Huawei Enjoy 20e | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 11 Jan 2022 05:06:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,000mAh Battery और 6GB RAM के साथ लॉन्च हुआ कम कीमत वाला नया स्मार्टफोन Huawei Enjoy 20e 2022 https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-enjoy-20e-2022-launched-know-feature-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-enjoy-20e-2022-launched-know-feature-specs-price-sale/#respond Tue, 11 Jan 2022 05:06:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73571 Huawei Enjoy 20e (2022) स्मार्टफोन में HiSilicon Kirin 710A SoC और 6GB RAM दी गई है।

The post 5,000mAh Battery और 6GB RAM के साथ लॉन्च हुआ कम कीमत वाला नया स्मार्टफोन Huawei Enjoy 20e 2022 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने टेक मंच पर अपने स्मार्टफोंस की खेप को बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन Huawei Enjoy 20e (2022) लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह हुआवई फोन कंपनी पिछले साल लॉन्च किए गए हुआवई इन्जॉय 20ई का अपग्रेडेड वर्ज़न है जो पहले से बेहतर स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर बाजार में आया है। हुआवई ने अपने इस नए स्मार्टफोन को फिलहाल चीनी मार्केट में लॉन्च किया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में एंट्री ले सकता है।

Huawei Enjoy 20e (2022) की स्पेसिफिकेशन्स

हुआवई इन्जॉय 20ई को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन हारमॉनीओएस 2 पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के ही हाईसिलिकॉन किरीन 710ए चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली जी51 एमपी4 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 50MP Camera, 33W 5,000mAh battery और 11GB RAM की पावर के साथ Realme 9i हुआ लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए नए Huawei Enjoy 20e में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/1.8 अपर्चर पर काम करता है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में एक 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया हुआवई फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Huawei Enjoy 20e 2022 launched know feature specs price sale

Huawei Enjoy 20e (2022) एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह हुआवई फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए हुआवई इन्जॉय 20ई 2022 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो सुपर पावर सेविंग मोड के साथ काम करती है।

Huawei Enjoy 20e (2022) का प्राइस

Huawei Enjoy 20e (2022) स्मार्टफोन चीन में एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जो 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन को चीन में 1399 युआन में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 16,300 रुपये के करीब है। यह नया हुआवई फोन Magic Night Black, Phantom Purple और Qijing Forest कलर में लॉन्च हुआ है।

The post 5,000mAh Battery और 6GB RAM के साथ लॉन्च हुआ कम कीमत वाला नया स्मार्टफोन Huawei Enjoy 20e 2022 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-enjoy-20e-2022-launched-know-feature-specs-price-sale/feed/ 0
लो बजट में लॉन्च हुआ Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन, इसमें है 4GB RAM, 5000mAh Battery और 13MP Camera https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-enjoy-20e-launched-know-chipset-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-enjoy-20e-launched-know-chipset-specs-price-sale-offer/#respond Thu, 28 Oct 2021 10:01:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69539 Huawei Enjoy 20e Smartphone Standard version और High version में लॉन्च हुआ है।

The post लो बजट में लॉन्च हुआ Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन, इसमें है 4GB RAM, 5000mAh Battery और 13MP Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने आज टेक मंच पर लो बजट सेग्मेंट में अपना नया डिवाईस पेश किया है। यह नया हुआवई स्मार्टफोन Huawei Enjoy 20e नाम के साथ लॉन्च हुआ है जो दो मॉडल्स में आया है। फोन का एक मॉडल जहां MediaTek Helio P35 chipset पर रन करता है वहीं दूसरे मॉडल में हुआवई का ही Kirin 710A चिपसेट दिया गया है। इस फोन ने फिलहाल चीन में एंट्री ली है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक दे सकता है।

Huawei Enjoy 20e की स्पेसिफिकेशन्स

हुआवई एन्जॉय 20ई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। यह डिसप्ले टीएफटी आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश की गई है। फोन की स्क्रीन 16.7एम कलर और 70% एनटीएससी सपोर्ट करती है। इस हुआवई फोन का डायमेंशन 159.07×74.06×9.04एमएम और वज़न 185 ग्राम है।

