The post लो बजट सेग्मेंट में एचटीसी का एक और प्रयास, लॉन्च किया कम कीमत वाला HTC Wildfire E2 Plus, देखें कैसी है स्पेक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
HTC के स्मार्टफोन अपनी मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी के लिए पहचाने जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से एचटीसी मोबाइल मार्केट में खमोश नज़र आ रही है और चुनिंदा स्मार्टफोंस ही लॉन्च कर रही है। कंपनी ने पिछले साल HTC Wildfire E2 स्मार्टफोन बाजार में पेश किया था जिसका अपग्रेडेड वर्ज़न आज HTC Wildfire E2 Plus नाम के साथ टेक मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक लो बजट डिवाईस है जो बेहतरीन लुक और शानदार फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।
एचटीसी वाइल्डफायर ई2 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.8 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। एचटीसी का यह फोन एंडरॉयड 11 आउट आफ द बॉक्स ओएस पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc Tiger T610 चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए HTC Wildfire E2 Plus स्मार्टफोन में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर मौजूद है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस शामिल है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 4GB RAM वाले सस्ते स्मार्टफोन OPPO A15s पर मिल रहा है सीधे 500 रुपये का डिस्काउंट, कम कीमत में है बेस्ट ऑफर
HTC Wildfire E2 Plus एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं साथ ही यह एचटीसी फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए समार्टफोन में 4,600एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।
एचटीसी ने अपने इस स्मार्टफोन को फिलहाल रशियन मार्केट में पेश किया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में भी दस्तक दे सकता है। रशिया में HTC Wildfire E2 Plus 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत RUB 12,990 है जो भारतीय करंसी अनुसार 13,500 रुपये के करीब है। टेक मार्केट में यह फोन ब्लैक कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
The post लो बजट सेग्मेंट में एचटीसी का एक और प्रयास, लॉन्च किया कम कीमत वाला HTC Wildfire E2 Plus, देखें कैसी है स्पेक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6.5 इंच की बड़ी स्क्रीन और मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ यह सस्ता स्मार्टफोन, चाइनीज ब्रांड्स को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी HTC ने एक बार फिर अंर्तराष्ट्रीय मोबाइल बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस नए फोन को कंपनी ने अपनी HTC Wildfire सीरीज के अंदर HTC Wildfire E3 के नाम से पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने पिछले ही महीने HTC Wildfire E Lite को पेश किया था। ई3 लाइट की तरह ही ई3 को भी एचटीसी ने अपने लो बजट सेगमेंट में उतारा है। कंपनी ने इस फोन को अभी केवल रूस में लॉन्च किया है। दूसरे देशों में फोन के लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, माना जा रहा है कि फोन आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी उपलब्ध हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी इंडिया लाॅन्च की स्थिति साफ नहीं की है।
HTC के इस फोन में 720×1560 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 6.51-इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। वहीं, प्रोसेसर की बात करें तो फोन में मीडियाटेक हीलियो P22 चिपसेट मौजूद है। चिपसेट के साथ ही फोन में 64जीबी और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ फोन में 4जीबी रैम दी गई है। इसके अलावा पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ पेश किए गए एचटीसी के इस डिवाइस का साइड 165.7 x 76.57 x 8 मिमी और वजन 186 ग्राम है। इसे भी पढ़ें: HTC Desire 21 Pro 5G हुआ लाॅन्च, 5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम की पावर के साथ चीनी ब्रांड को देगा टक्कर

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इतना ही नहीं फोन का कैमरा 1080 पिक्सल की विडियो रिकॉर्डिंग करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

वहीं, HTC Wildfire E3 में पावर बैकअप के लिए 4000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में ड्यूल सिम-सपॉर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी-C, 3.5mm हेडफोन जैक और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर काम करता है। इसे भी पढ़ें: चाइनीज ब्रांड्स को टक्कर देने आया HTC का सस्ता स्मार्टफोन Wildfire E Lite, कीमत 7,500 रुपये के करीब
