Huawei P Smart | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 26 Apr 2019 05:46:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 हुआवई भी ला रही पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन P Smart Z, डुअल कैमरे के साथ होगी 4,000एमएएच बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p-smart-z-with-pop-up-selfie-camera-4000mah-leaked-specs-image/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p-smart-z-with-pop-up-selfie-camera-4000mah-leaked-specs-image/#respond Fri, 26 Apr 2019 05:46:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30134 इस फोन की अंर्तराष्ट्रीय कीमत 16,500 रुपये के करीब होगी।

The post हुआवई भी ला रही पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन P Smart Z, डुअल कैमरे के साथ होगी 4,000एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन में डिसप्ले रेशियो बढ़ाने और बॉडी बेजल्स कम करने के लिए एप्पल ने आईफोन 10 पेश किया था। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन था जो नॉच डिसप्ले से लैस था। आईफोन 10 के बाद स्मार्टफोन मानों स्मार्टफोंस में डिसप्ले को बड़े करने और बेजल्स को कम करने की होड़ सी लग गई है। एप्पल द्वारा नॉच डिसप्ले चलन में लाने के बाद वॉटरड्रॉप नॉच, हेलो नॉच, ड्यूड्रॉप नॉच और पंच-होल डिसप्ले पर स्मार्टफोन आने लगे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड्स की होड़ यहीं तक नहीं थमी, डिसप्ले को पूरी तरह से फुलव्यू बनाने के लिए वीवो ने नेक्स को पेश किया था। इस फोन में किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं थी तथा सेल्फी के लिए पॉप-अप कैमरा दिया गया था। इस ट्रेंड को ओपो व सैमसंग ने भी अपनाया और अब खबर आ रही है कि दिग्गज़ कंपनी हुआवई भी पॉप-अप कैमरे वाला फोन लाने वाली है।

हुआवई को लेकर खबर सामने आई है कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Huawei P Smart Z नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। हुआवई का यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे पॉप-अप कैमरे पर लॉच किया जाएगा। विदेशी मीडिया Mobile Kopen में हुआवई के इस फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर किया गया है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि Huawei P Smart Z पूरी तरह से बेजल लेस फोन है और इसके उपर पॉप अप कैमरा निकला हुआ है।

ऐसी होगी लुक

Huawei P Smart Z के डिजाईन की बात करें तो सामने आई फोटो में फोन के उपरी बाई ओर पॉप अप कैमरा दिखाया गया है।​ डिसप्ले के ​तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिखाया गया है। फोटो में फोन का डिसप्ले साईज़ काफी बड़ा नजर आ रहा है।

Huawei P Smart Z with pop up selfie camera 4000mah leaked specs image

फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। फ्लैश लाईट के साथ ही एआई कैमरा लिखा हुआ है जो साफ करता है कि Huawei P Smart Z का रियर कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस होगा। फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

Huawei P Smart Z की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 6.59-इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फोन एंडरॉयड 9 पाई ओएस के साथ ईएमयूआई 9 पर पेश किया जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Huawei P Smart Z में मीडियाटेक का किरीन 710 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 7 Pro में होगा ये खास फीचर, कंपनी ने किया खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक हुआवई की ओर से P Smart Z को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा तथा फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वहीं साथ ही इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि कंपनी इस फोन को एक से ज्यादा वेरिंएट में भी लॉन्च कर सकती है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Huawei P Smart Z में 16 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : iPhone XI का 360-डिग्री रेंडर आया सामने, ट्रिपल कैमरा के साथ देगा दस्तक

Huawei P Smart Z डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मौजूद होगा तथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिलेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। वहीं साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है कि Huawei P Smart Z को मीडनाईट ब्लैक, ग्रीन और सफायर ब्लू कलर में पेश किया जाएगा और इस फोन की अंर्तराष्ट्रीय कीमत 16,500 रुपये के करीब होगी।

