Huawei Nova 7 SE | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 24 Apr 2020 08:57:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 48एमपी कैमरे के साथ लो बजट में लॉन्च होगा Huawei Y8s, रियल फोटो आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y8s-48mp-ai-dual-rear-camera-real-photo-leak-specs-low-budget-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y8s-48mp-ai-dual-rear-camera-real-photo-leak-specs-low-budget-price/#respond Fri, 24 Apr 2020 08:57:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43351 Huawei Y8s आने वाले दिनों में लो बजट सेग्मेंट में एंट्री लेगा।

The post 48एमपी कैमरे के साथ लो बजट में लॉन्च होगा Huawei Y8s, रियल फोटो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने कल ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘नोवा 7 सीरीज़’ को पेश करते हुए एक साथ तीन नए स्मार्टफोन Huawei Nova 7, Nova 7 Pro और Nova 7 SE लॉन्च किए हैं। ये तीनों फोन फोन हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है जिन्होंने फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री ली है। ये डिवाईस अभी चीनी बाजार में लॉन्च हुए हैं जो आने वाले दिनों में अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। नोवा 7 सीरीज़ के ग्लोबल होने से पहले ही अब हुआवई के एक नए डिवाईस की डिटेल्स भी सामने आ रही है। इस फोन को नाम Huawei Y8s बताया गया है जो आने वाले दिनों में लो बजट सेग्मेंट में एंट्री लेगा।

Huawei Y8s की जानकारी जीएसएम एरिना वेबसाइट से जरिये मिली है। इस वेबसाइट पर फोन की फोटो को शेयर किया गया है। फोटो में फोन के फ्रंट और बैक पैनल को दिखाया गया है जिससे फोन की लुक व डिजाईन की जानकारी मिली है। इस रिपोर्ट में हुआवई वाई8एस के नाम का खुलासा करने के साथ ही बताया गया है कि कंपनी जल्द ही इस डिवाईस को टेक मंच पर उतार सकती है। हालांकि रिपोर्ट में फिलहाल Huawei Y8s की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

Huawei Y8s

हुआवई वाई सीरीज़ के इस आगामी फोन की बात करें तो इसे नॉच के शुरूआती स्टाईल पर बना दिखाया गया है। फोन की स्क्रीन बेजल लेस है जिसमें उपरी की ओर चौड़ी रेग्यूलर नॉच दी गई है। इस नॉच में दो सेंसर नज़र आ रहे हैं। हालांकि यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि ये दोनों कैमरा सेंसर्स ही हैं या फिर एक कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें फ्लैश भी मौजूद है।

Huawei Y8s 48mp ai dual rear camera real photo leak specs low budget price

Huawei Y8s का रियर कैमरा सेटअप पैनल के उपनी बाईं ओर स्थित है। इस सेटअप में दो कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट एक ही कतार में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। इस कैमरा सेटअप के दाईं ओर सेंसर डिटेल लिखी गई है। यहां पर 48MP AI Camera अंकित है जो साफ करता है कि हुआवई का यह लो बजट फोन 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर सेंसर के साथ लॉन्च होगा। फोन के बैक पैनल पर राउंड शेप फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसी तरह पैनल के नीचली ओर वर्टिकल शेप में Huawei की ब्रांडिंग लगी है।

Huawei Nova 7 Pro

हुआवई नोवा 7 प्रो कंपनी की लेटेस्ट सीरीज़ का सबसे बड़ा मॉडल है। इस फोन को 2340 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.57 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो डुअल पंच-होल सपोर्ट करता है। यह फोन भी एंडरॉयड 10 आधारित ईएमयूआई 10.1 पर पेश किया गया है जो हुआवई के 5G चिपसेट किरीन 985 पर रन करता है। इस फोन को कंपनी की ओर से 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है।

Huawei Nova 7 Pro 5g series launched 8gb ram 64mp quad camera 4000mah battery specs price sale

Huawei Nova 7 Pro को भी कंपनी ने क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया है। फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ ओआईएस व 50x डिजीटल ज़ूम वाला 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और 8 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल के अन्य सेंसर मौजूद है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन भी 40वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 48एमपी कैमरे के साथ लो बजट में लॉन्च होगा Huawei Y8s, रियल फोटो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-y8s-48mp-ai-dual-rear-camera-real-photo-leak-specs-low-budget-price/feed/ 0
8 जीबी रैम, 64एमपी क्वॉड कैमरा और 4000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुए Huawei Nova 7 और Nova 7 Pro https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-7-pro-5g-series-launched-8gb-ram-64mp-quad-camera-4000mah-battery-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-7-pro-5g-series-launched-8gb-ram-64mp-quad-camera-4000mah-battery-specs-price-sale/#respond Fri, 24 Apr 2020 04:24:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43316 ये डिवाईस आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में भी दस्तक देंगे।

