Huawei Enjoy 100 Pro Max | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 28 Oct 2026 09:42:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Huawei Enjoy 100 Pro Max 8,800mAh बैटरी और Kirin 8020 चिप के साथ लॉन्च, जानें चीन की कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-enjoy-100-pro-max-china-launch-8800mah-battery-kirin-8020-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-enjoy-100-pro-max-china-launch-8800mah-battery-kirin-8020-price/#respond Wed, 28 Oct 2026 09:41:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206628 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Huawei ने चीन में आयोजित बड़े इवेंट के दौरान नई Enjoy 100 सीरीज लॉन्च की है। इसमें Huawei Enjoy 100 Pro Max के साथ Huawei Enjoy 100 और Huawei Enjoy 100 Pro भी आए हैं। हम इस पोस्ट में प्रो मैक्स की बात कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत 8,800mAh की बड़ी बैटरी है। […]

The post Huawei Enjoy 100 Pro Max 8,800mAh बैटरी और Kirin 8020 चिप के साथ लॉन्च, जानें चीन की कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने चीन में आयोजित बड़े इवेंट के दौरान नई Enjoy 100 सीरीज लॉन्च की है। इसमें Huawei Enjoy 100 Pro Max के साथ Huawei Enjoy 100 और Huawei Enjoy 100 Pro भी आए हैं। हम इस पोस्ट में प्रो मैक्स की बात कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत 8,800mAh की बड़ी बैटरी है। इसके साथ 8,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले, 512GB तक स्टोरेज और Kirin 8020 सीरीज का चिपसेट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। आइए, आगे Enjoy 100 Pro Max के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Huawei Enjoy 100 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस

Huawei Enjoy 100 Pro Max में 6.84-इंच का अल्ट्रा-ब्राइट आई-केयर डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन पर 1% APL पर 8,000 निट्स और 20% APL पर 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इससे तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखने में मदद मिल सकती है। फोन को Obsidian Black, Quicksand Gold, Azure Sea और Snow White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Huawei Enjoy 100 Pro Max में स्टोरेज वैरियंट के हिसाब से अलग-अलग चिपसेट मिलते हैं। इसके 512GB स्टोरेज में Kirin 8020 चिपसेट दिया गया है। जबकि 128GB और 256GB मॉडल Kirin 8020A चिपसेट के साथ आते हैं।

Huawei Enjoy 100 Pro Max स्मार्टफोन HarmonyOS 7 पर काम करता है। Huawei का दावा है कि नए फोन की ओवरऑल परफॉरमेंस में 62 प्रतिशत तक सुधार हुआ है। वहीं, Ark Engine की मदद से ऐप्स 25 प्रतिशत तेजी से खुलते हैं। पेज की स्मूदनेस में 25 प्रतिशत सुधार हुआ है और कंटेंट 37 प्रतिशत तेजी से लोड होता है।

Huawei Enjoy 100 Pro Max फोन में Ultra Space Storage तकनीक दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इससे 512GB वैरियंट में 51GB तक और 256GB में 22GB तक स्टोरेज खाली की जा सकती है।

Huawei Enjoy 100 Pro Max में 8,800mAh की Whale बैटरी दी गई है। इसके साथ कंपनी की Super Energy Gathering Pump तकनीक और सिस्टम-वाइड पावर सेविंग फीचर्स मिलते हैं। Huawei का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 49 घंटे तक लगातार कॉलिंग कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5A कम्युनिकेशन, डुअल-बैंड GPS, ट्राई-बैंड BeiDou, टू-वे BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग और Wi-Fi 7 का सपोर्ट मिलता है।

Huawei ने फोन में सिक्योरिटी पर भी ध्यान दिया है। इसमें AI डीपफेक फेस डिटेक्शन, AI कॉल एंटी-फ्रॉड प्रोटेक्शन और परिवार के मेंबर्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए एंटी-फ्रॉड टूल्स दिए गए हैं।

Huawei Enjoy 100 Pro Max की कीमत

Huawei Enjoy 100 Pro Max को चीन में तीन स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है।फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो गई है

  • 128GB स्टोरेज: 1,999 युआन (करीब 28,551 रुपये)
  • 256GB स्टोरेज: 2,399 युआन (करीब 34,261 रुपये)
  • 512GB स्टोरेज: 2,899 युआन (करीब 41,402 रुपये)

Huawei Enjoy 100 Pro Max उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प है। जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और ज्यादा स्टोरेज वाला स्मार्टफोन चाहिए है। यदि आप चीन में हैं तो इसे चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं जानकारी आपके काम आएगी। हमारे साथ टेक से जुड़ी और खबरों के लिए बने रहें।

The post Huawei Enjoy 100 Pro Max 8,800mAh बैटरी और Kirin 8020 चिप के साथ लॉन्च, जानें चीन की कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-enjoy-100-pro-max-china-launch-8800mah-battery-kirin-8020-price/feed/ 0