Huawei Nova 6 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 05 Dec 2019 12:27:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Huawei Nova 6 SE लॉन्च, इसमें है 4200एमएएच बैटरी, क्वॉड रियर कैमरा, एंडरॉयड 10 ओएस और 8जीबी रैम https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-6-se-launched-with-quad-rear-camera-8gb-ram-android-10-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-6-se-launched-with-quad-rear-camera-8gb-ram-android-10-price-specifications/#respond Thu, 05 Dec 2019 12:27:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38562 Nova 6 SE को कंपनी ने चौकोर शेप के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर उतारा है।

The post Huawei Nova 6 SE लॉन्च, इसमें है 4200एमएएच बैटरी, क्वॉड रियर कैमरा, एंडरॉयड 10 ओएस और 8जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने चीनी बाजार में एक साथ तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करते हुए अपनी ‘नोवा सीरीज़’ का विस्तार किया है। कंपनी की ओर से Nova 6, Nova 6 5G और Nova 6 SE टेक मंच पर पेश कर दिए गए हैं। Nova 6 और Nova 6 5G जहां ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च हुए हैं वहीं Nova 6 SE को कंपनी ने चौकोर शेप के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर उतारा है। ये तीनों ही फोन पंच होल डिसप्ले से लैस हैं एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर काम करते हैं। आईये नज़र डालते हैं Huawei Nova 6 SE पर।

क्वॉड कैमरा

Huawei Nova 6 SE इस सीरीज़ का अकेला ऐसा फोन है जो क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर यह कैमरा सेटअप चौकोर आकार में दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए Huawei Nova 6 SE में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

huawei nova 6 se launched with quad rear camera 8gb ram android 10 price specifications

Huawei Nova 6 SE

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Nova 6 SE 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 आधारित ईएमयूआई 10 पर पेश हुआ है जो हुआवई के ही किरीन 810 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली-जी52 एमपी6 जीपीयू दिया गया है।

यह भी पढ़ें : डुअल पंच-होल डिसप्ले, 4100एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 6, 5G वेरिएंट ने भी दस्तक

Huawei Nova 6 SE को 8 जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन भी सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। Huawei Nova 6 SE एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 40वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4200एमएएच की बैटरी दी गई है। चीनी बाजार में यह फोन ब्लैक, पिंक और ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 2199 युआन यानि तकरीबन 22,300 रुपये है।

The post Huawei Nova 6 SE लॉन्च, इसमें है 4200एमएएच बैटरी, क्वॉड रियर कैमरा, एंडरॉयड 10 ओएस और 8जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-6-se-launched-with-quad-rear-camera-8gb-ram-android-10-price-specifications/feed/ 0
डुअल पंच-होल डिसप्ले, 4100एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 6, 5G वेरिएंट ने भी दस्तक https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-6-5g-launched-specifications-price-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-6-5g-launched-specifications-price-features/#respond Thu, 05 Dec 2019 11:59:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38558 स्मार्टफोन को एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया है

The post डुअल पंच-होल डिसप्ले, 4100एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 6, 5G वेरिएंट ने भी दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने आज टेक मंच पर अपनी ‘नोवा सीरीज़’ का विस्तार करते हुए एक साथ तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये तीनों ही स्मार्टफोन चीनी बाजार में उतारे गए हैं जिनमें Nova 6, Nova 6 5G और Nova 6 SE शामिल है। कंपनी ने दो फोन मॉडल को जहां ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया है वहीं Nova 6 SE क्वॉड रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करता है। ये तीनों ही फोन पंच होल डिसप्ले से लैस है तथा कंपनी ने तीनों स्मार्टफोन को एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया है जो आने वाले दिनों में इंडिया समेत अन्य बाजारों में दस्तक दे सकते हैं।

