Huawei Nova 4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 12:11:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ जल्द आएगा हुआवई नोवा 4ई, जानें और क्या होंगे फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-4e-come-with-6-15-inch-display-and-kirin-710-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-4e-come-with-6-15-inch-display-and-kirin-710-soc/#respond Thu, 07 Mar 2019 05:11:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28241 डिवाइस में होने वाला सेल्फी कैमरा एआई ब्यूटी फीचर्स से लैस होगा।

The post 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ जल्द आएगा हुआवई नोवा 4ई, जानें और क्या होंगे फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी हुआवई जल्द ही अपना नोवा 4ई स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन नोवा 3ई का अपग्रेडेड वर्जन होगा।कंपनी ने स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च किया है जिससे यह कंफर्म होता है कि नोवा 4ई में 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। इतना ही नहीं डिवाइस में आने वाला सेल्फी कैमरा एआई ब्यूटी फीचर्स से लैस होगा।

हुआवई के नोवा 4ई के टीजर को कंपनी ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट बेईबो पर अपने ऑफिशियल हैंडले से टीज किया है। टीजर से यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन में वॉटर ड्रॉप नॉच डिजाइन मौजूद होगा। हालांकि टीजर से यह साफ हो गया कि नोवा 4 की तरह इस स्मार्टफोन में पंच होल कैमरा नहीं होगा। कुछ रिपोर्ट के अनुसार नोवा 4ई को ग्लोबली हुआवई पी30 लाइट के नाम से पेश किया जाएगा

टीजर में इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, आपको याद दिला दें इससे पहले कंपनी दिसंबर में हुआवई नोवा 4 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। वहीं, कुछ अफवाहों की माने तो कंपनी 14 मार्च को हुआवई नोवा 4ई को लॉन्च करेगी। इसे भी पढ़ें: इन खासियतों के साथ लॉन्च हुआवई वाई6 (2019), यह हैं इसक दमदार फीचर्स

nova-4e
कुछ समय पहले टेना पर हुआवई नोवा 4ई को कुछ स्पेसिफिकेशन्स के साथ देखा गया था। टेना लिस्टिंग के अनुसार नोवा 4ई में 6.15-इंच डिसप्ले फुल एचडी+ स्क्रीन रेजोल्यूशन होगी। वहीं, फोन में जान फूंकने के लिए हाईसिलिकॉन किरिन 710 एसओसी होगा। हालांकि, अभी रैम और स्टोरेज को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की जानकारी दी जा रही है जो कि 20एमपी, 16एमपी और 2एमपी शूटर से लैस होगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनरा रियर पैनल पर होगा।

बता दें कि कुछ समय पहले हुआवई घोषणा कर चुकी है कि वही आने वाली 26 मार्च को अपनी पी स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत दो हाईएंड फ्लैगशिप फोन पी30 और पी30 प्रो लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इसे भी पढ़ें: 7.8एक्स ज़ूम लेंस के साथ लॉन्च होगा हुआवई मेट 30 प्रो, 26 मार्च को देगा दस्तक

कहा जा रहा है कि हुआवई पी30 और पी30 प्रो दोनों स्मार्टफोंस के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इन दोनों ही फोन मॉडल में रियर कैमरा बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में होगा। हुआवई पी30 में जहां कैमरा सेटअप के नीचे ही फ्लैश लाईट दिखाई गई है वहीं पी30 प्रो में कैमरा सेटअप के अगल उपर दाईं ओर फ्लैश लाईट दी गई है। सामने आई फोटो में सबसे खास बात यह भी नज़र आई है कि पी30 प्रो के रियर कैमरा सेटअप में सबसे नीचे वाला सेंसर गोल नहीं बल्कि स्कॉयर शेप में दिया गया है।

हुआवई पी30 और पी30 प्रो दोनों स्मार्टफोंस के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इन दोनों ही फोन मॉडल में रियर कैमरा बैक पैनल पर बाईं ओर व​र्टिकल शेप में होगा। हुआवई पी30 में जहां कैमरा सेटअप के नीचे ही फ्लैश लाईट दिखाई गई है वहीं पी30 प्रो में कैमरा सेटअप के अगल उपर दाईं ओर फ्लैश लाईट दी गई है। कुछ समय पहले सामने आई फोटो में सबसे खास बात देखी गई थी कि हुआवई पी30 प्रो के रियर कैमरा सेटअप में सबसे नीचे वाला सेंसर गोल नहीं बल्कि स्कॉयर शेप में दिया गया था।

The post 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ जल्द आएगा हुआवई नोवा 4ई, जानें और क्या होंगे फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-4e-come-with-6-15-inch-display-and-kirin-710-soc/feed/ 0
जनवरी 2019 में इंडिया में लॉन्च होंगे ये 5 बेहतरीन फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m20-m10-huawei-y9-2019-nova-4-honor-view20-realme-a1-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m20-m10-huawei-y9-2019-nova-4-honor-view20-realme-a1-in-hindi/#comments Wed, 02 Jan 2019 11:49:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25654 हमनें 5 ऐसे स्मार्टफोंस की जानकारी दी है जो इस महीने इंडिया में दस्तक देंगे।

