Huawei Nova 3i | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 10:14:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लेनोवो ला रहा है 4 कैमरे वाला फोन, सस्ती कीमत पर लॉन्च होकर शाओमी रेडमी नोट 5 को देगा टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-l38031-listed-on-tenna-with-four-camera-full-specification-feature-in-hindi/ Wed, 01 Aug 2018 06:34:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21498 लेनोवो के इस आगामी स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है।

The post लेनोवो ला रहा है 4 कैमरे वाला फोन, सस्ती कीमत पर लॉन्च होकर शाओमी रेडमी नोट 5 को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी हुआवई ने पिछले हफ्ते ही भारत में अपनी नोवा स्मार्टफोन सीरीज़ को पेश करते हुए दो ऐसे शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो 4 कैमरा सेंसर सपोर्ट करते हैं। हुआवई नोवा 3 जहां 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ है वहीं नोवा 3आई को 20,990 रुपये की कीमत पर उतारा गया है। वहीं अब टेक जगत की दिग्गज कंपनी लेनोवो भी जल्द ही ऐसा ही स्मार्टफोन लाने वाली है जो 4 कैमरा सेंसर से लैस होगा। लेनोवो के इस आगामी स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है।

लेनोवो के इस आगामी स्मार्टफोन को टेना पर एल38031 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से साफ हो गया है कि लेनोवो भी 4 कैमरा सेंसर से लैस स्मार्टफोन लाने वाली है जिसके रियर पैनल पर तो डुअल कैमरा सेटअप होगा ही साथ ही फ्रंट पैनल पर भी 2 सेल्फी कैमरा देखने को मिलेंगे। इस लिस्टिंग में हालांकि सभी चारों कैमरा सेंसर की पावर नहीं बताई गई है लेकिन टेना ने कहा है कि इनमें से एक कैमरा 13-मेगापिक्सल का होगा। दोनों ही पैनल पर कैमरा सेटअप हॉरिजेंटल शेप में मौजूद रहेगा।

एक्सक्लूसिव : ये रही ओपो एफ9 प्रो की फुल स्पेसिफिकेशन्स, दमदार रैम के साथ है पावरफुल कैमरा

लेनोवो एल38031 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना के अनुसार यह फोन 720 × 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। फोन में फुलव्यू बेजल लेस स्क्रीन होगी जिसमें नॉच नहीं दी जाएगी। लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न पर पेश होगा जिसके साथ 2.0गीगाहर्ट्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा। टेना ने इस फोन में मीडियाटेक हेलियो पी22 चिपसेट दिए जाने की पुष्टि की है।

lenovo-l38031-tenna

लिस्टिंग के मुताबिक लेनोवो अपने इस स्मार्टफोन को 3 वेरिएंट में पेश कर सकती है। इस वेरिएंट्स में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज तथा 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। सभी वेरिएंट्स की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

6.18-इंच नॉच डिसप्ले और 6जीबी रैम के साथ मोटोरोला वन हुआ टेना पर लिस्ट

टेना द्वारा जारी लेनोवो स्मार्टफोन की फोटो पर गौर करें तो इसके बैक पैनल पर ​फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा तथा इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही 4जी वोएलटीई भी मौजूद होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,970एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लेनोवो इस फोन को ब्लैक, ब्लू, सिल्वर तथा गोल्ड कलर वेरिएंट में पेश कर सकती है।

लेनोवो द्वारा जल्द लॉन्च किए जाने वाले इस स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इस डिवाईस का बजट सेग्मेंट में ही पेश करेगी तथा यह फोन शाओमी रेडमी 5 के सामनें कड़े प्रतिद्वंदी के रूप में बाजार में एंट्री करेगा। गौरतलब है कि यह फोन कुछ दिनों पहले बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी देखा गया था। लिहाजा उम्मीद है कि लेनोवो जल्द ही इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई घोेषणा करेगी

The post लेनोवो ला रहा है 4 कैमरे वाला फोन, सस्ती कीमत पर लॉन्च होकर शाओमी रेडमी नोट 5 को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
भारत आ गया 4 कैमरे वाला यह पावरफुल स्मार्टफोन, 6जीबी रैम के साथ चलता है सबसे ताकतवर चिपसेट पर https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-3-nova-3i-launched-in-india-feature-specifications-price-in-hindi/ Thu, 26 Jul 2018 07:49:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21390 टेक कंपनी हुआवई ने आज अपने इंडियन फैन्स के लिए कुछ नया किया है। भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को तोहफा देते हुए हुआवई ने पहली बार देश में अपनी ‘नोवा स्मार्टफोन सीरीज़’ को उतारा है। हुआवई की ओर से भारत में 4 कैमरों से लैस फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोवा 3 लॉन्च किया गया है। इस फोन की […]