HTC Wildfire E3 की कीमत रूस में 150 यूरो (लगभग 13,000 रुपए) है। यह ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, अभी रूस के बाहर स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
The post 6.5 इंच की बड़ी स्क्रीन और मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ यह सस्ता स्मार्टफोन, चाइनीज ब्रांड्स को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post चाइनीज ब्रांड्स को टक्कर देने आया HTC का सस्ता स्मार्टफोन Wildfire E Lite, कीमत 7,500 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ताईवानी टेक कंपनी HTC ने आज अंर्तराष्ट्रीय मोबाइल बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन पेश किया है जिसने HTC Wildfire E Lite नाम के साथ एंट्री ली है। एचटीसी ने अपने इस फोन को लो बजट में उतारा है जो रशियन मार्केट और साउथ अफ्रीकन बाजार में लाॅन्च हुआ है। एंडराॅयड ‘गो’ एडिशन से लैस होकर आया यह फोन आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी इंडिया लाॅन्च की स्थिति साफ नहीं की है।
HTC Wildfire E Lite
एचटीसी ने अपने इस फोन को लो बजट में लाॅन्च किया है जो नाॅचलेस डिसप्ले पर बना है। स्क्रीन के उपर और नीचे चौड़े बेजल्स दिए गए हैं। एचटीसी वाइल्डफायर इ लाइट को 18ः9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन 147.86×71.4×8.9एमएम और वज़न 160ग्राम है।

HTC Wildfire E Lite एंडराॅयड 10 (Go Edition) पर लाॅन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो ए20 चिपसेट पर रन करता है। एंडराॅयड गो होने के चलते कम रैम और स्टोरेज के बावजूद यह फोन फास्ट और स्मूथ प्रोसेस करने में सक्षम है। इंटरनेशनल मार्केट में इस फोन ने 2 जीबी रैम मैमोरी पर एंट्री ली है जो 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एचटीसी वाइल्डफायर इ लाइट डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एचडीआर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह फोन 0.3 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए इस एचटीसी फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

HTC Wildfire E Lite एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलाॅक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए एचटीसी फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन का इंटरनेशनल प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 7,500 रुपये के करीब है।
The post चाइनीज ब्रांड्स को टक्कर देने आया HTC का सस्ता स्मार्टफोन Wildfire E Lite, कीमत 7,500 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post HTC Desire 21 Pro 5G हुआ लाॅन्च, 5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम की पावर के साथ चीनी ब्रांड को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साल 2021 टेक जगत में 5G स्मार्टफोंस के विस्तार के लिए जाना जाएगा। लगभग हर मोबाइल ब्रांड व टेक कंपनी बाजार में 5जी कनेक्टिविटी से लैस अपने स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इस लिस्ट में आज एक और नया नाम HTC का जुड़ गया है। एचटीसी ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन HTC Desire 21 Pro 5G लाॅन्च किया है। शानदार लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन फिलहाल ताईवान में लाॅन्च हुआ है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में एंट्री लेगा।
HTC Desire 21 Pro 5G
एचटीसी डिजायर 21प्रो 5जी को कंपनी की ओर से पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर पेश किया गया है। यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। एचटीसी के इस नए फोन का डायमेंशन 167.1×78.1×9.4एमएम और वज़न 205ग्राम है। यह भी पढ़ें: 15,991 रुपये सस्ते मिल रहे हैं Samsung Galaxy S20 सीरीज़ के स्मार्टफोन, जानें कब, कहां और कैसे खरीदें
HTC Desire 21 Pro 5G को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 690जी चिपसेट पर रन करता है। क्वाॅलकाॅम का यह चिपसेट 5जी नेटवर्क सपोर्ट करता है। ताईवान में यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एचटीसी डिजायर 21प्रो 5जी क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का अन्य लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें: 8GB रैम, 48MP डुअल सेल्फी और 64MP क्चॉड रियर कैमरे के साथ इंडिया में लाॅन्च हुआ यह शानदार स्मार्टफोन
HTC Desire 21 Pro 5G एक डुअल सिम फोन है जो 5जी और 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए HTC Desire 21 Pro में 18 वाॅट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
कीमत
