Huawei Nova 5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 16 Aug 2019 11:19:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8जीबी रैम के साथ जल्द होगा Huawei का नया फोन Nova 5T, लॉन्च से पहले ही देखें स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5t-listed-on-google-with-8gb-ram-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5t-listed-on-google-with-8gb-ram-specs-leaked/#respond Fri, 16 Aug 2019 11:19:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34514 Huawei Nova 5T पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च होगा।

The post 8जीबी रैम के साथ जल्द होगा Huawei का नया फोन Nova 5T, लॉन्च से पहले ही देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने जून महीने में अपनी नोवा सीरीज़ का विस्तार करते हुए एक साथ तीन स्मार्टफोन Nova 5, Nova 5i और Nova 5 Pro पेश किए थे। ये तीनों ही स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उतारे गए थे। Huawei Nova 5 सीरीज़ अभी तक जहां इंडिया नहीं पहुॅंची है वहीं कंपनी ग्लोबल मंच पर इस सीरीज़ में एक और नया डिवाईस जोड़ने को तैयार है। एक ताजा लीक में Huawei के नए फोन Nova 5T की जानकारी सामने आई है जिसमें फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

Huawei Nova 5T को गूगल के एंडरॉयड पेज़ पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की डिसप्ले के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। सबसे पहले डिजाईन और लुक की बात करें तो Huawei Nova 5T को भी सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह पंच-होल डिसप्ले पर दिखाया गया है। फोन का फ्रंट पैनल पूरी तरह से बेजल लेस है तथा डिसप्ले के उपरी बाईं ओर छोटा सा छेद दिया गया है। इस होल में ही Nova 5T का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Nova 5T की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल लिस्टिंग के अनुसार हुआवई का यह स्मार्टफोन 5.5-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। हुआवई के इस फोन में ऐज़-टू-ऐज़ डिसप्ले देखने को मिलेगी। गूगल की मानें तो Huawei Nova 5T को एंडरॉयड 9 पाई ओएस आधारित ईएमयूआई 9 यूआई पर पेश किया जा सकता है। वहीं गूगल पेज़ पर इस फोन को 8जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी से लैस बताया गया है।

Huawei Nova 5T listed on google with 8gb ram specs leaked

Huawei Nova 5T को गूगल पेज पर दो स्टोरेज वेरिएंट्स में दिखाया गया है। एक वेरिएंट में जहां 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज बताई गई है वहीं दूसरे वेरिएंट में 256जीबी की इंटरनल मैमोरी दिए जाने की बात कही गई है। Nova 5T के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है तथा गूगल पेज़ पर फोन को एनएफसी से लैस बताया गया है। इस ​लिस्टिंग में हालांकि फोन की लॉन्च डेट व अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है कि Huawei जल्द ही Nova 5T से पर्दा उठा सकती है।

Huawei Nova 5i Pro

नोवा 5आई प्रो की बात करें तो यह हुआवई नोवा सीरीज़ का सबसे लेटेस्ट फोन है जो पिछले महीने की चीन में लॉन्च हुआ है 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच की फुलएचडी+ आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित ईएमयूआई पर पेश किया गया है जो 2.27गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बने किरीन 810 चिपसेट पर रन करेगा।

Huawei Nova 5T listed on google with 8gb ram specs leaked

कंपनी की ओर से Huawei Nova 5i Pro को 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी मैमोरी व 256जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nova 5i Pro के बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा दिए गए हैं। इनमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक मैक्रो सेंसर मौजूद है।

Huawei Nova 5i Pro में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन जीपीयू टर्बो 3.0 तकनीक भी सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई और डुअल सिम के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन यूएसबी टाईपी सी पोर्ट के साथ 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 8जीबी रैम के साथ जल्द होगा Huawei का नया फोन Nova 5T, लॉन्च से पहले ही देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5t-listed-on-google-with-8gb-ram-specs-leaked/feed/ 0
5 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 5i Pro, 8जीबी रैम के साथ है 4000एमएएच बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5i-pro-launched-with-quad-rear-camera-8gb-ram-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5i-pro-launched-with-quad-rear-camera-8gb-ram-price-specifications/#respond Fri, 26 Jul 2019 10:23:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33714 Nova 5i Pro पंच-होल डिसप्ले के साथ पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।