The post जनवरी 2019 में इंडिया में लॉन्च होंगे ये 5 बेहतरीन फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2019 शुरू हो चुका है। नये साल के साथ तकनीक बाजार भी नए प्रोडक्ट्स व स्मार्टफोंस के साथ तैयार है। स्मार्टफोन यूजर्स को उम्मीद है कि नए साल के साथ उनकी पसंदीदा कंपनियां और ब्रांड कुछ अलग व शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे। जनवरी में ही लॉस वेगास में सीईएस 2019 का महा आयोजन होने वाला है। इस मंच पर अनेंको टेक कपनियां अपनी तकनीक व प्रोडक्ट पेश करेगी। वहीं दूसरी ओर जनवरी महीने में भारतीय बाजार भी कई शानदार स्मार्टफोंस के लॉन्च के लिए तैयार है। आगे हमनें 5 ऐसे स्मार्टफोंस की जानकारी दी है जो इस महीने इंडिया में दस्तक देंगे।

सैमसंग गैलेक्सी एम20

सैमसंग पहली बार इस सीरीज़ को विश्व के सामने पेश करने जा रही है। यह सीरीज़ अहम तो है ही क्योंकि सीरीज़ के स्मार्टफोंस का निर्माण भारत में नोएडा स्थित सैमसंग प्लांट में हो रहा है। वहीं साथ ही इसलिए भी खास हो जाती है क्योंकि पूरी दुनिया में गैलेक्सी एम सीरीज़ के फोन सबसे पहले भारत में ही लॉन्च होंगे। चर्चा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ के तहत गैलेक्सी एम20, एम50 और एम10 स्मार्टफोंस पर काम चल रहा है और जनवरी महीने में गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम10 इंडिया में लॉन्च कर दिए जाएंगे।

Samsung Galaxy M20 M10 Huawei Y9 (2019) Nova 4 Honor View20 Realme A1 in hindi

गैलेक्सी एम20 को लेकर पता चला है कि इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इस फोन को 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.0-इंच की सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार इस फोन को 3जीबी रैम मैमोरी व 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा। लेटेस्ट एंडरॉयड वर्जन के साथ यह फोन सैमसंग के ही एक्सनोस 7885 पर पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि सैमसंग इस फोन को 15,000 रुपये से कम की कीमत में ही लॉन्च करेगी।

हुआवई नोवा 4

Samsung Galaxy M20 M10 Huawei Y9 (2019) Nova 4 Honor View20 Realme A1 in hindi

हुआवई नोवा 4 दिसंबर महीने में चीन में लॉन्च हुआ था जो इस महीने भारत आने को तैयार है। इस फोन में 6.41-इंच फुलएचडी+ डिसप्ले के साथ पंच होल नॉच दी गई है। यह फोन 8जीबी रैम के साथ हाईसिलिकॉन कीरीन 970 चिपसेट पर कार्य करता है। वहीं फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। हुआवई नोवा 4 में ट्रिपल रियर कैमर दिया गया है जिसमें 48-एमपी+16-एमपी+2-एमपी के कैमरा सेंसर है। यह विश्व का पहला फोन है जिसमें 48-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 25-एमपी कैमरा सपोर्ट करता है। हुआवई नोवा 4 फास्ट चार्जिंग के साथ 3,750 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। चीन में इस फोन की कीमत 3,099 युआन (तकरीबन 30,000 रुपये) से शुरू है।

ऑनर व्यू20

Samsung Galaxy M20 M10 Huawei Y9 (2019) Nova 4 Honor View20 Realme A1 in hindi

ऑनर इंडिया ने ट्वीट कर दिया है कि ऑनर वी20 जल्द ही भारत आने वाला है। इस फोन का प्रोडक्ट पेज अमेज़न पर भी बना दिया गया है। यह फोन पिछले हफ्ते ही चीन में ऑनर वी20 नाम के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन में भी पंच होल के साथ 6.4-इंच की सुपर फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ यह हुआवई किरीन 980 चिपसेट पर रन करता है। भारत में यह फोन 6जीबी रैम व 8जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन 48-एमपी का डुअल रियर तथा 25-एमपी का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए ऑनर व्यू20 में 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। उम्मीद है कि भारत में ऑनर व्यू20 की शुरूआती कीमत 30,000 रुपये के करीब होगी।

