Huawei Nova 14 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 19 May 2025 11:28:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 स्टाइलिश डिजाइन और सैटेलाइट फीचर के साथ Huawei Nova 14 और Nova 14 Pro हुए चाइना में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-14-and-nova-14-pro-launched-in-china-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-14-and-nova-14-pro-launched-in-china-check-price-and-specifications/#respond Mon, 19 May 2025 11:28:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173974 इन स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट मैसेजिंग जैसी ख़ासियतें भी दी गई हैं, जो इन्हें मिड-सेगमेंट और प्रीमियम रेंज में एक मजबूत विकल्प बनाती हैं।

The post स्टाइलिश डिजाइन और सैटेलाइट फीचर के साथ Huawei Nova 14 और Nova 14 Pro हुए चाइना में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने चीन में अपने नए स्मार्टफोन Nova 14 और Nova 14 Pro को लॉन्च कर दिया है। इन फोन में शानदार डिज़ाइन, दमदार कैमरा सेटअप और नए AI फीचर्स देखने को मिलते हैं। कंपनी ने इन दोनों फोन को HarmonyOS 5 के साथ उतारा है। इसके अलावा इन स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट मैसेजिंग जैसी ख़ासियतें भी दी गई हैं, जो इन्हें मिड-सेगमेंट और प्रीमियम रेंज में एक मजबूत विकल्प बनाती हैं।

Huawei Nova 14 और Nova 14 Pro की कीमत

Huawei Nova 14 की शुरुआती कीमत 2,699 युआन (लगभग ₹30,000) है। 256GB, 512GB और Kunlun Glass वेरिएंट में यह फोन 30 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रंग विकल्पों में फीदर सैंड ब्लैक, फ्रॉस्टेड वाइट और आइस क्रिस्टल ब्लू शामिल हैं।

Nova 14 Pro की कीमत 3,499 युआन (लगभग ₹39,000) से शुरू होती है। यह फोन 23 मई से बिक्री पर आएगा। यह चार रंगों – फीदर सैंड ब्लैक, फ्रॉस्टेड वाइट, आइस क्रिस्टल ब्लू और आइस क्रिस्टल पिंक में मिलेगा।

Huawei Nova 14 और Nova 14 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

Huawei Nova 14 में 6.7 इंच का फ्लैट डिस्प्ले है, जो 2412 x 1084 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, Nova 14 Pro में थोड़ा बड़ा 6.78 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 2776 x 1224 पिक्सल रेजोल्यूशन और 1 से 120Hz का एलटीपीओ रिफ्रेश रेट है। दोनों फोन में आंखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिस्प्ले प्रोटेक्शन फीचर भी दिए गए हैं।

परफॉर्मेंस

कंपनी ने प्रोसेसर की जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन दोनों फोन हाई परफॉर्मेंस हार्डवेयर के साथ आते हैं जो मल्टीटास्किंग, इमेज प्रोसेसिंग और AI बेस्ड कामों को बेहतरीन तरीके से हैंडल कर सकते हैं। दोनों ही डिवाइसेज़ HarmonyOS 5 पर चलते हैं, जिसमें नए मल्टीटास्किंग टूल्स जैसे Live Window, टैप टू शेयर और सिंगल क्लिक Huawei ID लॉगिन जैसे फीचर मौजूद हैं। Huawei की वॉइस असिस्टेंट ‘Celia’ को भी अब और बेहतर बनाया गया है।

कैमरा

Huawei Nova 14 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का RYYB Ultra Vision प्राइमरी कैमरा (f/1.9), 12MP का टेलीफोटो पोर्ट्रेट लेंस (OIS के साथ), और 8MP का अल्ट्रा-वाइड मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Nova 14 Pro में कैमरा सेटअप और भी खास है। इसमें 50MP का मेन कैमरा वेरिएबल अपर्चर (f/1.4-f/4.0, OIS), 12MP का टेलीफोटो लेंस, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 1.5MP Maple Color सेंसर दिया गया है। फ्रंट में डुअल कैमरा है – एक 50MP पोर्ट्रेट कैमरा और एक 8MP क्लोज-अप लेंस जो 5x ज़ूम सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस इन दोनों ही हुआवई स्मार्टफोंस में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोंस में 100W Huawei SuperCharge Turbo का सपोर्ट दिया गया है। बॉक्स में 100W Ice Crystal चार्जर मिलता है जो तेज और सुरक्षित चार्जिंग का वादा करता है।

अन्य फीचर्स

Nova 14 सीरीज़ में ड्यूल-मोड BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग का सपोर्ट है। कैमरा ऐप में AI फीचर्स जैसे Magic Eraser, 3D फेस कंटूरिंग और पोर्ट्रेट ब्यूटी मोड्स शामिल हैं। Pro वेरिएंट में Nova सीरीज़ में पहली बार एक स्मार्ट कंट्रोल बटन भी दिया गया है। साथ ही दोनों फोन NFC बेस्ड E-Ink डिस्प्ले कवर को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे यूज़र्स अपना कवर डिज़ाइन कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

The post स्टाइलिश डिजाइन और सैटेलाइट फीचर के साथ Huawei Nova 14 और Nova 14 Pro हुए चाइना में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-14-and-nova-14-pro-launched-in-china-check-price-and-specifications/feed/ 0