The post 8 जीबी रैम, 64एमपी क्वॉड कैमरा और 4000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुए Huawei Nova 7 और Nova 7 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी हुआवई ने कल अपनी होम मार्केट यानि चीन में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘नोवा 7’ को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इस सीरीज़ के तहत Huawei Nova 7, Nova 7 Pro और Nova 7 SE स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। सीरीज़ की खास बात है कि इसमें लॉन्च हुए तीनों ही स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं। कंपनी की ओर से ये डिवाईस फिलहाल चीनी बाजार में उतारे गए हैं जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में भी दस्तक देंगे।

Huawei Nova 7

हुआवई नोवा 7 को कंपनी की ओर से 2400 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करती है और एचडीआर10 सपोर्ट करती है। Huawei Nova 7 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो ईएमयूआई 10.1 पर काम करता है।

Huawei Nova 7 Pro 5g series launched 8gb ram 64mp quad camera 4000mah battery specs price sale

इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बना हुआवई का ही किरीन 985 चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि इस चिपसेट में 5G मॉडल इंटिग्रेटेड है जो फोन को 5जी कनेक्टिविटी प्रदान करता है। Huawei Nova 7 को कंपनी की ओर से 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें : 64MP क्वाड कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 7 SE, जानें क्या है प्राइस

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Huawei Nova 7 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है ​जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हुआवई नोवा 7 5जी फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 40वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Huawei Nova 7 Pro

हुआवई नोवा 7 प्रो इस सीरीज़ का सबसे बड़ा मॉडल है। इस फोन को 2340 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.57 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो डुअल पंच-होल सपोर्ट करता है। यह फोन भी एंडरॉयड 10 आधारित ईएमयूआई 10.1 पर पेश किया गया है जो हुआवई के 5G चिपसेट किरीन 985 पर रन करता है। इस फोन को कंपनी की ओर से 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है।

Huawei Nova 7 Pro 5g series launched 8gb ram 64mp quad camera 4000mah battery specs price sale

Huawei Nova 7 Pro को भी कंपनी ने क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया है। फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ ओआईएस व 50x डिजीटल ज़ूम वाला 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और 8 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल के अन्य सेंसर मौजूद है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन भी 40वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

कीमत

Huawei Nova 7 की बात करें तो फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को CNY 2,999 (तकरीबन 32,200 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को CNY 3,399 (तकरीबन 36,500 रुपये) की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। वहीं Huawei Nova 7 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को CNY 3,699 (तकरीबन 40,000 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को CNY 4,099 (तकरीबन 44,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post 8 जीबी रैम, 64एमपी क्वॉड कैमरा और 4000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुए Huawei Nova 7 और Nova 7 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-7-pro-5g-series-launched-8gb-ram-64mp-quad-camera-4000mah-battery-specs-price-sale/feed/ 0
64MP क्वाड कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 7 SE, जानें क्या है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-7s-launch-china-64mp-quad-camera-4000mah-battery-know-price-and-full-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-7s-launch-china-64mp-quad-camera-4000mah-battery-know-price-and-full-specification/#respond Fri, 24 Apr 2020 03:52:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43311 फोन में सिंगल पंच-होल कैमरा है।

The post 64MP क्वाड कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 7 SE, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने गुरुवार को अपनी Nova 7 सीरीज़ को पेश कर दिया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने Huawei Nova 7 Pro, Nova 7 और Nova 7 SE स्मार्टफोन से उठाया है। हालांकि, लॉन्च से पहले फोन की कुछ कथित वास्तविक तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स सामने आईं थीं। लेकिन, अब डिवाइस के ऑफिशियल होने के बाद उन सभी खबरों पर विराम लग गया है। इस पोस्ट में हम आपको Nova 7 सीरीज़ के अंदर पेश किए गए सबसे छोटे डिवाइस Huawei Nova 7 SE की जानकारी देंगे।

Huawei Nova 7 SE की कीमत

अगर बात करें Nova 7 SE की तो इसे एक रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 ( लगभग 25,000 रुपए) और 8GB + 256GBt वेरिएंट की कीमत CNY 2,799 (लगभग 30,000 रुपए) है। स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है और चीन में डिवाइस 28 अप्रैल से सेल किया जाएगा।
huaeri-nova-7-se
डिजाइन