HTC Desire 21 Pro 5G को ताईवान में TWD 11,990 में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 30,000 रुपये के करीब है। कंपनी की ओर से इस फोन को Star Blue और Fantasy Purple कलर में बाजार में उतारा गया है। यह फोन भारतीय बाजार में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है, लिहाजा फोन के इंडिया लाॅन्च को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
The post HTC Desire 21 Pro 5G हुआ लाॅन्च, 5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम की पावर के साथ चीनी ब्रांड को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5,000एमएएच बैटरी और 48 एमपी क्वॉड कैमरे के साथ HTC Desire 20 Plus लॉन्च, चीनी कंपनियों को देगा चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
HTC ने अगस्त महीने में टेक मार्केट में अपना पावरफुल स्मार्टफोन HTC Desire 20 Pro लॉन्च किया था। बड़ी डिसप्ले और ताकतवर रैम वाले इस स्मार्टफोन के बाद अब एचटीसी ने इसी सीरीज़ में एक और नया फोन जोड़ दिया है। इस ताईवानी कंपनी एचटीसी ने इस बार अपने फोन को HTC Desire 20+ नाम के साथ पेश किया है। एचटीसी डिजायर 20प्लस को फिलहाल कंपनी की होम मार्केट में ही लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में कदम रखेगा।
HTC Desire 20+
एचटीसी डिजायर 20प्लस को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया गया है। यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन 164.9 x 75.7 x 9एमएम और वज़र 203 ग्राम है।

HTC Desire 20 Plus को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो अक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर रन करता है। ताईवान में यह फोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एचटीसी डिजायर 20+ क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए HTC Desire 20+ में एफ/2.0 अचर्पर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

एचटीसी डिजायर 20 प्लस एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए HTC Desire 20+ में क्विक चार्ज 4.0 रेपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
कीमत
HTC Desire 20+ को ताईवान में TWD 8,490 में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 21,500 रुपये के करीब है। कंपनी की ओर से इस फोन को Dawn Orange और Twilight Black कलर में बाजार में उतारा गया है। यह फोन भारतीय बाजार में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कोई भी पुख्ता जानकार नहीं मिल पाई है। एचटीसी की ओर से बयान आते ही पाठकों को सूचित किया जाएगा।
The post 5,000एमएएच बैटरी और 48 एमपी क्वॉड कैमरे के साथ HTC Desire 20 Plus लॉन्च, चीनी कंपनियों को देगा चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लो बजट वाला नॉन-चाइनीज HTC Wildfire E Lite वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कुछ समय पहले HTC Wildfire E Lite, Wildfire E Ultra और Wildfire E Star को EEC सर्टिफिकेशन्स प्राप्त हुआ था। EEC सर्टिफिकेशन्स से जानकारी मिली है कि फोन यूरोप में पेश होगा। वहीं, इन तीन फोन्स में से Wildfire E Lite को अब गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया है, जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। इन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से साफ है कि यह फोन लो बजट कैटगरी में एंट्री करेगा। वहीं, हाल ही में एचटीसी ने चुपचाप अपना नया फोन HTC Wildfire E2 स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। आइए आगे Wildfire E Lite के बारे में जानते हैं सबकुछ।
डिजाइन
Google Play Console लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही फोन की इमेज भी सामने आई है। हालांकि, फोन की तस्वीर का सिर्फ फ्रंट लुक ही सामने आया है, जिससे रियर लुक की जानकारी अभी नहीं दी जा सकती। फ्रंट लुक की बात करें तो फोन में टॉप और बॉटम में बड़े और मोटे बेजल्स दिखाई दे रहे हैं। टॉप बेजल्स में स्पीकर ग्रिल और फ्रंट कैमरा साफ दिखाई दे रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स
इसके अलावा HTC Wildfire E Lite स्मार्टफोन में 2GB की रैम होगी। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को और भी कई रैम वेरिएंट में पेश कर सकती है। साथ ही Wildfire E Lite में मीडियाटेक एमटी6761डी (हीलियो ए20) प्रोससेर होगा जो कि 4x ARM Cortex-A53 cores clocked at 1800Mhz से लैस होगा। इसके अलावा प्रोसेसर में PowerVR GE8300 GPU दिया जाएगा।
साथ ही स्मार्टफोन में 720 x 1,440 पिक्सल वाली डिसप्ले होगी, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 320 DPI होगी। फोन एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। अभी एचटीसी वाइल्डफायर ई लाइट को लेकर सिर्फ यही जानकारी सामने आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को ऑफिशियल लॉन्च कर सकती है।