कैमरे का कमाल

इस सीरीज़ की मुख्य यूएसपी कैमरा सेग्मेंट है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए ये दोनों स्मार्टफोन मॉडल डुअल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं। डिसप्ले के उपरी बाएं हिस्से में बने डुअल पंच-होल में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। बता दें कि Nova 6 में जहां सेल्फी कैमरे का अपर्चर एफ/2.0 का है वहीं Nova 6 5G मॉडल सेल्फी कैमरे में एफ/2.2 का अपर्चर सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Nokia का नया दांव, इंडिया में लॉन्च किया ब्रांड का पहला Smart TV, Xiaomi-OnePlus को मिलेगी टक्कर

फोटोग्राफी सेग्मेंट की ही बात करें तो Huawei Nova 6 / Nova 6 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं जो फोन के बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस तथा इतने ही अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस मौजूद है।

Huawei Nova 6 5g launched specifications price features

Huawei Nova 6 / Nova 6 5G

सबसे पहले Nova 6 की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुआ है तथा इस फोन का एक मॉडल 5G सपोर्ट करता है। इस फोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.57 इंच की बड़ी डिसप्ले दी गई है। एंडरॉयड 10 आधारित ईएमयूआई 10 के साथ यह स्मार्टफोन हुआवई के ही किरीन 990 चिपसेट पर रन करता है। Nova में जहां 6 जीबी की रैम मैमोरी दी गई वहीं बाजार में यह डिवाईस 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें : Realme XT 730G 20 दिसंबर से पहले होगा लॉन्च, कीमत होगी 17000 रुपये के करीब

Huawei Nova 6 5G में कंपनी ने बालॉग 5000 मॉडम का यूज़ किया है। यह मॉडल पावर बैकअप के लिए 40वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग फीचर वाली 4200एमएएच की दमदार बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं Nova 6 के 4G मॉडल में 40वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4100एमएएच की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इस दोनों फोन मॉडल के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

कीमत व वेरिएंट

Huawei Nova 6 को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 3199 युआन है। यह मूल्य भारतीय करंसी अनुसार 32,300 रुपये के करीब है। वहीं Huawei Nova 6 5G को कंपनी द्वारा 8 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज पर उतारा गया है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 3799 युआन ( तकरीबन 38,400 रुपये ) और 4199 युआन ( तकरीबन 42,500 रुपये ) है। Huawei Nova 6 के दोनों मॉडल ब्लैक, ब्लू, ब्लू-पर्पल ग्रेडिएंट और रेड कलर में लॉन्च हुए हैं।

The post डुअल पंच-होल डिसप्ले, 4100एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 6, 5G वेरिएंट ने भी दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-6-5g-launched-specifications-price-features/feed/ 0
लॉन्च से पहले ही सामने आई Huawei Nova 6 SE की स्पेसिफिकेशन्स, कल लॉन्च होगी यह क्वॉड कैमरे वाली सीरीज़ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-6-se-specifications-leaked-quad-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-6-se-specifications-leaked-quad-rear-camera/#respond Wed, 04 Dec 2019 11:07:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38506 Huawei Nova 6 SE स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक के जरिये सामने आ गई है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई Huawei Nova 6 SE की स्पेसिफिकेशन्स, कल लॉन्च होगी यह क्वॉड कैमरे वाली सीरीज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 5 दिसंबर को टेक मंच पर अपनी ‘Nova 6’ सीरीज़ पेश करने जा रही है। इस सीरीज़ को सबसे पहले चीनी बाजार में उतारा जाएगा जिसके बाद सीरीज़ के स्मार्टफोन विश्व के अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। चर्चा है कि हुआवई नोवा 6 सीरीज़ के तहत Huawei Nova 6, Nova 6 SE और Nova 6 SE स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। वहीं आज फोन लॉन्च होने से पहले ही Huawei Nova 6 SE स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक के जरिये सामने आ गई है। इस लीक में फोन की कई अहम डिटेल्स का खुलासा हुआ है।