The post 5 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 5i Pro, 8जीबी रैम के साथ है 4000एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei टेक मंच पर अपनी नोवा सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन Nova 5, Nova 5i और Nova 5 Pro लॉन्च कर चुकी है। पिछले कई दिनों से खबर आ रही थी कि हुआवई इस सीरीज़ को बढ़ाते हुए इसमें एक और नया डिवाईस Nova 5i Pro भी जोड़ेगी, वहीं आज हुआवई ने इस नए स्मार्टफोन को ऑफिशियल करते हुए Nova 5i Pro को चीनी बाजार में उतार दिया है। यह फोन Nova 5i का अपडेटेड वर्ज़न है जो पंच-होल डिसप्ले के साथ पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।

लुक व डिजाईन

Nova 5i Pro को क्वॉड रियर कैमरे से लैस किया गया है। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो जो स्क्वायर यानि चौकोर आकार के सेटअप में मौजूद हैं। इस कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है तथा नीचे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Nova 5i Pro के बैक पैनल पर नीचे की ओर Huawei की ब्रांडिंग दी गई है। फोन के फ्रंट पैनल पर पंच-होल डिसप्ले दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट मौजूद है। वाल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के दाएं पैनल पर दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Nova 5i Pro 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच की फुलएचडी+ आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन यूज़ के दौरान आंखों को सुरक्षित रखने के लिए Huawei ने इस फोन को TUV Rheinland सर्टिफाइड कर पेश किया है। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित ईएमयूआई पर पेश किया गया है जो 2.27गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बने किरीन 810 चिपसेट पर रन करेगा।

Huawei Nova 5i Pro launched with quad rear camera 8gb ram price specifications

कंपनी की ओर से Huawei Nova 5i Pro को दो वेरिंएट्स में लाया गया है। फोन के एक वेरिएंट जहां 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी मैमोरी और 256जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स में माइक्रोएसडी कार्ड का यूज़ किया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nova 5i Pro के बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा दिए गए हैं। इनमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक मैक्रो सेंसर मौजूद है। यह भी पढ़ें : शाओमी एक बार फिर बना स्मार्टफोन ब्रांड का किंग, जानें दूसरी कंपनियों का हाल

Huawei Nova 5i Pro में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन जीपीयू टर्बो 3.0 तकनीक भी सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई और डुअल सिम के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन यूएसबी टाईपी सी पोर्ट के साथ 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Huawei Nova 5i Pro launched with quad rear camera 8gb ram price specifications

कीमत

Huawei Nova 5i Pro के 6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को जहां 2199 युआन में लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 22,000 रुपये है। इसी तरह फोन के 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2499 युआन और 8जीबी रैम + 256जीबी मैमोरी वेरिएंट को 2799 युआन में उतारा गया है। ये कीमतें भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 25,000 रुपये और 28,000 रुपये के करीब है। Nova 5i Pro को मीडनाईट ब्लैक, आरोरा और एम्लार्ड ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया है।

The post 5 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 5i Pro, 8जीबी रैम के साथ है 4000एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5i-pro-launched-with-quad-rear-camera-8gb-ram-price-specifications/feed/ 0
8जीबी रैम और 4 रियर कैमरे के साथ सामने आया Huawei Nova 5i Pro https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5i-pro-tenaa-listing-leaked-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5i-pro-tenaa-listing-leaked-specs/#respond Wed, 10 Jul 2019 13:04:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33140 Nova 5i Pro को टेना पर देखा गया है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

The post 8जीबी रैम और 4 रियर कैमरे के साथ सामने आया Huawei Nova 5i Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने पिछले महीने ही टेक मंच पर अपनी नोवा सीरीज़ का विस्तार करते हुए एक साथ तीन नए स्मार्टफोन पेश किए थे। कंपनी की ओर से Nova 5, Nova 5i और Nova 5 Pro को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया गया था जो फिलहाल चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। लॉन्च के बाद एक बार फिर यह सीरीज़ चर्चा में है। अब इसी सीरीज़ का एक और नया स्मार्टफोन Nova 5i Pro सामने आया है। Nova 5i Pro को टेना पर देखा गया है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

Huawei Nova 5i Pro को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया है। टेना पर यह फोन SPN-AL00/TL00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। Nova 5i Pro की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यहां हुआवई के इस आगामी स्मार्टफोन को 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26 इंच की आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। लिस्टिंग में फोन का डायमेंशन 156.1×73.9×8.3एमएम बताया गया है।

Huawei Nova 5i Pro tenaa listing leaked specs

फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Nova 5i Pro को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित ईएमयूआई पर पेश किया जा सकता है। टेना पर इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। लिस्टिंग के अनुसार Nova 5i Pro को 8जीबी रैम और 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है तथा फोन में 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