The post भारत आ गया 4 कैमरे वाला यह पावरफुल स्मार्टफोन, 6जीबी रैम के साथ चलता है सबसे ताकतवर चिपसेट पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी हुआवई ने आज अपने इंडियन फैन्स के लिए कुछ नया किया है। भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को तोहफा देते हुए हुआवई ने पहली बार देश में अपनी ‘नोवा स्मार्टफोन सीरीज़’ को उतारा है। हुआवई की ओर से भारत में 4 कैमरों से लैस फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोवा 3 लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत देश में 34,999 रुपये रखी गई है। नोवा 3 के साथ ही कंपनी ने इसका छोटा वेरिएंट नोवा 3आई भी भारत में पेश किया है जो 20,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इन दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स को शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से खरीद सकते हैं।

हुआवई नोवा 3
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत फोन में मौजूद 4 कैमरा सेंसर हैं। फोन के बैक पैनल पर जहां 16-मेगापिक्सल और 24-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 24-मेगापिक्ल और 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप मौजूद है जो फेस अनलॉक तकनीक सपोर्ट करता है। रियर कैमरा जहां एआई तकनीक से लैस है वहीं फोन के बैक और फ्रंट दोनों कैमरों से बोका इफेक्ट में फोटो क्लिक की जा सकती है।

huawei-nova-3-2

हुआवई नोवा 3 में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.2 पर पेश किया गया है जिसके साथ किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली-जी72 जीपीयू मौजूद है। यह फोन कंपनी की लेटेस्ट जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है तथा यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,750एमएएच की बैटरी दी गई है।

huawei-nova-3i

हुआवई नोवा 3आई
हुआवई नोवा 3आई को भी 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली ​डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है। फोन में 2,340 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

नोवा 3आई को हुआवई ने ईएमयूआई 8.2 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया है। यह फोन ​आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के हाईसिलिकॉन किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम दी गई है तथा यह स्मार्टफोन भी 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

huawei-nova-3i-2

हुआवई नोवा 3आई भी फोटोग्राफी सेग्मेंट में खास है। यह फोन 4 कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल और फ्रंट पैनल दोनों ओर डुअल कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं कंपनी ने फोन के फ्रंट पैनल पर 24-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेटअप दिया है।

हुआवई का यह नया फोन कंपनी की लेटेस्ट जीपीयू टर्बो तकनीक सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर से भी लैस है। बेसिक कनेक्टि​विटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,340एमएएच की बैटरी दी गई है।

हुआवई नोवा 3आई को जहां आने वाली 7 अगस्त से अमेज़न से खरीद पाएंगे वहीं नोवा 3 23 अगस्त से अमेजन पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post भारत आ गया 4 कैमरे वाला यह पावरफुल स्मार्टफोन, 6जीबी रैम के साथ चलता है सबसे ताकतवर चिपसेट पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम और 6.3-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च हुआ हुआवई नोवा 3आई, जानें कब आएगा इंडिया https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-3i-launched-6gb-ram-price-features-specifications-in-hindi/ Thu, 19 Jul 2018 06:24:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21208 हुआवई आने वाली 26 जुलाई को भारत में अपना डिवाईस पेश करने वाली है। शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया पर हुआवई का यह आगामी स्मार्टफोन लिस्ट ​भी हो चुका है जिससे पता चला है कि कंपनी भारत में अपनी ‘नोवा स्मार्टफोन सीरीज़’ की शुरूआत करने वाली है। इंडिया लॉन्च से एक हफ्ता पहले ही हुआवई ने […]

The post 6जीबी रैम और 6.3-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च हुआ हुआवई नोवा 3आई, जानें कब आएगा इंडिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई आने वाली 26 जुलाई को भारत में अपना डिवाईस पेश करने वाली है। शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया पर हुआवई का यह आगामी स्मार्टफोन लिस्ट ​भी हो चुका है जिससे पता चला है कि कंपनी भारत में अपनी ‘नोवा स्मार्टफोन सीरीज़’ की शुरूआत करने वाली है। इंडिया लॉन्च से एक हफ्ता पहले ही हुआवई ने अपने इस स्मार्टफोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश करते हुए चीन में लॉन्च कर दिया है। हुआवई की ओर से चीनी बाजार में कंपनी का नया स्मार्टफोन हुआवई नोवा 3आई लॉन्च कर दिया गया है।

