Huawei Nova 5T | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 27 Aug 2019 11:30:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 32-एमपी सेल्फी और चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ 8जीबी रैम वाला Huawei Nova 5T https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5t-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5t-launched-price-specifications/#respond Tue, 27 Aug 2019 11:30:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34903 Huawei Nova 5T के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है

The post 32-एमपी सेल्फी और चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ 8जीबी रैम वाला Huawei Nova 5T first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने घोषणा की थी कि कंपनी अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में अपनी ‘नोवा सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया डिवाईस Huawei Nova 5T लॉन्च करने वाली है। वहीं अब कंपनी ने इस डिवाईस को पेश कर दिया है। Huawei Nova 5T को फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। Huawei Nova 5T को 1599 रिंगिट में लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 27,000 रुपये है।

लुक व डिजाईन

Huawei Nova 5T को कंपनी द्वारा बेजल लेस पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन के डिसप्ले के उपरी बाईं ओर छोटा सा छेद दिया गया है और इसी होल में फोन का सेल्फी कैमरा फिट है। फोन के बैक पैनल पर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में तीन कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं जिनके ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। इस सेटअप के दाईं ओर चौथा सेंसर स्थित है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है तथा पैनल पर नीचे की ओर ‘Nova’ ब्रांडिंग मौजूद है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Nova 5T की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई ओएस आधारित ईएमयूआई 10 यूआई पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के हाईसिलिकॉन किरीन 980 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 8जीबी की पावरफुल रैम दी गई है।

huawei-nova-5t-launched-price-specifications

Huawei Nova 5T 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया नहीं जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Huawei Nova 5T क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इस सेंसर के साथ 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। यह भी पढ़ें : 4000एमएएच बैटरी, 3जीबी रैम व डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A10s, कीमत 9,499 से शुरू

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Huawei Nova 5T 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई व डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर लगाया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए Huawei Nova 5T 22.5वॉट हुआवई सुपरचार्ज तकनीक से लैस 3750एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। मलेशिया में यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 32-एमपी सेल्फी और चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ 8जीबी रैम वाला Huawei Nova 5T first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5t-launched-price-specifications/feed/ 0
8जीबी रैम और पंच-होल डिसप्ले वाला पावरफुल फोन Huawei Nova 5T, 25 अगस्त होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5t-to-launch-on-25-august-with-8gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5t-to-launch-on-25-august-with-8gb-ram/#respond Wed, 21 Aug 2019 09:39:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34682 Huawei Nova 5T 25 अगस्त को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा।

The post 8जीबी रैम और पंच-होल डिसप्ले वाला पावरफुल फोन Huawei Nova 5T, 25 अगस्त होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही Huawei Nova सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Nova 5T टेक जगत की सुर्खियों में छाया था। इस स्मार्टफोन को गूगल एंडरॉयड इंटप्राइज़ डायरे​क्ट्री पर लिस्ट किया गया था जहां फोन की लुक व डिजाईन के साथ ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थी। इस लिस्टिंग के बाद से ही माना जा रहा था कि हुआवई जल्द ही Huawei Nova 5T को टक मंच पर पेश कर देगी। वहीं आज नोवा 5टी की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठ गया है।

Huawei Nova 5T आने वाली 25 अगस्त को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। Huawei ने बताया है कि कंपनी मलेशिया में क्वालालम्पुर फैशन वीक 2019 में हिस्सा लेने जा रही है और इसी मंच से Huawei Nova 5T पहली बार स्मार्टफोन बाजार में सामने पेश होगा। यह Huawei Nova 5T का ग्लोबल लॉन्च होगा जिसके बाद अलग अलग तारीखों पर इस स्मार्टफोन को विभिन्न बाजार में उतारा जाएगा।

Huawei Nova 5T to launch on 25 august with 8gb ram

Huawei Nova 5T

हुआवई नोवा 5टी की गूगल में पता चला था कि कंपनी अपने इस आगामी स्मार्टफोन को भी नोवा 5 सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च करेगी। लीक में सामने आया था कि इस फोन का फ्रंट पैनल पूरी तरह से बेजल लेस रहेगा तथा डिसप्ले के उपरी बाईं ओर छोटा सा छेद दिया गया मौजूद रहेगा। इस होल में ही Nova 5T का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस लिस्टिंग में Huawei Nova 5T के रियर पैनल की जानकारी नहीं मिली थी।

स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Nova 5T की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल लिस्टिंग के अनुसार हुआवई का यह स्मार्टफोन 5.5-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। हुआवई के इस फोन में ऐज़-टू-ऐज़ डिसप्ले देखने को मिलेगी। गूगल की मानें तो Huawei Nova 5T को एंडरॉयड 9 पाई ओएस आधारित ईएमयूआई 9 यूआई पर पेश किया जा सकता है। वहीं गूगल पेज़ पर इस फोन को 8जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी से लैस बताया गया है।

Huawei Nova 5T to launch on 25 august with 8gb ram

Huawei Nova 5T को गूगल पेज पर दो स्टोरेज वेरिएंट्स में दिखाया गया है। एक वेरिएंट में जहां 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज बताई गई है वहीं दूसरे वेरिएंट में 256जीबी की इंटरनल मैमोरी दिए जाने की बात कही गई है। Nova 5T के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है तथा गूगल पेज़ पर फोन को एनएफसी से लैस बताया गया है। बहरहाल फोन के पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 25 अगस्त का इंतजार किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी यकिन के साथ नहीं कहा जा सकता है।