Nova 5i Pro के बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा सेंसर्स देखने को मिल सकते हैं। टेना के मुताबिक इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का ​तीसरा कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। टेना के अनुसार Nova 5i Pro में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Huawei की ओर से हालांकि अभी तक Nova 5i Pro के लॉन्च संबंधी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी और टेक मंच पर पेश कर देगी।

The post 8जीबी रैम और 4 रियर कैमरे के साथ सामने आया Huawei Nova 5i Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5i-pro-tenaa-listing-leaked-specs/feed/ 0
Huawei Nova 5 सीरीज़ के दी दस्तक, लॉन्च हुए तीन पावरफुल फोन, सभी में हैं 5 कैमरा सेंसर्स https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5-5i-nova-5-pro-launched-quad-rear-camera-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5-5i-nova-5-pro-launched-quad-rear-camera-specs-price/#respond Fri, 21 Jun 2019 10:53:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32476 ये तीनों ही स्मार्टफोन अभी चीनी बाजार में उतारे गए हैं जो बाद में ग्लोबल मार्केट में दस्तक देंगे।

The post Huawei Nova 5 सीरीज़ के दी दस्तक, लॉन्च हुए तीन पावरफुल फोन, सभी में हैं 5 कैमरा सेंसर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei को लेकर लंबे समय से लीक्स सामने आ रहे थे कि कंपनी अपनी नोवा सीरीज़ को बढ़ाने वाली है। विभिन्न लीक्स में नोवा 5 सीरीज़ की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स की इंटरनेट पर वायरल हुई थी। वहीं आज इन तमाम लीक्स को रोकते हुए Huawei ने नोवा 5 सीरीज़ को टेक जगत के सामने पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से Nova 5, Nova 5i और Nova 5 Pro पेश कर दिए गए हैं। ये तीनों ही स्मार्टफोन अभी चीनी बाजार में उतारे गए हैं जो बाद में ग्लोबल मार्केट में दस्तक देंगे।

वेरिएंट्स और कीमत

सबसे पहले कीमत की बात करें तो Nova 5 को चीन में 2799 युआन में लॉन्च किया गया है। यह फोन 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Nova 5 की कीमत इंडियन करंसी अनुसार 28,300 रुपये के करीब है। इसी तरह सीरीज़ के सबसे पावरफुल फोन Nova 5 Pro को कंपनी द्वारा दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का 8जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी वेरिएंट 2,999 युआन में लॉन्च किया गया है तथा 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,399 युआन की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

Huawei Nova 5 5i Nova 5 Pro launched quad rear camera specs price

Nova 5 Pro की कीमतें इंडियन करंसी अनुसार क्रमश: 30,000 रुपये और 34,000 रुपये के करीब है। नोवा 5 सीरीज़ के सबसे छोटे वर्ज़न Nova 5i की बात करें तो इसके 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,999 युआन में लॉन्च किया गया है तथा फोन के 8जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 2199 युआन में लॉन्च किया गया है। ये दोनों कीमतें भारतीय करंसी के अनुसार क्रमश: 20,000 रुपये और 22,000 रुपये के करीब होगी।

Huawei Nova 5 / Nova 5 Pro

नई नोवा सीरीज़ के स्मार्टफोंस को हुआवई ने ऐज-टू-ऐज ड्यूड्रॉप नॉच पर पेश किया है। Huawei Nova 5 और Nova 5 Pro दोनों ही स्मार्टफोन 6.39-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। एंडरॉयड पाई के साथ Nova 5 जहां आक्टाकोर किरीन 810 चिपसेट पर रन करता है वहीं Nova 5 Pro में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ कंपनी का सबसे पावरफुल चिपसेट किरीन 980 दिया गया है।

Huawei Nova 5 5i Nova 5 Pro launched quad rear camera specs price

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं जो बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ वर्टिकल शेप में स्थित है। यहां एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, इतने ही अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं। यह​ भी पढ़ें : ये हैं इंडिया में मौजूद ट्रिपल रियर कैमरे वाले 12 लेटेस्ट स्मार्टफोन, कीमत 6,999 रुपये से लेकर 19,990 रुपये तक

Huawei Nova 5 और Nova 5 Pro में ग्राफिक्स के लिए माली-जी52 जीपीयू दिया गया है। सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए ये मॉडल इन-​डिसप्ले फिंगर​प्रिंट तकनीक पर काम करते हैं। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी के साथ ही फोन में 50वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। इन दोनों मॉडल्स को चीन में डिलेमा फॉरेस्ट, मीडसमर पर्पल, कोरल आरेंज और ब्राईट ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