हुआवई नोवा 3आई कंपनी द्वारा पेश किए जा चुके नोवा 3 स्मार्टफोन का ही हल्का मॉडल है। नोवा 3आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली ​डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है। फोन में 2,340 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की बड़ी डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

5,500 एमएएच बैटरी, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी मैक्स 3, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

नोवा 3आई को हुआवई ने ईएमयूआई 8.2 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया है। नोवा सीरीज़ का यह लेटेस्ट फोन ​आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के हाईसिलिकॉन किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन दो रैम वेरिएंट में पेश किया गया है जो 4जीबी रैम व 6जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करते हैं। वहीं स्टोरेज आॅप्शन के तौर पर 4जीबी रैम/128जीबी मैमोरी, 6जीबी रैम/64जीबी मैमोरी और 128जीबी मैमोरी वेरिएंट कंपनी द्वारा पेश किए गए हैं।

huawei-nova-3i-1

हुआवई नोवा 3आई फोटोग्राफी सेग्मेंट में भी खास है। यह फोन 4 कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल और फ्रंट पैनल दोनों ओर डुअल कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं कंपनी ने फोन के फ्रंट पैनल पर 24-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेटअप दिया है।

huawei-nova-3i-2

नोवा 3आई का रियर कैमरा जहां एआई तकनीक से लैस है वहीं फोन के बैक और फ्रंट दोनों कैमरों से बोका इफेक्ट में फोटो क्लिक की जा सकती है। हुआवई का यह नया फोन कंपनी की लेटेस्ट जीपीयू टर्बो तकनीक सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर से भी लैस है। बेसिक कनेक्टि​विटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,340एमएएच की बैटरी दी गई है।

नोकिया ने दी शाओमी को चुनौती, लॉन्च किया बेहद ही सस्ता नॉच डिसप्ले वाला फोन नोकिया एक्स5

हुआवई नोवा 3आई को ब्लैक, व्हाईट और ब्लू ह्यू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। कीमत की बात करें तो फोन का 4जीबी रैम/128जीबी मैमोरी वेरिएंट 1,99 युआन (तकरीबन 20,400 रुपये) और 6जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट 2,199 युआन (तकरीबन 20,400 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारत में यह फोन 26 जुलाई को लॉन्च होने वाला है देश में फोन की कीमत क्या होगी इसके लिए लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post 6जीबी रैम और 6.3-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च हुआ हुआवई नोवा 3आई, जानें कब आएगा इंडिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
हुआवई का 4 कैमरे वाला फोन अमेजन पर हुआ लिस्ट, 26 को होगा भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-3-listed-on-amazon-india-to-launch-on-26-july-in-hindi/ Mon, 16 Jul 2018 06:58:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21095 ​हुआवई को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन नोवा 3 पेश करने वाली है। वहीं अब इस खबर को पुख्ता करते हुए शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया ने वेबसाइट पर हुआवई के नए स्मार्टफोन का वेबपेज बना दिया है। अमेज़न इंडिया पर हुआवई नोवा सीरीज़ के स्मार्टफोन […]

The post हुआवई का 4 कैमरे वाला फोन अमेजन पर हुआ लिस्ट, 26 को होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

​हुआवई को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन नोवा 3 पेश करने वाली है। वहीं अब इस खबर को पुख्ता करते हुए शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया ने वेबसाइट पर हुआवई के नए स्मार्टफोन का वेबपेज बना दिया है। अमेज़न इंडिया पर हुआवई नोवा सीरीज़ के स्मार्टफोन का वेबपेज बनाया है और सूचना दी है कि कंपनी 26 जुलाई को इस फोन से पर्दा उठाएगी।

हुआवई नोवा सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन के वेबपेज पर हैशटैग ‘कमिंग 4 यू’ लिखा गया है। आपको बता दें कि हुआवई नोवा 3 स्मार्टफोन में 4 कैमरा सेंसर दिए गए हैं, ​जिनमें 2 रियर और 2 फ्रंट पैनल पर है। वहीं दूसरी ओर इस वेबपेज पर नॉच डिसप्ले और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज की जानकारी भी प्राप्त हुई है।

huawei-nova-3-amazon

अमेज़न की इस लिस्टिंग से एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि हुआवई आने वाली 26 जुलाई को अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी, वहीं दूसरी ओर यह भी पता चल गया है कि यह फोन अमेज़न एक्सक्लूसिव होगा। चर्चा है कि इस दिन हुआवई नोवा 3 स्मार्टफोन के साथ साथ हुआवई नोवा 3आई नाम से भी एक स्मार्टफोन वेरिएंट भारतीय बाजार में उतारेगी।

