HTC X10 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 13 Apr 2017 08:04:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एचटीसी वन एक्स10 में होगी बड़ी स्क्रीन के साथ ही दमदार बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/htc-one-x10-leaked-in-hindi/ Thu, 13 Apr 2017 08:04:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6749 टिप्सटर इवान ब्लास ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से एचटीसी के नए स्मार्टफोन का पोस्टर लीक किया है।

The post एचटीसी वन एक्स10 में होगी बड़ी स्क्रीन के साथ ही दमदार बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एचटीसी के आगामी स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा था कि कंपनी अपने बजट फोन वन एक्स9 के अपग्रेडेड वर्ज़न वन एक्स10 पर कार्य कर रही है। वहीं अब इस फोन की फोटो सामने आने से न सिर्फ इतना साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर स​कती बल्कि इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिली है।

फोल्डेबल स्मार्टफोन होंगे डुअल-स्क्रीन से लैस, लीक आया सामने

मशहूर टिप्सटर इवान ब्लास ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से एचटीसी के नए स्मार्टफोन का पोस्टर लीक किया है। इवान का दावा है कि यह फोन एचटीसी वन एक्स10 ही है। लीक हुए इस पोस्टर में ‘बिग स्टाईल मिट्स बिगर बैटरी’ भी लिखा हुआ है जो यह साफ करता है कि फोन की डिसप्ले बड़ी होगी और बैटरी दमदार पावर से लैस होगी।

पोस्टर में दिखाए गए फोन की बात की जाए तो फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ ​रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन तथा वाल्यूम रॉकर दिए गए हैं।

4000एमएच बैटरी वाले मोटो सी प्लस की जानकारी लीक

इस फोन को लेकर पहले सामनें आए लीक्स के अनुसार इसमें 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले दी जा सकती है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज हो सकती है, जिसके साथ यह मीडियाटेक हेलियो पी10 प्रोसेसर पर काम करेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए एचटीसी एक्स10 में ओआईएस के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है।

The post एचटीसी वन एक्स10 में होगी बड़ी स्क्रीन के साथ ही दमदार बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लॉन्च से पहले ही सामने आई एचटीसी वन एक्स10 की फोटोज़ https://www.91mobiles.com/hindi/htc-one-x10-images-leak-in-hindi/ Mon, 20 Feb 2017 07:10:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5083 एचटीसी के स्मार्टफोन एक्स10 को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स मिलने के बाद इसके फ़ीचर्स और स्पे​सिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं अब एक बार फिर चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एचटीसी वन एक्स10 की फोटोज़ सामने आई है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई एचटीसी वन एक्स10 की फोटोज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लॉन्च से पहले ही सामने आई एचटीसी वन एक्स10 की फोटोज़ पिछले दिनों एचटीसी के स्मार्टफोन एक्स10 को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स मिलने के बाद इसके फ़ीचर्स और स्पे​सिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं अब एक बार फिर चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एचटीसी वन एक्स10 की फोटोज़ सामने आई है।

एंडरॉयड पोलिस ने सबसे पहले एचटीसी वन एक्स10 की फोटोज़ को शेयर किया है। इसके साथ ही रिपोर्ट में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि एचटीसी वन एक्स10 में 5.5-इंच की डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जो भारतीय स्मार्टफोन बाजार को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

htc-one-x10-1

फोटोज़ पर गौर किया जाए तो यह फोन एल्यूमीनियम यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया जाएगा। इसके बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा दिया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। इस फोन का फ्रंट पैनल पूरी तरह से बटन लैस है। एचटीसी के इस फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर की तथा पावर बटन दिया गया है।

htc-one-x10-2

एचटीसी वन एक्स10 को स्पेसिफिकेशन्स तथा लॉन्चिंग डेट को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर यह फोन मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस के दौरान प्रदर्शित ​किया जा सकता है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई एचटीसी वन एक्स10 की फोटोज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एचटीसी एक्स10 के फ़ीचर हुए लीक, 16एमपी कैमरे के साथ होगी 5.5इंच की स्क्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/htc-c10-leaked-with-16mp-rear-camera-and-other-features-in-hindi/ Thu, 05 Jan 2017 06:40:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3394 एचटीसी एक्स10 में 1080x1920 पिक्सल रेज्लयूशन वाली 5.5-इंच स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं फोन में 3जीबी रैम के सा​​थ 32जीबी इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है।

The post एचटीसी एक्स10 के फ़ीचर हुए लीक, 16एमपी कैमरे के साथ होगी 5.5इंच की स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एचटीसी एक्स सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन एचटीसी एक्स10 को लेकर पिछले दिनों जहां ब्लूटुथ स्पेशल इंटरस्ट ग्रुप द्वारा ब्लूटुथ प्रमाणित किया गया था वहीं एक ताजा लीक में एचटीसी के इस नए स्मार्टफोन के फ़ीचर और स्पोसिफिकेशन्स सामने आए है। इस लीक में इस बात की पुष्टि भी की गई है कि यह फोन इस साल मार्च से पहले लॉन्च किया जा सकता है।