रियलमी ए1

Samsung Galaxy M20 M10 Huawei Y9 (2019) Nova 4 Honor View20 Realme A1 in hindi

रियलमी चुनिंदा स्मार्टफोंस के दम पर भारत में मजबूत उपभोक्ता आधार बना रही है। वहीं अब कंपनी लो बजट सेग्मेंट में एक और नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। यह फोन इसी महीने भारत में रियलमी ए1 नाम के साथ दस्तक दे सकता है। अब सामने आई जानकारी के अनुसार रियलमी ए1 को मीडियाटेक हेलियो पी 70 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। कंपनी इसमें 2जीबी और 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दे सकती है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 4,200एमएएच की बैटरी होगी। वहीं, फोटोग्राफी के लिए 13-एमपी+2-एमपी का डुअल रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी।

हुआवई वाई 9 (2019)

Samsung Galaxy M20 M10 Huawei Y9 (2019) Nova 4 Honor View20 Realme A1 in hindi

हुआवई वाई 9 (2019) अमेज़न इंडिया पर लिस्ट हो चुका है और आने वाले दिनों में यह बाजार में भी दस्तक दे देगा। इस फोन में 6.5-इंच की फुलएचडी+ नॉच डिसप्ले दी गई है। चीन में यह फोन 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज तथा 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज के उपलब्ध है। एंडरॉयड ओरियो के साथ यह फोन हुआवई किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-एमपी व 2-एमपी का डुअल रियर कैमरा तथा 13-एमपी व 2-एमपी का डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। उम्मीद है कि भारत में हुआवई वाई 9 (2019) का बेस वेरिएंट 15,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च होगा।

The post जनवरी 2019 में इंडिया में लॉन्च होंगे ये 5 बेहतरीन फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m20-m10-huawei-y9-2019-nova-4-honor-view20-realme-a1-in-hindi/feed/ 5
48एमपी कैमरा, पंच होल डिसप्ले और 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ हुआवई नोवो 4, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-4-launched-with-48mp-camera-and-punch-hole-display-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-4-launched-with-48mp-camera-and-punch-hole-display-in-hindi/#comments Tue, 18 Dec 2018 06:54:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25193 यह विश्व का पहला फोन है जिसे 48—एमपी कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है।

The post 48एमपी कैमरा, पंच होल डिसप्ले और 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ हुआवई नोवो 4, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई ने इस साल नोवा 3 और नोवा 3 लाइट मॉडल को भारत में पेश किया था। वहीं अब कंपनी ने इसका अपग्रेड संस्करण नोवा 4 को पेश कर दिया है। हालांकि यह फोन फिलहाल ​चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन आशा है कि जल्द ही भारत में भी उपलब्ध होगा। कंपनी इस फोन को दो मॉडल में पेश किया है। दोनों मॉडल में मुख्य रूप से कैमरे का अंतर है। नोवा 4 विश्व का पहला फोन है जिसमें 48—मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गाय है। वहीं इस फोन में आपको सैमसंग गैलेक्सी ए8एस की तरह पंच होल नॉच देखने को मिलेगा।

हुआवई नोवा 4 के स्पेसिफिकेशन
हुआवई नोवा 4 के दोनों मॉडल के रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। एक मॉडल 48—मेगापिक्स्ल + 16—मेगापिक्सल + 2—मेगापिक्सल सेटअप के साथ आता है। इसमें मुख्यम सेंसर 1.8 अपर्चर के साथ है जो आॅटोफोकस का काम करता है। वहीं दूसरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला है जो वाइड एंगल का काम करता है। वहीं तीसरा सेंसर एफ/2.4 अपर्चर वाला है जो डेफ्थ सेंसिंग के लिए है। 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च होगा शाओमी का सस्ता फोन रेडमी 7 प्रो, इसमें है वॉटर ड्रॉप नॉच

huawei-nova-4-launched-with-48mp-camera-and-punch-hole-display-in-hindi
दूसरे मॉडल में भी ट्रिपल कैमरा सेंसर है लेकिन उसका प्राइमरी सेंसर 20—मेगापिक्सल का है। बाकी दोनों 16एमपी और 2एपमी के हैं। फोन में हुआवई का अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट है। वहीं फोन में एचडीआर5 इसके साथ ही कपंनी ने इसमें 10एक्स तक का जूम सपोर्ट दिया है। फोन में सेल्फी के लिए 25—मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लेनोवो ला रहा है सुपर फास्ट 12​जीबी रैम वाला फोन ज़ेड5एस फेरारी एडिशन, कल होगा लॉन्च

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो फोन में 6.41—इंच की (1,080 x 2,310 पिक्सल रेजल्यूशन वाला फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। यह फोन हुआवई के हाईसिलिकॉन कीरीन 970 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.4गीगाहट्र्ज वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही माली—जी72 जीपीयू दिया गया है।
huawei-nova-4-launched-with-48mp-camera-and-punch-hole-display-in-hindi
कंपनी ने फोन में 8जीबी की रैम मैमोरी दी है। इसके साथ ही 128जीबी की मैमोरी मिलेगी। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं है। सॉफ्टवेयर की ओर देखें तो यह फोन इमोशन यूआई 9.0 पर कार्य करता है जो कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 9 पाई आधारित है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की भी है तैयारी, डुअल सेल्फी कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च
huawei-nova-4-launched-with-48mp-camera-and-punch-hole-display-in-hindi
हुआवई नोवा 4 को कंपनी ने 3,750 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है और फोन में 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस भी मिलेगा। रही बात कीमत की तो चीन में इसकी शुरुआती कीमत 3,099 यूआन है जो कि भारत में लगभग 30,000 रुपये के बराबर है।