Huawei Y9 Prime (2019)

हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए वाई9 प्राइम की बात करें तो इसमें 6.59-इंच फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में हाईसिलिकॉन किरिन 710F चिपसेट और माली-जी51 एमपी4 जीपीयू दिया गया है। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। डिवाइस ईएमयूआई बेस्ड है तो एंडरॉयड 9.0 पाई पर आधारित है।

smartphone in india with big battery realme 5 pro 3i xiaomi redmi k20 vivo s1 y90 huawei oppo infinix

अगर बात करें फोन के कैमरा की तो Huawei Y9 Prime में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट के रियर में 16-मेगापिक्सल एफ/1.8 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल एफ/2.4 डेप्थ सेंसिंग यूनिट है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल पॉप-अप शूटर सेल्फी है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। Huawei Y9 Prime को 15,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

The post 8जीबी रैम और पंच-होल डिसप्ले वाला पावरफुल फोन Huawei Nova 5T, 25 अगस्त होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5t-to-launch-on-25-august-with-8gb-ram/feed/ 0
8जीबी रैम के साथ जल्द होगा Huawei का नया फोन Nova 5T, लॉन्च से पहले ही देखें स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5t-listed-on-google-with-8gb-ram-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5t-listed-on-google-with-8gb-ram-specs-leaked/#respond Fri, 16 Aug 2019 11:19:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34514 Huawei Nova 5T पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च होगा।

The post 8जीबी रैम के साथ जल्द होगा Huawei का नया फोन Nova 5T, लॉन्च से पहले ही देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने जून महीने में अपनी नोवा सीरीज़ का विस्तार करते हुए एक साथ तीन स्मार्टफोन Nova 5, Nova 5i और Nova 5 Pro पेश किए थे। ये तीनों ही स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उतारे गए थे। Huawei Nova 5 सीरीज़ अभी तक जहां इंडिया नहीं पहुॅंची है वहीं कंपनी ग्लोबल मंच पर इस सीरीज़ में एक और नया डिवाईस जोड़ने को तैयार है। एक ताजा लीक में Huawei के नए फोन Nova 5T की जानकारी सामने आई है जिसमें फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

Huawei Nova 5T को गूगल के एंडरॉयड पेज़ पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की डिसप्ले के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। सबसे पहले डिजाईन और लुक की बात करें तो Huawei Nova 5T को भी सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह पंच-होल डिसप्ले पर दिखाया गया है। फोन का फ्रंट पैनल पूरी तरह से बेजल लेस है तथा डिसप्ले के उपरी बाईं ओर छोटा सा छेद दिया गया है। इस होल में ही Nova 5T का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Nova 5T की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल लिस्टिंग के अनुसार हुआवई का यह स्मार्टफोन 5.5-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। हुआवई के इस फोन में ऐज़-टू-ऐज़ डिसप्ले देखने को मिलेगी। गूगल की मानें तो Huawei Nova 5T को एंडरॉयड 9 पाई ओएस आधारित ईएमयूआई 9 यूआई पर पेश किया जा सकता है। वहीं गूगल पेज़ पर इस फोन को 8जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी से लैस बताया गया है।

Huawei Nova 5T listed on google with 8gb ram specs leaked

Huawei Nova 5T को गूगल पेज पर दो स्टोरेज वेरिएंट्स में दिखाया गया है। एक वेरिएंट में जहां 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज बताई गई है वहीं दूसरे वेरिएंट में 256जीबी की इंटरनल मैमोरी दिए जाने की बात कही गई है। Nova 5T के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है तथा गूगल पेज़ पर फोन को एनएफसी से लैस बताया गया है। इस ​लिस्टिंग में हालांकि फोन की लॉन्च डेट व अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है कि Huawei जल्द ही Nova 5T से पर्दा उठा सकती है।

Huawei Nova 5i Pro

नोवा 5आई प्रो की बात करें तो यह हुआवई नोवा सीरीज़ का सबसे लेटेस्ट फोन है जो पिछले महीने की चीन में लॉन्च हुआ है 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच की फुलएचडी+ आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित ईएमयूआई पर पेश किया गया है जो 2.27गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बने किरीन 810 चिपसेट पर रन करेगा।

Huawei Nova 5T listed on google with 8gb ram specs leaked

कंपनी की ओर से Huawei Nova 5i Pro को 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी मैमोरी व 256जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nova 5i Pro के बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा दिए गए हैं। इनमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक मैक्रो सेंसर मौजूद है।

Huawei Nova 5i Pro में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन जीपीयू टर्बो 3.0 तकनीक भी सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई और डुअल सिम के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन यूएसबी टाईपी सी पोर्ट के साथ 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 8जीबी रैम के साथ जल्द होगा Huawei का नया फोन Nova 5T, लॉन्च से पहले ही देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-5t-listed-on-google-with-8gb-ram-specs-leaked/feed/ 0