HTC Wildfire E2
एचटीसी वाइल्डफायर ई2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पर इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जिसमें स्क्रीन के तीन किनारें तो बेजल लेस हैं लेकिन नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की आईपीएस एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। HTC फोन की यह डिसप्ले 320डीपीआई सपोर्ट करती है।
HTC Wildfire E2 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कंपनी के ही यूजर इंटरफेस के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए फोन में पावरवीआर जीई8320 जीपीयू दिया गया है। 4 जीबी रैम व 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।
The post लो बजट वाला नॉन-चाइनीज HTC Wildfire E Lite वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post HTC कर रहा वापसी की तैयारी, लॉन्च किया 5000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम वाला Desire 20 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ताइवानी कंपनी एचटीसी ने जून महीने में कंपनी का पहला 5जी फोन HTC U20 5G लॉन्च किया था। इस फोन के साथ ही कंपनी ने एक और नया मोबाइल HTC Desire 20 Pro भी पेश किया था। उस वक्त एचटीसी ने ये दोनों ही स्मार्टफोन अपनी होम मार्केट ताईवान में उतारे थे। लेकिन अब लगता है यह कंपनी वैश्विक मंच पर चीनी कंपनियों के समेत अन्य ब्रांड्स को भी टक्कर देने की तैयारी में है। टेक मंच पर अपनी दावेदार रखते हुए एचटीसी ने HTC Desire 20 Pro स्मार्टफोन अब ग्लोबली लॉन्च कर दिया है।
HTC Desire 20 Pro को कंपनी की ओर से ग्लोबल मार्केट में उतारा दिया गया है। फोन के इंटरनेशनल लॉन्च की घोषणा करते हुए HTC ने बताया है कि कंपनी का लेटेस्ट डिवाईस डिजायर 20 प्रो अब यूके, फ्रांस, स्पेन, इटली, पौलेंड और नीदरलैंड में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। यह खबर इंडियन यूजर्स के लिए इसलिए भी अहम हो जाती है क्यूंकि ग्लोबल मार्केट में एंट्री के साथ ही HTC Desire 20 Pro के भारतीय बाजार में आने के भी रास्ते खुल गए हैं और आने वाले दिनों में एचटीसी इस फोन के इंडिया लॉन्च की घोषणा कर सकती है।
HTC Desire 20 Pro
एचटीसी डिजायर 20 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के उपरी बाएं हिस्से में पंच-होल दिया गया है और इसी में फोन का सेल्फी कैमरा फिट है। फोन का डायमेंशन 162 x 77 x 9.4एमएम और वज़न 201ग्राम है। यह भी पढ़ें : महज 7,600 रुपए में लॉन्च हुआ 5,000mAh और 6.6-इंच की बड़ी डिसप्ले वाला यह फोन
HTC Desire 20 Pro को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। ग्लोबल मंच पर फोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये एक्सपेंड किया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो HTC Desire 20 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो डुअल एलईडी फ्लैश से लैस होकर बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में स्थित है। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 8GB रैम और 48MP क्वाड कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S1 Prime, जानें क्या है प्राइस
HTC Desire 20 Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। एनएफसी व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। ग्लोबल मार्केट में फोन की कीमत 279 यूरो यानि तकरीबन 24,500 रुपये है। फिलहाल डिजायर 20 प्रो के इंडिया लॉन्च के लिए एचटीसी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि यह माना जा सकता है कि भारत में फोन की कीमत ग्लोबल मार्केट से कम ही होगी।
The post HTC कर रहा वापसी की तैयारी, लॉन्च किया 5000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम वाला Desire 20 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post HTC के 3 दमदार फोन हुए वेबसाइट पर लिस्ट, चीनी स्मार्टफोन्स को चुनौती देने जल्द होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
HTC Wildfire E Lite, Wildfire E Ultra और Wildfire E Star जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। इन तीनों ही फोन्स को EEC सर्टिफिकेशन्स प्राप्त हुआ है। लिस्टिंग में HTC U20 5G और Desire 20 Pro हैंडसेंट भी दिखाई दिए हैं जो कि इस साल जून में लॉन्च हो चुके हैं। EEC सर्टिफिकेशन्स से जानकारी मिली है कि फोन यूरोप में पेश होगा। हालांकि, फिलहाल लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। HTC’s Wildfire सीरीज बजट कैटगरी और मिड-रेंज सेगमेंट में आएगा इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि अपकमिंग Wildfire E Lite, Wildfire E Ultra और Wildfire E Star को भी इन्हीं कैटगरी में पेश किया जाएगा। जल्द ही HTC Wildfire फोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।