Huawei Nova 7 सीरीज का Nova 7 SE सबसे सस्ता फोन है। अगर बात करें इस फोन के डिजाइन की तो इसमें टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर सिंगल पंच-होल दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा प्लेस्ड है। वहीं, डिवाइस को black, purple, green और silver कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके अलावा फोन के टॉप और बॉटम मेे बेजल्स दिखाई देते हैं। हालांकि, लेफ्ट और राइट साइड बेजल्स न के बराबर हैं। नोवा 7 एसई के रियर में टॉप लेफ्ट पर वर्टिकल शेप में क्वाड कैमरा सेटअप है। कैमरा सेटअप के बारबर में एलईडी लाइट दी गई है। वहीं, कैमरा सेटअप के बिल्कुल नीचे कंपनी की ब्रांडिंग दी गई है।
huawei-nova-7-se
स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने नोवा सीरीज के अंदर पेश किए गए Nova 7 SE को anilla nova 7 के छोटे वर्जन के तौर पर पेश किया है। इस फोन में 6.5-इंच FHD+ LCD डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में नए Kirin 985 SoC की जगह Kirin 820 5G चिपसेट दिया गया है। साथ ही डिवाइस में 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB की स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए नोवो 7 एसई में रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 64MP का मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड शूटर और 2MP मैक्रो स्नैपर के साथ 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। नोवा 7 एसई में पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

The post 64MP क्वाड कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 7 SE, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-7s-launch-china-64mp-quad-camera-4000mah-battery-know-price-and-full-specification/feed/ 0
23 अप्रैल को होगा हुआवई का बड़ा ईवेंट, Huawei Nova 7, Nova 7 SE और Nova 7 Pro होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-7-se-pro-to-launch-on-23-april-specs-price-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-7-se-pro-to-launch-on-23-april-specs-price-leaked/#respond Thu, 16 Apr 2020 06:10:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42980 Huawei ने कुछ ही दिनों पहले ही टेक मंच पर अपनी पी40 सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत हाईएंड फ्लैगशिप फोन Huawei P40 और Huawei P40 Pro लॉन्च किए गए थे। हुआवई का सब-ब्रांड ऑनर भी लगातार नए लॉन्च कर रहा है। वहीं अब हुआवई ने अपनी एक और स्मार्टफोन सीरीज़ के […]

The post 23 अप्रैल को होगा हुआवई का बड़ा ईवेंट, Huawei Nova 7, Nova 7 SE और Nova 7 Pro होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने कुछ ही दिनों पहले ही टेक मंच पर अपनी पी40 सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत हाईएंड फ्लैगशिप फोन Huawei P40 और Huawei P40 Pro लॉन्च किए गए थे। हुआवई का सब-ब्रांड ऑनर भी लगातार नए लॉन्च कर रहा है। वहीं अब हुआवई ने अपनी एक और स्मार्टफोन सीरीज़ के लॉन्च की जानकारी दे दी है। कंपनी की ओर से आज आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है कि कंपनी आने वाली 23 अप्रैल को टेक मंच पर अपनी Huawei Nova 7 सीरीज़ लॉन्च कर देगी।

Huawei Nova 7 सीरीज़ के लॉन्च की जानकारी हुआवई ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर दी है। कंपनी ने अपने आधिकारिक वेईबो पर लॉन्च टीज़र पोस्ट करते हुए 23 अप्रैल की घोषणा की है। इस टीज़र में फोन के बैक पैनल को भी दिखाया गया है जिससे यह पता चला है कि हुआवई नोवा 7 सीरीज़ के फोन में कंपनी रेक्टेंग्ल शेप का रियर कैमरा सेटअप देगी जो पैनल के उपनी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित होगा। उम्मीद है कि इस दिन कंपनी की ओर से Huawei Nova 7, Huawei Nova 7 SE और Huawei Nova 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। 23 अप्रैल को चीन में लॉन्च होने के बाद ये डिवाईस अन्य बाजारों में दस्तक दे सकते हैं।

Huawei Nova 7 se pro to launch on 23 april specs price leaked

यह हो सकती है कीमत

हुआवई नोवा 7 सीरीज़ को लेकर पिछले दिनों में कई लीक्स सामने आए हैं। इन्हीं में से एक लीक में इस सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही प्राइस रेंज का जिक्र भी किया गया था। लीक में सभी फोन मॉडल्स के मूल्य की जानकारी दी गई थी। कीमत की ही बात करें तो लीक के अनुसार Huawei Nova 7 की शुरूआती कीमत 2000 युआन के करीब हो सकती है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 21,000 रुपये के करीब है। इसी तरह Huawei Nova 7 SE का मूल्य 3,000 युआन यानि 32,000 रुपये के करीब और Huawei Nova 7 Pro की कीमत 3500 से 4000 युआन के बीच यानि 40,000 रुपये के करीब बताई गई है।

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

लीक के अनुसार सीरीज़ में Huawei Nova 7 स्मार्टफोन को हुआवई के ही किरीन 985 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इसी तरह सीरीज़ के Huawei Nova 7 SE फोन में किरीन 820 ​चिपसेट देखने को मिल सकता है तथा Huawei Nova 7 Pro स्मार्टफोन को हुआवई के किरीन 990 चिपसेट पर लॉन्च किए जाने की बात लीक में सामने आई है। बता दें कि किरीन 990 चिपसेट हुआवई का 5जी चिपसेट है जो डुअल मोड 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है।