Huawei Nova 6 SE

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक Nova 6 SE को 6.4 इंच की एलसीडी फुलएचडी+ पंचहोल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को एंडरॉयड 9 पाई से लैस बताया गया है​ जिसमें प्रोसेसिंग के लिए हुआवई का ही किरीन 810 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन के रैम व स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन यह फोन एक से ज्यादा वेरिएंट में ही टेक मंच पर कदम रखेगा।

Huawei Nova 6 SE specifications leaked quad rear camera

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nova 6 SE के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार Nova 6 SE एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर्स दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इसी तरह सेल्फी के लिए Nova 6 SE में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। लीक की मानें तो Nova 6 SE में 40वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4500एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

Huawei Nova 6

नोवा 6 सीरीज़ के Nova 6 और Nova 6 5G स्मार्टफोन की बात करें तो लीक के अनुसार ये दोनों मॉडल हुआवई के ही किरीन 990 चिपसेट से लैस होकर बाजार में कदम रखेंगे। यह फोन भी क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 60 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स686 प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो अन्य सेंसर दिए जा सकते हैं। इसी तरह Nova 6 और इसके 5G वर्ज़न में डुअल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें एक सेंसर 32 मेगापिक्सल और एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। बहरहाल सभी फोन मॉडल्स की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए Huawei Nova 6 सीरीज़ के लॉन्च का इंतजार करना होगा।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई Huawei Nova 6 SE की स्पेसिफिकेशन्स, कल लॉन्च होगी यह क्वॉड कैमरे वाली सीरीज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-6-se-specifications-leaked-quad-rear-camera/feed/ 0
Huawei Nova 6 5G दिसंबर में हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-6-5g-in-works-may-be-launch-in-december/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-6-5g-in-works-may-be-launch-in-december/#respond Thu, 24 Oct 2019 07:21:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37142 दूसरी कंपनियों को टक्कर देने के लिए कंपनी जल्द 5जी फोन लॉन्च कर सकती है।

The post Huawei Nova 6 5G दिसंबर में हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने हाल ही में अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Huawei Nova 5z को घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च किया था। इस फोन को Nova सीरीज के अंदर पेश किया गया था। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी Nova सीरीज के अंदर नए स्मार्टफोन Huawei Nova 6 5G को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

दरअसल, नए 5G फोन को चाइना मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर मॉडल नंबर WLZ-AN00 के साथ स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन का कोडनेम Waltz बताया जा रहा है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, इस बात की पुष्टी हो गई है कि Nova 6 स्मार्टफोन एक 5G स्मार्टफोन होगा। इसलिए कहा जा रहा है कि फोन Kirin 990 5G चिपसेट से लैस होगा।

huawei-nova-6-5g

फिलहाल Huawei के Kirin 990 चिपसेट 5G फ्लैगशिप चिपसेट मार्केट में मौजूद हैं। वहीं, सैमसंग ने भी बुधवार को अपना Exynos 990 को ऑफिशियल पेश कर दिया है जो कि सैमसंग का 5G फ्लैगशिप SoC है। इसके अलावा अगर बात करें Kirin 990 5G की तुलना की तो इसे क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 से टक्कर मिलेगी।

वहीं, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी दिसंबर में Huawei Nova 6 5G को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर सकती है। Huawei की प्लानिंग है कि वह दूसरी कंपनियों से पहले ही कुछ 5G फ्लैगशिप फोन्स को लॉन्च कर दें। वहीं, Honor V30 5G को लेकर उम्मीद है कि इसे अगले महीने पेश किया जा सकता है।

Huawei को लेकर उम्मीद है कि कंपनी Honor V30 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने पिछले साल Nova 4 को लॉन्च किया था। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि फोन इस साल दिसंबर में लॉन्च हो सकता है।

The post Huawei Nova 6 5G दिसंबर में हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-6-5g-in-works-may-be-launch-in-december/feed/ 0