The post 48एमपी कैमरा, पंच होल डिसप्ले और 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ हुआवई नोवो 4, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-4-launched-with-48mp-camera-and-punch-hole-display-in-hindi/feed/ 1
8जीबी रैम और 48एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा हुआवई नोवा 4, जानें इसके बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-4-to-launch-with-48mp-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-4-to-launch-with-48mp-rear-camera/#comments Wed, 12 Dec 2018 12:06:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25114 हुआवई नोवा 4 को दो वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा। हाइयर वेरियंट में 48एमपी का कैमरा होगा।

The post 8जीबी रैम और 48एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा हुआवई नोवा 4, जानें इसके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई ने पहले घोषणा कर दी है कि कंपनी 17 दिसंबर को नोवा सीरीज में नया फोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी नोवा 4 नाम से फोन को लॉन्च करने वाली है और इसका पोस्टर भी शेयर कर दिया गया है। इस पोस्टर में फोन के लुक को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। फुल व्यू डिसप्ले के साथ फोन में होल पंच नॉच दिया गया है जैसा कि हमनें सैमसंग गैलेक्सी ए8एस में देखा है। हालांकि हुआवई द्वारा अब तक इस फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट पर पूरे स्पेसिफिकेशन आ चुके हैं। एक्सक्लूसिव: 24एमपी पंच होल सेल्फी और 48एमपी रियर कैमरे के साथ जनवरी में भारत में दस्तक देगा आॅनर व्यू 20

इस लीक में हुआवई नोवा 4 के रैम, प्रोसेसर और मैमोरी के बारे में स्पष्ट जानकारी ली जा सकती है। जानकारी दी गई है कि यह फोन दो वेरियंट में लॉन्च होगा। हाई और लो वेरियंट में मुख्य रूप से सेल्फी कैमरे का अंतर है। हाइयर वेरियंट में 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। बाकी रैम और रोम में कोई अंतर नहीं है। क्वालकॉम के नए प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है लेनोवो जेड5एस
हुआवई नोवा 4 में 6.4-इंच की स्क्रीन दी गई है जो 2310 x 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाले एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो 19.25:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ उपलब्ध है। वहीं यह फोन हुआवई किरीन 970 पर रन करता है जो​ कि काफी अच्छा प्रोसेसर माना जाता है।

यह फोन 8जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च होगा और फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसके साथ ही पावर बैकअप के लिए 3,750 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए हुआवई नोवा 4 में 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं स्टैंडर्ड वर्जन में 20एमपी + 16एपमी + 2एमपी में है। जबकि हाईयर वेरियंट में 20 के बजाए 48एमपी का कैमरा दिया गया है।

The post 8जीबी रैम और 48एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा हुआवई नोवा 4, जानें इसके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-4-to-launch-with-48mp-rear-camera/feed/ 3
हुआवई पी स्मार्ट (2019) बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, 3जीबी रैम के साथ होगा 24-एमपी सेल्फी कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p-smart-2019-listed-on-geekbench-3gb-ram-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p-smart-2019-listed-on-geekbench-3gb-ram-specifications-in-hindi/#comments Fri, 07 Dec 2018 08:13:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24989 हुआवई आने वाले हफ्तों में पी स्मार्ट (2019) लॉन्च कर सकती है।

The post हुआवई पी स्मार्ट (2019) बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, 3जीबी रैम के साथ होगा 24-एमपी सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई दिसंबर की 17 तारीख को टेक मंच पर इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाला अपना पहला स्मार्टफोन नोवा 4 लॉन्च करने वाली है। इस फोन के अलावा हाल ही में कंपनी के एक और नए फोन एन्जॉय 9 की जानकारी सामने आई थी वहीं अब एक खबर और मिली है कि कंपनी अपनी पी सीरीज़ के भी नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हुआवई के इस नए फोन को चीनी बेंचमार्किग साइट पर देखा गया है तथा आने वाले हफ्तों में कंपनी इसे हुआवई पी स्मार्ट (2019) नाम के सा​थ लॉन्च कर सकती है।

हुआवई पी स्मार्ट (2019) को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है जहां यह फोन कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट है। गीकबेंच पर हुआवई का यह फोन पीओटी-एलएक्स1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले हुआवई के इसी फोन को अमेरिकी साइट एफसीसी पर भी देखा गया था ​जहां फोन का मॉडल नंबर पीओटी-एलएक्स3 था। ये दोनों लिस्टिंग हुआवई पी स्मार्ट (2019) के अलग-अलग वेरिएंट को दर्शाती है जो अलग-अलग बाजारों में लॉन्च होगा।