HTC U20 5G and Desire 20 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो एचटीसी यू20 5जी में 6.8 इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) होल-पंच डिसप्ले दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दी गई है। वहीं, इंटरनल स्टोरेज के लिए फोन में 256 जीबी का स्पेस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ इसका सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और 118 वाइड-एंगल फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है। इसेक अलावा बाकी दो कैमरे 2 मेगापिक्सल के हैं। फ्रंट पर यूजर्स को f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसे भी पढ़ें: चीनी कंपनियों को टक्कर देगा HTC का यह सस्ता स्मार्टफोन, 4000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ हुआ लॉन्च

पावर बैकअप के लिए एचटीसी यू20 5जी फोन में 5,000 एमएएच बैटरी के साथ क्विक चार्ज 4.0 (18W तक) सपोर्ट दिया गया है। है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, AGPS, Beidou, GLONASS, एनएफसी, ब्लूटूथ वी5, वाई-फाई 802.11ac (2.4GHz और 5GHz) 5जी जैसे कई ऑप्शन है। साथ ही डिवाइस एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है। Desire 20 Pro फोन में आपको 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,340 पिक्सल) होल-पंच डिसप्ले मिलती है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। इसेक अलावा फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। इसे भी पढ़ें: 4000एमएएच बैटरी, ट्रिपल कैमरा, 6.53 इंच डिसप्ले और 2 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ HTC का लो बजट फोन Wildfire R70
फोटोग्राफी के लिए एचटीसी डिजायर 20 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि HTC U20 5G की तरह ही है। इसमें बस सेल्फी कैमरा का अंतर है। फोन के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर बैकअप के लिए एचटीसी डिज़ायर 20 प्रो फोन में भी 5,000 एमएएच बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ वी5, वाई-फाई 802.11ac (2.4GHz और 5GHz) 5जी जैसे ऑप्शन हैं।
The post HTC के 3 दमदार फोन हुए वेबसाइट पर लिस्ट, चीनी स्मार्टफोन्स को चुनौती देने जल्द होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post चीनी कंपनियों को टक्कर देगा HTC का यह सस्ता स्मार्टफोन, 4000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
HTC को पिछले महीने उस वक्त टेक जगत की सुर्खियों में जगह मिली थी जब कंपनी का एक नया फोन गूगल प्ले कंसोल पर सामने आया था। इस फोन का नाम HTC Wildfire E2 था, जिसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स लिस्टिंग में लीक हुई थी। भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को भी उम्मीद थी कि यह ताईवानी कंपनी जल्द ही इंडिया में कोई नया फोन लॉन्च करेगी, जिससे चीनी कंपनियों के सामने नए ऑप्शन पैदा होंगे। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि एचटीसी ने बिना की शोरशराबें के अपना यह नया फोन HTC Wildfire E2 स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है।
HTC Wildfire E2 को कंपनी की ओर से ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन फिलहाल रशियन बाजार में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में जल्द ही भारतीय बाजार में भी एंट्री ले सकता है। रशिया में एचटीसी का यह फोन एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जो 4 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। कीमत की बात करें तो एचटीसी वाइल्डफायर ई2 को RUB 8,760 में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 8,900 रुपये के करीब है।
HTC Wildfire E2
एचटीसी वाइल्डफायर ई2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पर इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जिसमें स्क्रीन के तीन किनारें तो बेजल लेस हैं लेकिन नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की आईपीएस एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। HTC फोन की यह डिसप्ले 320डीपीआई सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : Samsung ने कम किए Galaxy A51 के दाम, जाने क्या है इस फोन का नया प्राइस
HTC Wildfire E2 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कंपनी के ही यूजर इंटरफेस के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए फोन में पावरवीआर जीई8320 जीपीयू दिया गया है। 4 जीबी रैम व 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एचटीसी वाइल्डफायर ई2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे एलईडी फ्लैश लाईट लगी है। HTC Wildfire E2 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000एमएएच बैटरी और क्वॉड रियर कैमरे वाला यह शानदार स्मार्टफोन