Huawei Nova 5i

नोवा 5आई की बात करें तो यह फोन 6.4-इंच की पंच-होल डिसप्लेे पर लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से Huawei Nova 5i को एंडरॉयड पाई आधारित ईएमयूआई 9 पर पेश किया गया है जो कंपनी के ही किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है तथा दोनों ही वेरिएंट 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इस फोन को भी क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया है।

Huawei Nova 5 5i Nova 5 Pro launched quad rear camera specs price

Huawei Nova 5i के बैक पैनल पर 24-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर तथा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए यह फोन 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं सिक्योरिटी के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। कपंनी की ओर से Nova 5i को क्रश ब्लू, क्रश रेट और मीडनाईट ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

The post Huawei Nova 5 सीरीज़ के दी दस्तक, लॉन्च हुए तीन पावरफुल फोन, सभी में हैं 5 कैमरा सेंसर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5-5i-nova-5-pro-launched-quad-rear-camera-specs-price/feed/ 0
Huawei Nova 5 सीरीज के फोन्स में होगा 32MP फ्रंट कैमरा, सामने आया टीजर https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5-series-teaser-tips-32-megapixel-front-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5-series-teaser-tips-32-megapixel-front-camera/#respond Tue, 18 Jun 2019 03:35:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32280 कंपनी Huawei Nova 5, Nova 5i और Nova 5 Pro के साथ ही Nova 5i Pro को भी लॉन्च कर सकती है।

The post Huawei Nova 5 सीरीज के फोन्स में होगा 32MP फ्रंट कैमरा, सामने आया टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei अपनी घरेलू मार्केट यानी चीन में 21 जून को आयोजित किए जाने वाले इवेंट के दौरान नोवा 5 सीरीज से पर्दा उठाएगी। इस सीरीज के अंदर कंपनी चार स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। हालांकि, अब तक हुवावे नोवा 5 सीरीज के फोन्स से जुड़ी स्पेसिफिकेशन्स और कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इस बीच कंपनी ने खुद अब फोन के कुछ खास फीचर्स की जानकारी दी है।

Huawei टीज करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि नोवा 5 सीरीज में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। कंपनी ने इसका एक ऑफिशल टीजर पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें फोन के फ्रंट पैनल में वॉटरड्रॉप नॉच नजर दिखाई दे रही है।

वहीं, पोस्ट के टेक्स्ट मे 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे की जानकारी दी गई है जो कि जो नाइट मोड फीचर के साथ आएगा। इसका मतलब होगा कि फोन में दिए जाने वाले कैमरे से कम रोशनी में भी अच्छी फोटो क्लिक की जा सकेंगी। इसे भी पढ़ें: Huawei ने पेश किया बेहद ही सस्ता फोन Y5 (2019)

बता दें कि हाल ही में इस सीरीज के Nova 5i Pro को JD.com पर लिस्ट देखा गया था। इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मौजूद रेंडर से इसके कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है, जिससे साफ हुआ है कि Nova 5i Pro में डुअल रियर कैमरा और नॉच डिसप्ले होगा। इसके अलावा प्रोमो वीडियो से Nova 5 स्मार्टफोन के मल्टीपल कलर वेरिएंट की जानकारी भी मिली है। इसे भी पढ़ें: हुआवई भी ला रही पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन P Smart Z, डुअल कैमरे के साथ होगी 4,000एमएएच बैटरी

लिस्टिंग के अनुसार Nova 5i Pro के रियर पर डुअल कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश के साथ होगा। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर की दिखाई दिया है। हालांकि, ऑनलाइन लिस्टिंग से Huawei Nova 5i Pro के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है।

उम्मीद की जा री है कि कंपनी Huawei Nova 5, Nova 5i और Nova 5 Pro के साथ ही Nova 5i Pro को भी लॉन्च कर सकती है। इन फोन को लॉन्च इवेंच चीन में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इस फोन के दूसरे देश में लॉन्च किए जाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सोर्स

The post Huawei Nova 5 सीरीज के फोन्स में होगा 32MP फ्रंट कैमरा, सामने आया टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5-series-teaser-tips-32-megapixel-front-camera/feed/ 0
8जीबी रैम और 48-एमपी क्वॉड कैमरे वाला Huawei Nova 5i, लॉन्च से पहले ही हुआ लीक https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5i-with-quad-rear-camera-8gb-ram-punch-hole-display-tenaa-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5i-with-quad-rear-camera-8gb-ram-punch-hole-display-tenaa-leaked/#respond Wed, 12 Jun 2019 12:44:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32077 फोटोज़ शेयर किए जाने की इसकी लुक और डिजाईन की जानकारी भी मिली है।

