Huawei Mate 90 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 30 Jun 2026 06:42:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सितंबर में लॉन्च हो सकती है Huawei Mate 90 Series, लॉन्च टाइमलाइन लीक https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-90-series-september-2026-launch-timeline-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-90-series-september-2026-launch-timeline-leak/#respond Tue, 30 Jun 2026 06:42:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198992 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Huawei अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mate सीरीज को इसी साल लेकर आ सकता है। लीक के अनुसार कंपनी अपने प्रीमियम फोंस को एक साथ लॉन्च करने के बजाय पूरे साल अलग-अलग महीनों में पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि आगामी Huawei Mate 90 Series सितंबर 2026 में एंट्री ले सकती है। आइए, आगे […]

The post सितंबर में लॉन्च हो सकती है Huawei Mate 90 Series, लॉन्च टाइमलाइन लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mate सीरीज को इसी साल लेकर आ सकता है। लीक के अनुसार कंपनी अपने प्रीमियम फोंस को एक साथ लॉन्च करने के बजाय पूरे साल अलग-अलग महीनों में पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि आगामी Huawei Mate 90 Series सितंबर 2026 में एंट्री ले सकती है। आइए, आगे आपको अब तक आई डिटेल्स देते हैं।

Huawei Mate 90 Series लॉन्च टाइमलाइन

टिप्स्टर RuryRen के अनुसार Huawei Mate 90 Series फिलहाल सितंबर 2026 लॉन्च शेड्यूल पर बनी हुई है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो कंपनी पिछले कुछ Mate सीरीज मॉडल्स की तुलना में इस बार पहले लॉन्च कर सकती है। बता दें कि पूर्व में Huawei ने अपनी Mate सीरीज को नवंबर के आसपास पेश किया था।

huawei-mate-90-series-september-2026-launch-timeline-leak

जुलाई-अगस्त में भी आ सकते हैं नए मॉडल

लीक में यह भी दावा किया गया है कि Huawei जुलाई से अगस्त 2026 के बीच कुछ नए स्मार्टफोंस लॉन्च कर सकती है। हालांकि, फिलहाल इन डिवाइस के नाम सामने नहीं आए हैं। माना जा रहा है कि ये मॉडल कंपनी के फ्लैगशिप फोंस होंगे और सितंबर में आने वाली Mate 90 Series से पहले बाजार में पेश किए जाएंगे।

Pura 90s Series नहीं आएगी ?

खास बात यह है कि टिप्स्टर ने Huawei Pura 90s Series से जुड़ी जानकारी भी दी है। नई जानकारी के अनुसार कंपनी ने कथित तौर पर Pura 90s Series को रद्द कर दिया है। हालांकि Huawei की ओर से इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए आगे के ऐलान का वेट करना होगा।

Huawei ने इस साल अप्रैल में Pura 90 Pro और Pura 90 Pro Max को चीन में लॉन्च किया था, जो नए Kirin 9030S प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोंस थे। इसके बाद 8 मई को स्टैंडर्ड Pura 90 को Kirin 9010S चिपसेट के साथ पेश किया गया था।

आगे उम्मीद की जा रही है कि Huawei Mate 90 Series इस सिलसिले को आगे बढ़ा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें बेहतर पावर एफिशिएंसी, AI फीचर्स, नए Kirin चिपसेट और HarmonyOS के साथ पहले से बेहतर इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है। हालांकि इन संभावित फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बताते चलें कि Huawei ने अपकमिंग Mate 90 Series के लॉन्च से जुड़ी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में सितंबर 2026 लॉन्च, जुलाई-अगस्त में नए मॉडल्स की एंट्री और Pura 90s Series के रद्द होने की जानकारी फिलहाल लीक पर आधारित है। हम आने वाले दिनों में और जानकारी मिलने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post सितंबर में लॉन्च हो सकती है Huawei Mate 90 Series, लॉन्च टाइमलाइन लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-90-series-september-2026-launch-timeline-leak/feed/ 0