huawei honor 6X | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 08 Feb 2018 06:03:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 खुशखबरी : आॅफलाईन स्टोर्स पर ​भी मिलेगा डुअल कैमरे वाला शानदार फोन आॅनर 7एक्स https://www.91mobiles.com/hindi/honor-7x-now-available-for-sale-on-offline-retail-store-in-india-in-hindi/ Thu, 08 Feb 2018 06:03:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16670 आॅनर 7एक्स 9 फरवरी से देश के आॅफलाईन स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post खुशखबरी : आॅफलाईन स्टोर्स पर ​भी मिलेगा डुअल कैमरे वाला शानदार फोन आॅनर 7एक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दिसंबर के पहले हफ्ते में टेक कंपनी आॅनर ने डुअल कैमरा और बेज़ल लेस डिसप्ले से लैस शानदार स्मार्टफोन आॅनर 7एक्स लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से यह फोन वैश्विक लॉन्च के साथ ही भारत में उतारा गया था जो 12,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। इस फोन की एक्सक्लूसिव सेल शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर हो रही थी, जहां अपनी हर फ्लैश सेल में इसकी रिकॉर्ड ब्रिकी दर्ज हुई है। वहीं अब अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए आॅनर ने इस शानदार स्मार्टफोन को आॅफलाईन लाने का तय किया है। यानि अमेज़न के साथ ही आॅनर 7एक्स को अब आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा पाएंगे।

आॅनर इंडिया ने घोषणा कर दी है कि कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन आॅनर 7एक्स आने वाली 9 फरवरी से देश के आॅफलाईन स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आॅनर 7एक्स का 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट ही फिलहाल आॅफलाईन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। अमेज़न इंडिया की ही तरह आॅफलाईन मार्केट में भी इस फोन की कीमत 15,999 रुपये ही रखी गई है।

honor-7x-back

आॅनर 7एक्स की बात करें तो यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन के साथ 18:9 आसपेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 1080×2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.93-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन इमोशन यूआई 5.1 आधारित एंडरॉयड नुगट पेश किया गया है जिसके साथ 2.36गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर किरीन 659 चिपसेट पर कार्य करता है।

अप्रैल में लॉन्च होगा इनफिनि​क्स हॉट 6 प्रो

यह फोन 4जीबी रैम के साथ 32जीबी और 64जीबी के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी830 एमपी2 जीपीयू दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए आॅनर 7एक्स में 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया​ ​है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

हाइक और एयरटेल ने की साझेदारी, अब बिना डाटा के भी एयरटेल स्मार्टफोन्स पर चलेगा इंटरनेट

आॅनर 7एक्स डुअल सिम के साथ ही 4जी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है। आॅनर 7एक्स का 32जीबी मैमोरी वेरिएंट जहां अमेज़न पर 12,999 रुपये में उपलब्ध है, वहीं इसका 64जीबी वेरिएंट 15,999 रुपये में आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर खरीदा जा सकता है।

The post खुशखबरी : आॅफलाईन स्टोर्स पर ​भी मिलेगा डुअल कैमरे वाला शानदार फोन आॅनर 7एक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें कितना दमदार है डुअल कैमरे वाला आॅनर 6एक्स https://www.91mobiles.com/hindi/honor-6x-first-hand-and-review-price-specification-and-features-in-hindi/ Tue, 24 Jan 2017 07:55:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3351 हुआवई ब्रांड आॅनर ने आज सीईएस में आॅनर 6एक्स स्मार्टफोन का प्रदर्शन किया था और आज से यह फसोन भारत में भी उपलब्ध हो गया है। दोहरे कैमरे के साथ पेश किया गया यह फोन आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जहां इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। फोन के लिए […]

