 8,760 में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 8,900 रुपये के करीब है।

HTC Wildfire E2

एचटीसी वाइल्डफायर ई2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पर इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जिसमें स्क्रीन के तीन किनारें तो बेजल लेस हैं लेकिन नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की आईपीएस एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। HTC फोन की यह डिसप्ले 320डीपीआई सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : Samsung ने कम किए Galaxy A51 के दाम, जाने क्या है इस फोन का नया प्राइस

HTC Wildfire E2 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कंपनी के ही यूजर इंटरफेस के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए फोन में पावरवीआर जीई8320 जीपीयू दिया गया है। 4 जीबी रैम व 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

htc-wildfire-e2-launched-4gb-ram-4000mah-battery-specs-price-sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एचटीसी वाइल्डफायर ई2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे एलईडी फ्लैश लाईट लगी है। HTC Wildfire E2 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000एमएएच बैटरी और क्वॉड रियर कैमरे वाला यह शानदार स्मार्टफोन

HTC Wildfire E2 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए यहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। फोन को यूएसबी टाईप सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है। एचटीसी वाइल्डफायर ई2 का डायमेंशन जहां 158.4 x 75.9 x 8.95एमएम का है वहीं फोन का वज़न 173.5 ग्राम है।

The post चीनी कंपनियों को टक्कर देगा HTC का यह सस्ता स्मार्टफोन, 4000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/htc-wildfire-e2-launched-4gb-ram-4000mah-battery-specs-price-sale/feed/ 0
चीनी कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी में HTC, जल्द लॉन्च करेगा अपना नया फोन Wildfire E2 https://www.91mobiles.com/hindi/htc-wildfire-e2-listed-on-google-play-console-4gb-ram-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/htc-wildfire-e2-listed-on-google-play-console-4gb-ram-specs-leaked/#comments Thu, 16 Jul 2020 11:54:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46603 यह फोन एक मिडबजट डिवाईस होगा।

The post चीनी कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी में HTC, जल्द लॉन्च करेगा अपना नया फोन Wildfire E2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HTC ने फरवरी महीने में भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए मिडबजट फोन HTC Wildfire R70 ऑफिशियल किया था। यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर तो लिस्ट है लेकिन अभी इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। पिछले कुछ महीनों में देश में चीनी कंपनियों को रोष का सामना करना पड़ रहा है और इसका फायदा अन्य देशों के ब्रांड्स को भी हो रहा है। ताइवान बेस्ड एचटीसी भी अब इस मौके को भुनाने की कोशिश में नज़र आ रही है। कंपनी का एक नया फोन गूगल पर स्पॉट हुआ है जो आने वाले​ दिनों में टेक मंच पर लॉन्च किया जाएगा।

एचटीसी के इस नए स्मार्टफोन का नाम HTC Wildfire E2 बताया गया है जो गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल Wildfire_E2 लिखा गया है जिसे सबसे पहले एमएसपी वेबसाइट ने स्पॉट किया है। लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी फोटो का भी यूज़ किया गया है जिससे फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी भी सामने आ गई है। फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है​ कि यह फोन एक मिडबजट डिवाईस होगा।

HTC Wildfire E2

एचटीसी वाइल्डफायर ई2 की बात करें तो गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन की स्क्रीन का रेज्ल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल बताया गया है। लिस्टिंग में स्क्रीन साईज़ तो सामने नहीं आया है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि एचटीसी के इस आगामी स्मार्टफोन की डिसप्ले एचडी+ होगी और 320DPI सपोर्ट करेगी। फोटो से पता चला है कि यह फोन ‘वी’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच सपोर्ट करेगा। डिसप्ले के तीन किनारें जहां नैरो बेजल्स वाले होंगे वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया जाएगा।

HTC Wildfire E2 listed on google play console 4gb ram specs leaked

HTC Wildfire E2 को इस लिस्टिंग में एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस दिखाया गया है। इसके साथ ही फोन में आक्टाकोर (1800MHz 4x ARM Cortex A53 + 1500MHz 4x ARM Cortex A53) प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। गूगल प्ले कंसोल पर एचटीसी के इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए HTC Wildfire E2 में पावरवीआर जीई8320 जीपीयू दिए जाने की बात कही गई है।

HTC Wildfire R70

एचटीसी वाइल्डफायर आर70 की बात करें तो यह डिवाईस 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं उपरी की ओर वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। इसी तरह HTC Wildfire R70 के लोवर पैनल पर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : खूबसूरत डिजाइन और अनूठे कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च हुए Vivo X50 और X50 Pro 5G, क्या Xiaomi को मिलेगी टक्कर

HTC Wildfire R70 को कंपनी की वेबसाइट पर 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। एचटीसी वाइल्डफायर आर70 को एंडरॉयड 9 पाई आधारित एचटीसी सेंस यूआई पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 16एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के हीलियो पी23 चिपसेट पर रन करता है।

HTC Wildfire E2 listed on google play console 4gb ram specs leaked

वाइल्डफायर आर70 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.75 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फो एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M01s, इसमें है 3जीबी रैम और 4000एमएएच बैटरी

HTC Wildfire R70 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फोन के बैक पैनल पर जहां सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को मार्केट में Aurora Blue और Nigh Black कलर में उतारा गया है जिसकी कीमत की घोषणा भी जल्द हो जाएगी।

The post चीनी कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी में HTC, जल्द लॉन्च करेगा अपना नया फोन Wildfire E2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/htc-wildfire-e2-listed-on-google-play-console-4gb-ram-specs-leaked/feed/ 1