Huawei Enjoy 20e launched know chipset specs price sale offer

Huawei Enjoy 20e Standard version जहां 2.3गीगार्हट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Mediatek MT6765 चिपसेट पर रन करता है वहीं Huawei Enjoy 20e High version में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ HiSilicon Kirin 710A चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन के स्टैंडर्ड वर्ज़न में IMG GE8320 और हाई वर्ज़न में Mali-G51 MP4 जीपीयू मौजूद है। एंडरॉयड 11 के साथ स्टैंडर्ड वर्ज़न EMUI 10.1 और हाई वर्ज़न HarmonyOS 2 पर काम करता है।

Huawei Enjoy 20e launched know chipset specs price sale offer

फोटोग्राफी के लिए हुआवई एन्जॉय 20ई डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। एलईडी फ्लैश के साथ फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है तथा साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। 3.5 पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Huawei Enjoy 20e की कीमत

हुआवई एन्जॉय 20ई का स्टैंडर्ड वर्ज़न 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं फोन के हाई वर्ज़न में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो Helio P35 वाले Huawei Enjoy 20e का 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 999 तथा 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,199 में लॉन्च हुआ है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार क्रमश: 11,600 रुपये और 13,800 रुपये के करीब है। फोन के Kirin 710A का प्राइस अभी ऑफिशियल नहीं हुआ है।

The post लो बजट में लॉन्च हुआ Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन, इसमें है 4GB RAM, 5000mAh Battery और 13MP Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-enjoy-20e-launched-know-chipset-specs-price-sale-offer/feed/ 0
Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी, MediaTek प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-enjoy-20e-smartphone-will-be-launched-with-5000mah-battery-mediatek-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-enjoy-20e-smartphone-will-be-launched-with-5000mah-battery-mediatek-processor/#respond Tue, 19 Oct 2021 12:12:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68969 Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन लीक

The post Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी, MediaTek प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुवावे जल्द ही अपना बजट स्मार्टफोन Huawei Enjoy 20e को लॉन्च करेगी। अपकमिंग Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी जानकारी लीक हो गई है। Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन की लीक जानकारी में डिजाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स शामिल हैं। Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन को कंपनी फिलहाल होम मार्केट चीन में लॉन्च करेगी। यहां हम आपको अपकमिंग Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Huawei Enjoy 20e : स्पेसिफिकेशन्स

अपकमिंग Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई है। हुवावे के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियल वेबसाइट की लिस्टिंग के जरिए सामने आई हैं। Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन की स्पेक्स की बात करें तो फोन में दमदार 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही हुवावे के इस फोन में 6.3-इंच का HD रेजलूशन वाला LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो फोन में सेल्फी कैमरा से लिए यू शेप नॉच दी जा सकती है। इसके साथ ही फोन में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हुवावे के इस फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अपकमिंग Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन – मजेंटा और ग्रीन में पेश किया जा सकता है। Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो चीन में इस स्मार्टफोन को 999 CNY (करीब 11,700 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। हुवावे का यह फोन बजट सेग्मेंट में लॉन्च किया जाना है। यह भी पढ़ें : Apple MacBook Pro लैपटॉप M1 Pro और M1 Max चिपसेट, 120Hz नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन को लेकर रूमर्स हैं कि यह MediaTek के प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही हुवावे का यह स्मार्टफोन 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन की डिस्प्ले को लेकर कहा जा रहा है कि यह हाइ रेजलूशन डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं है। Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन को Huawei Mobile Services के साथ पेश किया जाएगा। फोन में Google Play Store का सपोर्ट नहीं मिलेगा। यह भी पढ़ें : जासूसी और डाटा सिक्योरिटी के लिए देश में बिकने वाले सभी स्मार्टफोन की जांच करेगी सरकार

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

The post Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी, MediaTek प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-enjoy-20e-smartphone-will-be-launched-with-5000mah-battery-mediatek-processor/feed/ 0