Huawei p smart 2019 listed on geekbench 3gb ram specifications in hindi

गीकबेंच पर हुआवई पी स्मार्ट (2019) को एंडरॉयड 9 पाई ओएस से लैस बताया गया है। इस लिस्टिंग में जहां हुआवई के आगामी स्मार्टफोन को 3जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है वहीं एफसीसी पर हुआवई पी स्मार्ट (2019) को 4जीबी रैम पर लिस्ट किया गया था। दोनों लिस्टिंग के बिनाह पर माना जा रहा है कि हुआवई अपने इस फोन को अमेरिका में जहां 4जीबी रैम पर लॉन्च करेगी वहीं चीन या अन्य बाजारों में यह फोन 3जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है।

लॉन्च से पहले ही सामने आई इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाले हुआवई नोवा 4 की रियल फोटोज़

हुआवई पी स्मार्ट (2019) की ताजा लिस्टिंग के अनुसार यह फोन आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ किरीन 710 चिपसेट पर रन करेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। गीकबेंच ने हुआवई पी स्मार्ट (2019) को सिंगल-कोर में जहां 1517 स्कोर दिया है वहीं मल्टी-कोर में हुआवई पी स्मार्ट (2019) को 5535 स्कोर प्राप्त हुआ है।

18 दिसंबर को लॉन्च होगा लेनोवो ज़ेड5एस, इसमें होगा इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा तथा 3 रियर कैमरा सेंसर

आपको बता दें कि आने वाली 18 दिसंबर को हुआवई नोवा 4 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। नोवा 4 की सबसे बड़ी खूबी इसका सेल्फी कैमरा होगा। इस फोन में डिसप्ले के उपर बाईं ओर एक छोटा सा ‘छेद’ दिया गया है। फोन के इस छेद में ही सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। हुआवई नोवा 4 में मौजूद इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा फोन बॉडी व नॉच से दूर फोन की डिसप्ले के बीच में होगा। इस कैमरे के चारों ओर फोन की स्क्रीन मौजूद रहेगी।

The post हुआवई पी स्मार्ट (2019) बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, 3जीबी रैम के साथ होगा 24-एमपी सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p-smart-2019-listed-on-geekbench-3gb-ram-specifications-in-hindi/feed/ 3
लॉन्च से पहले ही सामने आई इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाले हुआवई नोवा 4 की रियल फोटोज़ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-4-real-image-leaked-selfie-hole-camera-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-4-real-image-leaked-selfie-hole-camera-specifications-in-hindi/#comments Thu, 06 Dec 2018 11:26:18 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24965 नोवा 4 स्मार्टफोन की डिसप्ले के साथ ही फोन के फ्रंट, बैक व साईड पैनल्स को दिखाया गया है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाले हुआवई नोवा 4 की रियल फोटोज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई ने इसी हफ्ते घोषणा की थी कि कंपनी अपने वाली 17 दिसंबर को अपना नया स्मार्टफोन नोवा 4 अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश करने जा रही है। हुआवई ने लॉन्च टीज़र में फोन की एक फोटो शेयर की थी जिसमें नोवा 4 में मौजूद इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा नज़र आया था। वहीं आज हुआवई नोवा 4 के लॉन्च से पहले ही इस फोन की रियल ईमेंज भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। इस लीक में नोवा 4 स्मार्टफोन की डिसप्ले के साथ ही फोन के फ्रंट, बैक व साईड पैनल्स को दिखाया गया है।

हुआवई नोवा 4 से जुड़ा यह लीक चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया है। इस लीक में फोन की इन हैंड फोटो शेयर की है जिसमें नोवा 4 को अलग अलग एंगल से दिखाया गया है। सबसे पहले फ्रंट पैनल की बात करें तो नोवा 4 की सबसे बड़ी खूबी इसका सेल्फी कैमरा ही होगा। इस फोन में डिसप्ले के उपर बाईं ओर एक छोटा सा ‘छेद’ दिया गया है। फोन के इस छेद में ही सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। हुआवई नोवा 4 में मौजूद इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा फोन बॉडी व नॉच से दूर फोन की डिसप्ले के बीच में होगा। इस कैमरे के चारों ओर फोन की स्क्रीन मौजूद रहेगी।

huawei-nova-4-to-launch-on-17-december-in-display-selfie-camera-in-hindi

नोवा 4 के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो यहां वर्टिकल शेप में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे एलईडी फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर ही फिं​गरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फिंगरप्रिंट सेंसर से यह साफ हो गया है कि हुआवई नोवा 4 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा।