The post जानें कितना दमदार है डुअल कैमरे वाला आॅनर 6एक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई ब्रांड आॅनर ने आज सीईएस में आॅनर 6एक्स स्मार्टफोन का प्रदर्शन किया था और आज से यह फसोन भारत में भी उपलब्ध हो गया है। दोहरे कैमरे के साथ पेश किया गया यह फोन आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जहां इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। फोन के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू है। यदि आप इस फोन की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो पहले इस छोटे से रिव्यू को पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले शुरू करते हैं फोन के डुअल कैमरे से। इस फोन के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो बॉडी से थोड़ा उभरा हुआ है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह सफायर ग्लास है या नहीं। ऐसे में स्क्रैच लगने का खतरा रहेगा। इससे पहले कंपनी ने आॅनर 8 को डुअल कैमरे के साथ पेश किया था। हालांकि जहां आॅनर 8 में दोनों कैमरे 8 मेगापिक्सल के थे। वहीं आॅनर 6 एक्स में एक 12-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 2-मेगापिक्सल का दिया गया है। कैमरे के साथ फंक्शनालिटी वही मिलेंगे जो आॅनर 8 में थे। बैकग्राउंड ब्लर, मोनोक्रोम और क्विक फोकस जैसे फीचर आपको मिलेंगे। फोन में सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। फोन का कैमरा क्वालिटी शानदार है और आप इसमें एक बटल से बोके इफेक्ट का उपयोग कर सकते। अर्थात बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं और साफ कर सकते हैं।

honor-6x-dual-camera
अब बात करते हैं डिजाइन की। आॅनर 6एक्स के डिजाइन को देखकर आपका दिल इस पर आ जाएगा। वहीं जब यह फोन आपके हाथ में आए तो शायद आप इसे खरीदने का मन भी बना लें। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यह देखने में बहुत ही स्टाईलिश है और आपको प्रीमियम अहसास भी कराएगा। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और यह देखने में बेहद ही स्लिम है। [इसे भी पढें:असूस जेनफोन 3 मैक्स रिव्यू: स्टाइलिश लुक, शानदार बैटरी लेकिन थोड़ी कमी]
honor-6x-side
पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा और मुख्य पैनल पर कोई भी बटन नहीं है। स्क्रीन आॅन होने के बाद बटन दिखाई देंगे। यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किए गए इस फोन में दाएं पैनल में आपको सिम स्लॉट दिखाई देगा। दोहरा सिम आधारित इस फोन में दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है। जहां आप सिम और कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकेंगे। वहीं दोनों स्लॉट में नैनो सिम का प्रयोग होता है।
honor-6x-launch
आॅनर 6एक्स में 5.5-इंच फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। फोन का डिसप्ले अच्छा है लेकिन बहुत अच्छा नहीं कह सकते।
honor-6x-box
यह फोन हुआवई के किरीन 655 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.1गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही माली टी830-एमपी2 जीपीयू है। यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी विकल्प के साथ दो मॉडल में उपलब्ध है। हमने 3जीबी रैम वाले मॉडल का उपयोग किया और फोन में किसी तरह की कोई कमी नहीं मिली। जहां तक परफॉर्मेंस की बात है तो कुछ टेस्ट में यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 से थोड़ा पीछे रहा है लेकिन आपके डेली के कार्यों को निबटाने में सक्षम है। इतना ही नहीं यह भारी भरकम गेम को प्ले करने में भी सक्षम था। [इसे भी पढें: देखें एक झलक मोटो जी4 प्ले की]
honor-6x-ui
सॉफ्टवेयर की बात करें तो आॅनर 6एक्स एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और इसमें आपको इमोशन यूआई देखने को मिलेगा। हालांकि मार्शमेलो को थोड़ा पुराना ओएस कहा जा सकता है लेकिन कंपनी ने कुछ माह में इसे नुगट का अपडेट देने के लिए कहा है। उपयोग में यह फोन पुराने आॅनर फोन से अलग नहीं है। फिंगरप्रिंट जेस्चर, फ्लोटिंग और नेवीगेशन बार सहित फेसबुक, ट्रिप एडवाइजर और यूसी ब्राउजर जैसे कुछ ऐप प्रीलोडेड भी मिलेंगे।
honor-logo
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई, वाईफाई, 4.1 ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे फ़ीचर्स मौजूद है। आॅनर का यह पहला फोन है जिसमें वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए आॅनर 6एक्स में 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। कम बैटरी के बावजूद फोन का बैटरी बैकअप शानदार है। आॅनर 6एक्स के 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले के लिए आपको 15,999 रुपये चुकाने होंगे।

honor-6x-sales-pack
आॅनर 6एक्स के सेल्स पैक में फोन के साथ आपको अडाप्टर, माइक्रो यूएसबी केबल और सिम इजेक्टर मिलेगा।

