Huawei Mate 30E Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 23 Oct 2020 10:47:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 32MP सेल्फी कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ आया Huawei Mate 30E Pro 5G, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-30e-pro-5g-kirin-990e-soc-leica-quad-rear-cameras-launched-know-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-30e-pro-5g-kirin-990e-soc-leica-quad-rear-cameras-launched-know-price/#respond Fri, 23 Oct 2020 10:47:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50420 फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है।

The post 32MP सेल्फी कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ आया Huawei Mate 30E Pro 5G, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei गुरुवार को एक इवेंट का आयोजन कर Mate 40 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी Huawei Mate 40, Huawei Mate 40 Pro और Huawei Mate 40 Pro+ को पेश किया है। दूसरी ओर कंपनी ने चुपचाप Huawei Mate 30E Pro 5G स्मार्टफोन को मौजूदा Mate 30 Pro के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। हुआवे मेट 30ई प्रो 5जी के ग्लोबल लॉन्च को लेकर भी फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

डिजाइन

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि Huawei Mate 30E Pro का रियर डिजाइन Mate 30 Pro की तरह ग्लास और मैटल का बना है। इसके अलावा फोन में सर्कुलर क्वाड-कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। वहीं, एलईडी फ्लैश यूनिट कैमरा मॉड्यूल के बहार दी गई है। फ्रंट की बात करें तो फोन में वॉटरफॉल डिसप्ले है। इसके अलावा फोन दोनों ओर से कर्व डिजाइन पर पेश किया जाएगा। कुल मिलाकर फोन का डिजाइन बिल्कुल Mate 30 Pro की तरह ही है। इसे भी पढ़ें: 50एमपी रियर कैमरा और 8 जीबी रैम के साथ Huawei का 5G फोन Mate 40 हुआ लॉन्च

huawei-mate-30e-pro-5g-696x365

धांसू कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस 40 मेगापिक्सल का है। वहीं, f/1.6 अपर्चर के साथ वाइड-एंगल लेंस 40 मेगापिक्सल है। इसके अलावा इसमें f/2.4 लेंस और ओआईएस सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। डेप्थ सेंसिंग के लिए इसमें टाइम-ऑफ-फाइट (ToF) सेंसर भी दिया गया है।
सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए हुआवे मेट 30ई प्रो फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा के साथ f/2.0 लेंस और 3D डेप्थ सेंसर मौजूद है।

HUAWEI Mate 30 pro launched quad camera kirin 990 powerful specifications features price

स्पेसिफिकेशन्स

हुआवे मेट 30ई प्रो में 6.53 इंच फुल-एचडी+ (1,176×2,400 पिक्सल) ओलेड डिसप्ले दिया गया है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वहीं, फोन HiSilicon Kirin 990E प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 14 कोर माली-जी76 जीपीयू है। वहीं, फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी और 256 जीबी की स्टोरेज मौजूद है।
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), एनएफसी, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। वहीं, फोन एंडरॉयड 10 आधारित EMUI 11 पर काम करता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के 4,500 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 40 वॉट सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग 27वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे फास्ट और पावरफुल एंडरॉयड स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स देखें और जानें क्या है इसमें खा

huawei-mate-30-pro_5k_4

कीमत

हुआवे मेट 30ई प्रो फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है। हालांकि, इसकी कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने Huawei Mate 30E Pro स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन- Space Silver, Emerald Green, Cosmic Purple और Black में पेश किया गया है। इसके अलावा फोन लैदर फिनिश के साथ इसके दो अन्य शेड्स भी मौजूद है, जिनके नाम है वेगन लैदर फॉरेस्ट ग्रीन और वेगन लैदर ऑरेज़।

The post 32MP सेल्फी कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ आया Huawei Mate 30E Pro 5G, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-30e-pro-5g-kirin-990e-soc-leica-quad-rear-cameras-launched-know-price/feed/ 0