सबसे कम कीमत के 5 बेहतरीन डुअल कैमरे वाले फोन

सबसे पहले आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही एचटीसी की ओर से एक ट्विट भी किया था जिसमें कंपनी ने 12 जनवरी को कुछ खास करने का अंदेशा दिया था। इस ट्वीट के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि एचटीसी इस दिन अपने आगामी फोन एचटीसी एक्स10 से पर्दा हटा सकती है।

htc-x10 91Mobiles

वेंचरबीट पर छपी खबर पर एचटीसी एक्स10 को एचटीसी एक्स9 का ही अपग्रेड वर्ज़न बताया गया है तथा साथ ही इस फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की लीक किए गए है। वेब के अनुसार एचटीसी का यह फोन हेलियो एक्स10 चिपसेट पर उपलब्ध होगा और फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही माली टी860 ग्राफिक प्रोसेसर होगा।

8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ ज़ेनफोन एआर

लीक के अनुसार एचटीसी एक्स10 में 1080×1920 पिक्सल रेज्लयूशन वाली 5.5-इंच स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं फोन में 3जीबी रैम के सा​​थ 32जीबी इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16.3-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 7.9-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ​दिए जाने की की उम्मीद है।

नोकिया का दावा, गज़ब के फोन करेगा लॉन्च

फोन की लॉन्चिंग डेट तथा कीमत को लेकर अभी तक कोई सूचना सामने नहीं आई है लेकिन कुछ दिनों पहले सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक एचटीसी साल 2017 की पहली तिमाही में अपने 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिनमें से एक फोन एचटीसी एक्स10 भी हो सकता है। तथा अन्य दो फोन में से एक ओसियन नोट तथा दूसरा फोन कोई हाई-एंड फेबलेट होगा जिसे कर्व्ड ​स्क्रीन के साथ ताकतवर कैमरे से लैस किया जा सकता है।

The post एचटीसी एक्स10 के फ़ीचर हुए लीक, 16एमपी कैमरे के साथ होगी 5.5इंच की स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
12 जनवरी को लॉन्च हो सकता है एचटीसी एक्स10 https://www.91mobiles.com/hindi/htc-x10-leaked-with-features-and-specifications-in-hindi/ Fri, 30 Dec 2016 06:49:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3148 ब्लूटुथ स्पेशल इंटरस्ट ग्रुप द्वारा एचटीसी के एक फोन को ब्लूटुथ प्रमाणित किया गया है, और आशा जताई जा रही है कि ब्लूटुथ स​र्टिफाईड यह फोन एचटीसी का एक्स10 हो सकता है।

The post 12 जनवरी को लॉन्च हो सकता है एचटीसी एक्स10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एचटीसी एक्स सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन एचटीसी एक्स10 को लेकर पिछले महीनों से आ रही खबरों के बाद एक ताजा लीक में इस फोन की जल्द लॉन्च होने की उम्मीद और भी प्रबल हो गई है। ब्लूटुथ स्पेशल इंटरस्ट ग्रुप द्वारा एचटीसी के एक फोन को ब्लूटुथ प्रमाणित किया गया है, और आशा जताई जा रही है कि ब्लूटुथ स​र्टिफाईड यह फोन एचटीसी का एक्स10 हो सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में नहीं होगा हार्डवेयर बटन

वहीं हाल में एचटीसी ने एक ट्विट भी किया ​है जिसमें कंपनी ने 12 जनवरी को कुछ खास करने के बारे में बताया है। ऐसे में आशा है कि इस दिन कंपनी एचटीसी एक्स10 से पर्दा उठा सकती है। वहीं ब्लूटुथ स्पेशल इंटरस्ट ग्रुप पर सर्टिफाइड स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 2पीवाईआर1एक्सएक्स बताया गया है।

htc-x10 91Mobiles

टेक्नो एक्पपर्ट्स का कहना है कि यही फोन नवंबर में यू​रोपियन इकोनोमिक कमिशन में सर्टिफिकेशन के लिए भेजा गया था इसलिए इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि यह स्मार्टफोन एचटीसी द्वारा बनाया जा रहा एक्स9 का अपग्रेडिड वर्जन एचटीसी एक्स10 ही है।

जानें एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट के 15 शानदार फीचर्स

कुछ समय पहले मायड्राइवर्स द्वारा जारी एक रिपोर्ट में एचटीसी एक्स10 की भावी कीमत तकरीबन 288 डॉलर यानि रुपये बताई गई थी। पहले सामने आए लीक के अुनसार एचटीसी का यह फोन 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी10 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है।

जनवरी में लॉन्च हो सकता है ब्लैकबेरी का मर्क्यूरी फोन

एचटीसी एक्स10 में 3 जीबी रैम के साथ आर्कषक ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 जीपीयू दिया जा सकता है। इस फोन में 1080 x 1920 पिक्सल रेज्लयूशन वाली 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकती है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें ओआईएस फ़ीचर से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की उम्मीद है।

