Huawei Nova Y73 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 29 May 2025 05:48:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6620mAh बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB RAM वाला Huawei Nova Y73 ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-y73-with-6620mah-big-battery-50mp-camera-8gb-ram-listed-on-global-website/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-y73-with-6620mah-big-battery-50mp-camera-8gb-ram-listed-on-global-website/#respond Thu, 29 May 2025 05:48:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174640 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Huawei का नया स्मार्टफोन Huawei Nova Y73 आखिरकार कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर आधिकारिक रूप से लिस्ट हो चुका है। हाल ही में इसे GCF और TUV SUD सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह असल में Huawei Enjoy 80 का रीब्रांडेड वर्जन […]

The post 6620mAh बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB RAM वाला Huawei Nova Y73 ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फोन 8GB RAM +256GB तक स्टोरेज के साथ लिस्टेड है।
  • इसमें Dynamic Plaid Texture डिजाइन देखने को मिला है।
  • यह IP64 रेटिंग, SGS 5-Star Drop Resistance से लैस है।

Huawei का नया स्मार्टफोन Huawei Nova Y73 आखिरकार कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर आधिकारिक रूप से लिस्ट हो चुका है। हाल ही में इसे GCF और TUV SUD सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह असल में Huawei Enjoy 80 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। आइए, आगे वेबसाइट पर सामने आए Nova Y73 के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन की पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Huawei Nova Y73 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले:

Huawei Nova Y73 में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह स्क्रीन 16.7 मिलियन कलर सपोर्ट करती है और Wet Touch टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे गीले हाथों से भी टच रिस्पॉन्स बना रहता है।

बैटरी और चार्जिंग:

फोन में 6620mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का वादा करती है। साथ ही इसमें 40W Huawei SuperCharge Turbo तकनीक का सपोर्ट मिलता है, जिससे मात्र 10 मिनट की चार्जिंग में 5 घंटे की वीडियो प्लेबैक संभव है।

कैमरा:

फोटोग्राफी के लिए Nova Y73 में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

रैम और स्टोरेज:

डिवाइस में 8GB RAM और दो स्टोरेज वैरियंट 128GB और 256GB का विकल्प मौजूद है।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी:

Huawei Nova Y73 आकर्षक Dynamic Plaid Texture डिजाइन के साथ आता है। इसे Blue और Black कलर ऑप्शन में वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह फोन SGS की 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन और IP64 डस्ट वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा इसमें SGS लो विज़ुअल फटीग A+ परफॉर्मेंस सर्टिफिकेशन भी है, जो आंखों की सेफ्टी सुनिश्चित करता है।

अन्य फीचर्स:

फोन में EMUI 12 सॉफ्टवेयर, Bluetooth 5.1, NFC, Type-C ईयर जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, और एक खास X बटन भी शामिल है, जिससे यूजर कस्टमाइज्ड शॉर्टकट्स का फायदा ले सकते हैं।

Huawei Nova Y73 कीमत और उपलब्धता:

Huawei Nova Y73 की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है, लेकिन इसे जल्द ही चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। प्राइस की जानकारी आते ही हम आपको अपडेट देंगे।

The post 6620mAh बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB RAM वाला Huawei Nova Y73 ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-y73-with-6620mah-big-battery-50mp-camera-8gb-ram-listed-on-global-website/feed/ 0
6620mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ सामने आया नया Huawei Nova Y73 स्मार्टफोन, प्राइस भी हुआ लीक https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-y73-price-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-y73-price-and-specifications-leaked/#respond Mon, 28 Apr 2025 08:59:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172600 Huawei Nova Y73 को एक मिड-रेंज सेगमेंट फोन के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है

The post 6620mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ सामने आया नया Huawei Nova Y73 स्मार्टफोन, प्राइस भी हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei का नया स्मार्टफोन Nova Y73 जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। एक रूसी वेबसाइट के जरिए इस डिवाइस से जुड़ी कई अहम जानकारियां लीक हुई हैं। लीक में फोन के डिज़ाइन से लेकर इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत तक की जानकारी सामने आई है। Huawei Nova Y73 को एक मिड-रेंज सेगमेंट फोन के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है, जो दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है।

Huawei Nova Y73 प्राइस (लीक)

  • 8GB RAM + 128GB Storage – RUB 16,999 (लगभग ₹15,700)
  • 8GB RAM + 256GB Storage – RUB 18,999 (लगभग ₹17,600)

लीक के मुताबिक, Huawei Nova Y73 8जीबी रैम पर लॉन्च होगा जो रशिया में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत रूस में 16,999 रूबल बताई गई है, जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 15,700 के आसपास बैठती है। वहीं, 256GB स्टोरेज वेरिएंट का रेट 18,999 रूबल सामने आया है जो तकरीबन ₹17,600 के करीब है।

हालांकि अभी तक Huawei ने इस डिवाइस की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक्स को देखते हुए उम्मीद है कि यह फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। वहीं लीक में यह अनुमान भी जताया गया है कि हुआवई नोवा वाई73 बीते दिनों चीन में लॉन्च हुआ Huawei Enjoy 80 का ग्लोबल रिब्रांडिड वर्जन हो सकता है।

Huawei Nova Y73 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.67″ 90Hz LCD Display
  • Huawei Kirin 710A
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Back Camera
  • 8MP Front Camera
  • 6,620mAh Battery
  • 40W Fast Charging

डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का बड़ा आइपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 1604 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। यह डिस्प्ले 20.05:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। बड़ी स्क्रीन और हाई ब्राइटनेस के चलते यह फोन आउटडोर विजिबिलिटी और स्मूद स्क्रॉलिंग के लिहाज से बेहतर अनुभव दे सकता है।

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए Huawei Nova Y73 में हुआवई का इन-हाउस किरीन 710ए चिपसेट दिया गया है, जो 14nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 4x Cortex-A73 कोर 2GHz पर और 4x Cortex-A53 कोर 1.7GHz पर क्लॉक किए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G51 GPU मौजूद है। डिवाइस Android 12 आधारित EMUI 15 इंटरफेस पर रन करेगा।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Huawei Nova Y73 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा, जिसका अपर्चर f/1.8 है। फोन 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसे सेंटर पंच-होल डिजाइन के साथ पेश किया गया है।

बैटरी

बैटरी के लिहाज से यह फोन 6,620एमएएच बड़ी बैटरी के साथ आएगा, जो 40वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। USB Type-C पोर्ट के जरिए फोन को तेजी से चार्ज किया जा सकेगा, जिससे लंबे समय तक बिना रुकावट इस्तेमाल संभव होगा।

अन्य फीचर्स

अन्य फीचर्स की बात करें तो Huawei Nova Y73 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इसके अलावा फोन IP64 रेटिंग के साथ आएगा, यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस भी प्रदान करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, और GPS सपोर्ट जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन का वजन 206 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.2mm है।

The post 6620mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ सामने आया नया Huawei Nova Y73 स्मार्टफोन, प्राइस भी हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-nova-y73-price-and-specifications-leaked/feed/ 0