Huawei nova 4 real image leaked selfie hole camera specifications in hindi

हुआवई नोवा 4 दाएं पैनल पर ही वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। हुआवई नोवा 4 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के मुताबिक यह फोन 6जीबी तथा 4जीबी के दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड पाई आधारित होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इसमें कपंनी का सबसे नया व पावरफुल चिपसेट किरीन 980 दिया जा सकता है। आपको बता दें कि हुआवई नोवा 4 से पहले सैमसंग 10 दिसंबर को गैलेक्सी ए8एस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो इस फोन जैसी डिसप्ले पर आधारित होगा।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाले हुआवई नोवा 4 की रियल फोटोज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-4-real-image-leaked-selfie-hole-camera-specifications-in-hindi/feed/ 3
4,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ हुआवई एन्जॉय 9 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-enjoy-9-listed-on-tenaa-specifications-design-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-enjoy-9-listed-on-tenaa-specifications-design-in-hindi/#comments Wed, 05 Dec 2018 08:23:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24913 हुआवई एन्जॉय 9 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।

The post 4,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ हुआवई एन्जॉय 9 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई आने वाली 17 दिसंबर को टेक मंच पर नोवा 4 स्मार्टफोन पेश करने वाली है। नोवा 4 हुआवई का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें इन डिसप्ले सेल्फी कैमरा दिया गया है। हुआवई के इस बेहद ही यूनिक स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही कंपनी की एन्जॉय सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन एन्जॉय 9 का जानकारी सामने आई है। हुआवई एन्जॉय 9 को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट किया गया है जिसमें फोन के डिजाईन की साथ ही इसकी स्पे​सिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

हुआवई एन्जॉय 9 को टेना पर डीयूबी-टीएल00 तथा डीयूबी एएल00-मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। ये दोनों ही मॉडल नंबर एन्जॉय 9 के दो अलग अलग वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट को जहां 3जीबी रैम मैमोरी व 32जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस बताया गया है वहीं दूसरे वेरिएंट को 4जीबी रैम मैमोरी व 64जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस बताया गया है। इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

6जीबी रैम व इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च हुआ मीजू16टीएच, इसकी पहली लुक पर ही हो जाएंगे फिदा

एन्जॉय 9 के अन्य फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। टेना के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा तथा 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करेगा। कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो टेना के अनुसार एन्जॉय 9 के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा तथा सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा।

शाओमी को टक्कर देने मीजू ने भारत में लॉन्च किए दो सस्ते व शानदार स्मार्टफोन

हुआवई एन्जॉय 9 में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा या नहीं इस पर अभी संशय जताया जा रहा है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,900एमएएच या फिर 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। टेना के अनुसार यह फोन ब्लैक तथा रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। हुआवई की ओर से अभी तक एन्जॉय 9 स्मार्टफोन के लॉन्च से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन टेना लिस्टिंग के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह फोन जल्द ही टेक बाजार में दस्तक देगा।

The post 4,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ हुआवई एन्जॉय 9 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-enjoy-9-listed-on-tenaa-specifications-design-in-hindi/feed/ 3
10 दिसंबर को लॉन्च होगा विश्व का पहला इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले वाला फोन सैमसंग गैलेक्सी ए8एस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a8s-infinity-o-display-to-launch-on-10-december-feature-specifications-in-hindi/ Mon, 03 Dec 2018 16:02:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24826 यह विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें नॉच फोन बॉडी से दूर डिसप्ले के बीच में होगी।

The post 10 दिसंबर को लॉन्च होगा विश्व का पहला इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले वाला फोन सैमसंग गैलेक्सी ए8एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज ही टेक कंपनी हुआवई ने घोषणा की थी कि कंपनी 17 दिसंबर को अपना पहला इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन नोवा 4 टेक मंच पर पेश करेगी। नोवा 4 हुआवई ही नहीं बल्कि विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन होता जिसका फ्रंट कैमरा फोन बॉडी नहीं बल्कि फोन डिसप्ले के बीच में होता। लेकिन हुआवई को मिलने वाला यह खिताब सैमसंग ने छिन कर अपने नाम कर लिया है। सैमसंग ने भी आॅफिशियल घोषणा कर दी है कि कंपनी हुआवई से पहले ही 10 दिसंबर को अपना इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8एस लॉन्च कर देगी।

सैमसंग ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के जरिये आॅफिशियल घोषणा कर दी है कि ​कंपनी आने वाली 10 दिसंबर को अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8एस को लॉन्च करने जा रही है। सैमसंग 10 दिसंबर को चीन में ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कोरियन कंपनी द्वारा निर्मित ​गैलेक्सी ए8एस वैश्विक मंच पर दस्तक देगा। आपको बता दें कि सैमसंग का यह फोन ‘ओ’ शेप वाली नॉच से लैस है। इस फोन में फ्रंट पैनल के उपरी हिस्से में छोटा को गोलाकार होगा तथा इस छेद में ही सेल्फी कैमरा फिट किया जाएगा। यह विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें नॉच फोन बॉडी से दूर डिसप्ले के बीच में होगी।

samsung-galaxy-a8s-infinity-o-display-to-launch-on-10-december-feature-specifications-in-hindi