The post हुआवई भी ला रही पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन P Smart Z, डुअल कैमरे के साथ होगी 4,000एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p-smart-z-with-pop-up-selfie-camera-4000mah-leaked-specs-image/feed/ 0
हुआवई पी स्मार्ट (2019) बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, 3जीबी रैम के साथ होगा 24-एमपी सेल्फी कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p-smart-2019-listed-on-geekbench-3gb-ram-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p-smart-2019-listed-on-geekbench-3gb-ram-specifications-in-hindi/#comments Fri, 07 Dec 2018 08:13:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24989 हुआवई आने वाले हफ्तों में पी स्मार्ट (2019) लॉन्च कर सकती है।

The post हुआवई पी स्मार्ट (2019) बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, 3जीबी रैम के साथ होगा 24-एमपी सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई दिसंबर की 17 तारीख को टेक मंच पर इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाला अपना पहला स्मार्टफोन नोवा 4 लॉन्च करने वाली है। इस फोन के अलावा हाल ही में कंपनी के एक और नए फोन एन्जॉय 9 की जानकारी सामने आई थी वहीं अब एक खबर और मिली है कि कंपनी अपनी पी सीरीज़ के भी नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हुआवई के इस नए फोन को चीनी बेंचमार्किग साइट पर देखा गया है तथा आने वाले हफ्तों में कंपनी इसे हुआवई पी स्मार्ट (2019) नाम के सा​थ लॉन्च कर सकती है।

हुआवई पी स्मार्ट (2019) को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है जहां यह फोन कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट है। गीकबेंच पर हुआवई का यह फोन पीओटी-एलएक्स1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले हुआवई के इसी फोन को अमेरिकी साइट एफसीसी पर भी देखा गया था ​जहां फोन का मॉडल नंबर पीओटी-एलएक्स3 था। ये दोनों लिस्टिंग हुआवई पी स्मार्ट (2019) के अलग-अलग वेरिएंट को दर्शाती है जो अलग-अलग बाजारों में लॉन्च होगा।

Huawei p smart 2019 listed on geekbench 3gb ram specifications in hindi

गीकबेंच पर हुआवई पी स्मार्ट (2019) को एंडरॉयड 9 पाई ओएस से लैस बताया गया है। इस लिस्टिंग में जहां हुआवई के आगामी स्मार्टफोन को 3जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है वहीं एफसीसी पर हुआवई पी स्मार्ट (2019) को 4जीबी रैम पर लिस्ट किया गया था। दोनों लिस्टिंग के बिनाह पर माना जा रहा है कि हुआवई अपने इस फोन को अमेरिका में जहां 4जीबी रैम पर लॉन्च करेगी वहीं चीन या अन्य बाजारों में यह फोन 3जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है।

लॉन्च से पहले ही सामने आई इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाले हुआवई नोवा 4 की रियल फोटोज़

हुआवई पी स्मार्ट (2019) की ताजा लिस्टिंग के अनुसार यह फोन आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ किरीन 710 चिपसेट पर रन करेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। गीकबेंच ने हुआवई पी स्मार्ट (2019) को सिंगल-कोर में जहां 1517 स्कोर दिया है वहीं मल्टी-कोर में हुआवई पी स्मार्ट (2019) को 5535 स्कोर प्राप्त हुआ है।

18 दिसंबर को लॉन्च होगा लेनोवो ज़ेड5एस, इसमें होगा इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा तथा 3 रियर कैमरा सेंसर

आपको बता दें कि आने वाली 18 दिसंबर को हुआवई नोवा 4 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। नोवा 4 की सबसे बड़ी खूबी इसका सेल्फी कैमरा होगा। इस फोन में डिसप्ले के उपर बाईं ओर एक छोटा सा ‘छेद’ दिया गया है। फोन के इस छेद में ही सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। हुआवई नोवा 4 में मौजूद इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा फोन बॉडी व नॉच से दूर फोन की डिसप्ले के बीच में होगा। इस कैमरे के चारों ओर फोन की स्क्रीन मौजूद रहेगी।

The post हुआवई पी स्मार्ट (2019) बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, 3जीबी रैम के साथ होगा 24-एमपी सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-p-smart-2019-listed-on-geekbench-3gb-ram-specifications-in-hindi/feed/ 3