The post 8जीबी रैम और 48-एमपी क्वॉड कैमरे वाला Huawei Nova 5i, लॉन्च से पहले ही हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने कल ही घोषणा की है कि कंपनी आने वाली 21 जून को अपनी नोवा सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन पेश करेगी जिन्हें Nova 5 और Nova 5i नाम के साथ टेक मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों ही स्मार्टफोन विभिन्न लीक्स में सामने आ चुके हैं जहां फोन की कई जानकारियों का खुलासा हुआ है। वहीं अब आधिकारिक लॉन्च से पहले ही नोवा सीरीज़ के Nova 5i स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस लिस्टिंग एक ओर जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है वहीं वेबसाइट पर फोटोज़ शेयर किए जाने की इसकी लुक और डिजाईन की जानकारी भी मिली है।

डिजाईन

Huawei Nova 5i को सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर फोटोज़ और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले फोन के डिजाईन की बात करें तो यह डिवाईस नया ट्रेंड बन रही पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की डिसप्ले के बीच में एक छोटा सा होल होगा और इसी होल में फोन का सेल्फी कैमरा ​फिट होगा। कंपनी की ओर इस फोन को बेजल लेस डिजाईन पर पेश किया जाएगा।

फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है जो उपरी बाईं ओर ​वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के दाईं ओर टीओएफ सेंसर मौजूद है। वहीं सेंसर्स के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के बैक पैनल पर डिवाईस अनलॉकिंग व सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Huawei Nova 5i के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम ट्रे मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट व स्पीकर दिए गए हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Nova 5i की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई डिटेल के अनुसार यह फोन 6.4-इंच की फुलएचडी+ फुलव्यू आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ यह आक्टा-कोर प्रोसेसर और हाईसिलिकॉन किरीन 710 चिपसेट पर रन करेगा। कंपनी की ओर से नोवा 5आई को 8जीबी रैम या 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है तथा फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

Huawei Nova 5i with quad rear camera 8gb ram punch hole display tenaa leaked

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Huawei Nova 5i ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी, 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक टीओएफ सेंसर देखने को मिलेगा। इसी तरह सेल्फी के लिए हुआवई के आगामी स्मार्टफोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं टेना के मुताबिक पावर बैकअप के लिए Huawei Nova 5i 3,900एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा।

The post 8जीबी रैम और 48-एमपी क्वॉड कैमरे वाला Huawei Nova 5i, लॉन्च से पहले ही हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5i-with-quad-rear-camera-8gb-ram-punch-hole-display-tenaa-leaked/feed/ 0
21 जून को लॉन्च होगा पंच-होल कैमरे वाला Huawei Nova 5 और Nova 5i https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5-5i-to-launch-on-21-june-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5-5i-to-launch-on-21-june-specifications/#respond Wed, 12 Jun 2019 04:59:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32019 Huawei अपनी नोवा सीरीज़ के विस्तार पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन पेश करेगी जिन्हें Nova 5 और Nova 5i नाम के साथ टेक मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों ही स्मार्टफोन विभिन्न लीक्स में सामने आ चुके हैं जहां फोन की […]

The post 21 जून को लॉन्च होगा पंच-होल कैमरे वाला Huawei Nova 5 और Nova 5i first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei अपनी नोवा सीरीज़ के विस्तार पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन पेश करेगी जिन्हें Nova 5 और Nova 5i नाम के साथ टेक मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों ही स्मार्टफोन विभिन्न लीक्स में सामने आ चुके हैं जहां फोन की कई जानकारियों का खुलासा हुआ है। वहीं अब Huawei ने आधिकारिक तौर पर नोवा सीरीज़ के नए स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट का भी खुलासा कर दिया है। कंपनी ने बता दिया है कि Nova 5 और Nova 5i आने वाली 21 जून को टेक मंच पर पेश कर दिए जाएंगे।

Huawei ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें फोन लॉन्च की जानकारी दी गई है। यह वीडियो 10 सेकेंड की है जिसमें Huawei Nova 5 टाइटल को फ्लैश किया गया है। इस वीडियो में 21 जून की तारीख को भी हाईलाईट किया गया है जिससे पता चला है कि कंपनी आने वाली 21 जून को अपनी नोवा सीरीज़ में नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। कंपनी ने हालांकि दोनों स्मार्टफोंस के नाम नहीं बताए हैं लेकिन आशा है कि Huawei Nova 5 के साथ ही Nova 5i भी लॉन्च किया जाएगा।

