The post 18 जुलाई को लॉन्च हो रहा है 4 कैमरे और 6जीबी रैम वाला यह धाकड़ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हुआवई के आगामी स्मार्टफोन नोवा 3 को लेकर कई दिनों से लीक्स सामनें आ रहे हैं। वहीं अब कंपनी की ओर इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की जानकारी भी दे दी गई है। हुआवई ने चीन में प्रैस मीटिंग के दौरान बता दिया है कि कंपनी आने वाली 18 जुलाई को नोवा 3 स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में लॉन्च कर देगी।
हुआवई के अधिकारियों ने फोन लॉन्च की तारीख 18 जुलाई बता दी है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के माध्यम से फोन के आॅफिशियल लॉन्च पोस्टर शेयर कर दिए जाएगे। कंपनी 18 जुलाई को शेनझेंन स्टेडियम में ईवेंट का अयोजन कर इस फोन को पहली बार टेक जगत के सामनें पेश करेगी। आपको बता दें कि इस फोन की बड़ी खासियत यह होगी कि नोवा 3 चार कैमरा सेंसर से लैस होगा।

हुआवई नोवा 3 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना के अनुसार फोन के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल्स पर 2-2 कैमरा सेंसर होंगे। फोन में जहां 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 24-मेगापिक्ल और 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।
6.18-इंच डिसप्ले और 3,150एमएएच बैटरी वाला असूस का नया स्मार्टफोन आया सामनें, जल्द लॉन्च की उम्मीद
टेना के अनुसार इस फोन में 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी जा सकती है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित होगा तथा 2.36गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा। लीक के मुताबिक इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी और 64जीबी व 128जीबी के दो स्टोरेज आॅप्शन दिए जा सकते हैं। चर्चा है कि यह फोन ग्लास पैनल पर पेश हो सकता है तथा इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4 की फोटो आई सामनें, देखें कैसा होगा यह 10.5-इंच स्क्रीन वाला दमदार टैबलेट
हुआवई नोवा 3 को कंपनी द्वारा ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। चीनी बाजार में इस फोन की कीमत क्या होगी तथा फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 18 जुलाई का इंतजार करना होगा।
The post 18 जुलाई को लॉन्च हो रहा है 4 कैमरे और 6जीबी रैम वाला यह धाकड़ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>