गैलेक्सी ए8एस की बात करें तो लीक के अनुसार गैलेक्सी ए8एस में 6.39-इंच की इनफिनिटी ओ फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले दी जाएगी। लीक के अनुसार सैमसंग का फोन 59.11 x 74.88 x 7.38एमएम डायमेंशन वाला होगा तथा नॉच के लिए बने छेद का साईज़ 6.7एमएम का होग। इस फोन के फ्रंट पैनल पर पूरी तरह से डिसप्ले स्क्रीन ही होगी। लीक में बताया गया है कि सैमसंग अपने इस फोन को लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न पर पेश करेगी त​था यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा।

17 दिसंबर को लॉन्च होगा विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन जिसकी डिसप्ले के अंदर होगा सेल्फी कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी ए8एस को 6जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लीक के मुताबिक इस फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी, जिसे कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। लीक के अनुसार सैमसंग का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा वाला होगा। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 24-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेेंसर के साथ 5-मेगापिक्सल तथा 10-मेगापिक्सल के दो अन्य कैमरा सेंसर भी दिए जाएंगे। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है।

5,000 रुपये सस्ता मिल रहा है शाओमी का पोको एफ1, जानें कब, कैसे और कहां से खरीदें

गैलेक्सी ए8एस को सैमसंग द्वारा 3,400एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग आॅफिशियली गैलेक्सी ए8एस के निर्माण तथा इसकी ​​डिसप्ले की घोषणा कर चुकी है। लेकिन यह फोन ​कब तक बाजार में कदम रखेगा और इसकी पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स क्या होगी इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि शायद सैमसंग कंपनी गैलेक्सी ए8एस स्मार्टफोन को अपनी गैलेक्सी सीरीज़ की दसवीं सालगिरह पर गैलेक्सी एस10 के साथ ही टेक मंच पर पेश करेगी।

The post 10 दिसंबर को लॉन्च होगा विश्व का पहला इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले वाला फोन सैमसंग गैलेक्सी ए8एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
17 दिसंबर को लॉन्च होगा विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन जिसकी डिसप्ले के अंदर होगा सेल्फी कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-4-to-launch-on-17-december-in-display-selfie-camera-in-hindi/ Mon, 03 Dec 2018 07:24:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24796 इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाले फोन का नाम हुआवई नोवा 4 होगा और यह 17 दिसंबर को टेक मंच पर एंट्री करेगा।

The post 17 दिसंबर को लॉन्च होगा विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन जिसकी डिसप्ले के अंदर होगा सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई को लेकर पिछले हफ्ते ही एक लीक सामने आया था जिसमें कंपनी के एक ऐसे फोन की फोटो दिखाई दी थी जिसके फ्रंट पैनल पर मौजूद सेल्फी कैमरा किसी नॉच या बेजल पर नहीं ​बल्कि डिसप्ले पर मौजूद एक छोटो से ‘होल’ में था। इस लीक में इतना तो पता चल गया था कि हुआवई का यह फोन दिसंबर माह में सामने आ जाएगा लेकिन फोन के नाम व लॉन्च डेट की जानकारी नहीं थी। वहीं अब हुआइर्व ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि इस इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाले फोन का नाम हुआवई नोवा 4 होगा और यह 17 दिसंबर को टेक मंच पर एंट्री करेगा।

11 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा 5,000एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम वाला असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2

हुआवई ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के जरिये अपने इस आगामी स्मार्टफोन के नाम व लॉन्च डेट को आॅफिशियल किया है। हुआवई ने बता ​दिया है कि कंपनी का यह आगामी स्मार्टफोन नोवा 4 नाम के साथ 17 दिसंबर को टेक मंच पर दस्तक देगा। 17 दिसंबर को यह स्मार्टफोन चीनी बाजार में लॉन्च किया जाएगा जो बाद में विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक देगा। हुआवई नोवा 4 में इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा जो फोन बॉडी व नॉच से दूर फोन की डिसप्ले के बीच में होगा। इस कैमरे के चारों ओर फोन की स्क्रीन मौजूद रहेगी।

huawei-nova-4-to-launch-on-17-december-in-display-selfie-camera-in-hindi

फोन का यह सेल्फी कैमरा डिसप्ले के अंदर दिया जाएगा। यानि फोन की डिसप्ले के अंदर एक छोटा सा छेदनुमा खाली स्थान होगा और इस छेद में ही फ्रंट कैमरा लगाया जाएगा। यह कैमरा सेटअप फोन के फ्रंट पैनल के उपर न होकर ​फोन की स्क्रीन के नीचे होगा। गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी ए8एस भी ऐसे ही सेल्फी कैमरे से लैस होगा। लेकिन हुआवई पहले बाजी मारते हुए अपने नोवा 4 के साथ विश्व का पहला इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन का खिताब अपने नाम कराने में सफल होगी।

एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 को नोएडा फैक्ट्री में निर्माण शुरू, जल्द ही भारत में होंगे लॉन्च

हुआवई नोवा 4 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के मुताबिक यह फोन 6जीबी तथा 4जीबी के दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड पाई आधारित होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इसमें कपंनी का सबसे नया व पावरफुल चिपसेट किरीन 980 दिया जा सकता है। कंपनी की ओर से हुआवई नोवा 4 से जुड़ी अन्य जानकारी अभी आॅफिशियल नहीं की गई है। लिहाजा फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व कीमत के लिए 17 दिसंबर का इंतजार किया जा रहा है।

The post 17 दिसंबर को लॉन्च होगा विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन जिसकी डिसप्ले के अंदर होगा सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के बाद आ रहा है इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा, दिसंबर में लॉन्च होगा हुआवई का यह अनूठा फोन https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-in-display-selfie-camera-phone-infinity-o-display-to-launch-in-december-nova-3s-nova-4-in-hindi/ Mon, 26 Nov 2018 06:36:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24582 स फोन में इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा यानि फ्रंट कैमरा फोन की डिसप्ले के नीचे होगा।

The post इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के बाद आ रहा है इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा, दिसंबर में लॉन्च होगा हुआवई का यह अनूठा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई को लेकर पिछले हफ्ते ही एक लीक सामने आया था जिसमें ब्रांड के एक फोन की फोटो लीक हुई थी। लीक हुए इस फोन का नाम पी स्मार्ट 2019 बताया गया था तथा इस फोन में ‘ओ’ शेप की नॉच दिखाई दी थी। वहीं आज फिर से हुआवई के एक अन्य स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है। लीक हुआ फोन सिर्फ हुआवई ही नहीं ​बल्कि टेक जगत के लिए भी बेहद खास है, क्योंकि इस फोन में इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। यानि फ्रंट कैमरा फोन की डिसप्ले के नीचे होगा।

हुआवई ने अपने आॅफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वेईबो पर नए फोन की फोटो शेयर की है। इस फोटो में फोन को बिना नॉच व बिना बेजल के दिखाया गया है, यानि यह फोन पूरी तरह से बेजल लेस होगा और इसके उपरी हिस्से में कोई नॉच भी नहीं दी जाएगी। नॉच न होने से फोन के फ्रंट पैनल पर न तो सेल्फी कैमरा होगा और न ही कोई अन्य सेंसर दिया जाएगा। हुआवई द्वारा शेयर की गई है फोटो में फोन के दाएं कोने पर एक लाईट दिखाई गई है। माना जा रहा है कि यहीं पर फोन का सेल्फी कैमरा होगा।

huawei-in-display-selfie-camera-phone-infinity-o-display-to-launch-in-december-nova-3s-nova-4-in-hindi

फोन का यह सेल्फी कैमरा डिसप्ले के अंदर दिया जाएगा। यानि फोन की डिसप्ले के अंदर एक छोटा सा छेदनुमा खाली स्थान होगा और इस छेद में ही फ्रंट कैमरा लगाया जाएगा। यह कैमरा सेटअप फोन के फ्रंट पैनल के उपर न होकर ​फोन की स्क्रीन के नीचे होगा। गौरतलब है कि हुआवई का यह फोन विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। अब तक सेल्फी कैमरा फोन के बॉडी पार्ट, नॉच या फिर स्लाईडर पैनल पर ही ​आया है।

29 नवंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है विश्व का पहला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट वाला फोन आॅनर 8सी

हुआवई ने फोन की फोटो शेयर करने के साथ ही दिसंबर महीने का ​भी जिक्र किया है। कंपनी ने हालांकि फोन के नाम से अभी तक पर्दा नहीं उठाया है लेकिन इस इमेज पोस्ट में हुआवई ने यह हिंट दे दिया है कि कपंनी का इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाला यह फोन दिसंबर महीने में टेक बाजार में दस्तक दे देगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में जहां इस फोन का नाम हुआवई नोवा 4 बताया जा रहा है तो कुछ लीक्स इस फोन का नाम नोवा 3एस होने का दावा कर रहे हैं।

20 एमपी सेल्फी, हैलो नॉच, 4जीबी रैम और डुअल ​कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो वाई95

हुआवई का यह आगामी स्मार्टफोन किस नाम के साथ बाजार में कदम रखेगा यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वहीं फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो क्या होगा तथा फोन के सेल्फी कैमरा की प्लेटमेंट किस तरह की होगी। इन तमात जानकारियों के लिए हुआवई की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के बाद आ रहा है इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा, दिसंबर में लॉन्च होगा हुआवई का यह अनूठा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>