HTC Wildfire E2 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए यहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। फोन को यूएसबी टाईप सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है। एचटीसी वाइल्डफायर ई2 का डायमेंशन जहां 158.4 x 75.9 x 8.95एमएम का है वहीं फोन का वज़न 173.5 ग्राम है।
The post चीनी कंपनियों को टक्कर देगा HTC का यह सस्ता स्मार्टफोन, 4000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post चीनी कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी में HTC, जल्द लॉन्च करेगा अपना नया फोन Wildfire E2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
HTC ने फरवरी महीने में भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए मिडबजट फोन HTC Wildfire R70 ऑफिशियल किया था। यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर तो लिस्ट है लेकिन अभी इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। पिछले कुछ महीनों में देश में चीनी कंपनियों को रोष का सामना करना पड़ रहा है और इसका फायदा अन्य देशों के ब्रांड्स को भी हो रहा है। ताइवान बेस्ड एचटीसी भी अब इस मौके को भुनाने की कोशिश में नज़र आ रही है। कंपनी का एक नया फोन गूगल पर स्पॉट हुआ है जो आने वाले दिनों में टेक मंच पर लॉन्च किया जाएगा।
एचटीसी के इस नए स्मार्टफोन का नाम HTC Wildfire E2 बताया गया है जो गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल Wildfire_E2 लिखा गया है जिसे सबसे पहले एमएसपी वेबसाइट ने स्पॉट किया है। लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी फोटो का भी यूज़ किया गया है जिससे फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी भी सामने आ गई है। फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन एक मिडबजट डिवाईस होगा।
HTC Wildfire E2
एचटीसी वाइल्डफायर ई2 की बात करें तो गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन की स्क्रीन का रेज्ल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल बताया गया है। लिस्टिंग में स्क्रीन साईज़ तो सामने नहीं आया है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि एचटीसी के इस आगामी स्मार्टफोन की डिसप्ले एचडी+ होगी और 320DPI सपोर्ट करेगी। फोटो से पता चला है कि यह फोन ‘वी’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच सपोर्ट करेगा। डिसप्ले के तीन किनारें जहां नैरो बेजल्स वाले होंगे वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया जाएगा।

HTC Wildfire E2 को इस लिस्टिंग में एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस दिखाया गया है। इसके साथ ही फोन में आक्टाकोर (1800MHz 4x ARM Cortex A53 + 1500MHz 4x ARM Cortex A53) प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। गूगल प्ले कंसोल पर एचटीसी के इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए HTC Wildfire E2 में पावरवीआर जीई8320 जीपीयू दिए जाने की बात कही गई है।
HTC Wildfire R70
एचटीसी वाइल्डफायर आर70 की बात करें तो यह डिवाईस 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं उपरी की ओर वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। इसी तरह HTC Wildfire R70 के लोवर पैनल पर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : खूबसूरत डिजाइन और अनूठे कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च हुए Vivo X50 और X50 Pro 5G, क्या Xiaomi को मिलेगी टक्कर
HTC Wildfire R70 को कंपनी की वेबसाइट पर 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। एचटीसी वाइल्डफायर आर70 को एंडरॉयड 9 पाई आधारित एचटीसी सेंस यूआई पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 16एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के हीलियो पी23 चिपसेट पर रन करता है।

वाइल्डफायर आर70 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.75 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फो एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M01s, इसमें है 3जीबी रैम और 4000एमएएच बैटरी
HTC Wildfire R70 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फोन के बैक पैनल पर जहां सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को मार्केट में Aurora Blue और Nigh Black कलर में उतारा गया है जिसकी कीमत की घोषणा भी जल्द हो जाएगी।
The post चीनी कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी में HTC, जल्द लॉन्च करेगा अपना नया फोन Wildfire E2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>