Huawei Nova 5

हुआवई नोवा सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार कंपनी की ओर से इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा। हुआवई की ओर से इस फोन में पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है तथा साथ ही Nova 5 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक में सामने आया है कि कंपनी इस फोन को 40वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च करेगी। बताया गया है कि यह स्मार्टफोन 40वॉट सुपरचार्ज तकनीक सपोर्ट करेगा। वहीं इस तकनीक का लाभ देने के लिए कंपनी फोन के रिटेल बॉक्स में ही 40वॉट का चार्जर भी देगी।

Huawei Nova 5 5i to launch on 21 june specifications

फोन के लीक हुए टीपीयू केस में बैक पैनल पर बाईं ओर कैमरा सेटअप का कट दिखाया गया है जो वर्टिकल शेप में मौजूद है। इस कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर का स्पेस दिया गया है। ट्रिपल कैमरा सेंसर जहां वर्टिकल शेप में होंगे वहीं इस सेटअप में ही फ्लैश लाईट कैमरा सेंसर से दाईं ओर दिखाई गई है। Huawei Nova 5 के इस कवर से पता चला है कि कंपनी अपने इस फोन में 3.5एमएम आडियो जैक भी देगी जो फोन के नीचले पैनल पर स्थित होगा। नीचले पैनल पर ही यूएसबी टाईप सी पोर्ट भी दिया गया है। इस यूएसबी पोर्ट के दाईं ओर जहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं बाईं ओर स्पीकर ग्रिल का कट भी इस कवर में बनाया गया है।

Huawei Nova 5i

गीकबेंच पर इस फोन को एंडरॉयड के नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई से लैस बताया गया है। गीकबेंच के अनुसार हुआवई अपने इस फोन को कंपनी के ही किरीन 710 चिपसेट पर लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि किरीन 710 चिपसेट 12एनएम तकनीक पर बना मीडरेंज चिपसेट है जो Huawei के साथ-साथ Honor ब्रांड के मीड रेंज स्मार्टफोंस में दिया जाता है।

Huawei Nova 5 5i to launch on 21 june specifications
Huawei Nova 4e

गीकबेंच पर Huawei Nova 5i को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस बताया गया है। बेंचमार्किंग साइट के अनुसार यह फोन 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर फोन के 3C सर्टिफिकेशन्स की बात करें यहां बताया गया था कि Nova 5i फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा और 10वॉट चार्जर के साथ पेश किया जाएगा। Huawei Nova 5i की FCC लिस्टिंग में भी फोन की बैटरी से जुड़ी जानकारी मिली चुकी है। इस वेबसाइट पर खुलासा हुआ है कि हुआवई नोवा 5आई को 3,900एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा।

The post 21 जून को लॉन्च होगा पंच-होल कैमरे वाला Huawei Nova 5 और Nova 5i first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5-5i-to-launch-on-21-june-specifications/feed/ 0
Huawei Nova 5i 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5i-may-launch-with-6gb-ram-variant-geekbench-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5i-may-launch-with-6gb-ram-variant-geekbench-listing/#respond Mon, 10 Jun 2019 10:28:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31873 Huawei Nova 5i का 6जीबी रैम मॉडल गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है।

The post Huawei Nova 5i 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei Nova 5 और Nova 5i को लेकर काफी समय से लीक व जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में Nova 5 का स्क्रीन प्रोटेक्टर और बैक कवर ऑनलाइन लीक हुआ था, जिसमें क्वार्ड रियर कैमरा, 3.5एमएम ऑडियो जैक और कई जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब Huawei Nova 5i को AnTuTu के बाद गीकबेंच पर देखा गया है।

Huawei Nova 5i का 6जीबी रैम मॉडल गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है, जिसका मॉडल नंबर HUAWEI GLK-LX2 है। इसकी दो लिस्टिंग सामने आई हैं। पहली में जहां सिंगल कोर टेस्ट में गीकबेंच स्कोर 1516 तो वहीं मल्टीकोर टेस्ट में स्कोर 5193 दिख रहा है। इसे भी पढ़ें: Huawei Nova 5 पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ होगा लॉन्च, सामने आई जानकारी

दूसरी लिस्टिंग में सिंगल कोर टेस्ट में फोन ने 1530 और मल्टीकोर टेस्ट में 5233 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। गीकबेंच डेटाबेस में लिखा है कि डिवाइस में 1.71गीगाहर्ट्ज ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। इसे भी पढ़ें: 40वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा Huawei Nova 5, मिनटों में होगा फुल चार्ज