The post 12 जनवरी को लॉन्च हो सकता है एचटीसी एक्स10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मार्च 2017 तक तीन नए फोन लॉन्च करेगा एचटीसी https://www.91mobiles.com/hindi/htc-to-launch-three-new-smartphone-in-first-quarter-of-2017/ Thu, 29 Dec 2016 06:36:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3101 एचटीसी नए साल की पहली तिमाही में तीन नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि ऐसा नहीं है कि तीनों फोन एक साथ ही लॉन्च होंगे बल्कि अलग-अलग समय पर लॉन्च किए जा सकते हैं।

The post मार्च 2017 तक तीन नए फोन लॉन्च करेगा एचटीसी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ माह पहले ही एचटीसी ने डिजायर 10 प्रो और​ डिजायर 10 लाइफस्टाइल को भारत में पेश किया था। इसके बाद से एचटीसी 11 की खबरें आने लगी हैं। परंतु ताजा रिपोर्ट के अनुसार एचटीसी नए साल की पहली तिमाही में तीन नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि ऐसा नहीं है कि तीनों फोन एक साथ ही लॉन्च होंगे बल्कि अलग-अलग समय पर लॉन्च किए जा सकते हैं।

एंडरॉयड हेडलाइंस के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी एक महंगा फोन लॉन्च करेगी जबकि दो फोन कम कीमत के हो सकते हैं। अभी कुछ दिन पहले एचटीसी 11 फोन की जानकारी सामने आई थी जिसका कोड नेम ओसियन था। आशा है कि यह फोन पहले रीलीज हो। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में कंपनी इस फोन का प्रदर्शन कर सकती है।
htc-event

हो गया खुलासा जनवरी में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए5 2017

हालांकि आशा यह भी की जा रही है कि इससे पहले एचटीसी द्वारा एक्स10 मॉडल को पेश किया जा सकता है। हाल में एचटीसी ने एक ट्विट किया है जिसमें जानकारी दी गई है कि कंपनी 12 जनवरी को एक इवेंट का आयोजन कर रही है और इसी दौरान एक्स10 को पेश किया जा सकता है। हालांकि यह इवेंट कहां होगा या फोन का सॉफ्ट लॉन्च होगा। इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।
htc-x10

अगले साल इन 5 स्मार्टफोन के साथ दस्तक दे सकता है नोकिया

जहां तक तीसरे स्मार्टफोन की बात है तो हाल में एचटीसी के ओसियन नोट फोन की जानकारी आई थी। कंपनी इसी फोन से पर्दा उठा सकती है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार एचटीसी द्वारा साल की पहली तिमाही में एक भी डिजायर फोन नहीं लॉन्च किया जाएगा। खबरों के अनुसार एचटीसी 11 एक बेहद ही नए कॉन्सेप्ट वाला फोन होगा। कंपनी इस फोन के साथ कई नए फीचर पेश करेगी।

The post मार्च 2017 तक तीन नए फोन लॉन्च करेगा एचटीसी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
5.5-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है एचटीसी एक्स10 https://www.91mobiles.com/hindi/htc-x10-to-launch-with-5-5-inch-full-hs-display-mediatek-p10-chipset-and-3gb-ram/ Wed, 21 Dec 2016 07:02:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2727 जानकारी के अनुसार इस फोन को 5.5-इंच फुल एचडी स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है।

The post 5.5-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है एचटीसी एक्स10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह नवंबर में एचटीसी के एक फोन की जानकारी सामने आई थी। यह फोन रूस में यू​रोपियन इकोनोमिक कमिशन में सर्टिफिकेशन के लिए आया था। उस वक्त ही यह जानकारी दी गई थी कि कंपनी एचटीसी एक्स9 के उत्तराधिकारी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी एचटीसी एक्स10 लॉन्च करने वाली है। फिर से एचटीसी के इस फोन की जानकारी लीक हुई है।

नोकिया के एक और फोन की जानकारी हुई उजागर, 4जीबी रैम से होगा लैस

चीनी पब्लिकेशन माइड्राइवर्स द्वार एचटीसी 10 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार इस फोन को 5.5-इंच फुल एचडी स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। फोन मीडियाटेक हेलिया पी10 चिपसेट आधारित हो सकता है। इसके साथ ही 3जी जीबी रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है।
htc-x10
कैमरे की बात करें तो प्राप्त सूचना के अनुसार इस फोन में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखा जा सकता है। फोन को चीन में 2,000 यूआन में पेश किया जा सकता है जो​ कि भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 20,000 रुपये है। इससे पहले भी कंपनी ने एचटीसी एक्स9 स्मार्टफोन को भारत में 25,000 रुपये में पेश किया था। ऐसे में एक्स10 के लीक पर विश्वास किया जा सकता है।

फरवरी में नहीं अप्रैल में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8

गौरतलब है कि हाल में एचटीसी ने भारत में डिजायर 10 प्रो और डिजायर 10 लाइफस्टाइल को पेश किया है। डिजायर 10 प्रो जहां थोड़े ऊंचे रेंज का फोन है वहीं डिजायर 10 लाइफस्टाइल को कंपनी ने मध्यम रेंज में उतारा है।

The post 5.5-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है एचटीसी एक्स10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>