The post जानें कितना दमदार है डुअल कैमरे वाला आॅनर 6एक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
कल प्रदर्शित हो सकता है आॅनर 6एक्स, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-may-unveil-honor-6x-in-india-on-23-december-2016-know-the-price-and-specification-in-hindi/ Thu, 22 Dec 2016 08:03:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2817 आॅनर द्वारा 23 दिसंबर को आॅनर एक ईवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इनवाइट में कंपनी ने हैशटैग के साथ स्वैग इज़ कमिंग टैगलाईन का प्रयोग किया है। इसके साथ ही एक डुअल कैमरा वाले डिवाईस को भी दर्शाया गया है। बेशक कंपनी ने 6एक्स का जिक्र कहीं भी न किया हो लेकिन टेक्नो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसी ईवेंट के माध्यम से 6एक्स भारतीय बाज़ार में उतारा जाएगा।

The post कल प्रदर्शित हो सकता है आॅनर 6एक्स, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवई ने हाल ही में अपने आॅनर ब्रांड के तहत डुअल कैमरा वाले आॅनर 6एक्स को चीन में लॉन्च किया था। मेटल यूनीबॉडी डिजाइन से निर्मित यह फोन जल्द ही भारत में भी दस्तक दे सकता है। अब तक मिली सूचना के अनुसार कंपनी कल इस फोन का प्रदर्शन कर सकती है। जहां तक लॉन्च और कीमत की बात है तो इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

आॅनर द्वारा 23 दिसंबर को एक ईवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इनवाइट में कंपनी ने हैशटैग के साथ स्वैग इज़ कमिंग टैगलाईन का प्रयोग किया है। इसके साथ ही एक डुअल कैमरा वाले डिवाईस को भी दर्शाया गया है। बेशक कंपनी ने 6एक्स का जिक्र कहीं भी न किया हो लेकिन टेक्नो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसी ईवेंट के माध्यम से 6एक्स भारतीय बाज़ार में उतारा जाएगा।

huawai-honor-6x-2

इसी वर्ष चीन में लॉन्च हुए आॅनर 6एक्स को काफी सराहा गया है चूंकि यह स्मार्टफोन आॅनर 5एक्स का ही उन्नत वर्ज़न है इसलिए कंपनी ने एसके हरेक फ़ीचर को अपग्रेड किया है।

सीईएस में एलजी दिखाएगा नए फोंस की पूरी रेंज

आॅनर 6एक्स को 5.5-इंच फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले के साथ पेश किया गया है जिसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टिड रखा गया है। इस फोन को माली टी830-एमपी2 जीपीयू के साथ किरीन 655 आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है।

चीन में इस फोन के रैम और इंटरनल स्टोरेज के आधार पर तीन वेरिएंट उपलब्ध है जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल मैमोरी, 4जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा रही है। हालांकि भारत में लॉन्च होने वेरिएंट के बारे में ईवेंट से पहले कुछ कहा नहीं जा सकता।

एक्सक्लूसिव: रेंडर वीडियो में देखें कैसा होगा सैमसंग गैलेक्सी जे7 2017

आॅनर 6एक्स को फोटोग्राफी के लिहाज से बेहतर फोन माना गया है। यह फोन डुअल रियर कैमरा से लैस है जिनमें से एक कैमरा आॅटोफोकस और पीडीएएफ सपोर्ट फ़ीचर से लैस 12-मेगापिक्सल का है तथा दूसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का है। फोन में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

huawai-honor-6x-1

फोन को फिंगरप्रिंट सेंसर के लैस किया गया है जिस पर कंपनी है दावा है कि यह 0.3 सेकेंड की अनलॉक क्षमता रखता है। पावर बैकअप के लिए फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए आॅनर 6एक्स में डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई, वाईफाई, 4.1 ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे फ़ीचर्स मौजूद है।

भारत में फोन के वेरिएंट तथा उसकी ​कीमत को लेकर कंपनी की ओर से खुलासा नहीं किया गया है लेकिन अगर इस स्मार्टफोन की चीन उपलब्ध कीमत पर गौर करें तो वहां आॅनर 6एक्स का 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोर वाला वेरिएंट भारतीय करंसी के अनुसार लगभग 9,700 रुपये, 4जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाला वेरिएंट तकरीबन 12,700 रुपये तथा 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला वेरिएंट लगभग 15,600 रुपये के बजट में उपलब्ध है। भारत में भी यह फोन इसी कीमत के साथ उपलब्ध हो सकता है।

The post कल प्रदर्शित हो सकता है आॅनर 6एक्स, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>