हाल ही में लीक हुई Huawei Nova 5 के टीपीयू केस की फोटो ने भी काफी हद तक इस आने वाले स्मार्टफोन के डिजाईन का खुलासा कर दिया है। फोन कवर के बैक पैनल पर बाईं ओर कैमरा सेटअप का कट दिखाया गया है जो वर्टिकल शेप में मौजूद है। इस कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर का स्पेस दिया गया है। ट्रिपल कैमरा सेंसर जहां वर्टिकल शेप में होंगे वहीं इस सेटअप में ही फ्लैश लाईट कैमरा सेंसर से दाईं ओर दिखाई गई है।

Huawei Nova 5 के इस कवर से पता चला है कि कंपनी अपने इस फोन में 3.5एमएम आडियो जैक भी देगी जो फोन के नीचले पैनल पर स्थित होगा। नीचले पैनल पर ही यूएसबी टाईप सी पोर्ट भी दिया गया है। इस यूएसबी पोर्ट के दाईं ओर जहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं बाईं ओर स्पीकर ग्रिल का कट भी इस कवर में बनाया गया है। बहरहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

The post Huawei Nova 5i 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5i-may-launch-with-6gb-ram-variant-geekbench-listing/feed/ 0
Huawei Nova 5 पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ होगा लॉन्च, सामने आई जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5-screen-protector-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5-screen-protector-leak/#respond Thu, 06 Jun 2019 08:04:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31754 नए सेल्फी कैमरा डिजाइन के साथ आएगा Huawei का नया फोन।

The post Huawei Nova 5 पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ होगा लॉन्च, सामने आई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei Maimang 8 स्मार्टफोन को चाइनीज मार्केट में लॉन्च करने के बाद जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी जल्द ही नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। खबरों की माने तो कंपनी Huawei Nova 5 के साथ ही Huawei Nova 5 Pro को जल्द लॉन्च कर सकती है। वहीं अब हुआवई के आगामी स्मार्टफोन Nova 5 से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में Nova 5A और Nova 5 की प्रोटेक्टिव फिल्म लीक हुई है। इसमें दिखाया गया है कि अपकमिंग हैंडसेट फुल-स्क्रीन डिसप्ले के साथ आएगा, जिसमें किसी प्रकार की नॉच नहीं होगी। इसे भी पढ़ें: 6जीबी रैम और 4 कैमरों के साथ Huawei ने लॉन्च किया यह शानदार स्मार्टफोन

screenshot-2019-06-06-at-11-05-26-am

इससे हिंट मिल रहा है कि फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसका इस्तेमाल सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए किया जाएगा। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इसमें फ्लिप कैमरा दिया जा सकता है जो कि हम Asus Zenfone 6 और Samsung Galaxy A80 में देख चुके हैं। इसे भी पढ़ें: 4जीबी रैम के साथ सामने आया Huawei Nova 5i, स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

हाल ही में लीक हुई Huawei Nova 5 के टीपीयू केस की फोटो ने भी काफी हद तक इस आने वाले स्मार्टफोन के डिजाईन का खुलासा कर दिया है। फोन कवर के बैक पैनल पर बाईं ओर कैमरा सेटअप का कट दिखाया गया है जो वर्टिकल शेप में मौजूद है। इस कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर का स्पेस दिया गया है। ट्रिपल कैमरा सेंसर जहां वर्टिकल शेप में होंगे वहीं इस सेटअप में ही फ्लैश लाईट कैमरा सेंसर से दाईं ओर दिखाई गई है।

Huawei Nova 5 के इस कवर से पता चला है कि कंपनी अपने इस फोन में 3.5एमएम आडियो जैक भी देगी जो फोन के नीचले पैनल पर स्थित होगा। नीचले पैनल पर ही यूएसबी टाईप सी पोर्ट भी दिया गया है। इस यूएसबी पोर्ट के दाईं ओर जहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं बाईं ओर स्पीकर ग्रिल का कट भी इस कवर में बनाया गया है। बहरहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

सोर्स

The post Huawei Nova 5 पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ होगा लॉन्च, सामने आई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5-screen-protector-leak/feed/ 0
4जीबी रैम के साथ सामने आया Huawei Nova 5i, स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5i-glk-lx3-geekbench-listing-4gb-ram-kirin-710-chipset/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5i-glk-lx3-geekbench-listing-4gb-ram-kirin-710-chipset/#respond Thu, 30 May 2019 06:24:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31516 Huawei Nova 5i बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो गया है।