Huawei Nova 7 se pro to launch on 23 april specs price leaked

पिछले दिनों Huawei Nova 7 SE को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया था। इस लिस्टिंग में कहा गया था कि हुआवई नोवा 7 एसई को 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिए जाने की बात लीक में सामने आई थी। हुआवई नोवा 7 एसई को लेकर कहा गया था कि इस फोन में 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलेगा। बहरहाल Huawei Nova 7 सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post 23 अप्रैल को होगा हुआवई का बड़ा ईवेंट, Huawei Nova 7, Nova 7 SE और Nova 7 Pro होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-7-se-pro-to-launch-on-23-april-specs-price-leaked/feed/ 0
23 अप्रैल को आएगी हुआवई नोवा सीरीज़, Huawei Nova 7, Nova 7 SE और Nova 7 Pro हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-7-7-se-7-pro-to-might-launch-on-23-april-kirin-chipset-specs-price-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-7-7-se-7-pro-to-might-launch-on-23-april-kirin-chipset-specs-price-leaked/#respond Fri, 03 Apr 2020 11:59:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42515 सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस रेंज का जिक्र भी किया गया है।

The post 23 अप्रैल को आएगी हुआवई नोवा सीरीज़, Huawei Nova 7, Nova 7 SE और Nova 7 Pro हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया थमी हुई है और टेक इंडस्ट्री भी इससे अछू​ती नहीं है। सभी टेक ब्रांड्स या तो अपने नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च को आगे बढ़ा रहे हैं या फिर बिना किसी बड़े ईवेंट के उन्हें सॉफ्ट लॉन्च कर रहे हैं। इन सबके बीच चीनी कंपनी Huawei कुछ अलग ही मूड में नज़र आ रही है। कुछ ही दिनों पहले जहां हुआवई ने P40 सीरीज़ और सब-ब्रांड ऑनर ने Honor 30S और Honor Play 9A स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। वहीं 9 अप्रैल को कंपनी Honor Play 4T और Honor Play 4T Pro तथा 15 अप्रैल को Honor 30 और Honor 30 Pro लॉन्च करने वाली है। वहीं अब खबर सामने आई है कि 23 अप्रैल को हुआवई भी टेक मंच पर अपनी Huawei Nova 7 सीरीज़ पेश करने जा रही है और इस सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं।

Huawei Nova 7 सीरीज़ की जानकारी हालांकि अभी एक लीक में ही सामने आई है, लेकिन आशा है कि अगले हफ्ते ही हुआवई लॉन्च डेट को ऑफिशियली भी अनाउंस कर देगी। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार हुआवई आने वाली 23 अप्रैल को अपनी नोवा सीरीज़ को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज़ के तहत कंपनी की ओर से Huawei Nova 7, Huawei Nova 7 SE और Huawei Nova 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि इस दिन ये फोन हुआवई की होम मार्केट यानि चीन में ही लॉन्च होंगे तथा इसके बाद ये अन्य बाजारों में दस्तक दे सकते हैं।

Huawei Nova 7 7 se 7 pro to might launch on 23 april kirin chipset specs price leaked
Nova 7i

यह हो सकती है कीमत

हुआवई नोवा 7 सीरीज़ की लॉन्च डेट के साथ ही लीक में इस सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस रेंज का जिक्र भी किया गया है। सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो लीक के अनुसार Huawei Nova 7 की शुरूआती कीमत 2000 युआन के करीब हो सकती है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 21,000 रुपये के करीब है। इसी तरह Huawei Nova 7 SE का मूल्य 3,000 युआन यानि 32,000 रुपये के करीब और Huawei Nova 7 Pro की कीमत 3500 से 4000 युआन के बीच यानि 40,000 रुपये के करीब बताई गई है।

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

लीक के अनुसार सीरीज़ में Huawei Nova 7 स्मार्टफोन को हुआवई के ही किरीन 985 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इसी तरह सीरीज़ के Huawei Nova 7 SE फोन में किरीन 820 ​चिपसेट देखने को मिल सकता है तथा Huawei Nova 7 Pro स्मार्टफोन को हुआवई के किरीन 990 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि किरीन 990 चिपसेट हुआवई का 5जी चिपसेट है जो डुअल मोड 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है।

The post 23 अप्रैल को आएगी हुआवई नोवा सीरीज़, Huawei Nova 7, Nova 7 SE और Nova 7 Pro हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-7-7-se-7-pro-to-might-launch-on-23-april-kirin-chipset-specs-price-leaked/feed/ 0