शाओमी ने ट्वीट की मी ए2 स्मार्टफोन की फोटो, देखें कैसा होगा यह सस्ता और पावरफुल स्मार्टफोन

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार होगा जब हुआवई कंपनी भारत में नोवा सीरीज़ का कोई स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। हुआवई नोवा 3 की सबसे बड़ी खासियत फोन में मौजूद 4 कैमरा सेंसर हैं। फोन के बैक पैनल पर जहां 16-मेगापिक्सल और 24-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 24-मेगापिक्ल और 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप मौजूद है जो फेस अनलॉक तकनीक सपोर्ट करता है।

huawei-nova-3-amazon-1

हुआवई नोवा 3 की बात करें तो इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.2 पर पेश किया गया है जिसके साथ किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली-जी72 जीपीयू मौजूद है। नोवा 3 और नोवा 3आई जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हैं।

चीन में यह फोन 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी व 128जीबी के दो स्टोरेज आॅप्शन में लॉन्च हुआ है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,750एमएएच की बैटरी दी गई है। बहरहाल क्या भारत में यह फोन समान स्पेसिफिकेशन्स पर लॉन्च होगा और देश में इसकी कीमत क्या होगी इसके लिए 26 जुलाई का इंतजार किया जा रहा है।

The post हुआवई का 4 कैमरे वाला फोन अमेजन पर हुआ लिस्ट, 26 को होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
26 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन, 6.3-इंच नॉच डिसप्ले के साथ होगी 6जीबी रैम https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-3-nova-3i-expect-to-launch-in-india-26-july-feature-specifications-in-hindi/ Thu, 12 Jul 2018 10:12:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21060 ​हुआवई ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन नोवा 3 पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी ने एक और नया डिवाईस टॉकबैंड बी5 भी पेश किया है। कंपनी की ओर से हुआवई नोवा 3 को चीन में आॅफिशियल तो कर दिया गया है लेकिन आने वाली 18 जुलाई को ही चीन में […]

The post 26 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन, 6.3-इंच नॉच डिसप्ले के साथ होगी 6जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

​हुआवई ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन नोवा 3 पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी ने एक और नया डिवाईस टॉकबैंड बी5 भी पेश किया है। कंपनी की ओर से हुआवई नोवा 3 को चीन में आॅफिशियल तो कर दिया गया है लेकिन आने वाली 18 जुलाई को ही चीन में इस फोन की कीमत और इसकी उपलब्धता की घोषणा की जाएगी। वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है कि हुआवई आने वाली 26 जुलाई को यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी पेश कर देगी।

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि हुआवई इसी महीने के अंत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन नोवा 3 भारत में भी लॉन्च कर देगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी आने वाली 26 जुलाई को भारत में ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी का नया स्मार्टफोन नोवा 3 देश में लॉन्च कर दिया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि नोवा 3 के साथ-साथ हुआवई फोन के एक और वेरिएंट को नोवा 3आई नाम के साथ लॉन्च कर सकती है।

huawei-nova-3-2

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार होगा जब हुआवई कंपनी भारत में नोवा सीरीज़ का कोई स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। हुआवई नोवा 3 की सबसे बड़ी खासियत फोन में मौजूद 4 कैमरा सेंसर हैं। फोन के बैक पैनल पर जहां 16-मेगापिक्सल और 24-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 24-मेगापिक्ल और 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप मौजूद है जो फेस अनलॉक तकनीक सपोर्ट करता है।

भारत में लॉन्च हुआ इनविजिबल कैमरे वाला पावरफुल स्मार्टफोन, डिजाईन देखकर हो जाएंगे हैरान

हुआवई नोवा 3 की बात करें तो इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.2 पर पेश किया गया है जिसके साथ किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली-जी72 जीपीयू मौजूद है। नोवा 3 और नोवा 3आई जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हैं।

6जीबी रैम, 3,580एमएएच और 23-एमपी कैमरे के साथ सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस लॉन्च

चीन में यह फोन 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी व 128जीबी के दो स्टोरेज आॅप्शन में लॉन्च हुआ है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,750एमएएच की बैटरी दी गई है। बहरहाल क्या भारत में यह फोन समान स्पेसिफिकेशन्स पर लॉन्च होगा और देश में इसकी कीमत क्या होगी इसके लिए 26 जुलाई का इंतजार किया जा रहा है।

The post 26 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन, 6.3-इंच नॉच डिसप्ले के साथ होगी 6जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>