The post 4जीबी रैम के साथ सामने आया Huawei Nova 5i, स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei अपनी नोवा सीरीज़ के विस्तार पर काम कर रही है। पिछले दिनों कंपनी के दो आगामी स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट 3सी पर लिस्ट किये गए थे। जिनका नाम Nova 5 और Nova 5i बताया गया था। हाल ही में Huawei Nova 5 को लेकर खबर सामने आई थी कि यह फोन 40वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा और रिटेल बॉक्स में ही 40वॉट का चार्जर भी दिया जाएगा। वहीं आज इसी सीरीज़ के दूसरे मॉडल Huawei Nova 5i की जानकारी भी सामने आ गई है। यह स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है।

गीकबेंच लिस्टिंग

Nova 5i को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग कल यानि 29 मई की है जहां हुआवई नोवा सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन को Huawei GLK-LX3 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इंडिया में इस लिस्टिंग को एमएसपी वेबसाइट द्वारा स्पॉट किया गया है। सबसे पहले गीकबेंच स्कोर की ही बात करें तो यहां Huawei Nova 5i को सिंगल-कोर में 1538 स्कोर दिया गया है। इसी तरह मल्टी-कोर में इस स्मार्टफोन को 5388 स्कोर प्राप्त हुआ है।

Huawei Nova 5i geekbench listing 4gb ram kirin 710 chipset

Huawei Nova 5i

Nova 5i की स्पेसिफिकेशन्स की बा​त करें तो गीकबेंच पर इस फोन को एंडरॉयड के नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई से लैस बताया गया है। गीकबेंच के अनुसार हुआवई अपने इस फोन को कंपनी के ही किरीन 710 चिपसेट पर लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि किरीन 710 चिपसेट 12एनएम तकनीक पर बना मीडरेंज चिपसेट है जो Huawei के साथ-साथ Honor ब्रांड के मीड रेंज स्मार्टफोंस में दिया जाता है। यह भी पढ़ें : Samsung का सस्ता फोन Galaxy A10e गीकबेंच हुआ लिस्ट, रैम और चिपसेट की मिली जानकारी

गीकबेंच पर Huawei Nova 5i को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस बताया गया है। बेंचमार्किंग साइट के अनुसार यह फोन 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस बात को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता है कि शायद Huawei अपने इस फोन को एक से ज्यादा रैम वेरिएंट्स के साथ टेक बाजार में उतारे। वहीं दूसरी ओर फोन के 3C सर्टिफिकेशन्स की बात करें यहां बताया गया था कि Nova 5i फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा और 10वॉट चार्जर के साथ पेश किया जाएगा।

Huawei Nova 5i geekbench listing 4gb ram kirin 710 chipset
Huawei Nova 4

Huawei Nova 5i की FCC लिस्टिंग में भी फोन की बैटरी से जुड़ी जानकारी मिली चुकी है। इस वेबसाइट पर खुलासा हुआ है कि हुआवई नोवा 5आई को 3,900एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा।

Huawei Nova 5

नोवा 5 की बात करें तो इस फोन को 40वॉट सुपरचार्ज तकनीक से लैस बताया गया है। फोन के लीक हुए टीपीयू केस से इसके डिजाईन का पता चला था। फोन कवर के बैक पैनल पर बाईं ओर कैमरा सेटअप का कट दिखाया गया है जो वर्टिकल शेप में मौजूद है। इस कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर का स्पेस दिया गया है। ट्रिपल कैमरा सेंसर जहां वर्टिकल शेप में होंगे वहीं इस सेटअप में ही फ्लैश लाईट कैमरा सेंसर से दाईं ओर दिखाई गई है। यह भी पढ़ें : Motorola Moto Z4 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले ही हुआ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा

Huawei Nova 5 के इस कवर से पता चला है कि कंपनी अपने इस फोन में 3.5एमएम आडियो जैक भी देगी जो फोन के नीचले पैनल पर स्थित होगा। नीचले पैनल पर ही यूएसबी टाईप सी पोर्ट भी दिया गया है। इस यूएसबी पोर्ट के दाईं ओर जहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं बाईं ओर स्पीकर ग्रिल का कट भी इस कवर में बनाया गया है। बहरहाल Huawei Nova 5 और Nova 5i की स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

The post 4जीबी रैम के साथ सामने आया Huawei Nova 5i, स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5i-glk-lx3-geekbench-listing-4gb-ram-kirin-710-chipset/feed/ 0